दवा, इलाज एवं स्वास्थ्य गतिविधियों पर जताया सन्तोष
मरीजों एवं उनके परिजनो से बातचीत कर जानी हकीकत
संचारी एवं वायरल, तीव्र बुखार के मरीजों की प्रमुखता से करें जांच
स्वास्थ गतिविधियां दवा, इलाज मरीजों को सुचारु रुप से कराए उपलब्ध, न बरती जाए कोई शिथिलता-डीएम
देवरिया 01 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन आज पूर्वान्ह 10.15 बजे मेडिकल कालेज के नियंत्राधीन जिला चिकित्सालय में इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं की गतिविधियों की हकीकत जानने औचक रुप में पहुॅचें। जहां एक-एक कर स्वास्थ्य विभाग से जुडे एमसीएच विंग में संचालित आकस्मिक सेवा यथा- वैक्सीनेशन, दवा स्टोर, चिल्ड्रेन वार्ड, दवा वितरण कक्ष आदि की एक-एक कर गहन निरीक्षण किए एवं आवश्यक निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी श्री निरंजन निरीक्षण में जिला चिकित्सालय में इलाज आदि सहित संचालित विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों के कार्यो पर सन्तोष जताया। उन्होने अधिकारियों से कहा कि मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य सुविधायें सुविधाजनक तरीके से लोगो तक पहुॅचें। इसके लिए आगे भी इसी मंशा से कार्य करने की जरुरत है। उन्होने चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती संभावित एईएस मरीज दो वर्ष की अनन्या के परिजन रामजीत निषाद से दवा इलाज के संबंध में जानकारी किए। उनके द्वारा बताया गया कि दवा इलाज सुचारु रुप से उपलब्ध हो रही है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पर्चा, दवा की उपलब्धता, बुखार की दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी किए और निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए उनका इलाज करें। उन्होने डेंगू को कन्फर्म करने के लिए एलाइजा की जांच अनिवार्य रुप से किए जाने एवं पैथलॉजी में इसके लिए जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होने टाइडफाइड, कालाजार, डेंगू, चिकेनगुनिया के दैनिक जांच की स्थिति को जाना। उन्होने हेल्प डेस्क पर आ रही शिकायतों की स्थिति को जाना। ओपीडी में बुखार के मरीजों पर विशेष ध्यान देने को कहा एवं उच्च तापमान से पीडित बुखार के मरीज की जांच कराए जाने को कहा।
इस दौरान प्राचार्य मेडिकल कालेज एएन वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ आर के श्रीवास्तव, डा एच के मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें