देवरिया 01 अक्टूबर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक पाण्डेय ने बताया है कि जनपद में कोविड-19 के सक्रिय रोक-थाम हेतु नियमित रूप से सम्भावित व्यक्तियों का परीक्षण किया जाता है। आज एंटीजन से 511, आर०टी०पी०सी०आर० से 1328 कुल 1839 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें आज कोई केसेज पाजिटिव नहीं पाये गये। कुल एक्टिव केसेज 02 है जो होम आईसोलोसन में हैं। आज तक 9,23,523 कैसेज का परीक्षण किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष 20,223 व्यक्तियों का रिपोट पाजिटिव पाये गये हैं, तथा पाजिटिव केसेज के सापेक्ष 4,12,559 व्यक्तियों का कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराया गया ।
कोविड टीकाकरणः-
जनपद में कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 13,48,763 पंजीकृत लाभार्थियों में से 13,48,750 को प्रथम डोज तथा 3,04,480 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया गया है। 18-44 वर्ष आयु के 10,66,062 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 08,07,989 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,00,545 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 6,70,466 लाभार्थियों (लक्ष्य) के सापेक्ष 5,17,442 लाभार्थियों को प्रथम डोज से तथा प्रथम डोज के सापेक्ष 1,82,319 लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है। आज जनपद देवरिया के स्वास्थ्य ईकाईयों के कुल 53 कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के माध्यम से 7404 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।
डेंगू फीवर व अन्य वेक्टर जनित रोगः-
आज समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं जिला चिकित्सालय से प्राप्त फीवर केसेज की संख्या 247 है जिसमें 15 वर्ष से कम 75 तथा 15 वर्ष से अधिक 168 मरीज चिन्हित किये गये। आज डेंगू फीवर, में आर०डी०टी० जॉच में तीन मरीज मझगाँवा, भागलपुर तथा भाटपार में एक-एक पाजिटिव पाये गये जिसमें एक का उपचार जिला चिकित्सालय में दो का उपचार अन्य जनपद में 21 मरीज उपचारित हो चुके है। जे०ई०, मलेरिया, स्क्रब टाईफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस को कोई मरीज नहीं मिला।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आलोक पाण्डेय का भ्रमणः -
नगरीय प्रा०स्वा०केन्द्र सोमनाथ नगर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया जहाँ सौरभ सिंह, फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाये गये फार्मासिस्ट के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बतलाया गया कि प्रायः ये उपस्थिति पंजीका पर हस्ताक्षर बना कर चले जाते है, और कोई कार्य नहीं करते हैं, इस शिकायत को गम्भीरता से लिया गया तथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया एवं डा० संजय चन्द, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गोरखपुर रोड स्थित बृद्धा आश्रम में पर समस्त वरिष्ठ नागरिको को अंगवस्त्र एंव फल देकर सम्मानित किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें