.देवरिया 20 जून। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में निर्विवाद उत्तराधिकारियों का नाम अभिलेखों में दर्ज किये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान 20 मई से 20 जून तक में सत्यापन के उपरान्त तहसील स्तर से दर्ज किये गये निर्विवाद उत्तराधिकार की जाँच हेतु मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज अपरान्ह 1.45 बजे नामित ग्राम पंचायत-सकरापार, तहसील-देवरिया सदर का निरीक्षण किया गया।
ग्राम पंचायत-सकरापार में मुन्ना प्रसाद जो राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं के पास लेखपाल का अतिरिक्त चार्ज है। मुन्ना प्रसाद, लेखपाल / राजस्व द्वारा प्रस्तुत अभिलेख में विशेष अभियान के तहत 11 व्यक्तियों का वरासत किया गया है, जिन्हें ग्रामवासियों के समक्ष नाम पढ़कर सुनाया गया तथा यह अवगत कराया गया कि यदि ईधर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गयी हो तो उसका नाम बतायें ताकि उसके परिवार के सदस्यों का वरासत कराया जा सके, जिस पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि जो व्यक्ति मृतक हो चुके हैं उनका नाम लिस्ट में है ईधर किसी अन्य ग्रामवासी की मृत्यु नहीं हुई है। लेखपाल / राजस्व निरीक्षक द्वारा वरासत के उपरान्त खतौनी उपलब्ध करायी गयी जिसे लाभार्थियों को वितरित किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें