देवरिया 02 अक्टूबर। आज विकास भवन के गांधी सभागार में सदर विधायक सत्यप्रकाश त्रिपाठी, सदर सांसद के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल, विधायक रामपुर कारखाना के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सम्बन्धित शिक्षण संस्था के प्रधानाचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति में "छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र समारोह-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक के कर कमलो द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आर्शीवाद प्रदान किया गया।
जनपद के सामान्य वर्ग के 111, अनुसूचित जाति के 215, अनुसूचित जनजाति के 13, पिछड़े वर्ग के 853 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 90 कुल 1282 छात्र-छात्राओं को रू० 3206250.00 सीधे बैंक खातों में मा०मुख्यमंत्री जी के सौजन्य से डी०बी०टी० के माध्यम से प्रेषित किया गया है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें