जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वन स्टाप सेण्टर में पीड़िताओं के सुरक्षा व उनके अधिकारों हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सी0डी0 श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि पीड़िताओं के सुरक्षा एवं उनकेे अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहियें। समाज को उनके सुरक्षा एवं अधिकारो कें प्रति सजग रहना चाहिए। सचिव द्वारा केंद्र पर उपस्थित पीड़िताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके अधिकारों के बारें में विस्तार से बताया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर सुरक्षा हेतु लगे सी0सी0 टी0वी0 कैमरों में फ्रंट कैमरा तथा साइड वाले कैमरा क्रियाशील न होने के कारण ने केंद्र प्रबंधक को सख्त दिशा निर्देश तथा सम्बन्धित को कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया। न्यायाधीश द्वारा वन स्टाप सेण्टर के केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को निर्देशित करते हुए कहा गया कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें।
मंगलवार, 31 मार्च 2026
4वीं पीएसईबी तीरंदाजी प्रतियोगिता
* देवरिया की भावना सिंह ने जीता स्वर्ण पदक।
देवरिया।
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा 28 से 30 मार्च 2026 तक सोनभद्र में आयोजित 4वीं पीएसईबी तीरंदाजी प्रतियोगिता में देवरिया की प्रतिभाशाली तीरंदाज भावना सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
एसबीआई फाउंडेशन एसीई आर्चरी अकादमी, देवरिया की खिलाड़ी भावना सिंह, जो संजीवा सिंह आर्चरी संस्थान (श्रीनेत ग्लोबल स्कूल परिसर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, ने फाइनल मुकाबले में माधवी को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में चेस्ता को 7-3 तथा क्वार्टर फाइनल में मुस्कान को 6-0 से पराजित किया।
उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ₹15,000 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि भविष्य में ओलंपिक 2032/36 जैसे बड़े लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
संस्थान के कोच एवं प्रशिक्षकों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भावना सिंह आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।
वार्षिक परीक्षाफल वितरण में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
रुद्रपुर (देवरिया)। जेएन एकेडमी सेड ग्लोबल स्कूल गहिला दुधैला में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सभासद रामप्रवेश भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं संचालन वी बी सिंह ने किया। सेड ग्लोबल स्कूल के निदेशक डेन्नी वर्गीस ने अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर, अंक प्रमाण पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा नर्सरी से आठवीं तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में शिवांश भट्ट, शौर्य सिंह, अन्य गोस्वामी, आराध्या शर्मा, तानिया गुप्ता, श्रेया सिंह, आराध्या गुप्ता, प्रियांशु यादव, संगम, आदित्य साहनी, आराध्या सिंह व आकृति ओझा शामिल रहे। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में शिवांशी गहलोत, रिया यादव, श्रेयांश चौरसिया, दिव्या प्रजापति, ज्योति यादव, सिद्धि विश्वकर्मा, परिधि सिंह, आरुषि यादव, संगम व पलक सोहानी रहे। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में श्रुति सिंह, शिवांश चौरसिया, परी वर्मा, अनन्या मिश्रा, नमन पासवान, शौर्य मिश्रा, प्रतिभा सोहानी, श्रद्धा रावत, रिया मिश्रा, शिवांगी व सलोनी गुप्ता को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राणाप्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी और कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित न रहकर जीवन निर्माण का माध्यम होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि रामप्रवेश भारती ने कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मधुलिका त्रिपाठी, जोनी जोशफ, अनुष्का शुक्ला, गौरी शुक्ला, साहिना, संगीता, विनीता, प्रेमा, शेरपा, ईरिपु, मैथ्यू सर, फिलिफ सर, प्रदीप प्रजापति, निशा तिवारी, अनुराधा, नीलम, पूनम, पूनम देवी, रंजना, संस्कृति तिवारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
वार्षिक परीक्षाफल वितरण में मेधावी छात्र छात्राएं किये गये सम्मानित
रुद्रपुर , देवरिया। गौरी बाजार विकास खण्ड के कान्हा पब्लिक स्कूल लुअठही बाजार लक्ष्मीपुर देवरिया में बच्चों का वार्षिक परीक्षा का परिणाम समारोह घोषित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रबंधक श्री आनंद त्रिपाठी जी ने सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बोलते हुए श्री आनंद त्रिपाठी जी ने कहा कि मेहनत और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, बगैर परिश्रम के कुछ भी हासिल नहीं होता है। इसलिए उन्होंने बच्चों को लगन और मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त करने का सलाह दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विजयलक्ष्मी मणि त्रिपाठी जी ने किया तथा संचालन श्री अजय कुमार पासवान ने किया श्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में तन्विक त्रिपाठी, ओम त्रिपाठी, यश निषाद ,प्रज्ञा साहनी, आराध्या चौहान, कान्हा त्रिपाठी, दीपू निषाद, दीप राजभर, अंकुर यादव ,तृप्ति त्रिपाठी, मानवी मल्ल, शिवानी निषाद, रिया, सलोनी, जागृति, बलवंत ,स्नेहा, सुमित, हिमांशु ,सौम्या, रवीना, सोनम ,तान्या ,अन्वी आदि छात्र छात्राएं अच्छे परिणाम प्राप्त करने पर सम्तमानित किये गये। अध्यापक अध्यापिकाओं में आकाश विश्वकर्मा ,अजय तिवारी ,अंजू निषाद, नीतू त्रिपाठी, एकता निषाद, सविता निषाद, शिखा त्रिपाठी, संजना निषाद, सोफिया, निशा पटेल आदि लोग उपस्थित थे ।
अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी मणि त्रिपाठी जी ने विद्यालय में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया साथ ही साथ अपने अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया और अपने नए साल के विजन के बारे में भी लोगों को बताया।
पिकअप के टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
*आठ माह पूर्व हुई थी यह घटना आठ माह पूर्व की है जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई
रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर आठ माह पूर्व पिकअप की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार की रात्रि मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया।
जानकारी के अनुसार अहलादपुर मरकरी निवासी चंदन गौड़ उम्र 24 वर्ष पुत्र लालू गौड़ गोरखपुर से बाइक से अपने दोस्त के साथ घर आ रहा था, कि रुद्रपुर गौरी बाज़ार मार्ग पर गहिला के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर उसके दोस्त जनार्दन की मौत हो गई थी, वहीं चंदन बुरी तरह घायल हो गया था। जिसका इलाज चल रहा था । रविवार को एक निजी अस्पताल में चंदन की मौत हो गई, सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुला हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पर बॉडी का इंतजार कर रहे परिजनों के अनुसार अब तक लाखों रुपए दवा पर खर्च कर युवक को बचाया नहीं जा सका।
थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में परिजनों के तहरीर पर पूर्व में अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है।
यूपीपीसीएस में देवरिया के होनहारों का दबदबा, होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान
देवरिया।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परीक्षा में इस बार देवरिया जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर अपनी मेहनत का परचम लहराया है।
*भागलपुर ब्लॉक के सतरांव की आयुषिका यादव,
* भाटपार खरोहवा की अनुष्का यादव,
* उकिना की अमृता,
*बरहज के उत्पल आनंद यादव,
* तरकुलवा के अभिषेक यादव,
* डेहरी तितौली (मुसैला) के संदीप यादव,
* रुद्रपुर क्षेत्र के महेशपुर के त्रिपुरेश मणि,
*लार क्षेत्र के बरडीहा पशुराम के सगे भाई अभिषेक सिंह व अमितेश सिंह,
*देवरिया किशुनपाली निवासी उदयभान शर्मा
* बरियारपुर नौतन गांव के आकाश गोंड
उपरोक्त सभी अभ्यर्थियों की सफलता से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन सभी लोगो कि मेहनत और लगन आज अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा की श्रोत बनेगी। सभी सफल अभ्यर्थियों को क्षेत्रवासियों की ओर से ढेरों हार्दिक शुभकामनाएं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रध्दालु महिलाओं की मौत और आधा दर्जन घायल
बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार (31 मार्च 2026) को दर्दनाक हादसा हो गया। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के अवसर पर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में सभी महिलाएँ बताई जा रही हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन के अनुसार, मृतकों में से अब तक दो की पहचान हो पाई है। इनमें नालंदा निवासी 50 वर्षीय रीता देवी और 45 वर्षीय रेखा देवी शामिल हैं। बाकी मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भगदड़ क्यों मची?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था मौके पर बेहद कमजोर थी। इसी बीच कुछ श्रद्धालु जल्दी दर्शन करने के प्रयास में लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगे जिससे अचानक अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग नीचे गिरकर दब गए जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस ने मौके से दर्जन भर से अधिक घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से मंदिर और वहाँ लगने वाले मेले को बंद करवा दिया है। आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नालंदा दौरा भी प्रस्तावित है। वह नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुँच रही हैं। घटना स्थल राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर है।
रुपया मे ऐतिहासिक गिरावट: डॉलर के मुकाबले पहली बार 95.20 के स्तर को पार किया
भारतीय रुपया सोमवार, 30 मार्च 2026 को डॉलर के मुकाबले *₹95.20* पर पहुंचकर ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की ऊँची कीमतें और वैश्विक आर्थिक दबाव इसका मुख्य कारण हैं। गिरावट से मुद्रा बाजार में बेचैनी, आयात महंगा और महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार, आरबीआई की रोकथाम प्रयासों के बावजूद रुपया कमजोर बना हुआ है।
आज का राशिफल
*31 मार्च 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..
ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 31 मार्च 2026*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 06:58 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी - 15:21 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* तैतिल - 06:58 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* गण्ड - 15:40 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:38
*🌙चन्द्रोदय-* 17:08
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - 21:33 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 15:31 से 17:05
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी त्रयोदशी 06:58 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मीनाक्षी कल्याणम् , शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीय काल में) , दमनक चतुर्दशी (सायान्हव्यापिनी) , अनंग त्रयोदशी व्रत (पंचांगभेद) , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:21 तक पुन: 20:08 से , सूर्य रेवती नक्षत्र में 20:08 पर , दशलक्षण व्रत पूर्ण (जैन) , रत्नत्रय व्रत प्रारम्भ (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी दिवस (प्राचीनपरम्परानुसार) , भगवान श्री महावीर जी जयंती (जैन) , मुनिश्री निकलंकसागर जी समाधि (जैन , चैत्र शुक्ल त्रयोदशी) , आसरादेवी यात्रा-दोनाद ख़ुर्द (अकोला) , गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार) , भारत की पहली महिला डॉक्टर श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी जयन्ती (160वीं ) , श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती , श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती , वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण , अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस (2026) , विश्व बैकअप दिवस (2026) व इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र सुदी चतुर्दशी 07:08 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*अप्युन्मत्तात् प्रलपतो*
*बालाच्च परिजल्पतः।*
*सर्वतः सारमादद्याद-*
*श्मभ्य इव काञ्चनम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-३२
*अर्थात्👉*
_निरर्थक बोलने वाले, पागल तथा बकवाद करने वाले बच्चे से भी सब ओर से उसी भाँति सार बात ग्रहण करनी चाहिए, जैसे पत्थरों में से सोना लिया जाता है।_
*31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1774 – भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया।
1917 – अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
1921 – रॉयल ऑस्ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
1959 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।
1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।
1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1983 – कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 5000 लोगों की मौत हुई।
1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
1990 – पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के ख़िलाफ़ लंदन में क़रीब 70 हज़ार लोग सड़कों पर उतर आए थे।
1990 – डॉ भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।
1997 - वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 - भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 - 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा।
2001 - अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 - विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 - कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई।
2008 - रेवती मेनन को 'दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007' प्रदान किया गया।
2008 - पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई जो दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
2019 - अरब लीग ने सर्वसम्मति से गोलन पहाडि़यों पर ट्रंप का फैसला खारिज किया।
2019 - कश्मीर घाटी में आने-जाने वाला सीआरपीएफ का हर काफिला अब 40 वाहनों से अधिक का नहीं होगा। साथ ही इस अर्धसैनिक बल के काफिले की अगुआई अब एसपी रैंक का अधिकारी ही करेगा।
2020 - कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नेपाल में पूर्ण लॉकडाउन के एक दिन बाद हजारों अमरीकियों ने आज देश छोड़ दिया।
2020 - असाधारण जी 20 व्यापार व निवेश मंत्रिस्तरीय वर्चुअल मीट का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया।
2021 - भारत और ताजिकिस्तान आर्थिक साझेदारी को और बढाने पर सहमत हुए।
2021 - विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर बढ़ाकर 10.1 प्रतिशत किया तथा विश्व बैंक ने बांग्लादेश की अनुमानित विकास दर में संशोधन किया।
2021 - भारतीय सेना ने औपचारिक रूप से सैन्य फार्म को बंद कर दिया।
2021 - रफाल लड़ाकू विमानों की चौथी खेप में तीन विमान फ्रांस से भारत पहुंचे।
2022 - जम्मू के पुंछ जिले के सड़क हादसे में वाहन फिसलने से 9 लोगों की मौत व 4 घायल हुए।
2022 - भारत- सेशेल्स संयुक्त सैन्य दस दिवसीय अभ्यास लैमिटीये सेशेल्स में संपन्न हुआ।
2023 - पाकिस्तान के कराची में मुफ्त राशन वितरण में मची भगदड़ से 8 महिलाओं सहित 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई।
2023 - राजस्थान के जोधपुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत व दो घायल हुए।
2023 - भारत और फिलीपींस के बीच चौथी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2023 - नौसेना वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे सेवानिवृत्त हुए।
2024 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न प्रदान किया।
2025 – पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हुई।
*31 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1504 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु।
1860 - रमा शंकर व्यास - हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक।
1865 - आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1912 - राजेंद्र नारायण सिंह देव - उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1934 - कमला दास - अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
1938 - शीला दीक्षित - भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
1941 - पी. जे. कुरियन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1945 - मीरा कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञा , पहली महिला लोकसभा अध्यक्षा।
1987 - कोनेरू हंपी, भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज।
*31 मार्च को हुए निधन👉*
1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।
1930 - श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1931 - पूर्णसिंह - भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक।
1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
2002 - मोतुरु उदयन, भारतीय महिला कार्यकर्ता।
2009 - रॉल अलफोन्सिन - अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
2020 - गीता रामजी युगांडाई-दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिक और एचआईवी की रोकथाम में शोधकर्ता थीं।
2021 - अमेरिकी बेसबॉल के तीसरे बेसमैन केन रिट्ज (69) का निधन हुआ।
2021 - अमेरिकी कॉलेज बास्केटबॉल कोच रॉन ग्रीन (82) का निधन हुआ।
2022 - अमेरिकी डू-वॉप बास गायक फ्रेड जॉनसन (80) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल रनिंग बैक जॉन ब्रॉकिंगटन (74) का निधन हुआ।
2024 – हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री बारबरा रश (97) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी अभिनेत्री सियन बारबरा एलेन (78) का निधन हुआ।
*31 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी दिवस (प्राचीनपरम्परानुसार)।
🌟 भगवान श्री महावीर जी जयंती (जैन)।
🌟 मुनिश्री निकलंकसागर जी समाधि (जैन , चैत्र शुक्ल त्रयोदशी)।
🌟 आसरादेवी यात्रा-दोनाद ख़ुर्द (अकोला)।
🌟 गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🌟 भारत की पहली महिला डॉक्टर श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी जयन्ती (160वीं )।
🌟 श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती।
🌟 श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती।
🌟 वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस (2026)।
🌟 विश्व बैकअप दिवस (2026)।
🌟 इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
सोमवार, 30 मार्च 2026
अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि प्रत्युष विहार के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मुकुल सर, संजय कुमार यादव, अनिरुद्ध चौधरी व मोईन खान ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक प्रथम श्रेणी में सृष्टि कुमारी, अतिक्श कुमार सिंह, आस्था, आदिश कुमार सिंह, अनन्या, आकृति पासवान, प्रिया, आदित्य कुमार, अनुष्का साहनी, अंशिका सिंह व आरुषि गुप्ता; द्वितीय श्रेणी में श्रेया कुमारी, सक्षम, आरोही साहनी, रानिका गोंड, प्राची गौतम, नंदानी शर्मा, श्रेयांश गुप्ता, अभिराज सिंह, अंकुश सिंह, रितिका सिंह व आरुषि; तथा तृतीय श्रेणी में अंश, अद्विक सिंह, कृति, आरुषि यादव, नूरअप्सा, सौर्य कुमार, अंश, प्रियांशी विश्वकर्मा, अंश मौर्य, अर्पिता साहनी व भवेश त्रिपाठी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राणाप्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और अनुशासन से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर राज कुमार गुप्ता, राहुल प्रताप सिंह, कर्मराज सिंह, लाल बहादुर सिंह, नंदानी, रागिनी सिंह, ज्योति सिंह, विनीता, सरिता, प्रिया, गरिमा सिंह, रानी, सायमा, सुमन विश्वकर्मा, नीरज सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप पासवान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्वेता कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, खजुआ ,रुद्रपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित,
*मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।
रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम खजुहा में संचालित श्वेता कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मुकुल सर, व विशिष्ट अतिथि अवनीश यादव, डीके मल्ल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ राधेश्याम यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुकुल सर ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और अनुशासन से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर अभिषेक पांडे पूजा चौरसिया पायल सिंह सर्वेश यादव व विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या आरती यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महेशपुर के लाल ने किया कमाल ,नायब तहसीलदार के पद पर हुए चयनित,गांव में खुशी का माहौल।
रुद्रपुर देवरिया। महेशपुर निवासी कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी के दूसरे सुपुत्र त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन से गांव महेशपुर में खुशी का माहौल है। घर पर लोग बधाई दे रहे हैं। त्रिपुरेश मणि बचपन से ही मेधावी व होनहार रहे हैं। उन्होंने तीन बार संघ लोक सेवा आयोग का इंटरव्यू भी दिया है। जहां पर उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने वर्तमान में भी पीसीएस का परीक्षा दिया है। जहां पर उनके चयनित होने की भी संभावना है। शनिवार को परिणाम आने के पश्चात घर पर और सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया। लोग बाग उनकी सफलता पर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। त्रिपुरेश मणि की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से ही हुई है। क्योंकि उनके पिताजी गोरखपुर में पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं।
उनकी सफलता पर ग्राम वासी रमाशंकर मणि त्रिपाठी,शिक्षक उदय भान सिंह, जिला मंत्री भाजपा महेश मणि त्रिपाठी, जगत नारायण पांडेय, शिक्षक सुभाष पांडेय,तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, संजीव मणि, ज्ञानेश्वर शर्मा, जयशंकर सिंह, चंद्रशेखर निषाद, रमेश मणि, सपा नेता हाफिज शहादत हुसैन आदि ने बधाई व शुभकामना दिया है।
दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मिलेंगे सहायक उपकरण
देवरिया, 30 मार्च। जनपद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह वितरण कार्यक्रम माननीय मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में उनके समयानुसार शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से 22nd, 23rd मार्च 2025 को कुल 1591 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। वर्तमान में उपकरणों की आपूर्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा वितरण कार्यक्रम आईटीआई परिसर में प्रस्तावित है।
वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी का फोटो सत्यापन किया जाएगा तथा उपकरणों को क्यूआर कोड के माध्यम से लाभार्थियों से मैप किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के आवागमन हेतु 16 विकास खंडों के समन्वय से कुल 60 बसों का संचालन कराया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को लाने एवं ले जाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के दृष्टिगत भी पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें।
जिलाधिकारी ने चयनित लाभार्थियों से अपील की है कि जिनका मोबाइल नंबर परिवर्तित हो गया है, वे अपने संबंधित विकास खंड के बीडीओ कार्यालय से संपर्क कर अपना अद्यतन मोबाइल नंबर दर्ज कराएं, ताकि उन्हें समय से सूचना प्राप्त हो सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आज का राशिफल
*30 मार्च 2026 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान - सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की या किसी के आने की भी योजना बन सकती है। धार्मिक भावना विकसित होगी। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओ को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..
ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 30 मार्च 2026*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी - 07:11 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* मघा - 14:4 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* बालव - 07:11 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शूल - 16:50 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:14
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 16:11
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 07:47 से 09:20
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 चैत्र सुदी द्वादशी 07:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू, श्री श्यामबाबा द्वादशी , श्री मदन द्वादशी , श्री वामन द्वादशी , सोम प्रदोष व्रत , हरि दमनोत्सव , अनंग त्रयोदशी व्रत (कुछ पंचांग में कल मंगलवार को भी), सर्वदोषनाशक रवियोग 14:48 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:48 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री जयाजी महाराज यात्रा हीरपुर (मूर्तिजापुर) , श्री महादेव यात्रा सिंदखेड़ (अकोला) , श्री अवलियाबा जयंती उमरामोथा (वाशिम) , श्री महावीर जयन्ती (जैन , पंचांगभेद से कल मंगलवार को भी) , गुरू श्री हर किशन सिंह पुण्य दिवस (तारीखानुसार) , श्री राज कुमार डोरेन्द्र सिंह स्मृति दिवस , श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा स्मृति दिवस , राजस्थान स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी त्रयोदशी 06:58 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मीनाक्षी कल्याणम् , शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीय काल में) , दमनक चतुर्दशी (सायान्हव्यापिनी) , अनंग त्रयोदशी व्रत (पंचांगभेद) , सूर्य रेवती नक्षत्र में 20:08 पर , श्री महावीर जयन्ती (जैन , पंचांगभेद से आज)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*कांश्चिदर्थान् नरः प्राज्ञो*
*लघुमूलान् महाफलान्।*
*क्षिप्रमारभते कर्तुं न*
*विघ्नयति तादृशान् ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-२२
*अर्थात्👉*
_जिनका मूल (साधन) छोटा और फल महान् हो, बुद्धिमान् पुरुष उनको शीघ्र ही आरम्भ कर देता है, वैसे कामों में वह विघ्न नहीं आने देता।_
*30 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1814 – नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर कूच किया।
1822 – फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1842 – बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1856 – रूस ने पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर क्रीमिया युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
1858 – हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।
1867 – अमेरिका ने 72 लाख डॉलर में अलास्का को रूस से खरीदा।
1919 – बेल्जियम की सेना ने जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर कब्जा किया।
1919 – महात्मा गाँधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1945 – सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1949 – राजस्थान राज्य का गठन हुआ और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1950 – मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
1963 – फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन वॉशिंगटन के एक होटल के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान ताबड़तोड़ छह गोलियां चल गईं। जिसकी आखिरी गोली रीगन की छाती में लगी।
1982 – नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992 – प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे को मानद ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
2003 - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
2006 - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
2008 - रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
2008 - इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
2010 - 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
2012 – मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।
2019 - बारामूला में आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मारी , सीआरपीएफ चौकी पर हमला किया तथा नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की।
2019 - अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी हुआ , 8 नई फ्लाइट्स हुई शामिल।
2020 - भारतीय रिज़र्व बैंक 10 सरकारी बैंकों का समेकन 4 बड़े बैंकों में करेगा की घोषणा हुई , यह 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा।
2020 - अमेरिका ने ईरान पर लगाए गए चार परमाणु प्रतिबंधों को रीन्यू किया। ईरान पर परमाणु कार्यक्रम के निर्माण को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए थे।
2021 - डॉक्टर एस जयशंकर ताजिकिस्तान के दुशाम्बे में नौवें हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लिया।
2021 - अफ़ग़ान शांति वार्ता: भारत, पाकिस्तान, ईरान की मौजूदगी में बातचीत शुरू हुई।
2021 - फ्रांसीसी नौसैनिक जहाज टोनरे (उभयचर युद्धपोत) और सरकोफ (फ्रिगेट क्लास शिप) दो दिन की सद्भावना यात्रा पर कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पहुंचे।
2022 - भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- 'वरुण' अरब सागर में शुरु हुआ।
2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका की मेजबानी में पांचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2022 - भारत ने ओडिशा के बालासोर तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम के दो सफल परीक्षण किए।
2023 - इंदौर में मंदिर की छत धंसने से लगभग 30 की मौत हुई।
2023 - दूसरी जी-20 शेरपा बैठक केरल के कुमारकोम में शुरू हुई।
2023 - पहली G20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (DRR WG) की बैठक गांधीनगर में शुरू हुई।
2023 - प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 'प्रथम मर्चेंट नेवी ध्वज' धारण करने के साथ ही सप्ताह भर के राष्ट्रीय समुद्री समारोह का शुभारंभ हुआ।
2025 – म्यांमार भूकंप के बाद राहत कार्य जारी रहे, 1,600 से अधिक लोगों की मौत व लगभग 3400 घायल और हजारों लापता होने की पुष्टि हुई।
2025 – टोंगा (किंगडम ऑफ टोंगा / Kingdom of Tonga) के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।
*30 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1812 - हरिचाँद ठाकुर मतुआ महासंघ के संस्थापक थे (मतभेद)।
1853 - विन्सेंट वैन गो - नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।
1899 - सीरिल रैडक्लिफ़ - एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
1908 – फिल्म अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म।
1997 - यशस्विनी सिंह देसवाल - ओलंपिक एथलीट (एक भारतीय शूटर)।
*30 मार्च को हुए निधन👉*
1664 - गुरु हर किशन सिंह - सिक्खों के आठवें गुरु।
1930 - श्यामजी कृष्ण वर्मा क्रान्तिकारी , अध्यवसायी एवं कई क्रान्तिकारियों के प्रेरणास्रोत थे।
2002 - आनंद बख्शी, भारतीय गीतकार।
2005 – मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
2006 – हिन्दी गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार व पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन।
2018 - राज कुमार डोरेन्द्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।
2020 - अमेरिकी फुटबॉल कोच फ्रैंक मैलोनी (79) का मस्तिष्क कैंसर से निधन हुआ।
2021 – प्रसिद्ध टीवी पत्रकार रोहित सरदाना (41) का निधन हुआ।
2021 – तमिल फिल्म निर्देशक के. वी. आनंद (54) का निधन हुआ।
2022 – रोमन कैथोलिक बिशप मैथ्यू चेरीयनकुन्नेल (89) का निधन हुआ।
2023 – राजस्थान के वरिष्ठ राजनेता सुजान सिंह बुंदेला (82) का निधन हुआ।
2025 – मेघालय हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तरुण अग्रवाल (63) का निधन हुआ।
*30 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री जयाजी महाराज यात्रा हीरपुर (मूर्तिजापुर)।
🌟 श्री महादेव यात्रा सिंदखेड़ (अकोला)।
🌟 श्री अवलियाबा जयंती उमरामोथा (वाशिम)।
🌟 श्री महावीर जयन्ती (जैन , पंचांगभेद से कल मंगलवार को भी)।
🌟 गुरू श्री हर किशन सिंह पुण्य दिवस (तारीखानुसार)।
🌟 श्री राज कुमार डोरेन्द्र सिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा स्मृति दिवस।
🌟 राजस्थान स्थापना दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
रविवार, 29 मार्च 2026
पूर्व विधायक खोखा सिंह कोतवाली में किसान के घर डीजल के छापेमारी के खिलाफ धरने पर बैठे
* *तहसीलदार के आश्वासन पर दस घंटा बाद पूर्व विधायक का धरना हुआ समाप्त
रुद्रपुर देवरिया प्रशासन द्वारा किसान के घर छापेमारी कर डीजल रखने के जुर्म मे जेल भेजने के खिलाफ लेकर पूर्व विधायक खोखा सिंह शनिवार को समर्थको सहित रुद्रपुर कोतवाली में जारी धरना रात्रि 9:00 बजे तक चलता रहा,तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना।
बताते चले कि शुक्रवार को दो किसान के घर से पकड़े गए डीजल को लेकर शनिवार को 11 बजे सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रपुर कोतवाली में धरना पर बैठ गए। . धरने को लेकर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
जहा रात्रि 9:00 बजे तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
खोखा सिंह ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है। किसानों के घर पकड़े गए डीजल पर उन्होंने कहा कि दोनों किसान कंबाइंड ट्रैक्टर .भूसा बनाने वाली मशीन के मालिक हैं जो वर्तमान समय किसानो की फसल खेतों में खड़ी है, जिसको लेकर लगातार एक माह कंबाइंड खेतो में चलता है। जिसके लिए किसान डीजल की व्यवस्था कर रखा है उन किसानों को सरकार डीजल जमाखोरी के आरोप में जेल भेज दिया।
पूर्व विधायक के साथ अशोक कृष्ण यादव महन्थ यादव हरेंद्र सिंह त्यागी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव,शब्बीर अहमद, वीरेंद्र यादव, अंकित सिंह, विजय यादव सद्दीक अहमद, संजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
होर्मुज स्ट्रेट से बिना अनुमति के निकल रहे पाकिस्तान के जहाज को ईरान ने मिसाइल से उड़ाया!
*होर्मुज स्ट्रेट से बिना अनुमति के निकल रहे पाकिस्तान के जहाज को ईरान ने मिसाइल से उड़ाया!
*ईरान ने होरमुज स्ट्रेट में पाकिस्तान के झंडे वाले एक तेल टैंकर को मिसाइल से नष्ट कर दिया!!
भारत आ रहे 5 जहाज होर्मुज के पास लंगर डाल खड़े हुए, 1.7 लाख मीट्रिक टन एलपीजी लदा है•••
*भारत आ रहे 5 जहाज होर्मुज के पास लंगर डाल खड़े हुए, 1.7 लाख मीट्रिक टन एलपीजी लदा है•••ईरान ने दो दिन पहले दी थी अनुमति••••!
*खाड़ी संकट के बीच 1.7 लाख मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत आ रहे पांच भारतीय टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास इकट्ठे लंगर डाल खड़े हैं। ईरान ने भारत समेत पांच देशों को होर्मुज से जाने की दी है अनुमति!
*ईरान ने गुरुवार (26 मार्च, 2026) को एलान किया था कि उसने भारत समेत पांच मित्र राष्ट्रों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का फैसला किया है। अब ऐसी जानकारी है कि होर्मुज स्ट्रेट के ठीक दक्षिण-पश्चिम इलाके में पांच भारतीय एलपीजी टैंकर एक-एक कर लंगर डालकर खड़े हैं!
*भारत आ रहे पांचों जहाजों पर 1.7 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लदा है! ऐसा लग रहा है कि होर्मुज से सुरक्षित निकलने से पहले ये भारतीय टैंकर इकट्ठे हो रहे हैं!!
आज का राशिफल
*29 मार्च 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी । परिवार के लिए समय मिलेगा। यात्रा योग बन रहा है। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा , स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियों से बचें। त्वचा से जुड़ी समस्यायों पर ध्यान दें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा । गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..
ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 29 मार्च 2026*
*रविवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 07:48 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 14:38 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* विष्टि - 07:48 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* धृति - 18:18 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* 15:09
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 14:38 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 17:04 से 18:37
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 चैत्र सुदी एकादशी 07:48 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , कामदा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्री विष्णु / लक्ष्मीकांत दोलोत्सव , सायं दोलारुढ़ पूजन , श्री श्यामबाबा जागरण , यमघण्टयोग 14:38 से सूर्योदय तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 07:47 तक, श्री शम्भुमहादेव यात्रा (शिखर शिंगणापुर) , श्री भाऊ महाराज सालपेकर पुण्य तिथि (नागपुर) , भगवान श्री सुमतिनाथ जी जन्म - ज्ञान - मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र शुक्ल एकादशी) , लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती व साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 चैत्र सुदी द्वादशी 07:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू, श्री श्यामबाबा द्वादशी , मदन द्वादशी , सोम प्रदोष व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*चिन्तया जायते दुःखं*
*नान्यथा हेतुना किल।*
*तया हीनः सुखी शान्तः*
*सर्वत्र गलितस्पृहः ॥*
*भावार्थ👉*
_चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है।_
*29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबहादुर को हरा दिया।
1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकाें ने काम करना बंद कर दिया।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1982 – एन.टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
1999 – अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 - उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। 2008 - 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
2008 - इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
2019 - चीन के OBOR पर अमेरिका ने उठाए सवाल, कहा- यह दुनिया के लिए खतरनाक।
2020 - दुनिया में कोरोना वायरस के पहले मरीज के तौर पर चीन की 57 साल की एक महिला की पहचान हुई।जो चीन के वुहान में झींगे बेचती थी। नाम वेई गुइजियान है और इसे पेशेंट जीरो बताया जा रहा है।
2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में विचार साझा किए।
2021 - बंगाल की खाड़ी में भारत और अमरीका का दो दिवसीय नौसेना अभ्यास पासेक्स सम्पन्न हुआ।
2021 - मिस्र की स्वेज नहर में करीब सप्ताह भर से फंसे विशालकाय जहाज 'एवर गिवेन' को निकालने में आंशिक सफलता मिली।
2021 - विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ताजिकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर दुशांबे पहुंचे।
2021 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री शेख को पद से हटाया, हम्माद अजहर को नया वित्त मंत्री बनाया।
2022 - भारतीय नौसेना के दूसरे पी-8आई विमान स्क्वाड्रन, भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 316 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 - असम और मेघालय सरकार ने सीमा विवाद के समाधान के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2022 - राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया व देश में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन-2022 की शुरुआत की।
2022 - रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में हुई वार्ता में निर्णय हुआ कि रूस, यूक्रेन की राजधानी कीव में सैनिक कार्रवाई में कमी करेगा।
2022 - भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त अभ्यास "एक्स डस्टलिक" उज़्बेकिस्तान के यांगियारिक में संपन्न हुआ।
2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 - उपराष्ट्रपति ने प्रोफेसर रेणु चीमा विग को पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया।
2023 - जी20 के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक चंडीगढ़ में शुरू हुई।
2023 - भारत- अफ्रीका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऐफइंडेक्स -23’ पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ।
2024 - जम्मू-कश्मीर के रामबन में टैक्सी 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हुई।
2024 - भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं से 23 पाकिस्तानियों सहित ईरानी जहाज को बचाया।
2025 – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 17 नक्सली मारे गए।
*29 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1913 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म हुआ।
1928 - रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 - जॉन मेजर - ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री।
1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1998 - अदिति अशोक - भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र खिलाड़ी।
*29 मार्च को हुए निधन👉*
1963 - सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 - हिसार की पूर्व विधायिका स्नेहलता का 99 साल की उम्र में हुआ निधन।
2020 - महावीर चक्र प्राप्त करने वाले एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौड़ का जोधपुर स्थित निवास पर निधन हो गया।
2020 - कोरोनोवायरस के कारण जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा का निधन।
2020 - तमिल की प्रसिद्ध फोक सिंगर परवई मुनियाम्मा का निधन।
2020 - प्रसिद्ध इतिहासकार एवं शिक्षाविद प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन।
2020 - प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी एवं नोबेल पुरस्कार विजेता फिलिप वारेन एंडरसन का निधन ।
2020 - श्याम सुंदर कलानी - दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार थे।
2021 - तीन बार के शीतकालीन पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिबियन मेंटल-स्पी (48) का कैंसर से निधन हुआ।
2022 - बेल्जिमय के फुटबॉलर मिगुएल वैन डेम (28) का निधन हुआ।
2023 - पुणे लोकसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश बापट (72) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी अभिनेता लुई गोसेट जूनियर (87) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड चेम्बरलेन (90) का निधन हुआ।
*29 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री शम्भुमहादेव यात्रा (शिखर शिंगणापुर)।
🌟 श्री भाऊ महाराज सालपेकर पुण्य तिथि (नागपुर)।
🌟 भगवान श्री सुमतिनाथ जी जन्म - ज्ञान - मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र शुक्ल एकादशी)।
🌟 लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती।
🌟 साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो🌻
शनिवार, 28 मार्च 2026
पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया
देवरिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज, अयोध्या में लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ श्रीनिवास एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर बस द्वारा रवाना किया। डॉ श्रीनिवास बताया कि पशुपालकों को आधुनिक डेयरी,बकरी पालन, चारा प्रबंधन और रोग नियंत्रण की व्यावहारिक जानकारी देने का एक सरकारी/संस्थागत कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम पशुपालकों को नई तकनीकें और उन्नत नस्लों के बारे में सिखाने के लिए आयोजित किए जाते हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के मदद से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है जिससे पशुपालकों को आधुनिक वैज्ञानिक जानकारी मिल सके, जिससे पशुपालकों के आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
पशुपालकों के टीम को पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व कुमारगंज भेजा गया है। एक्सपोजर विजिट में सुमंत चतुर्वेदी,सुशील कुमार सिंह,केश्वर कुशवाहा,राधेश्याम, विद्यावती,सुभावती आदि पशुपालक उपस्थित रहे।
मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप ,देवरिया के तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, प्रज्ञा सिंह ने जीता रजत पदक
देवरिया।आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट, देवरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।अंडर-13 वर्ग में प्रज्ञा सिंह ने 347 अंक प्राप्त कर पूरे भारत में द्वितीय स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया।
वहीं आर्य प्रताप सिंह (कंपाउंड) ने 350 अंक के साथ 8वां स्थान प्राप्त किया।
प्रभात ने 345 अंक के साथ भारत में 14वां स्थान हासिल किया तथा उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे।
एलिमिनेशन (व्यक्तिगत मुकाबलों) के परिणाम इस प्रकार रहे।
प्रज्ञा सिंह:
1/64 में झारखंड की नैरा को 6-0 से हराया।
1/16 में हरियाणा की सिमरन को 6-0 से हराया।
1/8 में तमिलनाडु की मधुमिशा के साथ कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें 5-5 की बराबरी के बाद हार का सामना करना पड़ा।
प्रभात:
1/64 में दिल्ली के निष्ठान को 6-0 से हराया।
1/16 में तेलंगाना के निशांत को 6-2 से हराया।
1/8 में महाराष्ट्र के अर्नव को 6-0 से हराया।
क्वार्टर फाइनल (1/4) में दिल्ली के पियूष के साथ मुकाबला 5-5 की बराबरी पर रहा, जिसमें करीबी अंतर से हार मिली।
आर्य प्रताप सिंह (कंपाउंड):
1/64 में केरल के आरव को 144-133 से हराया।
1/16 में आंध्र प्रदेश के हर्षित के साथ 144-144 की बराबरी के बाद शूट-ऑफ में जीत हासिल की।
1/8 में महाराष्ट्र के प्रबल राव के खिलाफ 147-148 से बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवरिया और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। कोच एवं प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे की सराहना करते हुए आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
इनबॉक्स
यह उपलब्धि देवरिया क्षेत्र के उभरते तीरंदाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भविष्य में और बेहतर परिणामों की उम्मीद जगाती है।
संजीव कुमार सिंह
अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज व कोच
पाॅक्सो अधिनियम के अन्र्तगत ‘‘सपोर्ट पर्सन‘‘ की सेवाओं के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु त्रैमासिक बैठक का किया गया आयोजन
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश क्रे क्रम में आज दिनांकः 28.03.2026 को जनपद न्यायालय के केन्द्रीय सभागार कक्ष में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्षता में पाॅक्सो अधिनियम के अन्र्तगत ‘‘सपोर्ट पर्सन‘‘ की सेवाओं के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु त्रैमासिक बैठक का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बच्चों केे यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम, का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और लैगिंक अपराधों से बचाना है। साथ ही, न्यायिक प्रक्रिया के हर चरण में बच्चे के हितों की रक्षा करना और अपराधों की रिपोर्टिंग, साक्ष्य दर्ज करने, जांच और विशेष न्यायालयों के माध्यम से त्वरित सुनवाई के लिए बाल-हितैषी तंत्रों को शामिल करना है। उन्होने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित हो इस हेतु न्यायपालिका और प्रशासन दोनों को प्रतिबद्ध होना चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश- पाक्सो) श्री बीरेन्द्र सिंह द्वारा पोक्सो अधिनियम एवं पोक्सो नियमों के तहत प्रक्रियाओं और प्रावधानों के सम्बन्ध में तथा सहायक व्यक्तियों के
कामकाज में आ रही चुनौतियों, कमियों और अच्छी प्रथाओं व बच्चों के सम्बन्ध में हितधारकों की भूमिकायें और जिम्मेदारी तथा परिवार और सहायक व्यक्ति को आने वाली चुनौतियों के सम्बन्ध में अपनाये जाने वाली प्रथाओं के बारे में वर्णन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्रीमती शैलजा मिश्रा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों का समन्वित, उत्तरदायी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम, 2012 के अंतर्गत मामलों की जांच प्रक्रिया, बाल पीड़ितों के साथ बाल-अनुकूल व्यवहार, साक्ष्य संकलन की विधि, न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली संवेदनशील कार्यवाही तथा पीड़ितों को उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिवीक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड लाइन, वन स्टाफ सेण्टर, बाल कल्याण समिति के सदस्य, पाॅक्सों मामलों से निपटने वाले चिकित्सा अधिकारी, सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व इत्यादि उपस्थित रहें।
आज का राशिफल
*28 मार्च 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा लेकिन समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷










































