देवरिया 30 सितम्बर। पोषण माह के विभिन्न गतिविधियों के क्रम में राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य श्रीमती निर्मला द्विवेदी ने विकासखंड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत बिशुनपुर कला के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पंचायत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में इस कार्यक्रम में पोषण संबंधित गतिविधियां पोषण के विशेष सूत्र आदि पर चर्चा की जानी थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने नई शिक्षा नीति के बारीकियों के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया साथ ही पोषण के महत्व पोषण के 10 तरीके व अन्य विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनिल सोनकर ने विभागीय योजनाओं के साथ-साथ कोविड-19 रान संक्रमित व्यक्तियों के लिए मान्य मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित नई योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्येंद्र सिंह विश्व दीपक पांडेय पर सांख्यिकी अधिकारी अवधेश सिंह और मुख्य सेविका रजनी पांडे संगीता राय रेशमा देवी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि निर्मला द्विवेदी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए यह बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इनके महत्व को देखते हुए उनके कार्यों व उनकी सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है भविष्य में इन्हें अपने कार्यों के लिए करके चैतन्य जाना है यह पोषण के खिलाफ जंग में सबसे महत्वपूर्ण हथियार साबित होती हैं जैसा कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने कार्य किया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें