Good Daily News...


मंगलवार, 21 जून 2022

कमिश्नर व डीएम ने सैकड़ों लोगों संग किया योगाभ्यास




कमिश्नर व डीएम ने सैकड़ों लोगों संग किया योगाभ्यास
- स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में जरूर अपनाएं योग: जिलाधिकारी
विशेष खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

जिलाधिकारी नें जनपदवासियों को संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें।

जिलाधिकारी श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश लोगों का जीवन तनांवपूर्ण अवस्था में गुजरता है, ऐसे में उनके लिए रिलैक्स का सबसे अच्छा माध्यम योग है। योग के माध्यम से हम शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। तमाम तरह की बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व समझ गया है कि योग स्वस्थ जीवन का रास्ता है। इसलिए योग को किसी अतिरिक्त कार्य के तौर पर नहीं, अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789