गुरुवार, 23 जून 2022
जिलाधिकारी की हनक, कार्यवाही की तलवार से बचने के लिये कार्यदायी संस्थायें स्वतः करने लगी अपनी कार्यो में सुधार
आगामी जुलाई माह में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न
सम्भव अभियान, पोषण एवं संवर्धन की ओर विषय पर सैम, मैम गम्भीर अल्प वजन के बच्चों के चिन्हांकन, संदर्भन आदि विषयों पर कार्यशाला आयोजित
बुधवार, 22 जून 2022
यूपीपीसीएल के अवर अभियंता हुए निलंबित
19 ग्राम पंचायत अधिकारी और 44 ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस
किसानों का ई-केवाईसी समयबद्धता के साथ हो पूरा: डीएम
सीडीओ ने किया ग्राम पंचायत बरैठा के चौबरिया पट्टी में अर्धनिर्मित आंगनबाडी भवन का निरीक्षण_
सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा
माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाप्रशासन के मध्य बैठक संपन्न
मंगलवार, 21 जून 2022
बालेश्वर यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, भाजपा नेता के बेटे सहित 06 गिरफ्तार
यूपी, देवरिया पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है. जिसमे BJP नेता के बेटे समेत 6 को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल देवरिया जिलें में 11 जून 2022 को बैरिस्टर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसमे देवरिया पुलिस ने BJP नेता के बेटे सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इस हत्या में प्रयुक्त 9MM की पिस्टल, 315 बोर का तमंचा, बाइक, 8 मोबाइल और कार भी बरामद किया है.
देवरिया पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक का अपने ही दोस्त से विवाद हुआ था. रुपए न लौटाना पड़े इसलिए दोस्त ने BJP नेता के बेटे को युवक को मारने के लिए 5 लाख रुपयें में सुपारी दी थी.
देवरिया पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, जाने क्या था पूरा मामला?
ज़िलें के ख़ामपार थाना क्षेत्र के चौराहे पर युवक को अज्ञात बदमाशों ने 11 जून 2022 को उस समय गोली मार दी जब वह अपनी दुकान का निर्माण करा रहा था. शनिवार की दोपहर 02 बजे के करीब ततायर बुजुर्ग निवासी बैरिस्टर यादव (उम्र 32 वर्ष) नेटुआ वीर चौराहा पर अपना दुकान बनवा रहे थे. दोपहर करीब 02 बजे बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश आए
बाइक सवार बदमाशों ने बैरिस्टर यादव की दुकान के सामने रूककर पास बुलाया. आगे बाइक चला रहे बदमाश ने नाम पूछा. नाम बताते ही बाइक पर बैठे बदमाश ने सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर चौराहे पर मौजूद लोग पहुंचते तब तक बिना नंबर की बाइक से आए बदमाश फ़रार हो गए.

देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने इस घटना की जांच व मामले के खुलासे के लिए तीन टीमे गठित की थी. जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खामपार थानाक्षेत्र के बहोरवा के रहने वाले संजीव कुशवाहा की बैरिस्टर यादव से जान पहचान थी. पुलिस के अनुसार संजीव क्रिप्टो करेंसी का धंधा करता है. इसमें बैरिस्टर पैसे लगाता था.
संजीव और बैरिस्टर में रुपयों के हिसाब किताब को लेकर मनमुटाव हो गया था. बैरिस्टर के हिसाब से संजीव को 1 करोड़ से अधिक रुपए लौटाने थे, जबकि संजीव 35 लाख रुपए देने के बाद आनाकानी करने लगा था. बैरिस्टर यादव के द्वारा बार-बार रुपए मांगने पर संजीव ने उसकी हत्या का प्लान बनाया.
BJP नेता के बेटे को संजीव ने दी 5 लाख रुपयें में सुपारी.
देवरिया पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि संजीव ने रतसिया के रहने वाले BJP नेता श्याम बिहारी के बेटे पंकज को बैरिस्टर को मारने के लिए 5 लाख रुपयें की सुपारी दी. जिसमे संजीव ने 1 लाख रुपयें एडवांस दे दिया और बाकी काम होने के बाद देने को कहा. BJP नेता के बेटे पंकज कुशवाहा ने बादल कुशवाहा, अमरेन्द्र कुमार सिंह, भीम कुशवाहा, नीतीश और सुजीत के साथ मिलकर बैरिस्टर यादव की हत्या की योजना बनाई. जिसमे नीतीश और सुजीत ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार दोनों बाइक से गए. सुजीत ने बैरिस्टर को पास बुलाया और नाम पूछा, इसके बाद नीतीश ने गोली मार दिया।
इस हत्याकांड का थाना खामपार पुलिस और एसओजी टीम को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने 25 हजार के इनाम की घोषणा की है. वही इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा ने कहा कि कड़सरवा बुजुर्ग का रहेने वाला अभियुक्त सुजीत शाह अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाशमें दबिश दे रही है. 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
8वा योगा दिवस मे मनरेगा श्रमिकों ने भाग लिया
कमिश्नर व डीएम ने सैकड़ों लोगों संग किया योगाभ्यास
जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा देवरिया के प्रांगण में योग दिवस का किया गया आयोजन
_सीडीओ ने की समस्त प्रकार के पेंशन की समीक्षा_
जिला कारागार देवरिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योग शिविर का आयोजन
जनपद न्यायालय देवरिया के सभागार कक्ष में योग शिविर का किया गया आयोजन, दैनिक योग से ही शरीर रहेगा निरोग-जनपद न्यायाधीश
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने किया प्रतिभाग
सोमवार, 20 जून 2022
तेज गर्मी से धान की नर्सरी की विकास की गति धीमी
जौनपुर। जैसे- जैसे मानसूaनी बारिश में विलम्ब हो रहा है धान की नर्सरी की सिंचाई किसान करके हरा भरा रखें हुये हैं किन्तु नर्सरी में धान की वृद्धि अपेक्षा के अनुरूप धीमी है।पूरे प्रदेश में छिटपुट बारिश ही हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सप्ताह भर विलम्ब से चल रहा है।
25 जून तक अच्छी बरसात होने की सम्भावना जताई जा रही है।धान की नर्सरी की अपेक्षित वृद्धि रिमझिम बारिश में ही होती है। इससे धान की रोपाई में विलम्ब होगा। बरसात न होने से खरीफ की फसलों की बुआई भी पिछड़ रही है। मक्का,बाजरा, उड़द,अरहर,तिल आदि की बुआई समय से होने की सम्भावना कम है। गांव बामी के किसान शेर बहादुर सिंह कहते हैं कि नर्सरी को अवारा पशुओं से बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है पानी की तलाश में ये जानवर बाड़ तोड़कर अक्सर नर्सरी में घुस जाते हैं। गर्मी से बचने के लिए कुत्ते नर्सरी के खेत खूब लोट पोट करते हैं।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल: सीओ
जौनपुर । खेतासराय, उच्चधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी शाहगंज अंकित कुमार ने नगर से लेकर बॉर्डर तक पुलिस हूटर बजाते हुए मार्च निकाली। युवाओं को समझाया भी इस तरह के विरोध प्रदर्शन से आपका भविष्य खुद दाव पर आ जाएगा। जिले में युवाओं को उग्र प्रदर्शन देख पुलिस प्रशासन के हथपाव फूल गए। लेकिन अब पुलिस के कड़े ऐक्शन के चलते स्तिथि नियंत्रण में है।हालांकि शाहगंज सर्किल क्षेत्र में अग्निपथ को लेकर विरोध सामने नही आया। डिप्टी एसपी शाहगंज अंकित कुमार ने मीडिया से कहा कि पूरे सर्किल में मुख्य रोड से लेकर बॉर्डर तक सतर्कता बरती जा रही है जिसमें में बस स्टॉपेज, स्टेशन और सुनसान स्थानों पर पुलिस निगरानी हो रही है। सेना भरती को लेकर किसी ने सोशल साइट्स पर अफ़वाह फैलाया तो ख़ैर नही,उन्हें तत्काल जेल भेजा जाएगा।सार्वजनिक स्थानों पर मिले लोगों को इस योजना की सकारात्मक पहलू को समझाया गया।
सोमवार की सुबह सीओ के साथ एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह नगर में मुख्य रोड पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त निकाला।इस दौरान लोगों समझाते दिखे। खेतासराय क्षेत्र में युवाओं का किसी तरह विरोध सामने नही आया फिर भी पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से कोई जोख़िम नही लेना चाहती है। मनेछे, गुरैनी, जपटापुर, फरीदपुर,भदैला मानी, बरंगी, जमदहा सहित एक दर्जन लिंक मार्गो पर पुलिस हूटर बजाते हुए वाहन से गश्त करते दिखे।पुलिस की अधिक सतर्कता से लोग दहशत में दिखे। एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में मार्च निकाला जा रहा है। भ्रमित युवाओं हिंसक आंदोलन न कर पाएं इस वजह से अधिक सतर्कता बरती जा रही है।
सीडीओ ने निर्विवाद उत्तराधिकारियों का नाम अभिलेखों में दर्ज किये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नामित ग्राम पंचायत-सकरापार का किया निरीक्षण
युवा किसी के बहकावें में आकर न करें अपना कैरियर बर्बाद: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
जौनपुर। नौवपेडवा, उपजिलाधिकारी सदर एवं ज्वांइट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल ने कहा गांव का युवा किसी के बहकावें में आकर अपना कैरियर बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही सेना भर्ती में अग्निपथ के विरोध के दौरान सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुचाने वाले लोगो के खिलाफ अपराधियों की तरह कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने मौजूद ग्राम प्रधानों सम्भान्तजनों से कहा कि युवाओं को गुमराह होने से बचायें। अगर कोई गलत हरकत करतें हुए या योजना बनाते दिखे तो पुलिस को अवश्य सूचना दे। हिमांशू ने कहा कि असामाजिक तत्वों को तेजी से चिन्हित किया जा रहा है। एडीएम राम प्रकाश ने कहा कि सेना भर्ती में अग्निपथ की पहले जानकारी ले किसी के कहने पर उत्तेजित न हो। इस दौरान सीओ सदर एसपी उपाध्याय, एसओ ओमनारायण सिंह, ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह, सतेन्द्र सिंह, गुलाब यादव, सोनू सिंह, मनोज यादव मुलायम, महेन्द्र मौर्या, ज्योति यादव, पप्पू सिंह, कुन्दन सिंह, शत्रुघ्न कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रोडवेज बस फूंकने व सड़क पर ताण्डव करने के आरोप में 50 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर। केन्द्र सरकार की अग्नि पथ स्कीम के विरोध में जिले में तोड़फोड़,चक्का जाम, रोडवेज की बस और पुलिस की बाइक फूंकने और लूटपाट करने वालो के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। तीन थानो की पुलिस ने पचास उपद्रवीयों को गिरफ्तार किया है तथा अन्य लोगो की शिनाख्त करके उन्हे पकड़ने का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार पकड़ गये लोगो के पास से वारदात में प्रयोग किया गया लाठी डण्डा ईट पत्थर और लूट का रूपये बरामद हुआ है।
सिकरारा थाना क्षेत्र ग्राम लालाबाजार में हुई आगजनी व तोड़ फोड़ में गाड़िया दंगाइयो द्वारा जलाई / क्षतिग्रस्त की गयी, के साथ-साथ हाइवे से आने जाने वाले अन्य वाहनो में भी तोड़ फोड़ की गयी व यात्रियों से छीना झपट्टी करते हुये शान्ति भंग किये, जिसके भय के कारण लाला बाजार स्थित दुकाने मकानो में रहने वाले लोग भय के कारण अपनी-अपनी दुकाने व घर के दरवाजे बन्द कर छुप गये। लोक शान्ति बहाल करने हेतु ड्यूटी में लगे थानाध्यक्ष सिकरारा विवेक कुमार तिवारी, उ0नि0 मो0 सैफ, उ0नि0 संजय कुमार, हे0का0 रविन्द्र कुमार तिवारी, का0 शहंशाह आलम, हे0का0 अनिल कुमार तिवारी, का0 शिवान्सु ओझा, का0 जयप्रकाश कन्नौजिया, का0 हर्षनाथ यादव, जयचन्द्र कुमार, हे0का0 विनोद कुमार यादव व प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर देवानन्द रजक मय हमराही गण को गम्भीर चोटे आई है। उक्त कृत्य के सम्बन्ध में थाना सिकरारा पर अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल प्रवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मछली शहर, क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ की मौजूदगी व मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तगणों को लाठी डण्डा व ईट पत्थर व लूट के माल सहित गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल फरार अभियुकतों गणों को की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी।
इसी तरह बदलापुर चौराहे पर जाम लगाकर जान से मारने के नियत से पत्थर व फायर कर रहे थे, उनके इस हिंसक प्रदर्शन से आरक्षी कुलदीप पान्डेय थाना बदलापुर जौनपुर के पैर में फैक्चर आ गया था व अन्य कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए थे व प्रदर्शनकारियों द्वारा राज्य सूचना आयुक्त के स्कोर्ट वाहन पर भी हमला कर दिया गया जिससे उक्त सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया स्कोर्ट प्रभारी व एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गये थे, उपद्रवियो को तितर वितर करने के उद्देश्य से हल्का बल प्रयोग किया गया जिससे आक्रोशित होकर भीड द्वारा पथराव करते हुए पीछे भागकर रोडबेज बस को रोककर यात्रियो को मारपीट कर उतार दिया गया तथा बस कन्डक्टर से किराये का रूपया छीन कर रोडबेज बस संख्या UP 65 HT1738 को आग लगा दिया गया था, जिससे जनता मे अफरा तफरी मे मच गयी थी, दुकानदार अपने दुकानों को बंद कर भाग रहे थे। उपरोक्त के संबंध मे थाना स्थानीय पर 1.मु0अ0सं0 145/22 धारा 147/148/336/341/307/435/395/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 2. मु0अ0सं0- 146/22 धारा 147/148/149/34/307/323/333/336/353/435/427/341/325 भादवि व 7 CLA ACT व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 3. मु0अ0सं0 147/22 धारा 147/148/149/323/325/333/336/353/427/307/ भादवि व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जौनपुर पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अराजक अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्वेक्षण में आज दिनांक 19.06.22 को पुनः मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्तों के थाना क्षेत्र बक्शा में धरना प्रदर्शन करने जाते समय रामजानकी तिराहे से समय करीब 7.50 बजे सुबह प्र0नि0 बदलापुर मय हमराह कर्मचारीगणों द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी अभियुक्तों के कब्जे से रोडवेज परिचालक से किराये के लूटे गये 4000 रुपयो मे से 2790 रुपयों की बरामदगी की गयी।
लाइन बाजार थाना पुलिस ने बीते 17 जून को वाजिदपुर तिराहा पर जाम लगाकर राजमार्ग अवरुद्ध कर दिये थे व रास्ते मे आने जाने वाले व्यक्तियो और प्रशासन पर ईट पत्थर फेक रहे थे कि पूर्ण विश्वास होने पर व मु0अ0सं0-224/2022धारा 147, 148, 323, 342, 307, 336, 427, 353, 283, 435, 186 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में नामजद चार अभियुक्त है। कारण गिरफ्तारी बता कर हिरासत पुलिस मे लिया गया।
बदलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम
1.विवेक उर्फ धीरज उपाध्याय पुत्र छोटे लाल उपाध्याय नि0 मिसरौली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
2.आदर्श सिंह पुत्र बद्री प्रसाद सिंह नि0 तेलीयानी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष।
3.अंकित यादव पुत्र लाल प्रताप यादव नि0 रौजा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष
4.राकेश पाल पुत्र जगरनाथ पाल नि0 नरायनपुर थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष।
5.सुजीत यादव पुत्र मोहन लाल यादव नि0 विठुआ कलां थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
6.कुलदीप यादव पुत्र रामजुलन यादव नि0 सराय अहमद थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष ।
7.सौरभ यादव पुत्र अमर बहादूर यादव नि0 गोदांलपुर थाना महाराजगंज जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
8.रोहित यादव पुत्र महंत यादव नि0 तोकलपुर सूरापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 23 वर्ष।
9.राकेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव नि0 विठुआ खुर्द थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष।
10.फौजदार यादव पुत्र राममूरत यादव नि0 विठुआ कला थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 55 वर्ष ।
11.अखिलेश यादव पुत्र बलिराम यादव नि0 विठुआकला चौरही थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
12.केशव यादव (बीडीसी) पुत्र दूधनाथ यादव नि0 सिगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष।
13.बाल अपचारी राघव तिवारी पुत्र विजय बहादूर तिवारी नि0 मयारी थाना सरपतहा जौनपुर उम्र करीब 16 वर्ष।
14.बाल अपचारी रोहित यादव पुत्र अरुण यादव नि0 गोंदालपुर थाना महराजगंज जौनपुर उम्र करीब 17 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-145/22 धारा-147, 148, 336, 341, 307, 435, 395, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0- 146/22 धारा 147, 148, 149, 34, 307, 323, 333, 336, 353, 435, 427, 341, 325 भादवि व 7 CLA ACT व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-147/22 धारा-147, 148, 149, 323, 325, 333, 336, 353, 427, 307 भादवि व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
सिकरारा थाने की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-
1.पंकज यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी चक नारायनपुर थाना बरसठी जौनपुर हाल पता बुआ का घर गंगा प्रसाद बृजेश यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव (ग्राम प्रधान) पोखरियापुर थाना सिकरारा जौनपुर यादव निवासी बेल्छा थाना बक्सा जौनपुर।
2. बृजेश यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव (ग्राम प्रधान) पोखरियापुर थाना सिकरारा जौनपुर।।
3. राजेश मौर्या पुत्र मोतीलाल मौर्या निवासी मझौली थाना बक्शा जौनपुर।
4.अजय कुमार गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी लाला बाजार थाना सिकरारा जौनपुर।
5.अमित गौड पुत्र राजेश गौड निवासी सतलपुर थाना सिकरारा जौनपुर।
6.राजाराम गौड पुत्र शिव कुमार गौड निवासी सतलपुर थाना सिकरारा जौनपुर।
7.असर्फी लाल यादव पुत्र स्व0 अक्षैवर यादव निवासी प्यारेपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
8.अशोक सोनकर पुत्र स्व0 मुसे सोनकर निवासी सब्बेपुर थाना बक्सा जौनपुर।
9.पीयूष यादव पुत्र रामकेश यादव निवासी जंगीपुर थाना बक्सा जौनपुर।
10.मो0आकिब पुत्र मो0 मंजूर निवासी पकडी थाना बेलसर जिला बैशाली (बिहार) हाल पता (गुलाब यादव का कारखाना) ग्राम विशुनपुर थाना सिकरारा जौनपुर।
11.जितेन्द्र गौतम पुत्र पितराज गौतम निवासी विसावा खपरहा थाना सिकरारा जौनपुर।
12.अमर बहादुर यादव पुत्र गोरखनाथ यादव निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा जौनपुर।
13.राज कुमार यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
14.मनीष यादव पुत्र क्षमानाथ यादव निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
15.लालू प्रसाद यादव पुत्र गंगा प्रसाद यादव निवासी हसरौली थाना बक्सा जौनपुर।
16.आशीष गौतम पुत्र राम चन्दर गौतम निवासी मसीदा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
17.अजय कुमार गौतम पुत्र शिव शंकर गौतम निवासी छत्तापुर अजोसी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
18.सचीन गौतम पुत्र धर्मेन्द्र गौतम निवासी खपरहा थाना सिकरारा जौनपुर।
19.आकाश गुप्ता पुत्र राम मिलन गुप्ता निवासी वैजारामपुर ईश्वरी नवादा थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
20.श्याम बहादुर यादव पुत्र कुलपन्त यादव निवासी बोधापुर थाना सिकरारा जौनपुर।
21.रामाकांत यादव पुत्र राम सिंगार यादव निवासी सब्बेपुर थाना बक्सा जौनपुर।
22.विमल उपाध्याय पुत्र संतोष उपाध्याय निवासी फतेहगंज थाना बक्सा जौनपुर।
23.सूरेश चन्द्र प्रजापति पुत्र रमाशंकर प्रजापति निवासी फतेहगंज थाना बक्सा जौनपुर।
24.राहुल गौतम पुत्र राज बहादुर गौतम निवासी मसीदा थाना सिकरारा जौनपुर।
25.प्रदीप गुप्ता पुत्र राम दुलारे गुप्ता निवासी लाला बाजार थाना सिकरारा जौनपुर।
26.मनोज यादव पुत्रघनश्याम यादव निवासी खुन्सापुर थाना बक्सा जौनपुर।
27.शैलेन्द्र यादव पुत्र भूल्लन यादव निवासी बरबसपुर थाना बदलापुर जौनपुर।
28.गुलाब यादव पुत्र स्व0 लालता यादव निवासी बेल्छा थाना बक्सा जौनपुर।
29.सुभाष चन्द यादव पुत्र राम नारायन निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
30.वरूण यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
31.तौफीक पुत्र मो0 रफी निवासी लाला बाजार जनपद जौनपुर।
32.सजल यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी पोखरियापुर थाना सिकरारा जौनपुर।
आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0-156/22 धारा-307, 323, 352, 427 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-157/22 धारा-323/392/427 भादवि0 व धारा 2/3 लोक सं0 छति नि0अधि0 व धारा 7 CLA ACT थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-158/22 धारा-323/392/427 भादवि0 व धारा 2/3 लोक सं0 छति नि0अधि0 व धारा 7 CLA ACT थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-159/22 धारा-323/392/427 भादवि0 व धारा 2/3 लोक सं0 छति नि0अधि0 व धारा 7 CLA ACT थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-160/22 धारा-188, 147, 148, 395, 397, 427, 336, 307, 342, 353, 283, 186, 435 भादवि0 व 2/3 लोक सं0 छति नि0 अधि0 व धारा 7 CLA ACT थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
6.मु0अ0सं0-161/22धारा-147, 148, 323, 504, 506, 307, 336, 427, 435, 342, 353, 283, 183, 186, 188 भादवि0 व धारा 2/3 लोक सं0 छति नि0 अधि0 व धारा 7 CLA ACT थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
वाछित/फरार अभियुक्तों का विवरण-
1.पंकज यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी हसरौली थाना बक्शा।
2.संजय यादव निवासी मसीदा थाना सिकरारा ।
3.उदल यादव निवासी सिकन्दरा थाना सिकरारा।
4.दुर्गम यादव पुत्र रामनरायण यादव निवासी खलाफतपुर थाना सिकरारा।
5.गोरे यादव पुत्र राजपति यादव निवासी बोधापुर थाना सिकरारा।
6.बाबा यादव पुत्र सत्यनरायण यादव निवासी मसीदा थाना सिकरारा।
7.अभिषेक यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा।
8.गणेश यादव पुत्र बेलचा थाना सिकरारा।
9.विपिन पुत्र प्रह्लाद यादव निवासी पोखरियापुर थाना सिकरारा।
10.अंकित यादव पुत्र चन्द्रसेन यादव निवासी पोखरियापुर थाना सिकरारा।
11.विरेन्द्र यादव पुत्र नील निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा।
12.रामपति यादव पुत्र संग्राम यादव निवासी खमपुर थाना बक्सा।
13.रोहित माली पुत्र गंगा माली।
14.आशीष यादव उर्फ पुत्र सत्यनारायण निवासी मसीदा थाना सिकरारा।
15.काजू सोनकर पुत्र अशोक सोनकर निवासी सब्बेपुर थाना बक्सा।
16.अनिल यादव पुत्र शिवधनी यादव निवासी बेलजा थाना सिकरारा।
17.बच्चा यादव पुत्र संजय यादव निवासी पोखरियापुर थाना सिकरारा।
18.संजय यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी पोखरियापुर थाना सिकरारा।
19.विनोद यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी कान्हापुर थाना मछलीशहर।
20. निखल यादव पुत्र बेचन यादव निवासी बोधापुर थाना सिकरारा ।
21.राहुल यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी बोधापुर थाना सिकरारा ।
22.सौरभ यादव पुत्र श्यामलाल निवासी बोधापुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
23.सौरभ गौतम पुत्र जवाहिर गौतम निवासी सीठापुर थाना सिकरारा।
24.सूरज पुत्र विरेन्द्र उर्फ मुन्ना निवासी सीठापुर थाना सिकरारा।
25.गौरव पुत्र जवाहिर गौतम निवासी सीठापुर थाना सिकरारा।
26.जितेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी सीठापुर थाना सिकरारा।
27.सुन्दरलाल यादव पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी बोधापुर थाना सिकरारा।
28.विजय उर्फ प्रिंस यादव पुत्र साहबलाल यादव निवासी बोधापुर थाना सिकरारा।
29.राहुल यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी अज्ञात थाना अज्ञात ।
30.सिवाकू यादव पुत्र शोभनाथा यादव निवासी सोनपुरा थाना सिकरारा।
31.विकास यादव उर्फ गोलू पुत्र शिवशंकर यादव R/O सोनपुरा थाना सिकरारा।
32.विकास यादव पुत्र श्यामजीत निवासी सोनपुरा थाना सिकरारा।
33.सुभाष यादव पुत्र चन्द्रबली यादव निवासी सोनपुरा थाना सिकरारा।
34.लक्ष्मीशंकर यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी सोनपुरा थाना सिकरारा।
35.पवन यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी सोनपुरा थाना सिकरारा।
36.पिन्टू यादव पुत्र समरनाथ यादव निवासी सरायरायचन्द थाना बक्सा ।
37.विजय यादव ग्राम प्रधान निवासी सीठापुर थाना सिकरारा।
38.सतीश यादव पुत्र रामनन्दन यादव निवासी बेलचा थाना सिकरारा।
39.राजबहादुर यादव निवासी बीरभानपुर थाना बक्सा।
40.रमन यादव निवासी सरायरायचन्द थाना बक्सा।
41.चन्दर यादव ग्राम प्रधान निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा।
42.संजय ढाबा वाला निवासी लालाबाजार थाना सिकरारा।
43.संजय (ढाबा) वाले के दो लड़के लालाबाजार।
44. बृजेश यादव निवासी उतरेजपुर थाना बक्सा ।
45.मनीष यादव निवासी धर्मूपुर थाना मछलीशहर।
46.रोहित यादव उर्फ क्षबू पुत्र सिपाहीलाल निवासी धर्मूपुर थाना मछलीशहर।
47.राकेश यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी ढेधुनिया थाना मछलीशहर।
48.गौरव यादव निवासी दुर्गापार थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
49.शिवम यादव पुत्र अज्ञात नि0 मसीदा थाना सिकरारा जौनपुर।
50.राहूल यादव पुत्र श्यामबिहारी यादव नि0 बेल्छा थाना बक्शा जौनपुर।
51.सुमित यादव पुत्र अज्ञात नि0 बेल्छा थाना बक्शा जौनपुर।
52.सत्यम यादव पुत्र राजकुमार नि0 बेल्छा थाना बक्शा जौनपुर।
53.राजकुमार यादव पुत्र राजनरायण यादव नि0 बेल्छा थाना बक्शा जौनपुर।
54.विपिन यादव पुत्र प्रकाश यादव नि0 पोखरियापुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
55. 200 से 250 व्यक्ति नाम पता अज्ञात।
बरामदगी का विवरण-
1. 21 लाठी व डण्डा मोकदर, 03 लोहे की राड, 03 बोरी ईट पत्थर, 06 नायलान की रस्सी, 03 गमछा (जिससे अभियुक्तगणो द्वारा पुलिस कर्मीयो की जान से मारने की नियत से गला कसा गया ), लूट के 2310 रु0 नगद, बलवाईयो की 10 मोटर साइकिल, एक बोलेरो गाड़ी।
रविवार, 19 जून 2022
सीडीओ ने निर्विवाद उत्तराधिकारियों का नाम अभिलेखों में दर्ज किये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नामित ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
हिस्ट्रीशीटर रामनाथ निषाद ने रेल भूमि के सीमांकन मामले में राजस्व विभाग पर साधा निशाना
जनपद में धारा-144 दो माह के लिए लागू
खेलो इण्डिया सेन्टर (साई) कुश्ती बालक / बालिकाओं के प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र उपलब्ध
शनिवार, 18 जून 2022
अग्निपथ योजना के संबन्ध में सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों/अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक’ अफवाहों से दूर रहें युवा, करें कानून- व्यवस्था का पालन-डीएम
बिटिया ने बड़ाया बाप का मान,साथ ही बड़ा गांव का सम्मान।जौनपुर प्रेस क्लब के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष पांडे पत्रकार की बिटिया ने बढ़ाया बाप का सम्मानजिले के पत्रकारों ने दिया बधाई
जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार गांव की आतीशा पाण्डेय जो आशीष पाण्डेय पत्रकार और माता मीना पाण्डेय के साथ-साथ बदलापुर के एनपीएस पब्लिक स्कूल का मान सम्मान और कद बड़ाया है। आतीशा ने इण्टर मीडिएट की परीक्षा में 500 पूर्णांक में से 398 नम्बर पाकर 80 प्रतीशत लगभग मेरिट हासिल किया है। उक्त की जानकारी लगते ही लोगों ने बधायो का सिलसिला जारी कर दिया है, उक्त परिणाम से बिटिया ने मां बाप के साथ ही गांव व क्षेत्र का सम्मान बड़ाया है।
नहाने गए तीन बच्चे नहर में डूबे
मदरसे में धर्मगुरूओं ने किया योग
जौनपुर। अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक बेगमगंज में योग शिविर लगा जहां मौलाना सहित मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों व क्षेत्रीय लोगों ने योग व्यायाम किया। इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि योग एक कसरत के रूप में बेहतरीन चीज है। योग स्वस्थ और खुश रहने की विधि है। इस्लाम में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग व्यायाम का बहुत महत्व है।
मौलाना ने भारत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि योग को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस घोषित कराते हुए सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग करने के प्रति प्रेरित व प्रोत्साहित करना एक बेहतरीन कदम है। मौलाना सैय्यद हैदर मंेहदी ने कहा कि 8वां योग दिवस मानवता के लिये योग थीम पर मनाया जा रहा है जो लोगों में एकता की भावना को बढ़ाने के साथ ही दुनिया भर के लोगों के बीच लचीलापन पैदा करेगा। इस अवसर पर बस्ती से आये मौलाना सैय्यद हैदर मेंहदी रिजवी बस्तवी, मौलाना दिलशाद, मौलाना आसिफ रजा बाकिर खान, मौलाना आसिफ अब्बास, मौलाना मोहम्मद मोहसिन, मौलाना सैय्यद सैफ आब्दी, सै. मोहम्मद मुस्तफा, आरिफ हुसैनी, मौलाना रजा अब्बास खान, मौलाना मेराज खान, सैय्यद आले हसन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
रोगों से मुक्ति देता है योगः जिलाधिकारी
जौनपुर। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर जनपद के अधिकारी योगाभ्यास की तैयारी कर जनपद के कई इलाकों में प्रतिदिन योग कर रहे हैं। इसी क्रम में 14 से 20 जून तक योग शिविर शिविर लगाया जा रहा है। शनिवार को शीतला चौकियां धाम में स्थित पवित्र कुण्ड में योगाचार्य अचल हरिमूर्ति समेत अनेक लोग योग किये।
नियमित योग करने का संदेश देते हुए श्री हरिमूर्ति ने बताया कि नियमित योग करने से काया की सुंदरता बढ़ेगी और बीमारियां भी दूर रहेंगी। योग मन और तन को संतुष्ट रखने में मदद करता है। योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और खुश रहता है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि शरीर में होने वाले रोगों को मुक्त करता है योग। मानव शरीर में योग से आंतरिक खुशी मिलती है। आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार, डा. कमल रंजन, योग प्रशिक्षक विकास यादव, अनीता यादव, सुप्रिया सिंह, कुलदीप योगी, निलेश यादव, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शशिभूषण यादव, राजू मोदनवाल, सुधीर दत्त त्रिपाठी, काशी माली, विनय त्रिपाठी, राधारमण त्रिपाठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।





