Good Daily News...


रविवार, 18 अक्टूबर 2026

गो सेवा आयोग अध्यक्ष का देवरिया भ्रमण, गो संरक्षण पर दिया जोर

 





देवरिया। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने रविवार को जनपद देवरिया की पिंजरापोल गौशाला एवं पिपरपाती स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गौशाला समिति के सदस्य नरेश अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति एवं डॉ. विनोद कुमार सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी पीयूष श्रीवास्तव तथा अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

पिंजरापोल गौशाला के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री गुप्ता ने प्रबंधक विशाल अग्रवाल से गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने पिपरपाती स्थित कान्हा गौशाला में संरक्षित गोवंशों का निरीक्षण किया और केयर टेकर शुभम सिंह को गोवंशों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों का विधिवत पूजन कर गुड़, चना एवं केला खिलाया और छोटे बछिया-बछड़ों को गोद में लेकर दुलार किया। दोनों गौशालाओं की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए गो संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।

तत्पश्चात गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद के साथ पथरदेवा में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले में पहुँचकर पशुपालन विभाग के स्टाल का निरीक्षण किया तथा किसानों को गो सेवा एवं गो-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share:

यूपी: किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, अब सालाना मिलेंगे 60 हजार रुपये





लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों को उच्च कृषि शिक्षा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। प्रदेश सरकार ने योजना के तहत छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। अब अधिक विद्यार्थियों को सालाना 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी।


राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की इस योजना के तहत कृषि विश्वविद्यालयों एवं कृषि संस्थानों में छात्रवृत्ति की सीटें 45 से बढ़ाकर 90 और कृषि महाविद्यालयों में 15 से बढ़ाकर 30 कर दी गई हैं। इस तरह कुल निर्धारित सीटें 1,410 से बढ़कर 2,820 हो गई हैं।


*36 हजार की जगह अब मिलेंगे 60 हजार रुपये*


योजना के तहत छात्रवृत्ति की मासिक राशि तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दी गई है। इसके परिणामस्वरूप चयनित विद्यार्थियों को अब सालाना 36 हजार रुपये के बजाय 60 हजार रुपये मिलेंगे। यानी प्रत्येक विद्यार्थी को सालाना 24 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता मिलेगी।


*अब तक 6,454 विद्यार्थियों को मिला लाभ*


मंडी परिषद के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक योजना के तहत 6,454 विद्यार्थियों को करीब 22.90 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। सीटों में बढ़ोतरी से कृषि, उद्यान, वानिकी, पशुपालन और संबंधित विषयों की पढ़ाई कर रहे पात्र विद्यार्थियों को लाभ मिलने का दायरा बढ़ेगा।


*मेरिट के आधार पर होगा चयन*


योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के निवासी किसानों और खेतिहर मजदूरों के पुत्र-पुत्रियों तथा उन पर पूर्ण रूप से आश्रित पात्र विद्यार्थियों को दिया जाता है। स्नातक स्तर पर यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट में न्यूनतम 70 प्रतिशत और अन्य बोर्ड से 85 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए स्नातक में कम से कम 70 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। चयन निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।


मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, छात्रवृत्ति की सीटों और धनराशि में वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च कृषि शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इससे कृषि क्षेत्र में विशेषज्ञों और कृषि आधारित उद्यमियों की नई पीढ़ी तैयार करने के अवसर भी बढ़ेंगे।

Share:

शहीद के घर पहुंचे यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ब्रह्म भोज में दी श्रद्धांजलि

 


*


देवरिया के गहिला दुधैला से जुड़ी दर्दनाक खबर, हादसे से मचा था कोहराम

रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम गहिला दुधैला में शनिवार शाम शहीद के घर आयोजित ब्रह्म भोज में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद परिवार के साथ पार्टी और सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। परिवार की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, टाउन एरिया रुद्रपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोरखपुर चट्टे लाल निगम सहित जिले के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बताया गया कि शहीद का पार्थिव शरीर लेकर आ रही एंबुलेंस रास्ते में एक ट्रक से टकरा गई थी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद गहिला दुधैला सहित पूरे क्षेत्र में शोक और कोहराम मच गया था। हादसे की खबर से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दुख व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Share:

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर खुले मां दुर्गा के पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

 

*लक्ष्मीपुर, लुअठही समेत क्षेत्र के गांवों और चौराहों पर सजे पूजा पंडाल, रोशनी से जगमग हुआ इलाका

 


रुद्रपुर  लक्ष्मीपुर। गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शाम छह बजे के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलने शुरू हो गए। पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, लुअठही, छपरौली, गहिला दुधैला सहित आसपास के गांवों और प्रमुख चौराहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नवरात्रि को लेकर पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट और रोशनी से पूजा स्थल जगमगा रहे हैं। शाम होते ही पंडालों की रौनक देखते ही बन रही है।

सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा पंडालों में मंत्रोच्चार, आरती और जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भी दर्शन-पूजन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

नवरात्रि पर्व के चलते क्षेत्र के गांवों और चौराहों पर उत्सव जैसा माहौल है। चारों तरफ सजे पंडाल, जगमगाती रोशनी और मां के जयकारे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सप्तमी से पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है। पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

Share:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर में 465 पशुओं का उपचार

 


     देवरिया । रुद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सत्तुआभार के ग्राम दुबौली में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय पशु चिकित्सालय रुद्रपुर के तत्वावधान में किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान छेदी पासवान एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी देवरिया की उपस्थिति में हुआ।

शिविर में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. पटेल ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं के प्रयोग तथा उचित देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

आयोजित शिविर में कुल 465 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं तथा बीमार पशुओं का उपचार किया गया। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं की नियमित देखभाल करने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी डॉ. वाजिद, श्रीराम, विनोद शर्मा, मंटू गौड़, प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी का लाभ मिला।

Share:

कोलकाता के चोरबागान भगदड़ की आंखोंदेखी,वे चीख रहे थे, लोग लातों से रौंद रहे थे, अपनों को बेबसी से मरते देखा',

 






कोलकाता । दिल में घबराहट सी हो रही थी। भीड़ बढ़ती जा रही थी कुछ अनहोनी होने का डर लग रहा था। कुछ समझ में आता उससे पहले ही चीखें सुनाई देने लगी। लोग भागने लगे और जमीन पर गिरने लगे। जो गिरा वह उठ नहीं पाया। लोगों की भीड़ उन्हें कुचलते हुए भाग रही थी। कुछ ही देर में जहां रौनक थी, वहां लाशें पड़ी थीं। चारों तरफ जूते-चप्पल बिखड़े पड़े थे। लोगों के दुपट्टे और कपड़ों के चीथड़े बिखरे पड़े थे। यह सीन था कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल का। कई लोग अपनों की तलाश में पूरी रात भटकते रहे। जो घायल होने के बाद जिंदा बचे, वे अब भी दहशत में हैं। लोगों ने बताया कि किस तरह उनकी आंखों के सामने सब हुआ।

तेज बारिश से बचने के लिए दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ी भीड़ अचानक भगदड़ में बदल गई और 25 वर्षीय सोनू पाल की आंखों के सामने उनकी मां की जान चली गई। सदमे में डूबे सोनू ने उस भयावह पल को याद किया और बताया कि किस तरह उनकी मां को उनकी आंखों के सामने रौंद दिया गया।


सोनू पाल ने बताया कि मैंने अपनी मां को आंखों के सामने मरते देखा। शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता। कुमारटुली निवासी पाल अपनी मां के साथ दुर्गा पूजा देखने गए थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि बाहर बारिश हो रही थी और कोई भी बाहर नहीं निकलना चाहता था। बारिश से बचने के लिए प्रवेश द्वार पर खड़े लोग अंदर जाने के लिए लगातार धक्का-मुक्की कर रहे थे। पाल ने बताया कि जल्द ही भीड़ का दबाव असहनीय हो गया। दबाव सहन नहीं कर पाने के कारण अंदर मौजूद सभी लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।

सोनू ने बताया कि मैं भी भीड़ के नीचे दब गया था। किसी तरह खुद को संभालकर मैं अपनी मां के पास पहुंचा, लेकिन वह वहां नहीं थीं। दूर नजर पड़ी तो मां जमीन पर पड़ी थीं, लोग उन्हें कुचलते हुए भाग रहे थे। मैं मां को बचाने के लिए दौड़कर उनके पास जाना चाहता था लेकिन भीड़ के चलते ऐसा नहीं कर पाया।


मैं और मेरी पत्नी दोपहर करीब 1 बजे चकदाह से कोलकाता पहुंचे और सीधे संतोष मित्रा स्क्वायर चले गए। वहां भीड़ का प्रबंधन ठीक-ठाक था और लोगों को व्यवस्थित तरीके से आगे भेजा जा रहा था। मेरी पत्नी चोरबागन पंडाल जाना चाहती थी क्योंकि उसने कई रील्स में इसके अंदर का नजारा देखा था। मैंने उसे बताया कि वहां बहुत भीड़ होगी और सुझाव दिया कि हम वहां न जाकर कुमारतुली पार्क चले जाएं। लेकिन वह जिद पर अड़ी रही, और मैं उसे मना नहीं कर सका। जब हम चोरबागन पहुंचे, तो वहां बहुत भीड़ थी। भीड़ सेंट्रल एवेन्यू तक फैल गई थी। हम एक अव्यवस्थित कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे मैं चिंतित हो गया। हर गुजरते मिनट के साथ भीड़ बढ़ती जा रही थी, लेकिन वहां किए गए इंतजाम नाकाफी लग रहे थे।'

अचानक, लोग पंडाल की ओर तेजी से बढ़ने लगे। बारिश शुरू होते ही, स्वयंसेवकों ने बैरिकेड्स हटा दिए और लोगों को अंदर जाने दिया- शायद उन्हें डर था कि कहीं लोग वापस न चले जाएं। हमें खुद अंदर जाने की कोशिश भी नहीं करनी पड़ी। भीड़ ने हमें धक्का देकर अंदर धकेल दिया। पंडाल के अंदर पूरी तरह अंधेरा था और वहां लोगों की भारी भीड़ थी। सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। अचानक, पीछे से लोगों ने धक्का देना शुरू कर दिया और कुछ ही पलों में भगदड़ मच गई। मैं जमीन पर गिर गया और मेरी पत्नी मुझसे अलग हो गई।'

लोग रोते-चिल्लाते अपनों को ढूंढ रहे थे''अगले कुछ मिनटों में क्या हुआ, मुझे ठीक से याद नहीं है। लोग चिल्ला रहे थे और चीख-पुकार मची थी। मैं अपनी पत्नी को पुकारता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों से की भीड़ में मुझे कई धक्के लगे और लातें पड़ीं। जैसे ही मैं किसी तरह उठकर खड़ा हुआ, मैंने घबराकर आरती को खोजना शुरू कर दिया। लोग जमीन पर पड़े थे, और उनके साथ आए लोग मदद के लिए रो-चिल्ला रहे थे। लेकिन वहां कोई स्वयंसेवक, पुलिसकर्मी या आयोजक मदद के लिए आगे आता नहीं दिखा।'

'कुछ मिनटों के बाद, मैंने अपनी पत्नी को जमीन पर बेसुध पड़े देखा। मैंने उसे अपनी बाहों में उठाया और मदद के लिए पुकारा। उसे अस्पताल ले जाने के लिए कोई एम्बुलेंस मौजूद नहीं थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वह जिंदा है या मर चुकी है। उसे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस का इंतजाम करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। जब हम वहां पहुंचे, तो डॉक्टरों ने मुझे बताया कि उसे मृत अवस्था में ही लाया गया था। अब, वे मुझे उसे देखने के लिए अंदर भी नहीं जाने दे रहे हैं। हमसे कहा गया है कि सुबह पुलिस स्टेशन जाएं।'


जब हम घर से निकले थे, तो हम बहुत खुश थे और कोलकाता में एक साथ समय बिताने के लिए उत्साहित थे। हमने पूजा का आनंद लेने, पंडालों में जाने और साथ में रात का खाना खाने की योजना बनाई थी। मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह मेरी पत्नी के साथ मेरी आखिरी पूजा होगी।

Share:

आज का राशिफल


      


 *18 अक्टूबर 2026 , रविवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कोई अवसर मिल सकता है। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज का दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। किसी समस्या का समाधान निकलेगा। धार्मिक विचारों की बढ़ोतरी होगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है। 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी , परिवार वाले आपको महत्व देंगे । प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


               ॐ श्रीगणेशाय नम:

             🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक *

     * 18 अक्टूबर 2026*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 08:29 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 12:49 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा

*💫करण-* वणिज - 08:29 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* सुकर्मा - 23:56 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 06:23

*🌄सूर्यास्त-* 17:48

*🌙चन्द्रोदय-* 13:05

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 19:33 तक

*🌛पश्चात्-* मकर

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29

*🤖राहुकाल-* 16:23 से 17:48

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉आश्विन सुदी सप्तमी 08:29 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , सप्तमी तिथि वृद्धि , महासप्तमी , भानुसप्तमी , कालरात्रि /अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , मां भद्रकाली अवतार , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन 12:49 से पूर्व , (अष्टमी का हवनादि आज 08:29 के बाद या कल सोमवार को 10:53 से पहले ) , अन्नपूर्णा परिक्रमा 08:29 बजे से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:29 से सूर्योदय तक , विघ्नकारकभद्रा 08:29 से 21:40 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष) , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , श्री ओमपुरी जन्म दिवस , श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही) , श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती , श्री इवांसियस केक मावलोंग स्मृति दिवस व विश्व ओकापी दिवस (World Okapi Day)।_*

*_🔅कल सोमवार को 👉आश्विन सुदी अष्टमी 10:53 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज 10:53 से पहले पश्चात् नवमी का हवन , नवमी का हवनादि कल मंगलवार को भी कर सकते हैं 12:52 से पहले) , अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 10:52 पर ,उत्तराषाढा़ नक्षत्र में सरस्वती देवी के निमित्त बलिदान 15:39 के पूर्व।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*🙏कालरात्र्यै नमो देव्यै🙏*


*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।*

   *लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*

*वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।*

   *वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥*

*भावार्थ👉*

             _एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।_


*18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1386 – जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।

1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।

1565 – फ़िलिपीन औपचारिक रुप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हुआ।

1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।

1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स' पहला श्रम संगठन बना।

1748 - ऐक्स-ला-चैपल की संधि ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध समाप्त होने पर हस्ताक्षर किए।

1752 - रूसो के ओपेरा हाउस में "ले देविन डु ग्राम" का प्रकाशन किया गया।

1767 - मेसन डिक्सन लाइन, मैरीलैंड और पेंसिल्वेनिया के बीच सीमा पर सहमति हुई।

1775 - अफ्रीकी अमेरिकी कवि फिलिस व्हीटले गुलामी से मुक्त किये गए।

1790 - फ्रेडरिक विल्हेम द्वारा जोसेफ स्कीलेिंग को आमतौर पर अनुमति से पहले की उम्र में ट्यूबिन्गर स्टिफ़ में नामांकन करने की अनुमति दी गई।

1851-  लंदन में एक महान प्रदर्शनी को बंद किया गया।"HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1878 – थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।

1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्चयर गार्डन से शुरू हुई।

1892 – अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया।

1898 - अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।

1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।

1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।

1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।

1963 – लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।

1972 - पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।

1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (अब मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

1985 - सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।

1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया।

1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।

2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।

2004 - कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।

2004 - म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।

2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।

2006 – माइक्रोसॉफ्ट में इंटरनेट एक्सपोलरर 7.0 को जारी किया।

2007 - आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।

2007 - कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

2007 - सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।

2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।

2019 - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आइएसएस) के बाहर चहलकदमी कर इतिहास रच दिया।

2020 - सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर, आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

2020 - अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में आत्मघाती कार बम हमले में करीब 12 लोगों की मौत व सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2021 - कुवैत में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी में आग लगने से चार लोगों की मौत व दर्जनों लोग घायल हुए।

2021 - नीति आयोग ने भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र लांच किया।

2021 - भारत और इस्राइल के बीच कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मान्‍यता देने पर सहमति बनी।

2021 - भारत व ब्रिटेन के बीच प्रथम समुद्री वार्ता के  आयोजन में हिंद-प्रशांत में सहयोग पर चर्चा हुई।

2022 - केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश होने से पायलट सहित सात लोगों की मौत हुई।

2022 - रोजर बिन्‍नी बीसीसीआई के नए अध्‍यक्ष बने। 

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया।

2023 - गाजा सिटी अस्पताल पर इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 500 पार हुई।

2023 - भारतीय वायुसेना (IAF) ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस एयर-लॉन्च वर्जन मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2024 - उत्तरी अमेरिका के क्यूबा में नेशनल पावर ग्रिड की विफलता के कारण देश को ब्लैकआउट (अंधेरे) का सामना करना पड़ा।


*18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1919 - विलियमसन अम्पांग संगमा, एक गारो नेता, मेघालय के संस्थापक मुख्यमंत्री थे।

1925 - नारायण दत्त तिवारी - उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।

1925 - इब्राहीम अलकाजी-भारतीय रंगमंच निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक।

1950 - ओम पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता का जन्म अम्बाला (हरियाणा) में।

1958 - काजल किरन ।अभिनेत्री

1968 – भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का गोरखपुर में जन्म हुआ था। 

1977 - कुणाल कपूर -फ़िल्म अभिनेता।


*18 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1865 - वैकौण्ट पामर्स्टन यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री।

1909 - लालमोहन घोष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोलहवें अध्यक्ष और प्रसिद्ध बंगाली बैरिस्टर थे।

1931 – इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।

1976 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।

1977 - ज्योतिका तमिल, तेलुगु, कन्नड़ एवं हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।

1996 - रामकृष्ण खत्री - भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।

2008 - इवांसियस केक मावलोंग -  मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।

2013 - रावुरी भारद्वाज ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता तेलुगू उपन्यासकार, लघु-कथा लेखक, कवि एवं समीक्षक थे।

2018 - नारायण दत्त तिवारी- उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।

2019 - कालिदास कर्माकर बांग्लादेशी कलाकार थे। उन्होंने चिपचिपाहट मुद्रण में विशेषज्ञता हासिल की।

2020 - केरल के थिरुवल्ला (पथानमथिट्टा) जिले में मरथोमा ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा का निधन हुआ।

2021 - श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बांदुला वर्णपुरा (68) का निधन हुआ।

2021 - 1980 में न्यूजीलैंड - विंडीज विवादास्पद सीरीज के अंपायर फ्रेड गुडाल (83) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी गायक ड्वाइट ट्विली (72) का निधन हुआ।


*18 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री ओमपुरी जन्म दिवस।

🌟 श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही)।

🌟 श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती।

🌟 श्री इवांसियस केक मावलोंग स्मृति दिवस।

🌟 विश्व ओकापी दिवस (World Okapi Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

डीएम और एसपी ने रुद्रपुर तहसील में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

 



 देवरिया, 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील रुद्रपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उन्हें निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए।

      जिलाधिकारी ने धारा-24, 34 एवं 116 से संबंधित लंबित पत्रावलियों की समीक्षा कर अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

           पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।

         सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 22, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के आठ, खाद्य एवं रसद विभाग के तीन तथा अन्य विभागों के 16 मामले शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 55 शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

        सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ, एसडीएम रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता,  जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

आज का राशिफल


      


 *17 अक्टूबर 2026 , शनिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी या घर के विशेष कार्य में समय व्यतीत हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा लेकिन मनोरंजन में गवाने के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा ।  संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी ।  कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । स्वास्थ्य लाभ होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।

रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है।  किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी । अपने मन के भाव दोस्त या मार्गदर्शक के सामने अवश्य व्यक्त करें। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


   

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     *17 अक्टूबर 2026*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - पूर्णरात्रि  

*🌠नक्षत्र-* मूल - 09:47 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा 

*💫करण-* गर - 19:13 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* अतिगण्ड - 23:02 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 06:22

*🌄सूर्यास्त-* 17:49

*🌙चन्द्रोदय-* 12:22

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29

*🤖राहुकाल-* 09:14 से 10:40

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी पूर्णरात्रि , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , माँ सरस्वती देवी आह्वान मूल नक्षत्र में (09:47 से पूर्व) , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम) , सूर्य की तुला संक्रान्ति 19:51 पर (पुण्यकाल 13:27 से सूर्यास्त तक , दीप -तिल -गौ -रसादि दान - गोदावरी में स्नान व आज से वृश्चिक संक्रान्ति पर्यन्त तिल तेल का आकाशा में दीपदान करना चाहिए) , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:47 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:47 तक , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस , श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस , विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस , डिजिटल समाज दिवस (भारत) व आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 (स्मृति दिवस)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉आश्विन सुदी सप्तमी 08:29 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , सप्तमी तिथि वृद्धि , महासप्तमी , भानुसप्तमी , कालरात्रि /अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , मां भद्रकाली अवतार , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन 12:49 से पूर्व , अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 08:29 बजे से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:29 से सूर्योदय तक , विघ्नकारकभद्रा 08:29 से 21:40 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*🙏कालरात्र्यै नमो देव्यै🙏*


*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।*

   *लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*

*वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।*

   *वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥*

*भावार्थ👉*

             _एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।_


*17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1797 - कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया।

1801 - बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया।

1806 – हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।

1870 - कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

1878 – जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये। "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें।

1888 - वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1904 – बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।

1912 - बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1917 - प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

1918 – युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।

1919 - आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन।

1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।

1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।

1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।

1941 - द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

1956 – इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।

1973 – तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।

1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।

1979 - मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।

2003 - ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास 'वेरनारन गॉड लिटिल' को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

2003 - पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार।

2003 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।

2004 - न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। 

2004 - गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।

2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

2019 - नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर।

2020 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई , जबकि करीब 32 लोग घायल हुए ।

2020 - उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी का भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हुआ।

2020 - भारत के औषधि महानियंत्रक ने रूस की कोविड वैक्सिन स्पुतनिक-5 के मानव परीक्षण को अनुमति दी।

2020 - न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

2020 - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी 20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

2021 - पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना लांच की।

2021 - रुसी टीम अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटी।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान सम्‍मेलन का उद्घाटन किया व किसानों के लिए विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।

2022 - रूस में एक बिल्डिंग पर लड़ाकू विमान क्रैश होने से 4 की मौत , 19 घायल व 6 लापता हुए।

2022 - रूस में कल एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेरह लोगों की मृत्यु हुई।

2023 - तमिलनाडु के शिवाकाशी की पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट 18 की मौत, कई घायल हुए।

2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने 69वें फिल्म पुरस्कार समारोह में वहीदा रहमान को दादा साहेब फ़ाल्के पुरस्कार और आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का पुरस्कार दिए।

2024 - इज़राइल ने दावा किया कि उसने हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया।

2024 - श्री नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली , 13 मंत्री बनाए।

2025 - गुजरात में नई कैबिनेट की शपथ में 19 नए चेहरे शामिल  हुए , पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री; 16 से बढ़ाकर 26 मंत्री किए।

2025 -  भारत में निर्मित स्वदेशी तेजस ने पहली उड़ान भरी।


*17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1817 – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ।

1877 - सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत।

1892 - आर. के. शनमुखम चेट्टी - राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।

1923 – प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।

1927 - ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं। 

1929 - चंद्रशेखर रथ ओड़िया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1931 - एस सी जमीर - नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।

1932 - राजीव तारानाथ - भारतीय सरोद वादक शास्त्रीय संगीतकार।

1936 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1955 - स्मिता पाटिल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।

1973 - भगवंत सिंह मान - कवि व पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री ।

2001 - टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले फरीदाबाद के मनीष नरवाल।


*17 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1890 -  सूफी संत लालन फकीर।

1906 - स्वामी रामतीर्थ - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

1983 – फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ।

1998 - लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस - असम , मणिपुर , मेघालय , नागालैंड  और त्रिपुरा के राज्यपाल थे। 

2019 - क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन।

2022 -  यूके (विरागो प्रेस) में कार्यरत ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशक कारमेन कैलिल का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - बेल्जियम के मैराथन धावक ऑरेले वांडेन्ड्रिस्शे का 91 वर्ष की आयु में निधन।

2023 - अमेरिकी जैज़ पियानोवादक कार्ला ब्ले (87) का निधन हुआ।

2024 - मित्ज़ी गेन्नोर [फ्रांसेस्का वॉन गेरबर], अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी (93) का निधन हुआ।


*17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस।

🌟 श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस।

🌟 विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस।

🌟 डिजिटल समाज दिवस (भारत)।

🌟 आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 (स्मृति दिवस)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।


Share:

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

 


*करनपुरा गांव में दिनदहाड़े वारदात, गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाए गए युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।


*जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई।


*एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित।


गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के मुताबिक, मथौली निवासी आदर्श पांडेय को उनके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आदर्श को पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सहजनवां ले गई, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हरपुर बुदहट थाने पर सूचना मिली कि करनपुरा गांव में एक युवक को उसके चचेरे भाई ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी नॉर्थ राजेश धुनावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गीडा और हरपुर बुदहट के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार का करनपुरा गांव में नेवासा है और परिवार के अन्य सदस्य वहां रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चलने की बात सामने आई है। गुरुवार सुबह आदर्श पांडेय खेत की जुताई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय ने खेत जोतने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान ट्रैक्टर वहां से चला गया। आरोप है कि इसके बाद राधेश्याम के एक अन्य भाई ने मौके पर पहुंचकर आदर्श को गोली मारने के लिए ललकारा। इसके बाद राधेश्याम ने कथित तौर पर आदर्श पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उनकी शिकायत प्राप्त की। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जमीन के पुराने विवाद और खेत की जुताई को लेकर हुए घटनाक्रम के बीच हत्या की वजह तथा इसमें अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


   



     *आज दिनांक 👉*

     * 16 अक्टूबर 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 29:55 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 06:48 तक

*🌠पश्चात्-* मूल

*💫करण-* कौलव - 16:39 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* शोभन - 22:05 तक

*✨पश्चात्-* अतिगण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 06:22

*🌄सूर्यास्त-* 17:51

*🌙चन्द्रोदय-* 11:33

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 06:48 तक

*🌛पश्चात्-* धनु

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29

*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:06

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 29:55 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:48 से , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , मेला श्री छठ् (आमेर) , श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस , विश्व खाद्य दिवस  / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (81वाँ) , राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 42वां स्थापना दिवस , विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day) व विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (World Allergy Awareness Day)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी पूर्णरात्रि , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , माँ सरस्वती देवी आह्वान मूल नक्षत्र में (09:47 से पूर्व) , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम) , सूर्य की तुला संक्रान्ति 19:51 पर (पुण्यकाल 13:27 से सूर्यास्त तक , दीप -तिल -गौ -रसादि दान - गोदावरी में स्नान व आज से वृश्चिक संक्रान्ति पर्यन्त तिल तेल का आकाशा में दीपदान करना चाहिए) , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:47 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:47 तक।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


🙏 *कात्यायन्यै नमो देव्यै* 🙏


*चन्द्रहासोज्ज्वलकरा* 

          *शार्दूलवरवाहना  ।*

*कात्यायनी शुभं दद्या-*

         *द्देवी दानवघातिनी॥*

*भावार्थ👉*

           _चमचमाते चंद्रहास खड्ग को हाथ में धारण किए हुए श्रेष्ठ सिंह पर आरूढ़ होकर दानवों का वध करने वाली देवी कात्यायनी हमें समस्त शुभ वर दें।_


*16 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


690 - महारानी वू ज़ेटियन तांग राजवंश की गद्दी पर बैठीं और खुद को चीनी साम्राज्य का शासक घोषित किया।

955 - राजा ओटो प्रथम ने वर्तमान मेक्लेनबर्ग-वोर्पोमर्न में स्लाव विद्रोह को पराजित किया।

1757 - आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

1793 - फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।

1868 - डेनमार्क ने निकोबार द्विप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।

1905 - लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।  "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1915 - ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1939 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया। 

1945 - संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।

1946 - नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।

1951 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।

1959 - राष्ट्रीय महिला शिक्षा 

1964 - चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।

1968 - हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1984 - दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1996 - ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।

2002 - 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।

2003 - मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स' दिया गया।

2012 - सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।

2014 - न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए चुने गए थे।

2018 - आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स को उनकी किताब 'मिल्कमैन' के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर अवॉर्ड-2018 से सम्मानित किया गया।

2019 - विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना ईट राइट जैकेट और ईट राइट झोला की शुरुआत की।

2019 - श्री अर्जुन मुंडा ने ट्राइफेड के वन धन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्‍का जारी किया।

2020 - 23 वर्षीय, मुंबई की ऐश्वर्या श्रीधर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफ़र ऑफ द ईयर 2020 का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2020 - ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में 107 देशों में भारत 94वें स्थान पर रहा था। 27.2 के स्कोर के साथ, भारत को जीएचआई पैमाने में "गंभीर" श्रेणी में रखा गया।

2021 -  ईरान में भूकंप के मध्यम झटके आए , रिक्टर स्केल 5.1 तीव्रता मापी गई।

2021 -  भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति' 8वां संस्करण का अमपारा (श्रीलंका) में समापन हुआ।

2021 - मालदीव के माते में नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 2021 SAFF चैंपियनशिप फाइनल खिताब जीतने के लिए भारत ने नेपाल को 3-0 से हराया।

2021 -  चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों दो पुरुष और एक महिला को लेकर शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।

2022 - चीन की पार्टी सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन बीजिंग में शुरू हुआ।

2022 -  पहला राष्ट्रीय कोयला सम्मेलन और प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलिया ने एलन मस्क की कंपनी एक्स-शोरूम कीमत पर जुर्माना लगाया।

2023 - चीन ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान किए।

2023 - चीन के बाद रूस ने भी जापानी समुद्री खाद्य आयात पर रोक लगाई।

2023 - अरब लीग प्रमुख ने गाजा में आईडीएफ के सैन्य अभियान को समाप्त करने की मांग की।

2023 - संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक तनावग्रस्त उत्तरी माली के दो शिविरों से रवाना हुए।

2023 - ब्रुसेल्स में दो स्वीडिश नागरिकों की गोली मारकर हत्या; बेल्जियम ने शीर्ष स्तर पर आतंकवाद अलर्ट जारी किया।

2024 - देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई प्रतिमा लगाई , जिसकी आंखें खुली व प्रतिमा के दायें हाथ में तराजू है और बाएं हाथ में संविधान का प्रति।

2024 - उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली व सुरिंदर कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री बने।

2025 - गुजरात सरकार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर पूरी कैबिनेट (सभी 16 मंत्रियों) ने अपने इस्तीफे सौंपे।


*16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 👉*


1896 - सेनानी, सांसद तथा हिन्दीके साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म हुआ।

1905 - प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) का जन्म हुआ।

1917 - शायर लखनवी का जन्म हुआ। 

1939 - भारतीय अकादमिक और आदिवासी कार्यकर्ता पद्मश्री सम्मानित दिगंबर हांसदा का जन्म हुआ।

1940 -भारतीय गायक थे जो धार्मिक गीतों और भजनों में माहिर नरेंद्र चंचल का जन्म हुआ।

1944 - भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म हुआ।

1946 - ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म हुआ।

1948 - प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।

1950 - भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक निदुमोलु सुमति का जन्म हुआ।

1995 - भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ।

1995 - भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी और एक शौकिया मुक्केबाज सूबेदार अमित पंघाल का जन्म हुआ।

2000 - भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर का जन्म हुआ।


*16 अक्टूबर को निधन हुए व्यक्ति 👉*


1938 - गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन   हुआ।

1951 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का निधन   हुआ।

1983 - भारत के महान गणितज्ञ हरीश चंद्र महरोत्रा का निधन   हुआ।

1994 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन   हुआ।

2020 - पंजाब के तरनतारन में सिख आतंकवाद से डटकर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

2020 - बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन   हुआ।

2022 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी (58) का निधन हुआ।

2022 - ओआरएस के जनक और मशहूर बाल चिकित्सक डॉ. दिलीप महालनोबिस का 88 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - फ़िनिश राजनेता,राष्ट्रपति नोबेल पुरस्कार विजेता मार्टी अह्तिसारी (86) का निधन हुआ।

2023 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता और ओडिशा विधानसभा के सदस्य युधिष्ठिर सामंत्रे का 70 वर्ष की आयु में भुवनेश्वर में निधन हुआ।

2024 - इंग्लिश गायक-गीतकार लियाम पायने (31) का निधन हुआ।


*16 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🌟 मेला श्री छठ् (आमेर)।

🌟 श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस।

🌟 वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस।

🌟 विश्व खाद्य दिवस  / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्‍थापना दिवस (81वाँ)।

🌟 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 42वां स्थापना दिवस।

🌟 विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day)।

🌟 विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (World Allergy Awareness Day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

पड़ियापार में उच्च शिक्षा का नया केंद्र तैयार, देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

 


    देवरिया, 15 अक्टूबर। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राजकीय महाविद्यालय पड़ियापार के भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग, देवरिया द्वारा ग्राम सभा पड़ियापार के पडोली तिवारी टोला जसौली में निर्मित इस महाविद्यालय भवन को उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। परियोजना पर कुल 11.32 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत के सापेक्ष 11.32 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है।

         इस महाविद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार होने की उम्मीद है और विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी सुविधाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने में सहूलियत मिल सकती है।

        लोक निर्माण विभाग, देवरिया द्वारा पूर्ण कराए गए इस निर्माण कार्य को उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है। यह परियोजना जनपद में शैक्षिक सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Share:

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

IDBI बैंक बिकेगा: कैबिनेट कमेटी ने फेयरफैक्स की कंपनी को चुना, 60.72% हिस्सेदारी के लिए ₹52,878 करोड़ की डील, ₹81 प्रति शेयर की बोली मंजूर

 






ब्रेकिंग न्यूज़।

नई दिल्ली। IDBI बैंक के रणनीतिक निजीकरण पर बड़ा फैसला हो गया है। कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने 14 अक्टूबर 2026 की बैठक में Canada Inc. को IDBI बैंक का रणनीतिक खरीदार चुन लिया है। यह कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड की सहायक कंपनी है।


*कितने की डील, कितना हिस्सा*


यह कंपनी IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसके लिए ₹52,878.08 करोड़ की रकम दी जाएगी। इस हिस्सेदारी में 30.48% भारत सरकार की है और 30.24% LIC की है। सौदे के बाद भी भारत सरकार के पास 15% और LIC के पास 19% हिस्सेदारी बची रहेगी।


*₹81 प्रति शेयर की जीत वाली बोली*


सरकार के मुताबिक जीतने वाली सर्वश्रेष्ठ बोली ₹81 प्रति शेयर की रही। दो स्वतंत्र वैल्यूएशन एजेंसियों ने बैंक का फेयर वैल्यूएशन किया, जिसका औसत ₹75.99 प्रति शेयर निकला। इसी को बोलियां परखने का बेंचमार्क माना गया !!

Share:

आज का राशिफल


 


*दिनांक : 15 अक्टूबर 2026


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। सेहत आज शिथिल रहने के कारण कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। लेकिन किसी पुराने जानकार से लाभदायक सौदे हाथ लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपको परीक्षा के दौर से भी गुजरना पड़ेगा लोग आपको परखने के लिये विभिन्न प्रयोग कर सकते है। प्रलोभन में ना पढ़ें अन्यथा धन के साथ सम्मान हानि भी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से धन की ज्यादा परवाह नही करेंगे। आज आपका ध्यान नए संबंध विकसित करने पर भी रहेगा विपरीत लिंगीय से जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। परिवार के सदस्य आपसे मन ही मन द्वेष रखेंगे परन्तु निजस्वार्थ के कारण उजागर नही होने देंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये बेचैनी भरा रहेगा दाम्पत्य जीवन मे खरा ना उतर पाने की ग्लानि मन मे दिनभर रहेगी व्यवसाइयों की अपेक्षा नौकरी पेशा जातक ज्यादा मानसिक परेशानी से गुजरेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक काम कम रहने से आलस्य में रहेंगे इसके बाद बिक्री बढ़ने पर धन की आमद होने लगेगी। घरेलू एवं देनदारी के खर्च अधिक रहने के कारण आज आय कम पड़ जाएगी जमा पूंजी में से खर्च करना पडेगा। घर में आज कोई ना कोई कमी अखरेगी परिजनों से आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप सावधानी से बिताये स्वयं अथवा किसी अन्य के कारण परेशानी में पड़ सकते है। सेहत दिन के आरंभ से नरम होने लगेगी फिर भी आपका ध्यान आवश्यक कार्य छोड़कर मनोरंजन पर अधिक रहेगा। यात्रा के योग भी है सम्भव हो तो टालें कार्य हानि के साथ सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। व्यवसाय क्षेत्र पर केवल व्यवहार के लिये ही उपस्थित रहेंगे शारीरिक रूप से समर्थ ना होने के कारण कार्यो में मन नही लगेगा। धन लाभ फिर भी निर्वाह योग्य हो ही जायेगा। परिजन भावनात्मक संबंध रखेंगे लेकिन आपको आज किसी का स्नेह पसंद नही आएगा। 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आप शांति से एकांत में बिताना पसंद करेंगे मध्यान तक आपकी कामना पूर्ण भी होगी लेकिन इसके बाद कार्य बोझ बढ़ने से चैन से बैठ भी नही पाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज आशाजनक प्रगति नही होगी फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल ही जायेगा। व्यवसाय विस्तार अथवा निवेश आज करने के लिये दिन उपयुक्त है शीघ्र ही इसका लाभदायक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी वाले लोग आज अनचाहे काम से परेशान होंगे लेकिन बाद में इसी कार्य मे रुचि बढ़ने लगेगी अधिकारी वर्ग आज आपके काम मे कुछ ना कुछ कमी ही निकलेंगे हतोत्साहित ना हो। परिवार में सुख के साधनों पर खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा बहुत नरम रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अशान्त रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से झगड़ा होने की संभावना है आज आपका स्वभाव तीखा रहेगा वाणी की कटुता किसी के दिन को ठेस पहुचायेगी। पारिवारिक वातावरण बचते बचते भी धैर्य की कमी के कारण खराब होगा। आज आप बिना सोचे किसी से वादा न करें अन्यथा मुश्किल होगी। कार्य व्यवसाय से धन लाभ तो होगा परन्तु बहस बाजी के बाद ही। उधारी वाले व्यवहार भी परेशान करेंगे। अपनी किसी गलती के कारण हास्य के पात्र बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी खर्च अधिक करने पर भी शांति नही मिलेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप  घरेलू आवश्यकता की पूर्ति के लिये खरीददारी पर खर्च करेंगे व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अकस्मात बढ़ोतरी होने से ज्यादा व्यस्त रहेंगे धन लाभ भी आशाजनक रहेगा। सामाजिक जीवन में लोगो से मेल जोल बढेगा आज आपके व्यवहार में नरमी रहने से सभी प्रशंशा करेंगे गृहस्थ में अवश्य ही किसी बात को लेकर गुस्सा आएगा थोड़ी ही देर में शांत भी हो जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल बढ़ेगी। खर्च आवश्यकता से अधिक रहेंगे। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से समय निकाल कर मित्र परिचितों के साथ आनदमय क्षण बिताएंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे घर एवं बाहर मसखरी के मूड में रहेंगे परिजनों की गंभीर बातों को भी नजरअंदाज करने पर फटकार सुन्नी पड़ेगी। घर की अपेक्षा आज बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे मित्रो के साथ भी मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर आज ज्यादा झंझट में नही पड़ेंगे फिर भी आशा से अधिक मुनाफा होगा अधीनस्थों के ऊपर नजर रखें अन्यथा कार्य हानि हो सकती है। आज घर एवं कार्य क्षेत्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें चोरी चकारी का भय है। परिजन आपकी बात सहर्ष स्वीकार करेंगे इसके पीछे व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा होगा सेहत आज उत्तम बनी रहेगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके मन के अनुरूप रहेगा। आज आप दिनचार्य को शानदार रूप से बिताना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र से मनोरंजन के लिये समय निकालने की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन संध्या बाद ही इसके लिये समय मिलेगा। आज आप रोजगार के क्षेत्र में जो भी निर्णय लेंगे आरम्भ में वे गलत होते प्रतीत होंगे लेकिन धीरे धीरे इनसे ही धन लाभ के मार्ग बनेंगे धैर्य रखें एक बार जो निर्णय ले लिया उससे पीछे ना हटे हानि हो सकती है। अन्य लोगो से देखा देखी के कारण आप बजट से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मौज शौक की प्रवृति बड़े बुजुर्गों से नाराजगी बढ़ाएगी। पेट अथवा मूत्राशय संबंधित समस्या हो सकती है। संताने आपके पक्ष में रहेंगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको हानिकारक रहेगा। आज स्वयं लिए निर्णय गलत ही रहेंगे इस लिये आज कोई भी बड़ा कार्य अथवा निवेश करने से बचें। कार्य क्षेत्र पर अनिर्णय अथवा गलतफहमी के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के हाथ किसी भी प्रकार के उपकरण अथवा वाहन ना दें दुर्घटना होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपको वादे से मुकरने अथवा समय से पूर्ण ना करने पर वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधित मामलों में असफल होने पर मन में नकारात्मक भाव आएंगे गुस्से में आकर कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है आज धैर्य का अधिक परिचय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन का आरंभ बेहत ढीला रहेगा आज आप घरेलू कार्यो में उलझ कर रह जाएंगे मन मे बहुत दिनों से चल रही इच्छा पूर्ति के लिये जोड़-तोड़ बैठाएंगे परन्तु आज इच्छा पूर्ति केवल पारिवारिक सहयोग से ही हो सकती है। व्यवसायी वर्ग कारोबार में भी घर के बड़ो की राय अवश्य लें सफलता निश्चित मिलेगी। धन लाभ प्रयास करने पर ही होगा। नौकरी वाले लोग आराम से समय बिताने का प्रयास करेंगे लेकिन पारिवारिक उलझने आज चैन से नही बैठने देंगी। मांगे पूरी ना होने पर घर मे कोहराम मच सकता है। उच्चवर्गीय अधिकारियों से जानपहचान भविष्य में काम आएगी। मनोरंजन पर खर्च करेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप घर अथवा कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अवश्य ही सफल होंगे। सार्वजिनक क्षेत्र से भी मान-सम्मान मिलेगा। स्वभाव में परोपकार की भावना भी रहेगी जरूरतमंदों को यथा सामर्थ्य सहायता करेंगे। आर्थिक रूप से दिन वृद्धि वाला है परन्तु इसके लिये आपको एक निर्णय पर अटल रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी रहेगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था बनेगी। परिवार में आज शांति रहेगी भाई को छोड़ सभी से स्नेह बना रहेगा। आवश्यक कार्यो के साथ ही मनोरंजन पर खर्च करने में कमी नही रखेंगे। रिश्तेदारी में जाने की योजना बनेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपकी धार्मिक भावनाये प्रबल रहेंगी दिन के आरम्भ में पूजा पाठ में व्यस्त रहेंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी होगी। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादातर समय बेमन से ही व्यतीत करेंगे कुछ पुराने कार्यो से धन लाभ होगा नए अनुबंद भी मिल सकते है लेकिन अभी इनको लेकर दुविधा ही रहेगी। नौकरी वालो से आज काम के लिये बोलना झगड़ा मोल लेने जैसे रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपसी बहस के कारण दूषित होगा लेकिन स्थिति गंभीर नही बनेगी। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने के लिए पहले से ही निश्चित रखेंगे घरेलू खर्च के अलावा व्यक्तिगत खर्च अधिक रहेंगे।


Share:

इतिहास की 15 अक्टूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     *15 अक्टूबर 2026*

             *बृहस्पतिवार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 27:26 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - पूर्णरात्रि 

*💫करण-* बव - 14:17 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* सौभाग्य - 21:14 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 06:21

*🌄सूर्यास्त-* 17:52

*🌙चन्द्रोदय-* 10:41

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29

*🤖राहुकाल-* 13:33 से 14:59

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पंचमी 27:26 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचम नवरात्र माँ स्कन्दमाता पूजा / व्रत , नत पंचमी  (उ.) , उपांग ललिता पंचमी व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती , श्री मदन लाल खुराना जयन्ती , श्री रमन सिंह जन्म दिवस , विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती) , गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस , विश्व ग्रामीण महिला दिवस , भारतीय सेना का इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर दिवस , विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day) , विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day) , राष्ट्रीय शवारमा दिवस (National Shawarma Day , वैश्विक स्तर पर एक लोकप्रिय खाद्य दिवस) व इंटरनेशनल क्रेडिट यूनियन दिवस (International Credit Union Day , अक्टूबर के तीसरे गुरुवार को)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 29:55 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:48 से , मेला श्री छठ् (आमेर)।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*_🙏स्कन्दमात्रे नमो देव्यै🙏_*


*सिंहासनगता   नित्यं*

      *पद्‍माश्रितकरद्वया ।*

*शुभदास्तु सदा  देवी*

     *स्कन्दमाता यशस्विनी॥*

*भावार्थ👉*

         _सदा सिंहासन पर आसीन और दोनों हाथों में कमल धारण करने वाली कीर्तिमती स्कंदमाता देवी सदा शुभदायिनी हों।_


*15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1686 - मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1806 – प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था।

1815 – नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे। 

1866 - कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हुए।

1894 – अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी।

1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।

1923 - वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।

1924 – अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।

1932 - टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।

1935 - टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।

1949 - त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

1951 – मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।

1958 - अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1964 – सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।

1970 - अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।

1978 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1988 – उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।

1990 - सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1996 - फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1997 - अरुंधति राय को उनके उपन्यास 'द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।

1998 - ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1999 - चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले 'डी.एफ़.-41 आईसीबीएम' नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया ।

1999 - जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।

2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

2007 - वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।

2008 - रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की। 

2008 - अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक 'द हाइट टाइगर' के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 - ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2013 - एअर इंडिया टैक्सीबोट से विमान को रनवे तक ले जाने वाली दुनिया की पहली एयल लाइन बनी।

2013 - फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।

2019 - काईस सैयद को ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति चुना गया ।

2019 - फेसबुक ने ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित करने के लिए भारत सरकार की मदद से डिजिटल बेटी अभियान शुरू किया।

2020 - भारत को जीएलपी पर ओईसीडी वर्किंग ग्रुप का वाइस-चेयरमैन नामित किया गया।

2021 - अफगानिस्‍तान के कंधार मस्जिद में नमाज के दौरान हुए विस्‍फोट में 37 लोग मारे गये व 70 घायल हुए।

2021 - नई दिल्ली में 'विजयादशमी' के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) की सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया गया।

2022 - भारतीय सेना ने अग्निवीर वेतन पैकेज के लिए देश के ग्यारह बैंकों के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2022 - प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद समिति  की बैठक की अध्यक्षता की।

2023 - दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया। 

2023 - बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व एनसीपी सांसद लालवानी की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।

2023 - महाराष्‍ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुए सड़क हादसे में 12 की मौत व 23 घायल हुए।

2024 - राष्ट्रपति को वैज्ञानिक एवं तकनीकी केंद्र, शहीद इहादादेन अब्देलहाफिद विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।

2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किया।

2024 - परमेश शिवमणि ने भारतीय तट रक्षक बल के 26वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

2025 - पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच 48 घंटे का अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ।

2025 - छत्तीसगढ में 27 नक्सलियों ने  आत्मसमर्पण किया।


*15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1542 – मुग़ल सम्राट अकबर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम अबुल फ़त्ह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।

1914 - मनुभाई पाँचोली सरस्वती सम्मान से सम्मानित गुजराती भाषा के साहित्यकार।

1914 - मोहम्मद ज़ाहिर शाह अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे।

1920 – प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म हुआ।

1922 - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।

1925 - हीरा लाल देवपुरा - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।

1931 - मिशाइल मेन , भारत के 11वें राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ।

1932 - कटीकल शंकरनारायणन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल।

1936 - मदन लाल खुराना - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1946 - विक्टर बैनर्जी हिन्दी एवं बांगला सिनेमा के अभिनेता ।

1947 - मदन सिंह चौहान (गुरुजी) रायपुर , छत्तीसगढ़ , भारत के एक लोक और सूफी गायक(पद्म श्री सम्मान्नित)।

1952 - रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री।

1957 - मुख़्तार अब्बास नक़वी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता।

1957 - मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।

1957 - महेन्द्र नाथ पाण्डेय भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद (1948 का भी वर्णन)।


*15 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1595 - फ़ैज़ी - मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि था।

1961 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार।

1975 - देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।

1990 - ओम शिवपुरी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

1999 - दुर्गा भाभी - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।

2012 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।

2020 - देश की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन।

2020 - वरिष्ट क्रिकेट पत्रकार और कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन।

2020 - मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी का निधन।

2021 - जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता (83) का निधन हुआ।

2021 - एवी बरोट भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर थे।

2022 - विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा (71) का (रात को) निधन हुआ। 

2023 - भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल का 86 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेत्री सुज़ैन सोमर्स (76) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी बेसबॉल पिचर बड डेली (92) का निधन हुआ।

2025 - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता रवि नाइक (79) का निधन हुआ।

2025 - महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर (68) का कैंसर से निधन हुआ।


*15 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती।

🌟 श्री मदन लाल खुराना जयन्ती।

🌟 श्री रमन सिंह जन्म दिवस।

🌟 विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती)।

🌟 गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस।

🌟 विश्व ग्रामीण महिला दिवस।

🌟 भारतीय सेना का इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर दिवस।

🌟 विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day)।

🌟 विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day)।

🌟 राष्ट्रीय शवारमा दिवस (National Shawarma Day , वैश्विक स्तर पर एक लोकप्रिय खाद्य दिवस)।

🌟 इंटरनेशनल क्रेडिट यूनियन दिवस (International Credit Union Day , अक्टूबर के तीसरे गुरुवार को)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी 🌻



Share:

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

जहरीले जीव के काटने से कक्षा तीन की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 


मेडिकल कॉलेज देवरिया में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, मां का रो-रोकर बुरा हाल

लक्ष्मीपुर (देवरिया)। गौरी बाजार विकास खंड के न्याय पंचायत बेलकुंडा अंतर्गत भृगुसरी गांव के डोम टोला में बुधवार की रात जहरीले जीव के काटने से कक्षा तीन में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा मानसी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, भृगुसरी गांव के डोम टोला निवासी चंद्रशेखर की 11 वर्षीय पुत्री मानसी रात में सो रही थी। इसी दौरान उसे सर्प अथवा किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद बच्ची को चक्कर आने लगे और वह घबराने लगी। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, बच्ची के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था तथा उसका चेहरा नीला पड़ गया था। हालांकि, उसे किस जहरीले जीव ने काटा था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

मानसी अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उससे बड़ी एक बहन और दो छोटे बच्चे हैं। परिवार की लाडली बेटी की अचानक मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में जहां कुछ देर पहले तक सब सामान्य था, वहीं इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। मासूम की असमय मौत से परिजनों के साथ गांव के लोग भी गमगीन हैं। गांव में हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

Share:

UP में 7 IAS अफसरों का तबादला, धीरेन्द्र सिंह सचान बने निदेशक पंचायतीराज

 

   


लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें पंचायती राज, चिकित्सा-स्वास्थ्य और नगरीय रोजगार विभाग के अधिकारियों समेत आजमगढ़ और आगरा के CDO बदले गए हैं।


*किसे कहाँ मिली पोस्टिंग -*


*1. धीरेन्द्र सिंह सचान:* विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग से निदेशक, पंचायतीराज, UP

*2. राकेश कुमार पटेल:* CDO आजमगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

*3. कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण:* CDO मुजफ्फरनगर से CDO आजमगढ़

*4. राजेश कुमार:* अपर आयुक्त आगरा मंडल से विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग

*5. प्रतिभा सिंह:* CDO आगरा से अपर आयुक्त, आगरा मंडल

*6. अमित कुमार:* ADM (प्रशासन) कानपुर देहात से CDO आगरा

*7. देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा:* सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से प्रतीक्षारत !!

Share:

यूपी पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन महीने में कराएं त्रिस्तरीय चुनाव

 


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को अगले तीन महीने के भीतर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेजी आने की संभावना है। �

Jansatta +1

हाईकोर्ट के इस फैसले से ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच नई हलचल शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब चुनाव की तारीखों और तैयारियों को लेकर लोगों की निगाहें सरकार तथा निर्वाचन आयोग के अगले कदम पर टिकी रहेंगी।

निवर्तमान प्रधान प्रशासक के रूप में बने रहेंगे

मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संपन्न होने तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में काम करते रहेंगे। सरकार के शासनादेश में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पंचायतों के प्रशासनिक कामकाज को जारी रखने की व्यवस्था बनी रहेगी।

11 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद फैसला

दरअसल, उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने और पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11 याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इनमें छह जनहित याचिकाएं भी शामिल थीं।

याचिकाकर्ताओं ने पंचायत चुनाव समय पर कराने और चुनाव में देरी से जुड़े मुद्दों को अदालत के समक्ष उठाया था। सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने तीन महीने के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिया।

अब राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग के सामने निर्धारित समयसीमा में चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने की चुनौती होगी। �

Share:

तरकुलवा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ 3 गिरफ्तार

 


*


कोन्हवलिया नदी किनारे टीम की दबिश, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद; 200 किलो लहन मौके पर नष्ट कराया

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में तरकुलवा क्षेत्र में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुरुषों और एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 200 किलो लहन नष्ट करा दिया।

जानकारी के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी टीम ने तरकुलवा क्षेत्र में कोन्हवलिया नदी के किनारे दबिश दी। इस दौरान अवैध कच्ची शराब से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने शराब बरामद करने के साथ ही मौके पर मौजूद लहन को नष्ट करा दिया, ताकि अवैध शराब बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जा सके।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share:

छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान देवरिया के लाल शहीद, गांव में पसरा मातम

 

*


करजहाँ निवासी रामानंद यादव के पुत्र देवानंद यादव CRPF में सब-इंस्पेक्टर के पद पर थे तैनात, सुबह 3 बजे शहादत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर

देवरिया। जिले के करजहाँ गांव के रहने वाले रामानंद यादव के पुत्र देवानंद यादव के छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान शहीद होने की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर तैनात देवानंद यादव ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब तीन बजे उनके शहीद होने की खबर सामने आई।

देवानंद यादव के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। जिस बेटे ने देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रखी थी, उसकी शहादत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव के लोग इस दुखद समाचार से स्तब्ध हैं। हर कोई वीर सपूत के बलिदान को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।

देश की सुरक्षा में तैनात देवानंद यादव का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी शहादत ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि देश की रक्षा के लिए जवान अपने प्राणों की परवाह किए बिना कर्तव्य निभाते हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। देश अपने वीर सपूत की शहादत को सदैव नमन करेगा।

Share:

Featured Post

गो सेवा आयोग अध्यक्ष का देवरिया भ्रमण, गो संरक्षण पर दिया जोर

  देवरिया। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने रविवार को जनपद देवरिया की पिंजरापोल गौशाला एवं पिपरपाती स्थित कान्हा ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789