देवरिया 01 अक्टूबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रतिनिधि सेवायोजन, प्रतिनिधि समादेषाधिकारी 49 बटालियन एन०सी०सी० प्रतिनिधि प्रभारी अधिकारी शस्त्र, प्रतिनिधि ई०सी०एच०एस0 पॉलिक्लिनिक, विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आदि अधिकारी तथा जनपद के समस्त विकास खण्डों के सैनिक बन्धु के सदस्यगण एवं जनपद के दूर-दराज से आये 77 पूर्व सैनिक एवं सैनिक वीर नारियों ने प्रतिभाग लिया।
सर्वप्रथम जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी के स्वागत के साथ-साथ सभागार में उपस्थित समस्त भूतपूर्व सैनिक का एवं वीर नारियों का स्वागत अभिनन्दन किये और बैठक को प्रारम्भ करते हुये जनपद में गठित जिला सैनिक बन्धु के बारे में पूरी जानकारी से अवगत कराते हुये यह बताया कि इस बैठक में सम्बन्धित समस्याओं का समाधान जैसे कि चर्चा तथा पूर्व सैनिकों से अनुरोध करते हुये अपने सम्बोधन में बताया कि पूर्व सैनिक इस बैठक में शान्तिपूर्ण वातावरण कायम रखते हुये अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करेंगे, जिसमें 14 भूतपूर्व सैनिकों का आवेदन पत्र सैनिक बन्धु की बैठक में प्राप्त हुए है,जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें