Good Daily News...


शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगा ग्राम समाधान दिवस।

- जिलाधिकारी की आमजन की समस्याओं को दूर करने हेतु नई पहल 

 ग्राम समाधान दिवस में ग्राम पंचायत प्रशासन पहुंचेगा ग्रामीणों के द्वारा

- कई समस्याओं के समाधान के लिए नहीं जाना होगा तहसील अथवा ब्लाक*
Up
- जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय अधिकारी एक जगह होंगे उपलब्ध 

- ग्रामीण समाधान दिवस एक अभिनव प्रयोग: पुलिस अधीक्षक 

देवरिया  01 अक्टूबर।* जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन होगा। यह तहसील दिवस और थाना दिवस से अलग होगा। इसका आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
        जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मंगलवार को 11:00 से 5:00 बजे तक सचिव, लेखपाल, बीट आरक्षी, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारी, कोटेदार, ग्राम प्रधान तथा नजदीकी जन सेवा केंद्र के प्रतिनिधि को एक निश्चित सामुदायिक भवन या ग्राम सचिवालय में उपलब्ध होंगे। ये अधिकारी वरासत के मामले, आय/ जाति/ मूल निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर की नकल, खसरे की नकल आदि के संदर्भ में ग्राम स्तर पर ही कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के पेंशन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, अवस्थापना संबंधित समस्याएं जैसे चकरोड, नाली के निर्माण से संबंधित मामले भी ग्राम स्तर पर ही निपटा लिए जाएंगे ग्रामीणों को इन कार्यों के लिए तहसील या ब्लॉक के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे ग्रामीणों के समय तथा धन की बचत होगी।
      जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम समाधान दिवस में शिकायतों के रखरखाव के लिए एक निश्चित प्रारूप पर सूचना तैयार की जाएगी। सेक्टर एडीओ के माध्यम से प्रतिदिन तहसील स्तर एवं ब्लॉक स्तर की सूचनाएं संकलित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद जो जोत अथवा आबादी से संबंधित होते हैं, उनका समाधान नहीं होने पर लोगों का भरोसा प्रशासन एवं न्यायपालिका पर कम हो जाता है। इन भूमि विवादों से अशांति होती है और पुलिस प्रशासन की शक्ति का अपव्यय होता है तथा जनपद की छवि भी खराब होती है। ग्राम समाधान दिवस में ऐसे सभी भू-विवादों का निपटारा भी कराया जाएगा, जिनका समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर संभव होगा।
        पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने कहा कि ग्राम समाधान दिवस एक अभिनव प्रयोग है, जिसमें सभी ग्राम स्तरीय अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे। इससे अधिकांश समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकेगा। ग्राम समाधान दिवस के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा भी सरलता से हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (प्रशासन) कुंवर पंकज, ज्वाइं मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजन द्विवेदी, एएसपी राजेश कुमार सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।*
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789