Good Daily News...


मंगलवार, 1 सितंबर 2026

आज का राशिफल


    


 *01 सितम्बर 2026 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भी हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

 आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

              ॐ श्रीगणेशाय नम:

             🙏शुभप्रभातम् जी🙏






     *आज दिनांक 👉*

     * 01 सितम्बर 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्थी - 07:44 तक

*🗒पश्चात्-* पंचमी 

*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 26:43 तक

*🌠पश्चात्-* भरणी 

*💫करण-* बालव - 07:44 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* वृद्धि - 23:38 तक

*✨पश्चात्-* ध्रुव 

*🌅सूर्योदय-* 05:58

*🌄सूर्यास्त-* 18:43

*🌙चन्द्रोदय-* 21:00

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:55 से 12:46

*🤖राहुकाल-* 15:32 से 17:07

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्थी 07:44 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , सितम्बर माह प्रारम्भ , रक्षा पंचमी (उड़ीसा) , मंगलागौरी पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:43 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 26:43 तक , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , मुनि श्री स्वभावसागर जी समाधि (जैन , भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी) , गुरु अमरदास जी पुण्य दिवस (ज्योति जोत दिवस) , अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जयन्ती (130वीं) , बुंदेली दिवस , भारतीय जीवन बीमा निगम स्थापना दिवस , राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस (भारत , घोषणा 24 जनवरी) , राष्ट्रीय क्षमा दिवस (National Forgiveness Day) , विश्व पत्र लेखन दिवस (World Letter Writing Day) , गुटनिरपेक्ष दिवस , राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week , 01 से 07 सितम्बर) , पोषण माह (सितम्बर , 2018 से ) व Japan Dolphins Day (Not confirmed)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी पंचमी 07:14 तक पश्चात् षष्ठी 28:28 तक , रक्षा पंचमी (उड़ीसा , पंचांग भेद से आज भी)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*नित्यं निवसते लक्ष्मीः*

      *कन्यकासु प्रतिष्ठिता।*

*शोभना शुभयोग्या च*

      *पूज्या  मङ्गलकर्मसु ॥*

          ★महाभारतम् अनुशासनपर्व २२

*अर्थात् 👉* 

            _नारदजी ने कहा- कन्याओं में सदा लक्ष्मी निवास करती हैं। वे उनमें नित्य प्रतिष्ठित होती हैं; इसलिये प्रत्येक कन्या शोभासम्पन्न, शुभ कर्म के योग्य तथा मंगल कर्मों में पूजनीय होती है ॥_


*1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।

1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी।

1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना।

1922 – रेडियो पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम 'द रेडियो डाइजेस्ट' शुरू हुआ।

1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।

1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुअा।

1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया।

1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई। "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

1956 – राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।

1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।

1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।

1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया।

1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

1998 – जे.के. रॉलिंग की किताब 'हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी।

2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।

2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।

2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।

2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। 

2009 - लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।

2019 - देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी नए नियम लागू , नए नियमों के लागू होने के बाद इनके उल्लंघन पर 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा।

2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के नए राज्यपाल भी नियुक्त किए।

2019 - लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया।

2020 - भारत - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” नामक राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी।

2020 - कोविड-19 समाधानों का संयुक्त रूप से पता लगाने के लिए भारत-अमेरिका वैज्ञानिकों की 11 टीमों का चयन किया गया।

2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर ₹125 का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।

2021 - भारत - कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास  "काज़इंड-21"  ट्रेनिंग नोड आयशा बीबी कजाकिस्तान में शुरू हुआ।

2022 - श्रीलंका सरकार और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के बीच दो अरब 90 करोड डॉलर के ऋण के लिए समझौता हुआ।

2022 - केरल के कोच्चि में पीएम मोदी ने मेट्रो रेल फेज-2* कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास और उद्घाटन किया।

2023 - गुजरात के कच्छ में 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया। 

2023 - मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी' को मुंबई में लॉन्च किया गया।

2023 - सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थरमन शणमुगारत्नम ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।

2023 - आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को दुनिया के शीर्ष बैंकर का सम्मान मिला।

2023 - श्री वुमलुनमंग वुअलनाम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में व एयर मार्शल नागेश कपूर ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज कार्मिक (एओपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

2024 - अचानक गायब हुए रूसी हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, सवार 22 लोग अब भी लापता।

2025 - अफगानिस्तान में भूकंप से 800 मौतें, 2500 घायल, आधी रात को 6 तीव्रता का भूकंप आया, सोते हुए लोगों को बचने का मौका नहीं मिला।


*1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1886 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।

1895 - चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार ।

1896 - अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जिन्हें स्वामी श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद के नाम से भी जाना जाता है, सनातन हिन्दू धर्म के एक प्रसिद्ध गौडीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।

1901 - लक्ष्मी नारायण उपाध्याय - एक जानेमाने भूगोलवेत्ता थे।

1908 - के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।

1909 - फ़ादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था।

1921 - माधव मंत्री - भारतीय क्रिकेटर ।

1921 - ललई सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।

1923 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।

1926 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1927 -राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।

1930 - चार्ल्स कोरिया - भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।

1933 -दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।

1947 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

1949 - पी. ए. संगमा- भारतीय राजनीतिज्ञ।

1949 - राधा मोहन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री।

1952 - डॉ. राजकुमार रंजन सिंह - भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री बने।

1959 - नंदन बाल एक भारतीय टेनिस कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी।

1970 - पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री।

1973 - राम कपूर, भारतीय अभिनेता। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित ये पंचांग।

1977 - आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता।

1982 - यामिनी रेड्डी - एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना।


*1 सितंबर को हुए निधन👉*


1574 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए थे। {कन्फर्म कर लें}।

1942 - वैकटा रेड्डी नायडू - एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता थे।

2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।

2018 - तरुणसागर - भारतीय जैन साधु।

2020 - पूर्व रणजी खिलाड़ी और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच शेखर गवली का निधन।

2021 - सैय्यद अली शाह गिलानी (92) एक पूर्व कश्मीरी अलगाववादी हुर्रियत नेता थे।

2023 - अमेरिकी गायक - गीतकार जिमी बफ़ेट (76) का निधन हुआ।

2023 - कनाडाई वास्तुक रेमंड मोरियामा (93) का निधन हुआ।

2023 - संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा के पूर्व सदस्य बिल रिचर्डसन (75) का निधन हुआ।

2024 - ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल HOF रकमैन जॉन शुल्ट्ज़ (85) का निधन हुआ।


*1 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मुनि श्री स्वभावसागर जी समाधि (जैन , भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी)।

🌟 गुरु अमरदास जी पुण्य दिवस (ज्योति जोत दिवस)।

🌟 अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जयन्ती (130वीं)।

🌟 बुंदेली दिवस।

🌟 भारतीय जीवन बीमा निगम स्थापना दिवस।

🌟 राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस (भारत , घोषणा 24 जनवरी)।

🌟 राष्ट्रीय क्षमा दिवस (National Forgiveness Day)।

🌟 विश्व पत्र लेखन दिवस (World Letter Writing Day)।

🌟 गुटनिरपेक्ष दिवस।

🌟 राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week , 01 से 07 सितम्बर)।

🌟 पोषण माह (सितम्बर , 2018 से )।

🌟 Japan Dolphins Day (Not confirmed)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

Featured Post

आज का राशिफल

      *01 सितम्बर 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789