देवरिया 21 जून। आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश जे0पी0 यादव के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय देवरिया के सभागार कक्ष में सम्मानित न्यायाधीशगणों एवं विद्वान अधिवक्ताओं के साथ योग शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश जे0पी0 यादव ने कहा कि योग मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग हैं बिना योग के मनुष्य जीवन ही अधूरा हैं। एक स्वस्थ शरीर के लिए नियमित रूप से व्यक्तियों को व्यायाम करना चाहियें। आप नियमित कम से कम 15 मिनट का योग जरूर करें जिससे आपका मन एकाग्र और शरीर स्वस्थ रहें। आधुनिक दौर में लोग काफी तनाव और डिप्रेशन में रहते हैं, तनाव को मूल से दूर करने के लिए योग ही एकमात्र इलाज़ हैं। उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि आप इस भाग-दौड भरी जिन्दगी में नियमित रूप से योग करें जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और शरीर में निरंतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहें। योग से जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता हैं तथा हमारा शरीर भी लचीला बनता हैं। हमें थकावट या किसी भी काम के प्रति उदासी का भाव नहीं रहता। योग प्रशिक्षक के रूप में जितेन्द्र दीक्षित उपस्थित रहें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार राय, प्रभारी जनपद न्यायाधीश अजय कुमार, लोकेश कुमार, अपर प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्र, अपर सिविल जज अंकित राज सिंह,नीलम वर्मा, मनोज कुमार यादव, अतुल कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित, कोर्ट मैनेजर मो0 रशीद हसन मंजर, न्यायालय स्टाफ व अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें