Good Daily News...


बुधवार, 22 जून 2022

माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाप्रशासन के मध्य बैठक संपन्न



मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में हुई बैठक

जनता की समस्याओं का समयबद्ध हो निस्तारण: विजयलक्ष्मी गौतम

  देवरिया, 22 जून।माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के मध्य बैठक आयोजित हुई। माननीय राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक आयोजित करना माननीय मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इससे जनता की समस्याएं सुलझाने में सहायता मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।

 बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया और उनके समाधान की दिशा में उचित कदम उठाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने माननीय जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाये गए समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में माननीय सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, विधायक बरहज दीपक मिश्रा शाका, विधायक  देवरिया सदर शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज उपस्थित थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789