Good Daily News...


शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने जैसीनगर में दिखाए तल्ख तेवर, स्कूल भवन के लोकार्पण तथा महाविद्यालय के शुभारंभ पर अफसरों को दो टूक


निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, मनमानी की तो सस्पेंड कर घर बैठा दूंगा : श्री राजपूत

*भोपाल।* राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को तल्ख तेवर दिखाते हुए अधिकारियों तथा ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर गुणवत्ता इस तरह नहीं रही तो अधिकारी नौकरी नहीं कर पाएंगे, सीधे सस्पेंड कर के घर बैठा दूंगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करें। शिकायत मिलने पर संबंधित की जानकारी दें, क्योंकि यह विकास कार्य आपके लिए हो रहे हैं और आप की निगरानी में होने चाहिए।राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर में आयोजित शासकीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण तथा शासकीय महाविद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कहीं। श्री राजपूत ने कहा कि हमारे क्षेत्र का हर कार्यकर्ता खुद गोविंद सिंह है, इसलिए अपने क्षेत्र के विकास में आगे बढ़कर सहयोग करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। श्री राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है, फिर चाहे वह नलजल योजना हो, सीसी रोड निर्माण कार्य हों। जल्द ही किसानों के लिए विश्रामगृह खोले जायेंगें। जैसीनगर में स्टेडियम का भव्य निर्माण किया जा रहा है। करोड़ों के विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं और क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं है।

अब जैसीनगर पिछड़ा नहीं  विकासशील क्षेत्र हैः

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर क्षेत्र अब तक पिछड़े हुए क्षेत्रों में आता था, लेकिन अब यहां इतना विकास हो चुका है कि अब यह विकासशील क्षेत्रों में गिना जाएगा। यहां घर-घर पानी, स्कूल, महाविद्यालय, शासकीय भवनों की इमारतें यहां के विकास की गाथा खुद कह रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसीनगर में महाविद्यालय खुलने से हमारे क्षेत्र की जनता को बहुत ही सहूलियत हुई है। युवाओं के लिए अब अपना गांव छोड़कर सागर पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा, तो वहीं हमारे क्षेत्र की बेटियों के लिए अब दूरी के कारण पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। हर बच्चा पढ़ेगा और हमारा क्षेत्र बढ़ेगा, क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

महाविद्यालय के लिए जल्द  तलाश करें भूमि :

श्री राजपूत ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर महाविद्यालय के लिए भूमि चिंहित करें, ताकि जल्द ही महाविद्यालय अपने बिल्डिंग में संचालित हो सके। वर्तमान में यह महाविद्यालय हाई सेकेंडरी स्कूल की नई बिल्डिंग में ही संचालित किया जा रहा है। 
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा जैसीनगर में एक करोड़ 75 लाख की हाई सेकेंडरी स्कूल की नवीन भवन का लोकार्पण किया तथा इसी भवन में महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम, साहब सिंह, मनीष गुरु बिलहरा, योगेश, राजू बडोनिया, मुन्ना पांडे, धीरज सिंह पप्पू डब्बू भाटिया, गौरी शंकर सोनी, डॉ हेमंत सिंह, नीलेश दुबे, लखन सिंह सत्ताढाना, शुभम द्विवेदी, मोहित ठाकुर युवा मोर्चा मंडल जैसीनगर के कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789