Good Daily News...


शनिवार, 18 जून 2022

मदरसे में धर्मगुरूओं ने किया योग


जौनपुर। अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक बेगमगंज में योग शिविर लगा जहां मौलाना सहित मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों व क्षेत्रीय लोगों ने योग व्यायाम किया। इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि योग एक कसरत के रूप में बेहतरीन चीज है। योग स्वस्थ और खुश रहने की विधि है। इस्लाम में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग व्यायाम का बहुत महत्व है।
मौलाना ने भारत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि योग को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस घोषित कराते हुए सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग करने के प्रति प्रेरित व प्रोत्साहित करना एक बेहतरीन कदम है। मौलाना सैय्यद हैदर मंेहदी ने कहा कि 8वां योग दिवस मानवता के लिये योग थीम पर मनाया जा रहा है जो लोगों में एकता की भावना को बढ़ाने के साथ ही दुनिया भर के लोगों के बीच लचीलापन पैदा करेगा। इस अवसर पर बस्ती से आये मौलाना सैय्यद हैदर मेंहदी रिजवी बस्तवी, मौलाना दिलशाद, मौलाना आसिफ रजा बाकिर खान, मौलाना आसिफ अब्बास, मौलाना मोहम्मद मोहसिन, मौलाना सैय्यद सैफ आब्दी, सै. मोहम्मद मुस्तफा, आरिफ हुसैनी, मौलाना रजा अब्बास खान, मौलाना मेराज खान, सैय्यद आले हसन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789