सोनू कुमार यादव संवाददाता देवरिया
देवरिया।।लगातार हो रहे मूसलाधार बारिस से जहा जल जीवन अस्त व्यस्त हैं वही किसान भी परेशान दिखे। बताते चले कि शुक्रवार के सुबह से ही बारिस थमने का नाम नही ले रही वही किसान भी परेशान दिखे।किसान रणविजय मल्ल से बात करने पर बताया की धान की फसल इस वर्ष अच्छी थी धान पक कर तैयार भी हो गया है मगर पहले से ही खेतो मे पानी लगा था और इस समय हो रहे मूसलाधार बारिस से खेतो में पानी भर जाने से फसल गिर जाने से काफी नुकसान होगा लेकिन ईश्वर कि महिमा को कोई नही टाल सकता।वही किसान सुरेंद्र यादव से बात करने पर बताया की गन्ने कि फसल तैयार थी मगर लगातार हो रही बारिस से गन्ना गिर जाने से काफी नुकसान का सामना करना पडेगा।किसान गुरुदयाल ने बताया कि धान की फसल इस साल अच्छी थी ।मगर ऐसे मौसम को देखते हुए लग रहा है की अनाज घर तक नहीं पहुच पाएगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें