देवरिया 02 अक्टूबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज गॉधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु राजकीय इण्टर कॉलेज देवरिया से आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों, स्काउट गाइडों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रतिष्ठित नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के मुख्य-मुख्य स्थानों पर प्रभात फेरी एवं विधिक जागरूकता रैली निकाली गयी। बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा विधिक सेवा गतिविधियों के प्रचार-प्रसार एवं अन्य राजकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु विधिक जागरूकता/साईकिल रैलियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान द्वारा राजकीय बालगृह देवरिया का दौरा किया गया। जिसमें राजकीय बालगृह देवरिया के बच्चों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उनकी समस्यायें सुनी गयी तथा निराकरण हेतु मौके पर ही संबंधित को निर्देशित किया गया। राजकीय बालगृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी को निर्देशित किया गया कि वर्षा के मौसम को देखते हुये जलजमाव की स्थिति में पूरे परिसर का किटनाशक दवाईयों से छिड़कॉव कराया जायें। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु समस्त नियमों का कड़ाई से पालन कराया जायें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें