Good Daily News...


सोमवार, 1 जून 2026

ईवीएम से मतदान होगा बंद, बैलेंट पेपर से होगा मतदान - हाई कोर्ट





 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक हालिया फैसले के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और बैलेट पेपर को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। अदालत ने पंजाब के निकाय चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान कराने के राज्य चुनाव आयोग के निर्णय में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या भविष्य में फिर से बैलेट पेपर का उपयोग बढ़ सकता है।

दरअसल, कुछ याचिकाकर्ताओं ने अदालत में जनहित याचिका दाखिल कर मांग की थी कि निकाय चुनाव केवल ईवीएम के माध्यम से कराए जाएं। उनका तर्क था कि ईवीएम से मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और निष्पक्ष होती है। वहीं राज्य चुनाव आयोग ने अदालत को बताया कि परिस्थितियों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि वर्तमान कानून में बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स का विकल्प अभी भी मौजूद है। अदालत ने यह भी माना कि कई बार स्थानीय परिस्थितियों, संसाधनों की उपलब्धता, साक्षरता स्तर तथा अन्य व्यावहारिक कारणों के चलते चुनाव प्राधिकरण बैलेट पेपर का उपयोग करने का फैसला कर सकते हैं। अदालत के अनुसार कानून ईवीएम के उपयोग को अनिवार्य नहीं बनाता और जरूरत पड़ने पर पारंपरिक मतदान प्रणाली अपनाई जा सकती है।

हाईकोर्ट ने याचिकाओं को खारिज करते हुए यह भी कहा कि चुनाव कार्यक्रम पहले ही काफी आगे बढ़ चुका था और ऐसे समय में मतदान प्रक्रिया में बदलाव उचित नहीं होगा। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को चुनाव परिणाम के बाद कानूनी उपाय अपनाने की स्वतंत्रता दी।

इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने भी हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर चुनाव प्रक्रिया में दखल देने का कोई उचित आधार नहीं बनता है।

हालांकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि अदालत ने पूरे देश में ईवीएम से मतदान बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। फैसला केवल पंजाब के निकाय चुनावों में बैलेट पेपर के उपयोग से संबंधित था। देश में लोकसभा, विधानसभा और अधिकांश अन्य चुनावों में अभी भी ईवीएम का उपयोग जारी है।

इस फैसले ने एक बार फिर चुनावी पारदर्शिता, तकनीक और पारंपरिक मतदान प्रणाली को लेकर बहस को जन्म दिया है। एक पक्ष बैलेट पेपर को अधिक भरोसेमंद मानता है, जबकि दूसरा पक्ष ईवीएम को तेज, सुविधाजनक और आधुनिक व्यवस्था के रूप में देखता है। आने वाले समय में चुनाव सुधारों पर यह बहस और तेज होने की संभावना है।

Share:

विधि के छात्रों का इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ 01.06.2026

 




कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया। 

विधि के छात्रों का इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ 01.06.2026

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वाधान में ग्रीष्म कालिन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ आज दिनांक 01.06.2026 से किया गया। जिसमें कुल 26 विधि छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त अवशर पर माननीय जनपद न्यायाधीश देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के बारे में जानकारियां दी गयी तथा बताया गया की कार्यक्रम का उद्देश्य विधिक छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया विधिक सहायता योजनाओं और विधिक कानूनी सहायता से जोड़ना है। उक्त अवशर श्री रवि यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया द्वारा बताया गया कि इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से न कानून की छोटी बड़ी जानकारी से रूबरू हो सकते हैं बल्कि इस कार्यक्रम से कानून के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए अच्छा अनुभव मिल सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्रीमती अर्चना-।। द्वारा छात्रों को विधिक साक्षरता, लोक अदालतों के संचालन और जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता (Free Legal Aid) प्रदान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इस इंटर्नशिप का लाभ उठाते हुए कानूनी बारीकियों को समझें और भविष्य में समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

Share:

तम्बाकू मुक्त के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत:सीएमओ

 



 *विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर  गोष्ठी का आयोजन* 


  देवरिया, 01 जून, 2026। सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सीएमओ ने कहा कि युवाओं को तंबाकू और निकोटीन की लत से बचाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती है और इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

             सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन से कैंसर, ह्रदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, उच्च रक्तचाप और श्वास संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होनें लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।  केवल एक दिन जागरूकता फैलाना नहीं है, बल्कि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है और उन्हें स्वस्थ नैतिकता के लिए प्रेरित करना है। 

          इस अवसर पर डॉ डिप्टी सीएम कार्तिक पाण्डेय, डिप्टी सीएमओ आरपी यादव, डिप्टी सीएमओ विपिन रंजन, डॉ आनंद, आदित्य मिश्रा, सहयोगी संस्था सीफार, जेएसआई, पीसीआई के जिला प्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Share:

जनपद स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

 


  देवरिया, 1 जून। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सोमवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जनपद स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

           समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाटपाररानी विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. स्कंद शुक्ल मौजूद रहे।

          कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल के 7 तथा इंटरमीडिएट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं  21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किए जाने हेतु डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रेषित की गई।

         अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है।

         कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सुदीप पांडेय ने किया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share:

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

 



  देवरिया, 01 जून। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क फोर्स, शिक्षा समिति एवं प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

           जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा नामांकन एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता न होकर शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना होना चाहिए।

             उन्होंने शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ होने पर विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

         जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिन विद्यालयों में कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों, एडीओ पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी विद्यालयों को निर्धारित 19 पैरामीटरों के अनुसार संतृप्त करने को कहा।

           बैठक में प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

            उन्होंने एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) एवं एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) को शिक्षकों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाना होना चाहिए। शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों एवं शैक्षिक नवाचारों से जोड़ते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

            बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

यूपी बोर्ड की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा आराधना कुमारी को डीएम ने किया सम्मानित

 



  देवरिया, 01 जून। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद का नाम रोशन करने वाली छात्रा आराधना कुमारी को सोमवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। आराधना कुमारी, पुत्री/छात्रा मनोज कुमार, निवासी राघवनगर, देवरिया एवं जोनिया इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया की कक्षा 12 की छात्रा हैं, जिन्होंने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

        जिलाधिकारी ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

       जिलाधिकारी ने कहा कि उसकी सफलता जनपद के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

Share:

पोषण समिति की बैठक में डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा

 




 *आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम को नियमित होम विजिट तथा सही आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश* 


   देवरिया, 01 जून। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बाल विकास परियोजना एवं पोषण अभियान से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को नियमित रूप से होम विजिट करने के निर्देश देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों की स्थिति का सतत अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समीक्षा के दौरान केवल वास्तविक एवं सही आंकड़े ही प्रस्तुत किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा त्रुटिपूर्ण सूचना न दी जाए।

             बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्धारित 18 पैरामीटरों पर संतृप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। 

          उन्होंने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यू-लिस्ट में एकरूपता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि लाभार्थियों से संबंधित अभिलेखों एवं आंकड़ों में किसी प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्रों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने, सभी संबंधित कार्मिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप कार्यवाही किए जाने पर विशेष बल दिया।

          बैठक में उपस्थित सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित अनुश्रवण करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कमी या शिथिलता न बरतें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़े सूचकांकों में अपेक्षित सुधार परिलक्षित हो सके।

         बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, सभी खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

प्रोबेशन विभाग की योजनाओं की डीएम ने की गहन समीक्षा

 



 *कस्तूरबा विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, वन स्टॉप सेंटर की क्षमता विस्तार एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश* 


   देवरिया,  01 जून। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सभी योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

         जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोबेशन विभाग की योजनाएं महिलाओं, बच्चों, निराश्रितों, पीड़ित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के कल्याण से सीधे जुड़ी हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

        बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं किशोरियों के बीच सकारात्मक वातावरण विकसित करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नामांकित कराया जाए। इसके लिए अभिभावकों को विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, सुरक्षा, खेलकूद एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाए कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बालिकाओं के जीवन स्तर, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं भविष्य की संभावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

           जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरणों, कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं में अपेक्षित सुधार लाने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा लाभार्थियों को योजनाओं से शीघ्र आच्छादित किए जाने के निर्देश दिए।वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वहां आश्रय प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध आवासीय क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। 

           उन्होंने घरेलू हिंसा सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार पोस्टर, बैनर, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य माध्यमों से किए जाने पर विशेष बल दिया। साथ ही निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का थाना-वार डाटा रखा जाए, जिससे योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।

           बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. सावित्री राय, मीनू जायसवाल, नीतू भारती, बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, अमित उपाध्याय सहित प्रोबेशन विभाग, बाल संरक्षण इकाई एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 28 जिले के DIOS का तबादला

 ब्रेकिंग ।





लखनऊ।

माध्यमिक शिक्षा में रिकॉर्डतोड़ तबादला


28 जिलों के DIOS बदल दिए गए


देवेंद्र पांडे DIOS लखनऊ बनाए गए


अमिता सिंह DIOS बाराबंकी बनीं


संतोष राय DIOS प्रयागराज बनाए गए


अरविंद पाठक DIOS  हरदोई बनाएगए


जयकरण यादव DIOS सहारनपुर बने


कौस्तुभ सिंह DIOS अंबेडकरनगर बने


प्रवीण तिवारी कानपुर बने


देवेंद्र सिंह प्रभारी DIOS जौनपुर बने


रविंद्र तोमर प्रभारी DIOS आगरा बने


चंद्र शेखर DIOS  नोएडा बनाए गए


डीपी सिंह DIOS गाजियाबाद बने


मोदिता पांडे प्रभारी DIOS फिरोजाबाद


मनोज मिश्रा DIOS बलिया बने


बाबू लाल मौर्य प्रभारी DIOS कौशांबी


विजय कुमार प्रभारी DIOS पीलीभीत


जगदीश शुक्ला DIOS मेरठ बने


राजवीर दिवाकर प्रभारी DIOS कासगंज


धर्मेंद्र सिंह चंदौली के DIOS बनाए गए

Share:

आज का राशिफल


      


 *01 जून 2026 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा व अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा व धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप खुशनुमा रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विरोधी पक्ष ईर्ष्या सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । थौड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा ।  वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घर में हल्का तनाव रह सकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏


   



     *आज दिनांक 👉*

     * 01 जून 2026*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 16:40 तक

*🗒पश्चात्-* द्वितीया 

*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 19:09 तक

*🌠पश्चात्-* मूल

*💫करण-* कौलव - 16:40 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* सिद्ध - 06:18 तक

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 05:23

*🌄सूर्यास्त-* 19:14

*🌙चन्द्रोदय-* 20:25

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 19:09 तक

*🌛पश्चात्-* धनु

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46

*🤖राहुकाल-* 07:08 से 08:51

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी प्रतिपदा 16:40 तक पश्चात् द्वितीया प्रारम्भ , द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्षारम्भ , द्वितीय ज्येष्ठ मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ , जून मास प्रारम्भ , गुरू कर्क राशि में 25:47 पर , नौतपा जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी ,  "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस , विश्व दुग्ध दिवस व वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी द्वितीया 19:04 तक पश्चात् तृतीया प्रारम्भ , नौतपा का आज अन्तिम दिन , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:07 तक , बुध आर्द्रा नक्षत्र में 06:11 पर , राजयोग 22:06 से।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*श्रेयो वै याचतः पार्थ* 

         *दानमाहुरयाचते  ।* 

*अर्हतमो वै धृतिमान्* 

       *कृपणादधृतात्मनः॥* 

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६०

 *अर्थात् 👉* 

       _भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_


*1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1638 – अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये।

1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।

1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।

1792 - केंटकी संयुक्त राज्य अमेरिका का 15 वां राज्य बन गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1802 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय राज्य विभाग के भीतर स्थापित किया गया।

1819 – बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी।

1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।

1845 - होमलिंग कबूतर ने 55 दिनों में 11,000 किलोमीटर की यात्रा (नामीबिया-लंदन)को पूरा किया।

1847 - कम्युनिस्ट लीग की पहली कांग्रेस पार्टी लंदन में आयोजित की गयी।

1869 – थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ।

1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।

1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।

1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया।

1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।

1929 - कम्युनिस्ट दलों का पहला सम्मेलन अमेरिका के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित किया गया।

1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।

1938 – सुपरमैन वाला एक्शन कॉमिक्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ।

1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया।

1948 – इजरायल और अरब देश संघर्षविराम पर राजी हुये।

1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।

1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।

1979 – रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।

1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।

1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।

1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।

1996 – एचडी देवेगोडा भारत के प्रधानमंत्री बने।

1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज।

1999 - हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।‌

2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या , ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।

2001 - दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।

2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।

2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।

2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला। 

2006 - ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं ।

2006 - ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।

2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।

2008 - अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।

2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

2009 – ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।

2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

2010 - अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।

2014 – नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी।

2019 - सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।

2020 - अफ्रीकी मूल के अमरीकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मृत्‍यु के बाद अमरीका के कई शहरो में हिंसा भड़की।

2020 - नौसेना का जलपोत आईएनएस जलाश्‍व श्रीलंका के कोलम्‍बो बंदरगाह से रवाना हुआ।

2021 - वाराणसी में इमारत गिरने से 2 मजदूरों की मौत व 7 घायल हुए।

2021 - विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिक्स देशों के विदेश और अंतर्राष्‍ट्रीय संबंधों के मंत्रियों की बैठक की अध्‍यक्षता की।

2021 - वाइस एडमिरल श्रीकुमार नायर, एवीएसएम, एनएम ने डीजीएनपी, विशाखापत्तनम का ,

वाइस एडमिरल रवनीत सिंह एवीएसएम, एलएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का , लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, एवीएसएम, वीएसएम ने पूर्वी कमान का  , लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर, एवीएसएम, वाईएसएम ने असम राइफल्स के महानिदेशक का , लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अंडमान और निकोबार कमान के 16वें कमांडर-इन-चीफ का व

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, एवीएसएम, वीएसएम ने चीफ ऑफ मैटेरियल का कार्यभार संभाला ।

2021 - भारतीय सेना आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स (एईसी) की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाई।

2022 - चीन के सिचुआन में 6.1 तीव्रता के भूकंप से 4 लोगों की मौत हुई व 14 घायल हुए।

2022 - इम्फाल में युनाइटेड ट्राइबल लिब्रेशन आर्मी जेम्स समूह के 14 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया।

2022 - ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से प्राप्त 10 पुरातन वस्तुएं (मूर्तियां) नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार को सौंपी गईं।

2022 - 11 वीं भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह ( एमसीजी ) बैठक सम्पन्न हुई।

2023 - भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर में क्रैश हुआ।

2023 - एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया।

2023 - भारत ने ओमान में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी खिताब जीत रिकॉर्ड बनाया।

2023 - श्री पी उपाध्याय, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया व एयर मार्शल राजेश कुमार आनंद, वीएसएम ने एयर ऑफिसर  इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन (एओए) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

2024 - दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा चुनाव भारत में छह सप्ताह बाद समाप्त हुआ , चुनाव में 642 मिलियन लोगों ने मतदान किया, जिसमें रिकॉर्ड 312 मिलियन महिलाएं शामिल हुई।

2024 - दिनेश कार्तिक ने 39वें जन्मदिन पर लिया क्रिकेट से संन्यास।

2025 - भिवानी (हरियाणा) के मुक्केबाज नमन तंवर ने थाईलैंड में (थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025") में गोल्ड मेडल जीता।


*1 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1842 - सत्येन्द्र नाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस (आईसीएस) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रथम भारतीय थे। वह एक लेखक भी थे। 

1927 - एस मुखर्जी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।

1929 - नर्गिस, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

1938 - बलदेव वंशी - कवि एवं लेखक। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल* ज्वाइन करें।

1939 - एस राजेंद्र बाबू भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1955 - अंगदि सुरेश चन्नाबसप्पा भाजपा के राजनीतिज्ञ व बेलगाम से लोकसभा सदस्य रहे।

1958 - अशोक कुमार - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।

1967 - भगवंत खुबा - भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद।

1972 - डॉ.मनसुख एल. मांडविया भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री।

1975 - कर्णम मल्लेश्वरी - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।

1991 - राजेश्वरी गायकवाड़ - भारतीय महिला क्रिकेटर।


*1 जून को हुए निधन👉*


1969 - विलियम मैल्कम हेली - पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।

1984 - नाना पालसिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1987 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक।

1996 - नीलम संजीव रेड्डी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति।

2001 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।

2016 -  रज़्ज़ाक ख़ान - एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता थे ।

2020 - तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे फुनसुग नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

2020 - वाजिद ख़ान - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे।

2023 - अमेरिकी गीतकार सिंथिया वेल (82) का निधन हुआ।

2024 - फ्रांसीसी अभिनेता फिलिप्पे लिरो (93) का निधन हुआ।


*1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस।

🌟 विश्व दुग्ध दिवस।

🌟 वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

Featured Post

ईवीएम से मतदान होगा बंद, बैलेंट पेपर से होगा मतदान - हाई कोर्ट

 पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक हालिया फैसले के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और बैलेट पेपर को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। अदालत ने ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789