देवरिया 03 नवंबर । जनपद देवरिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चयन हेतु 10 जुलाई 2026 को बाल विकास विभाग के अन्तर्गत चयन हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी थी। उक्त प्रकाशित विज्ञप्ति के सापेक्ष विभागीय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा परीक्षणोपरान्त चयन की कार्यवाही शासनादेश दिनंाक 17 सितंबर 2025 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन करते हुए सम्पन्न की गयी। जिसमें बाल विकास परियोजना बैतालपुर में कुल 15 रिक्त पदों के सापेक्ष 15 तथा सहायिका के 12 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर, बाल विकास परियोजना बनकटा में कुल 4 रिक्त पदों के सापेक्ष 4 तथा सहायिका के 5 पदों के सापेक्ष 5 पदों पर, बाल विकास परियोजना बरहज में कुल 7 रिक्त पदों के सापेक्ष 7 तथा सहायिका के 17 पदों के सापेक्ष 17 पदों पर, बाल विकास परियोजना भागलपुर में कुल 10 रिक्त पदों के सापेक्ष 8 तथा सहायिका के 12 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर, बाल विकास परियोजना भलुअनी में कुल 6 रिक्त पदों के सापेक्ष 6 तथा सहायिका के 12 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर, बाल विकास परियोजना भटनी में कुल 12 रिक्त पदों के सापेक्ष 12 तथा सहायिका के 15 पदों के सापेक्ष 15 पदों पर, बाल विकास परियोजना भाटपाररानी में कुल 6 रिक्त पदों के सापेक्ष 5 तथा सहायिका के 6 पदों के सापेक्ष 6 पदों पर, बाल विकास परियोजना शहर में कुल 10 रिक्त पदों के सापेक्ष 10 तथा सहायिका के 29 पदों के सापेक्ष 29 पदों पर, बाल विकास परियोजना देसही देवरिया में कुल 5 रिक्त पदों के सापेक्ष 5 तथा सहायिका के 13 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर, बाल विकास परियोजना गौरी बाजार में कुल 9 रिक्त पदों के सापेक्ष 9 तथा सहायिका के 14 पदों के सापेक्ष 13 पदों पर, बाल विकास परियोजना लार में कुल 5 रिक्त पदों के सापेक्ष 5 तथा सहायिका के 13 पदों के सापेक्ष 13 पदों पर, बाल विकास परियोजना पथरदेवा में कुल 6 रिक्त पदों के सापेक्ष 6 तथा सहायिका के 8 पदों के सापेक्ष 8 पदों पर, बाल विकास परियोजना रामपुर कारखाना में कुल 4 रिक्त पदों के सापेक्ष 4 तथा सहायिका के 15 पदों के सापेक्ष 15 पदों पर, बाल विकास परियोजना रूद्रपुर में कुल 23 रिक्त पदों के सापेक्ष 18 तथा सहायिका के 35 पदों के सापेक्ष 35 पदों पर, बाल विकास परियोजना देवरिया सदर में कुल 6 रिक्त पदों के सापेक्ष 6 तथा सहायिका के 23 पदों के सापेक्ष 22 पदों पर, बाल विकास परियोजना सलेमपुर में कुल 15 रिक्त पदों के सापेक्ष 15 तथा सहायिका के 23 पदों के सापेक्ष 23 पदों पर तथा, बाल विकास परियोजना तरकुलवा में कुल 3 रिक्त पदों के सापेक्ष 3 तथा सहायिका के 10 पदों के सापेक्ष 10 पदों पर चयन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए चयन की अनन्तिम सूची चस्पा कर दी गयी है। इस प्रकार जनपद में कुल 138 कार्यकत्री व 259 सहायिका के पदों पर चयन किया गया है।
चयन की अनन्तिम सूची मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन व बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर चस्पा करा दी गयी है। अभ्यर्थी अथवा आमजनमानस किसी भी कार्यदिवस में 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक उपरोक्त कार्यालयों में चयन सूची का अवलोकन कर सकते हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें