Good Daily News...


गुरुवार, 23 जून 2022

सम्भव अभियान, पोषण एवं संवर्धन की ओर विषय पर सैम, मैम गम्भीर अल्प वजन के बच्चों के चिन्हांकन, संदर्भन आदि विषयों पर कार्यशाला आयोजित


 01 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक आयोजित  होगा सम्भव अभियान

देवरिया 23 जून। कुपोषण की रोकथाम में सबसे बड़ी चुनौती समाज परिवार एवं व्यक्ति के स्तर पर पोषण सम्बन्धी मौजूदा व्यवहारों, धारणाओं एवं मिथकों में परिवर्तन लाना है इसी उद्देश्य से शासन द्वारा सम्भव अभियान एक नवाचार के रूप में प्रारम्भ किया गया था, इसी क्रम में जनपद में दिनांक 01 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक सम्भव अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के पूर्व अभियान के शत-प्रतिशत सफलता के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र के अध्यक्षता में सम्भव अभियान, पोषण एवं संवर्धन की ओर विषय पर सैम, मैम गम्भीर अल्प वजन के बच्चों के चिन्हांकन, संदर्भन आदि विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में यूनिसेफ की अधिकारी सहित विभाग द्वारा नामित प्रशिक्षकों द्वारा उक्त कार्यों के निष्पादन के विषय में प्रशिक्षित किया गया।
         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में यह अपेक्षा की गई कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्री एवं मुख्य सेविका जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों का वजन लेते हुए पोषण ट्रैकर में डाटा अपलोड करेंगी ताकि उनके संवर्धन एवं स्तर उच्चीकरण के संबंध में यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा सके, बाल विकास परियोजना अधिकारी कम से कम 20 प्रतिशत ऑ०बा०केन्द्रों पर अपलोटेड डाटा का सत्यापन सुनिश्चित करेंगें।
       जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय द्वारा प्रतिभागियों को लम्बाई के सापेक्ष वजन एवं उम्र के सापेक्ष वजन के आधार पर कमशः चिन्हांकन सैम/मैम एवं गम्भीर अल्प वजन के बच्चों के चिन्हांकन की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत आच्छादित समूह के बच्चों का वजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। श्री राय द्वारा कन्वर्जेन्स के विभागों के दायित्यों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए यथोचित सहयोग प्राप्त करते हुए कार्य को पूर्ण करने की अपेक्षा की गयी। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कार्य योजना के अनुसार माह जुलाई 22 से सितम्बर 22 तक निर्धारित विषयों पर कार्यवाही सुनिश्चत करायी जायेगी। उन्होने बताया कि जलाई माह में स्तनपान प्रोत्साहन अभियान आयोजित किया जायेगा। इस माह के प्रथम सप्ताह में गर्भावस्था के आखिरी जन्म त्रैमास में स्तनपान प्रोत्साहन, द्वितीय सप्ताह में जन्म के समय कम वजन के बच्चे की देखभाल, तृतीय सप्ताह में कंगारु मदर केयर तथा चतुर्थ सप्ताह में स्तनपान तकनीकी जुडाव तथा स्थिति जानी जायेगी। इसी प्रकार माह अगस्त में ऊपरी आहार तथा सितम्बर माह में पोषण माह जिसमें प्रथम सप्ताह में दस्त से बचाव, द्वितीय सप्ताह में साफ, सफाई व स्वच्छता का पोषण में महत्व, तृतीय सप्ताह में छोटे बच्चों में एनीमिया व अन्य सूक्ष्म पोषण तत्वों का आच्छादन तथा चतुर्थ सप्ताह में वजन सप्ताह आयोजित होगा।
         माह-जुलाई, 22 में सम्भव अभियान के क्रियान्वयन के पूर्व 25-30 जून, 2022 तक वजन सप्ताह का आयोजन करते हुए बेसलाइन डेटा प्राप्त करने हेतु सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर वजन सप्ताह का आयोजन किया जायेगा जिसमें 0 से 05 वर्ष के बच्चों का वजन एवं लम्बाई / ऊँचाई का माप कर फीडिंग पोषण ट्रैकर पर की जायेगी। 01 जुलाई, 2022 से साप्ताहिक थीम के आधार पर आयोजन सुनिश्चित करते हुए चिन्हांकित कुपोषित बच्चो को सूचीबद्ध कर प्रबन्धन हेतु सम्वर्धन आदि गतिविधियों की जायेगीं। इसी प्रकार 25-30 सितम्बर, 2022 में वजन सप्ताह का आयोजन कर पूर्व में चिन्हित बच्चों का पुनः परीक्षण कर सुधार का आकलन किया जायेगा। जुलाई-सितम्बर में बृहद डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाते हुए कुपोषित बच्चों के घरों में खान-पान, स्वास्थ्य जाँच व उपचार, साफ सफाई संबंधी व्यवहार की जानकारी, पुरुषों की सहभागिता तथा सुपोषण को एक उत्सव के रूप में आयोजित करने की गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी, इन्हें मनरेगा योजना के अन्तर्गत परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पात्रता के अनुसार राशन कार्ड, पशुपालन विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार गाय एवं उद्यान विभाग द्वारा पोषण वाटिका के स्थापना हेतु फलदार सब्जियों के बृक्ष एवं बीज उपलब्ध कराये जायेंगें।
            इस अवसर पर सुरेश तिवारी मण्डलीय समन्वयक, यूनिसेफ गोरखपुर मण्डल गोरखपुर एवं प्रशिक्षकों सहित जनपद के समस्त बाल गोरखपुर एवं प्रशिक्षकों सहित जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारीगण, समस्त मुख्य सेविकागण एवं प्रत्येक बाल विकास परियोजना की तीन-तीन आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789