Good Daily News...


शनिवार, 18 जून 2022

अग्निपथ योजना के संबन्ध में सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों/अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक’ अफवाहों से दूर रहें युवा, करें कानून- व्यवस्था का पालन-डीएम



 देवरिया 18 जून। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में  जल, थल व वायु सेना में भर्ती हेतु अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध प्रदर्शन के दृष्टिगत जनपद में शांति, जन सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से  जनपद के सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों/जवानों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष  में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान इस योजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा सभी उपस्थितों से अपेक्षा की गयी कि योजना की सकारात्मक पक्ष को युवाओं तक पहुॅचायें, ताकि उन्हे इसकी सही जानकारी रहे।  
  जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि युवा इस योजना की पूरी जानकारी रखें, किसी के बहकावे में न आये। किसी भी स्तर पर कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें। यह जनपद प्रदेश, देश, हम सभी का है। शांति व्यवस्था बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कही कोई योजना को लेकर शंका या संदेह हो तो उसे पूर्व सैनिकों अथवा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों आदि से भी सम्पर्क कर उसका समाधान कर सकते है। उन्होने पूर्व सैनिको से कहा कि नवजवानो को सही दिशा देने का कार्य करें, उन्हे साकारात्मक संदेश दे और इस योजना के महत्ता से अवगत करायें। उन्होने पूर्व सैनिको से कहा कि ऐसे युवा जो अभी पूरी तरह से योजना को समझ नही पाये है, उनको वास्तविकता व महत्ता बताने में अपनी बढ-चढ कर भूमिका निभायें। सेना अनुशासन का पाठ पढाता है। इसलिये नवजवान अपनी अनुशासित भावनाओं को ही व्यवहारित करें।
           पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि यातायात बाधित करना, सरकारी/गैर सरकारी भवनों, वाहनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों एवं जनसामान्य को क्षति पहुँचाना एवं नियमों का उल्लंघन करना कानूनन अपराध है ऐसा करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने जनपद के नवयुवकों से आवाहन किया है कि समाज में व्याप्त अराजक तत्वों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए आप लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उनके बहकावे में आकर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि गलत बयान जारी करने, किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरें, अफवाह फैलाने, भडकाऊ भाषण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई अनैतिक क्रियाकलाप न किया जाये, जिससे जनपद में अमन, चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो।  उन्होंने कहा कि जनपद में शान्ति/कानून व्यवस्था भंग करने, माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजकतत्वों को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंन कहा कि यदि इस दौरान आपके विरूद्ध कोई कानूनी कार्यवाही दर्ज हो जाती है तो भविष्य में किसी भी सरकारी/गैर सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं रहेगें इसका विशेष ध्यान रखें।
सेवानिवृत कर्नल अरुण प्रकाश पाण्डेय, देवरिया डिफेन्स एकेडमी के प्रशिक्षक अभिवन तिवारी आदि ने सुझाव में कहा कि सेना क सेवा देश सेवा से जुडा होता है। यह अनुशासन का सीख देता है, इसलिये नवयुवक भ्रमित न हो, योजना की पूरी जानकारी रखें, किसी के बहकावे मे न आये, कोई तोडफोड व नुकशान पुहॅचाने जैसे कोई कदम न उठाये, इससे पूरे देश व समाज की क्षति होती है। योजना की अच्छाइयों पर बल देने की आवश्यकता है।
       बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुँवर पंकज, एडीएम एफआर नागेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी व जवान आदि उपस्थित रहे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789