Good Daily News...


शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने जैसीनगर में दिखाए तल्ख तेवर, स्कूल भवन के लोकार्पण तथा महाविद्यालय के शुभारंभ पर अफसरों को दो टूक


निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, मनमानी की तो सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा : श्री राजपूत

*भोपाल।* राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को तल्ख तेवर दिखाते हुए अधिकारियों तथा ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर गुणवत्ता इस तरह नहीं रही तो अधिकारी नौकरी नहीं कर पाएंगे, सीधे सस्पेंड कर के घर बैठा दूंगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करें। शिकायत मिलने पर संबंधित की जानकारी दें, क्योंकि यह विकास कार्य आपके लिए हो रहे हैं और आप की निगरानी में होने चाहिए।राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर में आयोजित शासकीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण तथा शासकीय महाविद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कहीं। श्री राजपूत ने कहा कि हमारे क्षेत्र का हर कार्यकर्ता खुद गोविंद सिंह है, इसलिए अपने क्षेत्र के विकास में आगे बढ़कर सहयोग करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। श्री राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है, फिर चाहे वह नलजल योजना हो, सीसी रोड निर्माण कार्य हों। जल्द ही किसानों के लिए विश्रामगृह खोले जायेंगें। जैसीनगर में स्टेडियम का भव्य निर्माण किया जा रहा है। करोड़ों के विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं और क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं है।

अब जैसीनगर पिछड़ा नहीं  विकासशील क्षेत्र हैः

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर क्षेत्र अब तक पिछड़े हुए क्षेत्रों में आता था, लेकिन अब यहां इतना विकास हो चुका है कि अब यह विकासशील क्षेत्रों में गिना जाएगा। यहां घर-घर पानी, स्कूल, महाविद्यालय, शासकीय भवनों की इमारतें यहां के विकास की गाथा खुद कह रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसीनगर में महाविद्यालय खुलने से हमारे क्षेत्र की जनता को बहुत ही सहूलियत हुई है। युवाओं के लिए अब अपना गांव छोड़कर सागर पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा, तो वहीं हमारे क्षेत्र की बेटियों के लिए अब दूरी के कारण पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। हर बच्चा पढ़ेगा और हमारा क्षेत्र बढ़ेगा, क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

महाविद्यालय के लिए जल्द  तलाश करें भूमि :

श्री राजपूत ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर महाविद्यालय के लिए भूमि चिंहित करें, ताकि जल्द ही महाविद्यालय अपने बिल्डिंग में संचालित हो सके। वर्तमान में यह महाविद्यालय हाई सेकेंडरी स्कूल की नई बिल्डिंग में ही संचालित किया जा रहा है। 
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा जैसीनगर में एक करोड़ 75 लाख की हाई सेकेंडरी स्कूल की नवीन भवन का लोकार्पण किया तथा इसी भवन में महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम, साहब सिंह, मनीष गुरु बिलहरा, योगेश, राजू बडोनिया, मुन्ना पांडे, धीरज सिंह पप्पू डब्बू भाटिया, गौरी शंकर सोनी, डॉ हेमंत सिंह, नीलेश दुबे, लखन सिंह सत्ताढाना, शुभम द्विवेदी, मोहित ठाकुर युवा मोर्चा मंडल जैसीनगर के कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Share:

एनसीपी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पारसनाथ तिवारी दिल्ली रवाना,यूपी में पार्टी के गतिविधियों पर पार्टी प्रमुख शरद पवार से करेंगे चर्चा

मुंबई : एनसीपी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पारस नाथ तिवारी आज एक सप्ताह की यात्रा पर नई दिल्ली रवाना हो गये | नई दिल्ली रवाना होने से पहले अपने आवास 'पारस भवन' में पत्रकारों से अनौचारिक बातचीत करते  हुए श्री तिवारी ने कहाकि  अपने इस दौरे के दौरान वे पार्टी प्रमुख शरद पवार, राष्ट्रीय  महासचिव केके शर्मा और अन्य केंद्रीय नेताओं से मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव  की अगली रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहाकि वे श्री पवार को हाल  के अपने यूपी दौरे की रिपोर्ट  भी देंगे। 




श्री तिवारी ने कहा  कि यूपी की जनता एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है, लोगों को विश्वास है कि यूपी का विकास शरद पवार ही कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 




श्री तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थिति खराब है। इसे ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूपी में सत्ता परिवर्तन तय है और वहां अगली सरकार सपा, आरएलडी और एनसीपी गठबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के मार्गदर्शन में पार्टी   उत्तर प्रदेश में अत्याचार, भ्रष्टाचार ,युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। जो आवाज उठा  रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उसे दबाया जा रहा है. श्री तिवारी ने कहा कि यूपी में किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। अब इस अभियान में एनसीपी उनके साथ है और गांव-गांव में किसानों के समर्थन में अभियान चलाया जा रहा है। 

श्री तिवारी ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश में एनसीपी को युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवाज उठानी होगी, क्योंकि वहां भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। 

गौरतलब है कि श्री तिवारी हाल  में यूपी के एक सप्ताह के दौरे पर थे । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केके शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव आदि के साथ उन्होंने वाराणसी,मुगलसराय,भदोही, प्रयागराज, कौशांबी , कानपुर, लखनऊ, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया आदि अनेक ज़िलों के ब्राह्मण सम्मेलनों  व धरना प्रदर्शन के कार्यक्रमों में भाग लिया था ।
Share:

प्रधानमंत्री मोदी का 5 अक्टूबर को लखनऊ दौरा तय

प्रधानमंत्री मोदी का 5 अक्टूबर को लखनऊ दौरा तय

5 अक्टूबर को पीएम मोदी नगर विकास विभाग और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में होंगे शामिल 

सुबह 9.55 पर पीएम मोदी का विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेगा 

सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

पीएम मोदी करीब 2 घण्टे लखनऊ में रहेंगे

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 5,6,7  अक्टूबर को 3 दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन
Share:

भूमि अधिग्रहण ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान आगामी बाढ़ को नियंत्रण करने तथा अन्य के सम्बंध में




गोरखपुर। जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में रोड निर्माण में की गई किसानों की अधिकरण जमीनों की 
 भुगतान करने ओलावृष्टि से किसानों की हुई क्षति तथा आगामी बाढ़ के दृष्टिगत लिए संबंधित अधिकारियों को दिया जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश। जिसमें प्रमुख रुप से एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना एसडीएम कैंपियरगंज पंकज दीक्षित एसडीएम चौरी चौरा अनुपम मिश्रा एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर सिंह एसडीएम बांसगांव विनय पांडे भूमि अधिग्रहण अधिकारी  अरविंद राय मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share:

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री के जयंती का आयोजन

  कुशीनगर। आज दिनाँक 02 अक्टूबर 2021 को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय - पडरौना पर दिन के 11 बजे जिलाध्यक्ष श्री डॉ0 मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में , राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री  के जयंती के अवसर पर , कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मु0 शुकरुल्लाह अंसारी ने किया। 
        कार्यक्रम में उक्त दोनों महापुरुषों को उनके जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा उनके  जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। एक तरफ पूरी दुनिया में शांति और अहिंसा के प्रतीक , महामानव , राष्ट्र- पिता स्व0 मोहन दास करम चन्द गाँधी के जीवन दर्शन पर चर्चा किया गया तथा उनके बताए हुए सिद्धान्तों पर चल कर देश मे समाजवादी व्यवस्था कायम करने  के लिए , समाजवादी आंदोलन की गति को तेज करने का संकल्प लिया गया साथ ही साथ जय - जवान , जय किसान का नारा देने व उसको  अक्षरशः आमली  जामा पहनाने वाले , पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के , प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए , किये गए कार्यो व  गांधी जी के सादा जीवन, उच्च विचार को पूर्णतया अपने जीवन में उतारने व उसके अनुरूप किये गए आचरण की विस्तार से चर्चा किया गया एवं सभी साथियों ने अपने आचरण में उनके जीवन शैली व सिद्धान्तों को उतारने का संकल्प लिया गया।
       कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष श्री डॉ0 मनोज कुमार यादव , मा0 एम0 एल0 सी0 श्री रामअवध यादव , जिलामहासचिव  मु0 शुकरुल्लाह अंसारी  , जिला उपाध्यक्ष कैशर जमाल , नंद किशोर यादव ,उदयनारायण गुप्ता , बजरंगी यादव , रामबदन विश्वकर्मा , ओमप्रकाश भास्कर ,राधेश्याम साहनी , महेंद्र प्रसाद,  एजाज अहमद , रामानन्द गुप्ता ,अलाउद्दीन अली ,प्रहलाद गुप्ता , चंदन राज ,स्यामनारायन यादव , आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
Share:

चेयरमैन बहु के हाथों सम्मान पाकर भावुक हुई दिवंगत चेयरमैन की पत्नी

 
विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
 देवरिया ।रुद्रपुर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर उस समय भावुक क्षण देखने को मिला जब, अपनी ही बहु नगर पंचायत की चेयरमैन लालमती शर्मा ने दिवंगत चेयरमैन फौजदार शर्मा की धर्मपत्नी और अपनी सास कल्पा देवी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और बुकेज भेटकर सम्मानित किया। 

   भावुक क्षण पर बेटा और बहू के हाथों सम्मानित होकर सास कल्पा देवी कुछ क्षण के लिए भावुक हो गई,  बाद में उनके चेहरे पर रौनक लौट आई।

   बता दें कि फौजदार शर्मा का नगर पंचायत की राजनीति में तकरीबन तीन दशकों से दबदबा रहा हैं।
  दो बार वह लगातार चेयरमैन रहे और लगातार चुनाव में वह दूसरे नंबर पर भी रहे उनका दबदबा ही का जाएगा की, नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला होने पर भी उन्होंने अपनी बहू लालमति शर्मा को जीत दिलाकर चेयरमैन की गद्दी पर बैठा दिया।
   दुर्भाग्य वश स्वर्गीय शर्मा दो वर्षों पूर्व वह इस दुनिया से चले गए। चेयरमैन लालमति शर्मा और उनके प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने अब तक के सभी आठ दिवंगत पूर्व चेयरमैन को याद करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित कर उल्लेखनीय कार्य किया।
Share:

धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती - याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री


- कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ कार्यक्रम जिलाधिकारी ने किया नमन

- जिलाधिकारी ने कहा दोनों महान विभूतियों की जीवनी को आत्मसात करने की आवश्यकता 

  देवरिया  02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज पूरे जनपद में समारोह एवं विविध कार्यक्रमों के साथ मनायी गई। सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर ध्वज फहराने के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके प्रिय भजनों का पाठ किया गया। लोगों ने स्वच्छता का संकल्प भी लिया।
        जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि आज के दिन देश के दो महानतम विभूतियों का जन्म हुआ है। इन दोनों महान सपूतों के जीवनी को आत्मसात करने की आवश्यकता है। गांधीजी के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने गुलाम देश का नागरिक होने के दर्द को झेला था। जब वे देश वापस आए तो उन्होंने देश की सामाजिक- आर्थिक- राजनीतिक पृष्ठभूमि को समझने के लिए पूरे देश का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जिन प्रतीकों का प्रयोग किया वे अद्भुत थे। खादी के माध्यम से स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का विचार प्रस्तुत किया। भक्तिकालीन कवियों के ऐसे भजनों को चुना, जिनसे आम जनमानस पहले से ही परिचित था और जो गांव-गांव गाये जाते थे। गांधीजी ने इन गीतों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ दिया। गांधीजी दूरद्रष्टा थे। वह मनुष्य को मनुष्य से अलग करने वाली विघटनकारी संरचनाओं को समझते थे और पूरा जीवन उन्होंने उसे तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने दरिद्र में भी ईश्वर को देखा और उसे दरिद्र नारायण कहा। गांधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा से दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्यवादी शक्ति को भी झुका दिया।
          देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शास्री जी का कद भले छोटा हो, किंतु, उनका व्यक्तित्व बहुत ऊँचा था। 1965 के युद्ध में उनके नेतृत्व में देश विजयी हुआ। उन्होंने जय जवान और जय किसान का नारा दिया। हरित क्रांति की शुरुआत की, जिसकी परिणति है कि आज भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद ने कहा के महात्मा गांधी सत्य अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। अंग्रेज भी उनसे डरते थे। एडीएम (वित्त/राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह और एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
    कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मधुरेंद्र श्रीवास्तव एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन' का गायन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। जिलाधिकारी ने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित फिट इंडिया रन में भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों को  प्रमाण पत्र भी दिया। इस दौरान डीजीसी नवनीत मालवीय क्रीड़ा अधिकारी केके पांडे सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।         
         
Share:

आज "छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र "समारोह-2021" कार्यक्रम विकास भवन सभागार में किया गया आयोजित



देवरिया  02 अक्टूबर।  आज विकास भवन के गांधी सभागार में सदर विधायक सत्यप्रकाश त्रिपाठी, सदर सांसद के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल, विधायक रामपुर कारखाना के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सम्बन्धित शिक्षण संस्था के प्रधानाचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति में "छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र समारोह-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक के कर कमलो द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आर्शीवाद प्रदान किया गया।   
      जनपद के सामान्य वर्ग के 111, अनुसूचित जाति के 215, अनुसूचित जनजाति के 13, पिछड़े वर्ग के 853 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 90 कुल 1282 छात्र-छात्राओं को रू० 3206250.00 सीधे बैंक खातों में मा०मुख्यमंत्री जी के सौजन्य से डी०बी०टी० के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
 
Share:

आजादी के अमृत महोत्सव का हुआ आगाज, निकाली गयी । प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली



देवरिया  02 अक्टूबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज गॉधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु राजकीय इण्टर कॉलेज देवरिया से आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों, स्काउट गाइडों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रतिष्ठित नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के मुख्य-मुख्य स्थानों पर प्रभात फेरी एवं विधिक जागरूकता रैली निकाली गयी। बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा विधिक सेवा गतिविधियों के प्रचार-प्रसार एवं अन्य राजकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु विधिक जागरूकता/साईकिल रैलियों का आयोजन किया गया।
      इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान द्वारा राजकीय बालगृह देवरिया का दौरा किया गया। जिसमें राजकीय बालगृह देवरिया के बच्चों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उनकी समस्यायें सुनी गयी तथा निराकरण हेतु मौके पर ही संबंधित को निर्देशित किया गया। राजकीय बालगृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी को निर्देशित किया गया कि वर्षा के मौसम को देखते हुये जलजमाव की स्थिति में पूरे परिसर का किटनाशक दवाईयों से छिड़कॉव कराया जायें। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु समस्त नियमों का कड़ाई से पालन कराया जायें।
 
Share:

गांधीजी के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर एक बेहतर समाज बनाये: सीडीओ



देवरिया 02 अक्टूबर।  नागरी प्रचारिणी सभा में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि गांधीजी के विचार स्वयं में एक दर्शन हैं। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह यह तीन अस्त्र गांधीजी के थे जिसके बल पर उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी साम्राज्यवादी शक्ति को झुका दिया और देश को स्वतंत्रता दिलाई। हमें गांधीजी के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देकर शास्त्री जी ने देश को एक गति प्रदान किया। हमें इन दो महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण में अपना जीवन लगाना चाहिए।
        गोष्ठी को संबोधित करते हुए नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी ने कहा की हमें हमें गांधीजी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है, तभी उसको जनमानस आत्मसात कर सकेगा और गांधीजी की रामराज की संकल्पना वास्तविक हो सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री इंद्र कुमार दीक्षित, पुस्तकालय अध्यक्ष विजेंद्र मिश्र, सदस्य वृद्धिचंद्र विश्वकर्मा, गोपाल कृष्ण सिंह राम, अनिल कुमार तिवारी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
 
Share:

स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा - संजीव


     देवरिया  खुखुन्दू मनुष्य को स्वच्छता का अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए इससे अपनी विकास होता ही है गांव समाज का पूर्ण रूप से विकास होता है अगर स्वच्छता को मन से नहीं अपनाए तो देश और समाज का छोड़िए अपना निजी हानि होती है घर और परिवार में बीमारियों का अंबार होता है हो सकता है कि हम उस अवस्था को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माने उक्त बातें नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित गांधी जयंती के अवसर पर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खुखुन्दू के सभागार में विचार गोष्ठी पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर संजीव शुक्ला ने कहा इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि भारत सरकार ही नहीं देश की जन-जन की यह कार्य है एवं स्वच्छता को पूर्ण रूप से अपनाएं तो अपने सभ्य समाज का विकास होगा है और देश समाज परिवार का विकास भी होता है । इस मौके पर पिंटू चौहान की पार्टी ने स्वच्छता पर सुंदर संदेश अपने गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के शुभारंभ में महात्मा गांधी के चित्र पर अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयराम प्रसाद ने किया । संचालन करते हुए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लियाकत अहमदने कहा कि जन जन की भावनाओं के अनुसार आज देश में नेहरू युवा केंद्र व भारत सरकार स्वच्छता का अपनी पहचान बना चुका है और अपने देश में लागू कर रहे हैं। स्वच्छता समन्वयक  रेहाना  खातून स्वच्छता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर, गंगा शरण पाण्‍डेय, शैलेंद्र दुबे, शशिभूषण पाण्डेय, अजीत तिवारी, अजय दुबे, धनंजय राय, हुस्नारा  खातून पूर्व प्रधान फूलचंद प्रसाद ने संबोधित किया।कार्यक्रम में संजय, राजदेव, श्री प्रकाश निराला, राजू कनौजिया, विश्वनाथ यादव, हरिलाल यादव, मशीर आलम, इसरावती देवी, किरण देवी, दीनानाथ, छबीला प्रसाद,   रेशमी, शोभा, सरिता, सुभावती, सत्येंद्र कुमार, पन्नालालआदि उपस्थित रहे।
Share:

मूसलाधार बारिस से जलजीवन अस्त व्यस्त किसान परेशान

  

 सोनू कुमार यादव संवाददाता देवरिया

देवरिया।।लगातार हो रहे मूसलाधार बारिस से जहा जल जीवन अस्त व्यस्त हैं वही किसान भी परेशान दिखे। बताते चले कि शुक्रवार के सुबह से ही बारिस थमने का नाम नही ले रही वही किसान भी परेशान दिखे।किसान रणविजय मल्ल से बात करने पर बताया की धान की फसल इस वर्ष अच्छी थी धान पक कर तैयार भी हो गया है मगर  पहले से ही खेतो मे पानी लगा था और इस समय हो रहे मूसलाधार बारिस से खेतो में पानी भर जाने से फसल गिर जाने से काफी नुकसान होगा लेकिन ईश्वर कि महिमा को कोई नही टाल सकता।वही किसान सुरेंद्र यादव से बात करने पर बताया की गन्ने कि फसल तैयार थी मगर लगातार हो रही बारिस से गन्ना गिर जाने से काफी नुकसान का सामना करना पडेगा।किसान गुरुदयाल ने बताया कि धान की फसल इस साल अच्छी थी ।मगर ऐसे मौसम को देखते हुए  लग रहा है की अनाज घर तक नहीं पहुच पाएगा।
Share:

अधेड़ के ऊपर दिवाल गिरने से मौत

    

   सोनू कुमार यादव संवाददाता देवरिया

देवरिया।।रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत छितही निवासी श्री किशुन के ऊपर दिवाल गिरने से दबकर मौत हो गई।प्राप्त सुचना के अनुसार श्री किशुन पुत्र सुखराज उम्र 55 वर्ष अपने भैस को घारी मे बाध कर निकले की घारी का दिवाल उनके उपर गिर गया।जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे परिवार वाले देवरिया सदर ले गये जहा डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही मौके पर एस डी एम रुद्रपुर हलका लेखपाल रामलक्षन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही पत्नी सुभावती का रो रो कर बेहोश हुए जा रही थी।
Share:

297 कार्यकत्रियों को आज मिला स्मार्टफोन

-   

  देवरिया 02 अक्टूबर।  बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे मोबाइल फोन वितरण के क्रम में आज विधानसभा पथरदेवा के तरकुलवा विकासखंड की 116 हुआ पथरदेवा विकासखंड की 181 अर्थात कुल 297 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन प्रदान किए गए। 
          मोबाइल वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री  श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री जी को सदैव सजग रहते हैं। प्रदेश सरकार के गठन के बाद ही 15 सौ रुपए आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय में वृद्धि की थी और  अभी हाल ही में 15 सौ रुपए का परफारमेंस बेस्ड वृद्धि किया है।कृषि मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल मिलने से उन को होने वाली रिपोर्टिंग में आने वाली सहायता के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकत्रियों को शुभकामना दी व कोरोना का व शासन द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराए गए उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी के साथ सीपी सिंह, नवीन शाही, संजीव धर द्विवेदी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने सर्वप्रथम यह अवगत कराया कि दिनांक 28 सितंबर 2021 को विकास भवन के सभागार में मोबाइल वितरण के बाद आज पथरदेवा विकासखंड वह तरकुलवा विकासखंड की कार्यकत्रियों को मोबाइल उपलब्ध कराया गया है। शीघ्र ही इसी प्रकार के कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में होंगे और सभी कार्यकत्रियों को मोबाइल वितरण किए जाएंगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आलोक सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्येंद्र सिंह,  कौशल किशोर सिंह, दयाराम, रिचा पांडे, विश्व दीपक पांडे,सुषमा दुबे व अपर सांख्यिकी अधिकारी अवधेश सिंह उपस्थित रहे।

Share:

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 04 अक्टूबर को



देवरिया  01 अक्टूबर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया है कि कैलेण्डर वर्ष 2021 के अन्तर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के आयोजन हेतु पूर्व निर्गत संशोधित रोस्टर  अनुसार माह अक्टूबर / 2021 के प्रथम शनिवार (02 अक्टूबर) को महात्मा गांधी जयंती होने व इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उक्त दिवस के सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शासनादेश के अनुसार अगले कार्य दिवस अर्थात् 04 अक्टूबर(दिन सोमवार) को किया जायेगा।
       उपरोक्तानुसार  04 अक्टूबर (दिन सोमवार को) तहसील- सलेमपुर में जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। शेष तहसील रूद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी व बरहज में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं भाटपाररानी में अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०) तथा तहसील देवरिया सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।  जनपद स्तरीय अधिकारी द्वारा तहसील- सलेमपुर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया जायेगा तथा  तहसील स्तरीय अधिकारी द्वारा अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया जायेगा। शेष रोस्टर यथावत रहेगा।  

Share:

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगा ग्राम समाधान दिवस।



- जिलाधिकारी की आमजन की समस्याओं को दूर करने हेतु नई पहल*

 
ग्राम समाधान दिवस में ग्राम पंचायत प्रशासन पहुंचेगा ग्रामीणों के द्वार 

कई समस्याओं के समाधान के लिए नहीं जाना होगा तहसील अथवा ब्लाक

- जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय अधिकारी एक जगह होंगे उपलब्ध

- ग्रामीण समाधान दिवस एक अभिनव प्रयोग: पुलिस अधीक्षक

देवरिया  01 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन होगा। यह तहसील दिवस और थाना दिवस से अलग होगा। इसका आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
        जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मंगलवार को 11:00 से 5:00 बजे तक सचिव, लेखपाल, बीट आरक्षी, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारी, कोटेदार, ग्राम प्रधान तथा नजदीकी जन सेवा केंद्र के प्रतिनिधि को एक निश्चित सामुदायिक भवन या ग्राम सचिवालय में उपलब्ध होंगे। ये अधिकारी वरासत के मामले, आय/ जाति/ मूल निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर की नकल, खसरे की नकल आदि के संदर्भ में ग्राम स्तर पर ही कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के पेंशन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, अवस्थापना संबंधित समस्याएं जैसे चकरोड, नाली के निर्माण से संबंधित मामले भी ग्राम स्तर पर ही निपटा लिए जाएंगे ग्रामीणों को इन कार्यों के लिए तहसील या ब्लॉक के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे ग्रामीणों के समय तथा धन की बचत होगी।
      जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम समाधान दिवस में शिकायतों के रखरखाव के लिए एक निश्चित प्रारूप पर सूचना तैयार की जाएगी। सेक्टर एडीओ के माध्यम से प्रतिदिन तहसील स्तर एवं ब्लॉक स्तर की सूचनाएं संकलित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद जो जोत अथवा आबादी से संबंधित होते हैं, उनका समाधान नहीं होने पर लोगों का भरोसा प्रशासन एवं न्यायपालिका पर कम हो जाता है। इन भूमि विवादों से अशांति होती है और पुलिस प्रशासन की शक्ति का अपव्यय होता है तथा जनपद की छवि भी खराब होती है। ग्राम समाधान दिवस में ऐसे सभी भू-विवादों का निपटारा भी कराया जाएगा, जिनका समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर संभव होगा।
        पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने कहा कि ग्राम समाधान दिवस एक अभिनव प्रयोग है, जिसमें सभी ग्राम स्तरीय अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे। इससे अधिकांश समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकेगा। ग्राम समाधान दिवस के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा भी सरलता से हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (प्रशासन) कुंवर पंकज, ज्वाइं मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजन द्विवेदी, एएसपी राजेश कुमार सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Share:
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगा ग्राम समाधान दिवस।

- जिलाधिकारी की आमजन की समस्याओं को दूर करने हेतु नई पहल 

 ग्राम समाधान दिवस में ग्राम पंचायत प्रशासन पहुंचेगा ग्रामीणों के द्वारा

- कई समस्याओं के समाधान के लिए नहीं जाना होगा तहसील अथवा ब्लाक*
Up
- जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय अधिकारी एक जगह होंगे उपलब्ध 

- ग्रामीण समाधान दिवस एक अभिनव प्रयोग: पुलिस अधीक्षक 

देवरिया  01 अक्टूबर।* जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन होगा। यह तहसील दिवस और थाना दिवस से अलग होगा। इसका आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
        जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मंगलवार को 11:00 से 5:00 बजे तक सचिव, लेखपाल, बीट आरक्षी, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारी, कोटेदार, ग्राम प्रधान तथा नजदीकी जन सेवा केंद्र के प्रतिनिधि को एक निश्चित सामुदायिक भवन या ग्राम सचिवालय में उपलब्ध होंगे। ये अधिकारी वरासत के मामले, आय/ जाति/ मूल निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर की नकल, खसरे की नकल आदि के संदर्भ में ग्राम स्तर पर ही कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के पेंशन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, अवस्थापना संबंधित समस्याएं जैसे चकरोड, नाली के निर्माण से संबंधित मामले भी ग्राम स्तर पर ही निपटा लिए जाएंगे ग्रामीणों को इन कार्यों के लिए तहसील या ब्लॉक के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे ग्रामीणों के समय तथा धन की बचत होगी।
      जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम समाधान दिवस में शिकायतों के रखरखाव के लिए एक निश्चित प्रारूप पर सूचना तैयार की जाएगी। सेक्टर एडीओ के माध्यम से प्रतिदिन तहसील स्तर एवं ब्लॉक स्तर की सूचनाएं संकलित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद जो जोत अथवा आबादी से संबंधित होते हैं, उनका समाधान नहीं होने पर लोगों का भरोसा प्रशासन एवं न्यायपालिका पर कम हो जाता है। इन भूमि विवादों से अशांति होती है और पुलिस प्रशासन की शक्ति का अपव्यय होता है तथा जनपद की छवि भी खराब होती है। ग्राम समाधान दिवस में ऐसे सभी भू-विवादों का निपटारा भी कराया जाएगा, जिनका समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर संभव होगा।
        पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने कहा कि ग्राम समाधान दिवस एक अभिनव प्रयोग है, जिसमें सभी ग्राम स्तरीय अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे। इससे अधिकांश समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकेगा। ग्राम समाधान दिवस के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा भी सरलता से हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (प्रशासन) कुंवर पंकज, ज्वाइं मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजन द्विवेदी, एएसपी राजेश कुमार सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।*
Share:

सीएमओ ने कोविड सर्विलांस, टीकाकरण व डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोग की दी जानकारी


देवरिया 01 अक्टूबर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में कोविड-19 के सक्रिय रोक-थाम हेतु नियमित रूप से सम्भावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। आज एंटीजन से 511, आर०टी०पी०सी०आर० से 1328 कुल 1839 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें आज कोई केसेज पाजिटिव नहीं पाये गये। कुल एक्टिव केसेज 02 है जो होम आईसोलोसन में हैं। आज तक 9,23,523 कैसेज का परीक्षण किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष 20,223 व्यक्तियों का रिपोट पाजिटिव पाये गये हैं, तथा पाजिटिव केसेज के सापेक्ष 4,12,559 व्यक्तियों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराया गया ।

 कोविड टीकाकरणः-
      जनपद में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 13,48,763 पंजीकृत लाभार्थियों में से 13,48,750 को प्रथम डोज तथा 3,04,480 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। 18-44 वर्ष आयु के 10,66,062 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 08,07,989 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,00,545 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6,70,466 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 5,17,442 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,82,319 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है। आज जनपद देवरिया के स्वास्थ्य ईकाईयों के कुल 53 कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के माध्यम से 7404 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।

 डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोगः- 
      आज समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं जिला चिकित्सालय से प्राप्त फीवर केसेज की संख्या 247 है जिसमें 15 वर्ष से कम 75 तथा 15 वर्ष से अधिक 168 मरीज चिन्हित किये गये। आज डेंगू फीवर, में आर०डी०टी० जॉच में तीन मरीज मझगाँवा, भागलपुर तथा भाटपार में एक-एक पाजिटिव पाये गये जिसमें एक का उपचार जिला चिकित्सालय में दो का उपचार अन्य जनपद में 21 मरीज उपचारित हो चुके है। जे०ई०, मलेरिया, स्क्रब टाईफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस को कोई मरीज नहीं मिला। 

 मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आलोक पाण्डेय का भ्रमणः -
        नगरीय प्रा०स्वा०केन्द्र सोमनाथ नगर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया जहाँ सौरभ सिंह, फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाये गये फार्मासिस्ट के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बतलाया गया कि प्रायः ये उपस्थिति पंजीका पर हस्ताक्षर बना कर चले जाते है, और कोई कार्य नहीं करते हैं, इस शिकायत को गम्भीरता से लिया गया तथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया एवं डा० संजय चन्द, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गोरखपुर रोड स्थित बृद्धा आश्रम में पर समस्त वरिष्ठ नागरिको को अंगवस्त्र एंव फल देकर सम्मानित किया गया।
 
Share:

बुढ़ापा अभिशाप नहीं वरदान, बुजुर्ग हैं अनुभव की खान-न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान





  देवरिया 01 अक्टूबर।  आज  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में पूरवा मेहड़ा स्थित वृद्धा आश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव  न्यायधीश  आरिफ निसामुद्दीन खान व मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार रहे, अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के  अवसर पर न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि जिसने परिवार रूपी बगिया को संवारकर सदाबहार बना दिया, उस बागबान को ताउम्र उचित सम्मान मिलना चाहिए यह हर किसी की जिम्मेदारी हैं।  उन्होंने बुजुर्गों को विधिक अधिकार बता कर उपस्थित सभी वृद्ध आमजनमानस  को अपनों के बीच हंसते-मुस्कुराते हुए  जिंदगी के बाकी दिन गुजारने हेतु  प्रेरित किया, न्यायाधीश  द्वारा  अपने अनुभवों से समाज को सही राह  दिखाने के लिए  उपस्थित समस्त समस्त वृद्ध महिला एवं पुरूष को माला, अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को वृद्ध जनों के बीच पहुंचाने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।  *उन्होंने वृद्धजन को आश्वस्त किया  कि उन्हें विकास से संबंधित या अन्य किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता / समस्या आती है तो उसे अवगत करायें तत्काल उसका निदान किया जायेगा।* 
      इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर,  विधिक सलाहकार अरविंद पांडे, अखिलेन्द्र शाही, विजय शुक्ला, अतुल कुमार, लालसा  यादव, विनय, एवं वृद्धा आश्रम के समस्त कर्मचारी  व वृद्ध जनमानस  उपस्थित रहे।

Share:

डीएम ने जिला चिकित्सालय का किए औचक निरीक्षण



 दवा, इलाज एवं स्वास्थ्य गतिविधियों पर जताया सन्तोष

 मरीजों एवं उनके परिजनो से बातचीत कर जानी हकीकत 

 संचारी एवं वायरल, तीव्र बुखार के मरीजों की प्रमुखता से करें जांच

 स्वास्थ गतिविधियां दवा, इलाज मरीजों को सुचारु रुप से कराए उपलब्ध, न बरती जाए कोई शिथिलता-डीएम 

 देवरिया 01 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन आज पूर्वान्ह 10.15 बजे  मेडिकल कालेज के नियंत्राधीन जिला चिकित्सालय में इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं की गतिविधियों की हकीकत जानने औचक रुप में पहुॅचें। जहां एक-एक कर स्वास्थ्य विभाग से जुडे एमसीएच विंग में संचालित आकस्मिक सेवा यथा- वैक्सीनेशन, दवा स्टोर, चिल्ड्रेन वार्ड, दवा वितरण कक्ष आदि की एक-एक कर गहन निरीक्षण किए एवं आवश्यक निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
        जिलाधिकारी श्री निरंजन निरीक्षण में जिला चिकित्सालय में इलाज आदि सहित संचालित विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों के कार्यो पर सन्तोष जताया। उन्होने अधिकारियों से कहा कि मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य सुविधायें सुविधाजनक तरीके से लोगो तक पहुॅचें। इसके लिए आगे भी इसी मंशा से कार्य करने की जरुरत है। उन्होने चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती संभावित एईएस मरीज दो वर्ष की अनन्या के परिजन रामजीत निषाद से दवा इलाज के संबंध में जानकारी किए। उनके द्वारा बताया गया कि दवा इलाज सुचारु रुप से उपलब्ध हो रही है।  
         जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पर्चा, दवा की उपलब्धता, बुखार की दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी किए और निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए उनका इलाज करें। उन्होने डेंगू को कन्फर्म करने के लिए एलाइजा की जांच अनिवार्य रुप से किए जाने एवं पैथलॉजी में इसके लिए जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होने टाइडफाइड, कालाजार, डेंगू, चिकेनगुनिया के दैनिक जांच की स्थिति को जाना। उन्होने हेल्प डेस्क पर आ रही शिकायतों की स्थिति को जाना। ओपीडी में बुखार के मरीजों पर विशेष ध्यान देने को कहा एवं उच्च तापमान से पीडित बुखार के मरीज की जांच कराए जाने को कहा।
         इस दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज एएन वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ आर के श्रीवास्तव, डा एच के मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share:

डीएम ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं की किए सुनवायी



 प्रकरणों का निस्तारण समयबद्धता के साथ किया जाना अनिवार्य

 आज जनता दर्शन में 32 मामले आए, जिसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

 जनता दर्शन में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए उपस्थित रहते है विभिन्न विभागो के अधिकारी/कर्मचारी

 एसडीएम व मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी समस्याओं के निस्तारण के लिए रहते है मौजूद 

 
एक-एक समस्याओं की सुनवायी उपरान्त उसका कराया जाता है समाधान

 सभी अधिकारी निर्धारित समय में कार्यालयों में रहे उपस्थित, समस्याओं की सुनवायी एवं उसका समाधान प्राथमिकता के साथ करें सुनिश्चित

 देवरिया  01 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन कलक्ट्रेट कार्यकक्ष में जनता दर्शन के दौरान आने वाले प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं की गहनता से सुनवायी किए तथा उसके समयक समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं आईजीआरएस में आने वाले सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना अनिवार्य है। सभी अधिकारी शिकायती प्रकरणों/समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करेगें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही कदापि नही बरतेगें।
       जिलाधिकारी श्री निरंजन ने आज इस दौरान कुल 32 प्रकरणों की सुनवायी किए एवं उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए, जो उन्हे समयबद्धता के साथ निस्तारण हेतु सौपा गया। उन्होने जनता दर्शन में जन समस्याओं की सुनवायी के लिए अपनायी गयी व्यवस्थाओं के परिप्रेक्ष्य में बताया कि आमजन की समस्याओं की सुनवायी जनता दर्शन में सुचारु रुप से हो, इसके लिए विभागो के अधिकारियों/कर्मियों की भी उपस्थिति रखी जाती है, जिससे कि उनके विभाग से संबंधित समस्याओं की वास्तविकता की जानकारी करते हुए उसका निराकरण कराया जा सके। उन्होने यह भी कहा कि फरियादियों को उनके डिमाण्ड अनुसार आवेदन पत्र पर निर्देश उपरान्त उन्हे निःशुल्क छायाप्रति भी दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि फरियादी अपने प्रकरणों के समाधान की स्थिति से अवगत होते हुए उसमें पहल कर सके।
      जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनता दर्शन में एसडीएम/मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी भी नामित किए गए हैं, जो उपस्थित रह कर समस्याओं की सुनवायी करते व उसका समाधान उनके द्वारा भी किया जाता है। उन्होने कहा कि जनता दर्शन में आने वाले हर फरियादी की समस्या सुनना व उसका निस्तारण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होने यह भी कहा कि सभी विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय में अपने कार्यालय में उपस्थित रहते हुए आने वाले प्रत्येक फरियादी के समस्या की सुनवायी करें और उसका निराकरण भी करें। उन्होने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्याओं को लेकर कही भटकना न पडे, इस पर विशेष रुप से ध्यान देते हुए अधिकारी हर समस्या की सुनवायी समाधान सुनिश्चित करेगें।    

Share:

राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘‘ के अन्तर्गत वरिष्ठजनों हेतु वितरित किए जायेगें सहायक उपकरण



देवरिया 01 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद के समस्त वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन को अवगत कराया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन(जिन्होने विगत तीन वर्षो में किसी शासकीय योजना से निःशुल्क उपकरण प्राप्त न किए हो) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, एलिम्को कानपुर द्वारा ‘‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना‘‘ योजनान्तर्गत वरिष्ठजन को सहायक उपकरण एवं एडिप योजना अन्तर्गत दिव्यांगजन(जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत हो) हेतु मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु विकास खण्ड वार शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें चिन्हांकन/पंजीकरण निर्धारित विवरण अनुसार किया जाना है।  
       मुख्य विकास अधिकारी ने पंजीकरण हेतु वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन को साथ लाने वाले प्रपत्र के संबंध में बताया है कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के भारतीय वरिष्ठ नागरिक (बी०पी०एल० श्रेणी),  सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 80 प्रतिशत दिव्यांगप्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाणपत्र यथा- जिनकी सभी स्त्रोतों से मासिक आय रुपए 15 हजार प्रतिमाह से कम हो या राजस्व विभाग, सांसद/विधायक एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है। भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र की छाया प्रति (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बी०पी०एल० राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पैनकार्ड, इत्यादि। लाभार्थियों का चिन्हांकन/ रजिस्ट्रेशन स्थान व दिनांक के विवरण में बताया है कि  05 अक्टूबर को रामपुर कारखाना में, 06 को तरकुलवां में, 07 को पथरदेवा में, 08 को भलुअनी में, 11 को बरहज में, 12 को लार में, 13 को सलेमपुर में, 18 को भाटपाररानी में, 20 को बनकटा में, 21 को रुद्रपुर में, 22 को सदर में, 23 को भागलपुर में, 25 को देसही देवरिया में, 26 अक्टूबर को विकास खण्ड परिसर भटनी में, 27 को  बैतालपुर में तथा 28 अक्टूबर को विकास खण्ड गौरी बाजार परिसर  में पूर्वान्ह् 10 बजे से अपरान्ह् 04 बजे तक आयोजित होगा।  
    
Share:

दीवानी में रहेगा 06 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश-जनपद न्यायाधीश


 देवरिया 01 अक्टूबर।  जनपद न्यायाधीश रविनाथ ने बताया है कि पितृ विसर्जन के उपलक्ष्य में आगामी 06 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन दीवानी न्यायालय के समस्त न्यायालय व अधीनस्थ कार्यालय बन्द रहेगें
Share:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक संपन्न

  

देवरिया  01 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक  विकास भवन के गांधी सभागार  में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रतिनिधि सेवायोजन, प्रतिनिधि समादेषाधिकारी 49 बटालियन एन०सी०सी० प्रतिनिधि प्रभारी अधिकारी शस्त्र, प्रतिनिधि ई०सी०एच०एस0 पॉलिक्लिनिक, विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आदि अधिकारी तथा जनपद के समस्त विकास खण्डों के सैनिक बन्धु के सदस्यगण एवं जनपद के दूर-दराज से आये 77 पूर्व सैनिक एवं सैनिक वीर नारियों ने प्रतिभाग लिया।
      सर्वप्रथम जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी के स्वागत के साथ-साथ सभागार में उपस्थित समस्त भूतपूर्व सैनिक का एवं वीर नारियों का स्वागत अभिनन्दन किये और बैठक को प्रारम्भ करते हुये जनपद में गठित जिला सैनिक बन्धु के बारे में पूरी जानकारी से अवगत कराते हुये यह बताया कि इस बैठक में सम्बन्धित समस्याओं का समाधान जैसे कि चर्चा तथा पूर्व सैनिकों से अनुरोध करते हुये अपने सम्बोधन में बताया कि पूर्व सैनिक इस बैठक में शान्तिपूर्ण वातावरण कायम रखते हुये अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करेंगे, जिसमें 14 भूतपूर्व सैनिकों का आवेदन पत्र सैनिक बन्धु की बैठक में प्राप्त हुए है,जिस पर जिलाधिकारी  ने आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये है।   
 
Share:

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न

 

सोनू कुमार यादव संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर।।भाजपा मुख्यालय गोरखपुर में आयोजित 1 दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आज कर्नल रिट राजीव रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ उद्घाटन के बाद उन्होंने सबसे पहले उपस्थित सभी का परिचय प्राप्त करने के बाद सम्बोधित करते हुए कहा कि सैनिक हमेशा देशहित में काम करता है सैनिक कभी रिटायर नहीं होता इस समय हमारे प्रदेश में करीब 16 लाख पूर्व सैनिक हैं हमारा मुख्य उद्देश्य योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है बिना भाजपा के प्रदेश और देश का विकास सम्भव नहीं है भाजपा ही एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने सेना के लिए अत्याधुनिक उपकरण वस्त्र और बेहतर सुविधाएं प्रदान की हर जगह से भ्रष्टाचार खत्म किया अध्यक्ष महोदय ने बताया कि सैनिकों की बहुत कम माँगे होती है लेकिन जो भी वाजिब हैं सरकार पूरी करे अंत में उन्होंने उपस्थित सभी को आगामी त्योहारों की बधाई और शुभकामनाएँ दी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में कैप्टन ओ पी यादव क्षेत्रीय संयोजक कैप्टन ओम प्रकाश मिश्र संयोजक सूबेदार मेजर गिरिजेश मिश्र संयोजक सु मेजर एम एम पांडे सुब मेजर राजेश सिंह क्षेत्र संयोजक ए पी सिंह सह संयोजक अवध क्षेत्र सीकेश सिंह क्षेत्रीय संयोजक अवध क्षेत्र सत्यनारायण नित्यानंद तिवारी राजेश पांडे मनोज राणा परमात्मा सिंह कनोजिया एवम देवरिया कुशीनगर महराजगंज मऊ आज़मगढ़ और सिद्धार्थनगर जिले के काफी संख्या में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन फौजी नरेंद्र सिंह संयोजक सन्तकबीरनगर ने किया।
Share:

मुख्यमंत्री के शहर में पुलिस अपनी मनमानी पर तो अपराधियों के हौसले हैं बुलंद





पंडित विष्णु शंकर त्रिपाठी को पीटने वाला थानेदार अभी कुर्सी पर

नशे के व्यापार पर अंकुश न लगने से लगातार बढ़ रहा है अपराधों का ग्राफ

गोरखपुर । अभी कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या को 72 घंटे भी नहीं बीते थे कि अपराधियों ने शराब की एक दुकान पर हंगामा करते हुए वहां के कर्मचारियों को इस कदर पीटा कि उनमें से एक कि मौत हो गई।
सीएम सिटी में पुलिस पर आला अधिकारियों का नियंत्रण लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाए मकान खाली कराने, दुकान पर कब्जा दिलाने, नाली और दीवार बनवाने में व्यस्त हो गई है। रही सही कसर नशे के सौदागरों ने पूरी कर दी है। 
पुलिस कि व्यस्तता के लाभ उठाकर ये बेखौफ होकर अपना धंधा चला रहे हैं और युवाओं की एक बड़ी तादाद को नशे के अंधे कुएं में धकेल रहे हैं जिसका परिणाम बीते कुछ दिनों से सीएम  सिटी की सड़कों पर चैन स्नेचिंग, छोटी चोरियों और अन्य अपराधों के रूप में दिखाई दे रहा है। 
अभी पिछले दिनों की बात है जब राजघाट थाने के थानेदार विनय कुमार सरोज द्वारा मकान खाली कराने को लेकर विष्णु शंकर त्रिपाठी जो पूजापाठ कराकर अपनी आजीविका चलाते हैं, पर अपनी ताकत दिखाते हुए मारापीटा और गाली गलौच किया  गया। 
मकान से जुड़े दूसरे मामले में एक महिला ने भी इन्ही थानेदार साहब पर आरोप लगाया लेकिन थानेदार का बाल भी बांका नही हुआ। जबकि राजघाट थाना इस समय नशे के व्यापार का प्रमुख केंद्र बना हुआ है और थानेदार साहब इससे बाख़बर होते हुए भी बेखबर बने हैं। जबकि एक बेगुनाह को पीटने वाला आज भी थानेदारी कर रहा है। क्योंकि मार खाने के बाद पंडित विष्णु शंकर त्रिपाठी ज़िंदा है। मामले में जांच का आदेश हुआ था लेकिन क्या हुआ किसी को कुछ पता नही।
गज़ब की बात ये है कि उच्चाधिकारियों को भी सब खबर है लेकिन न जाने क्यों उनके हाथ बंधे हैं। 
कुल मिलाकर अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाए गोरखपुर पुलिस में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिनका कानून व्यवस्था से कोई लेना देना नही वह अपने आलाधिकारियों के मंसूबे को भी अपनी महत्वकांक्षा की भेंट चढ़ाने से नही चूक रहे हैं।
Share:

तीन अवैध चाकू बरामदगी का ट्वीट कर ट्रोल हो गई गोरखपुर पुलिस...

यूपी:गोरखपुर;

तीन अवैध चाकू बरामदगी का ट्वीट कर ट्रोल हो गई गोरखपुर पुलिस...

लोगों ने पूछा- चाकू का लाइसेंस कैसे मिलता है ये बता दीजिए सर...

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के बाद गोरखपुर पुलिस कठघरे में है। एसएचओ समेत छह पुलिसवालों पर दफा 302 में केस दर्ज है। क्राइम ब्रांच इन सभी की तलाश कर रही है। इन सबके बीच गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिस पर उसे ट्विटर यूजर्स के गुस्से का शिकार बनना पड़ा।
पहले आपको बताते हैं कि गोरखपुर पुलिस का ट्वीट क्या था। गोरखपुर पुलिस के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा गया, 'एसएसपी गोरखपुर के निर्देशन में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराधों पर नकेल कसने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध चाकू रखने पर 3 मुकदमे में 3 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। बरामदगी अवैध चाकू 3 अदद।'

इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने गोरखपुर पुलिस की जमकर खबर ली। नितीश पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा, 'तो सर अब चाकू का लाइसेंस कैसे मिलता है ये भी तो बता दीजिए ताकि गलती से आपको हम भी मौका ना दे दें हमारी जान लेने का। प्लीज जनहित में भी बता दीजिए। ये तो घरेलू आइटम है कोई भी खरीद के ला सकता है।'

विकास नाम के एक यूजर ने सवाल पूछा, 'सर घर पर आलू, टमाटर, गाजर, मूली, भिंडी वाले चाकू का भी लाइसेंस लेना पड़ेगा क्या?' गोविंद यादव नाम के यूजर ने पूछा, 'मेरे घर में दो चाकू हैं। सब्जी काटता हूं उनसे। बताएं उनका लाइसेंस कहां से बनवाना है। गांव शिफ्ट होते टाइम यूपी से गुजरना होगा तो लाइसेंस साथ रखूंगा, मुकदमा नहीं लिखेगा।'

मेराज सिद्दीकी नाम के यूजर ने गोरखपुर पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा, 'ऐसे ही उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनी रही तो वो दिन दूर नहीं जब बाल काटने वाले सैलून पर रखे उस्तरे का भी लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। लेकिन सब छोड़ दीजिए सर ये बता दीजिए कि क्या किसानों को अब धान-गेंहू काटने वाले हथियार का भी लाइसेंस बनवाना पड़ेगा क्या? वो तो चाकू से बड़ा होता है।'

सिटिजन ऑफ इंडिया हैंडल से लिखा गया, 'भइया जितने पैसे चाहिए उतना खुल के मांग लिया करो। कम पड़े तो घर-घर जाकर वसूल लिया करो पर किसी को जान से न मारा करो, किसी का बच्चा तो किसी के वृद्ध माता-पिता घर पर उसका इंतजार कर रहे होते हैं।'
मोहित चोपड़ा नाम के यूजर ने लिखा, 'ग्रेट वर्क, इससे बहुत क्राइम कंट्रोल होगा। चाकू रखने जैसा संगीन जुर्म करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले और बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मान देते हुए प्रमोशन और राष्ट्रपति मेडल के लिए इनका नाम मनोनीत करे राज्य सरकार।' 
Share:

आयोग ने एक्टिविस्ट के प्रार्थना पत्र पर केस दर्ज किया..

गोरखपुर के डीएम-एसएसपी पर एनएचआरसी ने दर्ज किया केस,प्रॉपर्टी डीलर मनीष की हत्या में आयोग ने लिया संज्ञान,रामपुर के आरटीआई एक्टिविस्ट ने आयोग में लगाई थी गुहार,आयोग ने एक्टिविस्ट के प्रार्थना पत्र पर केस दर्ज किया..
Share:

एक नहीं तीन हत्याओं के जिम्मेदार है - एस ओ जगत नारायण सिंह


 एक साल में ही जेएन सिंह पर तीसरी बार लगा है पीटकर मारने का आरोप

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में लंबे समय से तैनात एसएसओ जगत नारायण सिंह के कारनामों की लंबी लिस्ट है परंतु उच्चाधिकारियों के चहेते होने के चलते अब तक वह बचते चले आए हैं तीन तीन हत्याओं के जिम्मेदार जगत नारायण सिंह के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर ही लिया है। 

पहला मामला

शुभम उर्फ सोनू कुमार के खिलाफ हत्या

बांसगांव इंस्पेक्टर रहने के दौरान
7 नवंबर 2020 को भी जेएन सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे। बांसगांव थाने में विशुनपुर निवासी मुन्ना प्रसाद के बेटे शुभम उर्फ सोनू कुमार के खिलाफ हत्या
के प्रयास का केस दर्ज था। पुलिस ने उसे बीते 11 अक्तूबर 2020 को डिघवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया और जेल भिजवा दिया। 7 नवंबर को जेल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की पिटाई से शुभम की मौत का आरोप लगा था।
तत्कालीन चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया था।जिसके बाद विभिन्न संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद परिजनो को आवाज को दबा दिया गया बाद में कोर्ट की शरण लेना पड़ा।

  दुसरा मामला
गौतम सिंह की मौत

बीते 13 अगस्त को भी रामगढ़ताल पुलिस पर 20 वर्षीय गौतम सिंह  की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया कि गायघाट बुजुर्ग में प्रमिका से मिलने गए युवक की
लड़की के परिवार वालों ने पीटकर हत्या कर दी। जबकि परिजनों का आरोप था
कि युवक की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। 

तीसरा मामला।
 मनीष गुप्ता की हत्या
रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल रोड पर स्थित एक होटल में ठहरे कानपुर के बर्रा के व्यापारी मनीष गुप्ता (36) की सोमवार की देर रात  पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हो गई। जिस मामले में प्रभारी निरीक्षक जगत नारायण सिंह व चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।

 -जिस पर नहीं था केस उसे मुठभेड़ में मारी गोली

बीते 21 अगस्त को क्राइम ब्रांच और रामगढ़ताल पुलिस ने एक बदमाश सिकंदर को मुठभेड़ में गोली मारी थी। दावा था कि सिकंदर ने ही 16 अगस्त की दोपहर में कैश मैनेजमेंट सिस्टम के कर्मचारी नवनीत मिश्रा की आंखों मे मिर्च पाउडर झोंककर 5.28 लाख रुपये लूट की थी। पुलिस ने लूट के 1.50 लाख रुपये,घटना में इस्तेमाल बाइक और 315 बोर का तमंचा बरामद करने का दावा किया था। इस घटना के 4 दिन पहले ही यह बात सामने आ चुकी थी कि पुलिस ने एक मुखबिर को थाने में बैठा रखा है। खास बात यह कि मुठभेड़ के बाद ही सिकंदर
पर पहला केस भी दर्ज हुआ। इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

 एनकाउंटर कर सिपाही से
इंस्पेक्टर बने - जगत नारायण सिंह

रामगढ़ताल इंस्पेक्टर जेएन सिंह
एनकाउंटर के शौकीन हैं। गोरखपुर जिले में तैनाती के दौरान उन्होंने यहां अब तक चार बदमाशों के पैर में गोली
मारी है। सिकंदर को गोली मारने से पहले उन्होंने रामगढ़ताल में ही अमित को गोली मारकर गिरफ्तार किया था।जबकि बांसगांव इंस्पेक्टर रहते हुए शातिर बदमाश *राधे यादव* और झंगहा इंस्पेक्टर रहते हुए *हरिओम कश्यप* को भी पैर में गोली मारी थी। पुलिस विभाग से जुड़े जानकारों के मुताबिक इंस्पेक्टर जेएन सिंह अपने एनकाउंटर की बदौलत ही सिपाही से आउट ऑफ प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर की कुर्सी तक पहुंचे हैं। एसटीएफ में रहने के दौरान भी उन्होंने 9 बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
योगी जी आपने जैसे विकास दुबे और प्रजापति के साथ किया अगर आपने वैसे ही न्यायप्रणाली का इस्तेमाल किया तो अवश्य ही आपके प्रति लोगों की विश्वसनीयता बरकरार रहेगी
Share:

मनीष गुप्ता मृत्यु को लेकर केडिया धर्मशाला से कैंडल मार्च

 देवरिया  ।बरहज  में मनीष गुप्ता  मृत्यु को लेकर  केडिया धर्मशाला से   कैंडल मार्च करते हुए होते हुए  मेन चौराहा  शाहिद स्मारक  पर  उनके  चित्र   कैंडल जलाया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया अमरेंद्र गुप्ता ,वीरेंद्र गुप्ता ,पवन मद्धेशिया राजेश निषाद, अमरजीत यादव , पीयूष चावला, राजन गुप्ता ,गजानंद विश्वकर्मा, विनोद मद्धेशिया ,अमित मद्धेशिया, सत्येंद्र वर्मा, जगदंबा प्रसाद, भोलानाथ ,दीनबंधु बरनवाल ,गुलाम रसूल, सत्येंद्र वर्मा ,सूरज मद्धेशिया ,आनंद जयसवाल ,मुकेश पटेल, लियाकत अली, रामू चौहान,आदि मौजूद रहे
Share:

नए नियम से भड़के सफाई कर्मचारी , किया जोरदार प्रदर्शन


जौनपुर।  गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मियों की उपस्थित आनलाइन साफ्टवेयर पर दर्ज कराने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को जिले भर के सफाई कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस नियम के विरोध में प्रदर्शन किया व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि यदि इस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल को बाध्य होंगे। 
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हुए इस विरोध-प्रदर्शन में जिले भर के सफाई कर्मचारी शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि अधिकतर सफाई कर्मचारी अशिक्षित हैं। इसके साथ ही उनके पास एंड्रायड मोबाइल फोन भी नहीं है। ऐसे में कैसे हाजिरी लगा सकेंगे। संगठन के मंत्री शिवकुमार यादव ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। कहा कि सफाई कर्मी अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। नई व्यवस्था का विरोध करने पर चार सफाई कर्मचारियों के हुए तबादले को भी लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। उधर, प्रशासन की ओर से इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही नियम का अनुपालन न करने वालों पर कार्रवाई की भी तैयारी की गई है। विरोध प्रदर्शन में पंकज यादव, अनिल यादव, राजपति गौतम, इंदू देवी, अंजू गौतम, रीना सिंह, प्रमिला यादव, बीके शर्मा समेत अन्य मौजूद थे। 
Share:

एक्शन में आये योगी आदित्यनाथ, दिया यह आदेश



लखनऊ। गोरखपुर कांड के बाद से अपराधी छवि वाले प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में गृह विभाग के शीर्ष अधिकारियों को अपराधी छवि वाले प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस जांच में सभी दोषी मिलने पर सभी को तत्काल बर्खास्तगी का भी निर्देश दिया।  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब प्रदेश के सभी दागी पुलिसकर्मीयों की जांच करवाने और सूची बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गृह विभाग की जांच में दोषी मिलने सभी अपराधी छवि वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजी इंटेलिजेंस डीएस चौहान तथा एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में दो कमेटियां बनाकर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों का रिकार्ड रिव्यू करेंगी। किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने या फिर किसी मामले में दोषी पाए जाने पर इनको जबरिया रिटायर और बर्खास्त कर दिया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में कहा कि हाल के दिनों में कतिपय पुलिस अधिकारियों/काॢमकों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें मिली हैं। यह तो कतई स्वीकार्य नहीं है। पुलिस विभाग में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। प्रमाण के साथ ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराएं। सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी। इसके साथ ही अति गंभीर अपराधों में लिप्त पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों की बर्खास्तगी की जाए। दागी छवि वाले लोगों को फील्ड में महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती न दी जाए। 
Share:

शरद पवार सभागार का उद्घाटन

साडे चौदा वर्ष मुख्यमंत्रीपद भोगुन सत्तापिसाट 80 वर्षाचे कॅप्टन अमरींदर सिंग काँग्रेस पक्षावर नाराज,मिलिंद खराडे.सदस्य, महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस.
पंजाबचे माजी मुख्यमंत्री कॅप्टन अमरींदर सिंग याना जवळपास 15 वर्ष काँग्रेस पक्षाने मुख्यमंत्रीपद दीले,अमरींदर सिंग यांच वय आज 80 वर्ष झालय तरीही अमरींदर सिंग यांचा सत्ता लोभ कायम आहे.काँग्रेस पक्षाने इतक भरभरून दिल याबद्दल काँग्रेस पक्ष, काँग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, काँग्रेस नेते राहुल गांधी यांच आभार मानन्या ऐवजी आपल्यावर अन्याय झाल्याची खोटी ओरड करून काँग्रेस पक्ष आणी काँग्रेस नेतृत्व यांना बदनाम करण्याचा प्रयत्न केला.अमरींदर सिंग यांची कृती ही देशभरातील करोडो कार्यकर्त्यांचा अपमान आहे जे कधीही कोणतीही अपेक्षा न बाळगता काहीच मिळाल नाही तरी योध्द्या सारखे आयुष्यभर लढत असतात.मिलिंद खराडे.सदस्य महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस.
Share:

मनीष गुप्ता हत्याकांड में एसएसपी विपिन टाडा के कार्य पद्धतियों पर सवालिया निशान

  गोरखपुर के पुलिस के इन  अधिकारी के तस्वीर को गौर से देखिए। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले के एसएसपी विपिन टाडा है।  इनकी एक और पहचान है यह भाईसाहब भाजपा के पूर्व मानव संसाधन राज्य मंत्री सतपाल सिंह के दामाद भी है। 

गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की  पुलिस की बर्बर पिटाई से मौत हुई है । लेकिन जब पीड़ित के परिवार वाले एफआईआर करने की मांग करने लगे तो यह डीएम के साथ मिलकर परिजनों पर दबाव डालने लगे कि कोर्ट मे जाने पर मामला लंबा चलेगा। 

मनीष गुप्ता की पत्नी का कहना है कि मेरे पति को पुलिस वालों ने पीट पीट कर मार डाला। एसएसपी साहब का कहना है कि गिरने से मौत हो गई। न्याय घोल कर पी चुके हैं यूपी पुलिस के अफसरान। यह जानते हैं कि जब श्वसुर भाजपा नेता है और ठाकुर बिरादरी है तो कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। 

विपिन एमबीबीएस करके आईपीएस बने हैं फिर भी संवेदनहीन। इनका भी खूब स्वागत हुआ था गुणगान गाया गया था देखिए कैसा व्यवहार है इनका। मनीष की पत्नी का रुदन देखेंगे तो आपका कलेजा फट जाएगा। शर्म है सिर्फ शर्म । बड़े भाई यह आरोप स्वर्गीय मनीष गुप्ता के पत्नी के वार्तालाप के दौरान देखने को स्पष्ट मिला हैं। एनसीपी पार्टी के महाराष्ट्र के नेता पराश नाथ तिवारी राष्ट्रीय कोवर्डीनेटर ने ऐसे अधिकारियों के प्रति सवालिया निशान लगाया हैं।
Share:

प्राणघातक हमले के मामले में मुख्य आरोपी को मिलीं जमानत


  वाराणसी। प्राणघातक हमले के मामले में मुख्य आरोपी को जमानत मिल गयी। जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने छितौनी कोट थाना रोहनिया निवासी आरोपी दीपेश कुमार सिंह उर्फ दीपू को 50-50 हजार रुपये की दो जमानते एवं व्यक्तिगत बंधपत्र देनें पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव व उनके सहयोगी अधिवक्ता मनीष राय, मनीष यादव ने पक्ष रखा।


कान को छेदते हुए निकली थी गोली, आरोपी के पास से बरामद हुई थी पिस्टल
  अभियोजन पक्ष के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के गजाधर निवासी शशि कुमार यादव ने 18 अगस्त 21 को रोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोप था कि 17 अगस्त रात 10:15 अपनी दुकान से निकल कर न्यू बीम स्कूल की मोड़ पर पहुंचा। वहां पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थें, उसी दौरान मेरे मोबाइल पर फोन आ जाने के कारण मैं उसी जगह रूककर बात करने लगा। तभी खनाँव (भुवालपुर) की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर आशु सिंह अपने साथी के साथ वहां आया और गालियां देतें हुए जान से मारने की नियत से मेरे उपर फायर किया। गोली कान को छेदते हुए निकल गई। इस बिच गोली चलने की आवाज़ सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे। तो हमलावर वहा से भाग गये। इस मामले में विवेचना के दौरान आरोपित दीपेश कुमार सिंह उर्फ दीपू को 22 अगस्त 2021 को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 9 एम.एम की पिस्टल भी बरामद हुई थी। इस मामलें में पीड़ित ने बयान दिया था कि। इसी आरोपित ने उसे गोली मारी थी। 

  अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव ने दलील दी गई की विवेचना के दौरान आरोपित का नाम प्रकाश में आया है। इस मामलें आरोपित को 18 अगस्त 2021 को शाम 3 : 45 बजे घर से पकड़कर थाने ले गयी थी और शाम 4 बजे गिरफ्तारी दिखाकर नामित कर दिया गया है। 
Share:

जनपद स्तरीय बैंक ऋण मेगा कैम्प का आयोजन 06 व 12 अक्टूबर को




  देवरिया 30 सितम्बर।  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि आज  जनपदीय स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लाभार्थियों के बैंक ऋण पत्रावलियों के निस्तारण हेतु दिनांक 06 अक्टूबर 2021 एवं दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को जनपद स्तरीय बैंक ऋण मेगा कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमे विभिन्न बैंक शाखाओं में मेगा कैम्प के माध्यम से लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण किया जायेगा। 

Share:

पोषण माह के विभिन्न गतिविधियों मे राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने पोषण पंचायत कार्यक्रम में ली हिस्सा

देवरिया  30 सितम्बर।   पोषण माह के विभिन्न गतिविधियों के क्रम में राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य श्रीमती निर्मला द्विवेदी ने विकासखंड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत बिशुनपुर कला के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पंचायत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
     निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में इस कार्यक्रम में पोषण संबंधित गतिविधियां पोषण के विशेष सूत्र आदि पर चर्चा की जानी थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने नई शिक्षा नीति के बारीकियों के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया साथ ही पोषण के महत्व पोषण के 10 तरीके व अन्य विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनिल सोनकर ने विभागीय योजनाओं के साथ-साथ कोविड-19 रान संक्रमित व्यक्तियों के लिए मान्य मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित नई योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्येंद्र सिंह विश्व दीपक पांडेय पर सांख्यिकी अधिकारी अवधेश सिंह और मुख्य सेविका रजनी पांडे संगीता राय रेशमा देवी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि निर्मला  द्विवेदी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए यह बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इनके महत्व को देखते हुए उनके कार्यों व उनकी सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है भविष्य में इन्हें अपने कार्यों के लिए करके चैतन्य जाना है यह पोषण के खिलाफ जंग में सबसे महत्वपूर्ण हथियार साबित होती हैं जैसा कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने कार्य किया।
 
Share:

सीडीओ ने किया विकास खण्ड भागलपुर का स्थलीय निरीक्षण

  

देवरिया 30  सितम्बर।   आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड भागलपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय  मनोज कुमार यादव, क०लि० द्वारा अपने पटल से संबंधित जी०पी०एफ० पासबुक एवं सेवा पुस्तिका अद्यतन नहीं किया गया है तथा सभी फाइलों का रख-रखाव ठीक ढंग से नहीं किया गया है।  चन्द्रगुप्त, लेखाकार द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेख अनुदान पंजिका भाग-3 के अनुसार धनराशि एक करोड़ से अधिक होने के बाद भी क्षेत्र पंचायत से एक भी कार्य नहीं किया गया है। इनके द्वारा भी पत्रावलियों को अद्यतन नहीं किया गया है तथा आलमारी में रखी गयी पत्रालियों की स्थिति ठीक नहीं है। इस विकास खण्ड में सहायक विकास अधिकारी (पं०) के पद पर कार्यरत  रामनिवास सिंह को पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयों की स्थिति के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। खण्ड विकास अधिकारी, भागलपुर को निर्देशित किया गया कि 05 दिन के अन्दर उपरोक्त कमियाँ ठीक करायें। पाँच दिन के बाद पुन: सत्यापन किया जायेगा, यदि उक्त कमियाँ पुनः पायी गयी तो दण्डात्मक कार्यवाही किया जायेगा।
    विकास खण्ड में आम जनता के लिए बनायी गयी सामुदायिक शौचालय अत्यंत ही गन्दा है तथा निरीक्षण के समय बदबू आ रही है। परिसर के अन्दर स्थापित आर0ओ0 मशीन विगत कई महीनों से खराब है, परन्तु इसकी मरम्मत अभी नहीं किया गया है। विकास खण्ड के अन्दर दो इण्डिया मार्का हैण्डपम्प स्थापित हैं एक हैण्डपम्प कई दिनों से खराब है तथा दूसरा हैण्डपम्प से बदबूदार पानी आने की शिकायत की गयी। खण्ड विकास अधिकारी को 24 घण्टे के अन्दर ठीक कराने के निर्देश दिये गये।

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789