Good Daily News...


गुरुवार, 23 जून 2022

आगामी जुलाई माह में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न



  अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु दिये गये निर्देश
   शिथिलता के लिये किया गया आगाह

 देवरिया 23 जून। विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी रूप से नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के धनवन्तरि सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होने सभी अन्तर्विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय व टीमभावना के साथ कार्य योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित कराये जाने का निर्देश दिया। कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिये, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
       जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप द्वितीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 16 से 31 जुलाई तक आयोजित किया जाये। दिमागी बुखार, कोविड- 19 एवं अन्य संक्रामक रोगो के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता हेतु 16 जुलाई से 31 जुलाई 2022 के मध्य दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर न बीमारियों इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबंध में लोगो को जानकारी देगें। जिलाधिकारी ने मुख्य दस्तक अभियान चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि आशा कार्यकत्री जागरूकता संबंधी स्टीकर अवश्य चस्पा करे। उन्होने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग करेगे। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आंगनवाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अभियान को प्रभावी रूप से भूमिका निभाने के लिए आशा, आगनबाड़ी एवं एएनएम, स्कूली शिक्षक एवं प्रधान की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत बुखार के रोगियों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में त्वरित एवं सही उपचार कराये जाने के लिए विशेष बल दिये जाने की आवश्यक्ता है। गांवो में आशा, आगनबाड़ी द्वारा बुखार, टीवीरोगियों तथा अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित भी किया जायेगा। घरो पर स्टीकर चस्पा कर लागों को जागरूक भी किया जायेगा।
         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक दिमागी बुखार के संबंध में व्यापक रूप से जन-जागरूकता हेतु दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता दस्तक अभियान में घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव, उपचार तथा सन्दर्भन के संबंध में विभिन्न जानकारी देंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि दस्तक एक व्यापक संचार रणनीति है, जो लोगों को बचाव और सही समय पर उपचार के संदेश पहुॅचाकर लोगों को दिमागी बुखार की समस्या से बचने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि दस्तक का शाब्दिक अर्थ है दरवाजा खटखटाना इस अभियान के जरिए दिमागी बुखार का संदेश हर एक घर और परिवार तक पहुँचाने का हमारा लक्ष्य है। इस अभियान को प्रभावी रूप से भूमिका निभाने के लिए आशा, आँगनबाड़ी एवं एएनएम, स्कूली शिक्षक एवं प्रधान की अहम भूमिका है। उन्होने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत बुखार के रोगियों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में त्वरित एवं सही उपचार कराये जाने के लिए विशेष बल दिये जाने की अवश्यक्ता है।
          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, डिप्टी सीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह, डा संजय चन्द्र, सीएमएस एम एमवर्मा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, पुनम, डीआईओएस देवेन्द्र, डीपीओ कृष्णकान्त कराय, डीएसओ विनय कुमार सिंह, मत्स्य अधिकारी नंद किशोर, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, सीवीओ पीएन सिंह सहित जुडे विभागो के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789