Good Daily News...


सोमवार, 2 नवंबर 2026

रात्रि में घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में गिरने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम




 देवरिया । रुद्रपुर गौरी बाजार विकास खंड के न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के शिवाला टोला में घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवाला टोला निवासी शंकर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार की रात वह घर के पीछे बाथरूम जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अंधेरे में घर के बगल स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। रात में घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं हो सकी।

सोमवार की सुबह जब परिजन शंकर सिंह की तलाश करने लगे तो घर के पीछे बाथरूम की तरफ पहुंचे। वहां पानी से भरे गड्ढे में उनका शव दिखाई दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शंकर सिंह की पत्नी सुनीता (62) हैं। उनकी चार पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर का पुत्र अरुण कुमार सिंह वर्तमान में दुबई में रहकर काम करता है। बुजुर्ग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, नितिन नवीन और सीएम योगी ने किया नेतृत्व

* राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला गोरखपुर दौरा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा  गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बु...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789