यूपी, देवरिया पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है. जिसमे BJP नेता के बेटे समेत 6 को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल देवरिया जिलें में 11 जून 2022 को बैरिस्टर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसमे देवरिया पुलिस ने BJP नेता के बेटे सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इस हत्या में प्रयुक्त 9MM की पिस्टल, 315 बोर का तमंचा, बाइक, 8 मोबाइल और कार भी बरामद किया है.
देवरिया पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक का अपने ही दोस्त से विवाद हुआ था. रुपए न लौटाना पड़े इसलिए दोस्त ने BJP नेता के बेटे को युवक को मारने के लिए 5 लाख रुपयें में सुपारी दी थी.
देवरिया पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, जाने क्या था पूरा मामला?
ज़िलें के ख़ामपार थाना क्षेत्र के चौराहे पर युवक को अज्ञात बदमाशों ने 11 जून 2022 को उस समय गोली मार दी जब वह अपनी दुकान का निर्माण करा रहा था. शनिवार की दोपहर 02 बजे के करीब ततायर बुजुर्ग निवासी बैरिस्टर यादव (उम्र 32 वर्ष) नेटुआ वीर चौराहा पर अपना दुकान बनवा रहे थे. दोपहर करीब 02 बजे बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश आए
बाइक सवार बदमाशों ने बैरिस्टर यादव की दुकान के सामने रूककर पास बुलाया. आगे बाइक चला रहे बदमाश ने नाम पूछा. नाम बताते ही बाइक पर बैठे बदमाश ने सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर चौराहे पर मौजूद लोग पहुंचते तब तक बिना नंबर की बाइक से आए बदमाश फ़रार हो गए.

देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने इस घटना की जांच व मामले के खुलासे के लिए तीन टीमे गठित की थी. जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खामपार थानाक्षेत्र के बहोरवा के रहने वाले संजीव कुशवाहा की बैरिस्टर यादव से जान पहचान थी. पुलिस के अनुसार संजीव क्रिप्टो करेंसी का धंधा करता है. इसमें बैरिस्टर पैसे लगाता था.
संजीव और बैरिस्टर में रुपयों के हिसाब किताब को लेकर मनमुटाव हो गया था. बैरिस्टर के हिसाब से संजीव को 1 करोड़ से अधिक रुपए लौटाने थे, जबकि संजीव 35 लाख रुपए देने के बाद आनाकानी करने लगा था. बैरिस्टर यादव के द्वारा बार-बार रुपए मांगने पर संजीव ने उसकी हत्या का प्लान बनाया.
BJP नेता के बेटे को संजीव ने दी 5 लाख रुपयें में सुपारी.
देवरिया पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि संजीव ने रतसिया के रहने वाले BJP नेता श्याम बिहारी के बेटे पंकज को बैरिस्टर को मारने के लिए 5 लाख रुपयें की सुपारी दी. जिसमे संजीव ने 1 लाख रुपयें एडवांस दे दिया और बाकी काम होने के बाद देने को कहा. BJP नेता के बेटे पंकज कुशवाहा ने बादल कुशवाहा, अमरेन्द्र कुमार सिंह, भीम कुशवाहा, नीतीश और सुजीत के साथ मिलकर बैरिस्टर यादव की हत्या की योजना बनाई. जिसमे नीतीश और सुजीत ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार दोनों बाइक से गए. सुजीत ने बैरिस्टर को पास बुलाया और नाम पूछा, इसके बाद नीतीश ने गोली मार दिया।
इस हत्याकांड का थाना खामपार पुलिस और एसओजी टीम को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने 25 हजार के इनाम की घोषणा की है. वही इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा ने कहा कि कड़सरवा बुजुर्ग का रहेने वाला अभियुक्त सुजीत शाह अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाशमें दबिश दे रही है. 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें