देवरिया 21 जून। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन की समीक्षा की गयी। वृद्धावस्था पेंशन में आधार प्रमाणीकरण विकास खण्ड - बनकटा में 07, भाटपाररानी में 05, बरहज में 12, पथरदेवा में 09 एवं देसही देवरिया में 10 सबसे कम प्रगति है। सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (स०क०) को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन त्वरित गति से आधार प्रमाणीकरण करायें तथा प्रगति से प्रति दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया को अवगत करायें। राकेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (स०क०) द्वारा गूगल मिट जुड़े नहीं थे जिसके कारण इनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा नहीं हो सकी, इनके इस लापरवाही को देखते हुए कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये
निराश्रित महिला पेंशन में सबसे अधिक आवेदन पत्र विकास खण्ड-गौरीबाजार में 30, भाटपाररानी में 25, भलुअनी में 14 में लम्बित हैं। समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड पर लम्बित आवेदन पत्रों का तत्काल निस्तारण कराते हुए शून्य करायें ।
कन्या सुमंगला योजना में विकास खण्ड-गौरीबाजार में 39, सलेमपुर में 14, भटनी में 13 एवं रामपुरकारखाना में 10 पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित हैं। संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 02 दिन के अन्दर सभी लम्बित आवेदन पत्र का निस्तारण करायें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें