Good Daily News...


शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

मनीष गुप्ता हत्याकांड में एसएसपी विपिन टाडा के कार्य पद्धतियों पर सवालिया निशान

  गोरखपुर के पुलिस के इन  अधिकारी के तस्वीर को गौर से देखिए। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले के एसएसपी विपिन टाडा है।  इनकी एक और पहचान है यह भाईसाहब भाजपा के पूर्व मानव संसाधन राज्य मंत्री सतपाल सिंह के दामाद भी है। 

गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की  पुलिस की बर्बर पिटाई से मौत हुई है । लेकिन जब पीड़ित के परिवार वाले एफआईआर करने की मांग करने लगे तो यह डीएम के साथ मिलकर परिजनों पर दबाव डालने लगे कि कोर्ट मे जाने पर मामला लंबा चलेगा। 

मनीष गुप्ता की पत्नी का कहना है कि मेरे पति को पुलिस वालों ने पीट पीट कर मार डाला। एसएसपी साहब का कहना है कि गिरने से मौत हो गई। न्याय घोल कर पी चुके हैं यूपी पुलिस के अफसरान। यह जानते हैं कि जब श्वसुर भाजपा नेता है और ठाकुर बिरादरी है तो कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। 

विपिन एमबीबीएस करके आईपीएस बने हैं फिर भी संवेदनहीन। इनका भी खूब स्वागत हुआ था गुणगान गाया गया था देखिए कैसा व्यवहार है इनका। मनीष की पत्नी का रुदन देखेंगे तो आपका कलेजा फट जाएगा। शर्म है सिर्फ शर्म । बड़े भाई यह आरोप स्वर्गीय मनीष गुप्ता के पत्नी के वार्तालाप के दौरान देखने को स्पष्ट मिला हैं। एनसीपी पार्टी के महाराष्ट्र के नेता पराश नाथ तिवारी राष्ट्रीय कोवर्डीनेटर ने ऐसे अधिकारियों के प्रति सवालिया निशान लगाया हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गुरुग्राम में देश का पहला 24/7 LPG ATM (स्मार्ट वेंडिंग मशीन) शुरू किया

     भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन  लिमिटेड (BPCL) ने गुरुग्राम में देश का पहला 24/7 LPG ATM (स्मार्ट वेंडिंग मशीन) शुरू किया है। इसे 'Bhar...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789