विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
देवरिया ।रुद्रपुर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर उस समय भावुक क्षण देखने को मिला जब, अपनी ही बहु नगर पंचायत की चेयरमैन लालमती शर्मा ने दिवंगत चेयरमैन फौजदार शर्मा की धर्मपत्नी और अपनी सास कल्पा देवी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और बुकेज भेटकर सम्मानित किया।
भावुक क्षण पर बेटा और बहू के हाथों सम्मानित होकर सास कल्पा देवी कुछ क्षण के लिए भावुक हो गई, बाद में उनके चेहरे पर रौनक लौट आई।
बता दें कि फौजदार शर्मा का नगर पंचायत की राजनीति में तकरीबन तीन दशकों से दबदबा रहा हैं।
दो बार वह लगातार चेयरमैन रहे और लगातार चुनाव में वह दूसरे नंबर पर भी रहे उनका दबदबा ही का जाएगा की, नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला होने पर भी उन्होंने अपनी बहू लालमति शर्मा को जीत दिलाकर चेयरमैन की गद्दी पर बैठा दिया।
दुर्भाग्य वश स्वर्गीय शर्मा दो वर्षों पूर्व वह इस दुनिया से चले गए। चेयरमैन लालमति शर्मा और उनके प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने अब तक के सभी आठ दिवंगत पूर्व चेयरमैन को याद करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित कर उल्लेखनीय कार्य किया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें