देवरिया 19 जून। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार के संयुक्त समन्वय से आयोजित भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत जिला खेल कार्यालय देवरिया रवीन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में खेलो इण्डिया खेल प्रशिक्षण केन्द्र के अन्तर्गत कुश्ती (बालक / बालिका) प्रशिक्षण केन्द्र संचालित करने की अनुमति प्रदान की गयी है। कुश्ती खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन किया जाना है जिसके लिए निर्धारित आवेदन पत्र रुपया 10 /- (रुपया दस) का शुल्क जमा कर प्रवेश फार्म एवं जैविक प्रमाण पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते है। फार्म कार्यालय अवधि में दिनांक 20 जून 2022 से 30 जून 2022 तक आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है तथा इच्छुक बालक / बालिकाओं का चयन / ट्रायल (फिजिकल एवं स्किल टेस्ट) 03 जुलाई 2022 को प्रातः 09:00 बजे से रवीन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में निर्धारित किया गया है। कुश्ती चयन / ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक बालक / बालिकाओं की आयु 01 अप्रैल 2022 को 10 से 14 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इस योजना के अन्तर्गत चयनित होने वाले कुश्ती बालक / बालिकाओं को तकनीकी गहन प्रशिक्षण प्रातः एवं सायं प्रदान किया जायेगा तथा चयनित खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार खेल उपकरण, खेल प्रशिक्षण, खेल किट्स, निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनपद के अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी इसमें भाग लेकर आगामी स्पोर्ट्स कालेज एवं स्पोर्ट्स छात्रावासों के चयन / ट्रायल में भाग ले सकें।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन पत्र प्राप्त कर चयन / ट्रायल में भाग ले सकते है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें