Good Daily News...


रविवार, 8 अगस्त 2021

अवैध तरिके से जमीन को कब्जा कर रहे ,लोगों से बचाने के लिए विश्वकर्मा परिवार तहसील परिसर में धरने पर बैठा

देवरिया । रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर निवासी अमरजीत विश्वकर्मा पुत्र ब्रह्मानंद विश्वकर्मा, अपनी पत्नी और 8 साल के बच्चे के साथ शनिवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि उनकी भूमि पर स्थगन आदेश मिलने के वावजूद अवैध निर्माण किया जा रहा है।

 एक तरफ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र के अध्यक्षता में चल रहा था, वही तहसील परिसर में ही अमरजीत का कुनबा अपनी जमीन बचाने के लिए भीषण गर्मी में धरने पर बैठा रहा लगभग 3 बजे तक यह परिवार धरने पर बैठा रहा। इनका कहना था कि इनके लक्ष्मीपुर स्थित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है इस संबंध में देवरिया न्यायालय में मुकदमा दाखिल है जहा से जमीन पर स्थगन आदेश भी दिया गया हैं। लेकिन कुछ लोगों द्वारा पुलिस की मिलीभगत से निर्माण कार्य किया जा रहा है मुकामी रामलक्षन चौकी पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है फिर भी पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं किया गया। 

   तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी और पुलिस का कप्तान का काफिला सामने से गुजर गया लेकिन अधिकारियों की धरने पर बैठे परिवार पर नजर नहीं पड़ी। मौके पर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने अमरजीत विश्वकर्मा से जानकारी ली और मामले को तत्काल तहसीलदार अभय लाल को जांच करके उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। बताते चलें कि रामलक्षन की मौजूदा पुलिस पर पहले ही कई गंभीर आरोप लगते आ रहे हैं पिछले दिनों पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने औचक निरीक्षण के बाद पूरी पुलिस चौकी टीम को ही वहां से हटा दिया गया था।

Share:

पशुपालन विभाग की संचालित योजनाओं को पूरे मनोयोग से करें क्रियान्वित

पशुपालन विभाग की संचालित योजनाओं को पूरे मनोयोग से करें क्रियान्वित

 पशुओं का इलाज सहित सभी कार्य योजनाओं को प्राथमिकता के साथ करें सुनिश्चित-डीएम’

 देवरिया (सू0वि0) 07 अगस्त।  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन गूगल मीट के माध्यम से पशुपालन विभाग की एक-एक कार्य योजनाओं की गहन समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पशुपालन विभाग की संचालित योजनाओं को पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए उसमें और बेहतर प्रगति लायेगें तथा जनपद को अग्रणी भूमिका में रखेगें।
      जिलाधिकारी श्री निरंजन गौ आश्रय केंद्रों के निर्माण एवं निराश्रित गोवंशो के संरक्षण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि जो गौआश्रय केन्द्र निर्माण पूर्ण होने की स्थिति में है, उसे तत्कालिक रुप से अवशेष कार्याे को पूर्ण कराएं।  उन्होने गौआश्रय केन्द्रो के निर्माण कार्याे को अभियान मोड में कराये जाने का निर्देश दिया तथा कार्य प्रगतियों का प्रभावी अनुश्रवण कर उसे पूर्ण कराए जाने को कहा।   उन्होने  ने टीकारण, बन्ध्याकरण एवं पशु चिकित्सा सेवाओं, ट्रैकिंग आदि कार्याे की समीक्षा के दौरान इन कार्याे में और सक्रियता के साथ कार्य किये जाने को कहा। उन्होने ट्रैकिंग कार्याे एवं पशु चिकित्सा कार्याे को सुचारु रुप से किये जाने का निर्देश दिया।    
     बैठक में संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी गण व अन्य संबंधित अधिकारी आदि जुड़े रहे।
              
Share:

देवरिया पुलिस ने फर्जी फिंगर का क्लोन बनाकर खातों से रकम उडानेवालों को दबोचा






देवरिया पुलिस ने फर्जी फिंगर का क्लोन बनाकर खातों से रकम उडानेवालों को दबोचा

देवरिया जिले की सायबर सेल पुलिस ने लोगों के फिंगर का क्लोन बनाकर ठगी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया । पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने रुद्रपुर तहसील में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस तरह के गिरोह के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद सायबर सेल ने कड़ी मेहनत के बाद इन बदमाशों को धर दबोचा जिसमे चार लोगों की गिरफ्तारी की गई उनके पास से 19 नकली फिंगर क्लोन और 69 अंगूठों के निशान एक सादे पेपर पर मिले । आपको बता दें कि उसमें से एक व्यक्ति आधार से पैसा निकालने का कार्य एक जनसेवा केंद्र के माध्यम से करता है और एक व्यक्ति देवरिया में रबर की मोहर बनाने का कार्य करता है और बाकी 2 लोग उन दोनों के लिए गांवो में घूमकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से आधार की कॉपी और सादे पेपर पर अंगूठों का निशान ले लेते थे फिर बाद में धीरे धीरे उनके खाते की रकम गायब कर देते थे । इस पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि सभी लोग बैंकिंग संबंधित कार्यप्रणाली में सावधानी बरतते हुए लेन देन करें और किसी के द्वारा इस तरह के झांसे और लालच में न फसे ।
Share:

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

कल 07 व 08 अगस्त को जनपद में सम्पन्न होने वाले टीजीटी परीक्षा की सुचिता प्रभावित करने वालो पर होगी कठोरतम कार्यवाही-डीएम



    नकल करने व कराने में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कतई बख्शा नही जायेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के दिए गए है निर्देश -डीएम

 देवरिया (सू0वि0) 06 अगस्त। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा संचालित  प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) की कल 07 एवं 08 अगस्त को जनपद में सम्पन्न होने वाले इस परीक्षा को सुचितापूर्ण व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश सभी जुडे अधिकारियों को दिया है। साथ ही उन्होने यह भी आगाह किया है कि परीक्षा की सुचिता व इसमें गडबडी उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने स्पष्ट रुप में कहा है कि नकल करने अथवा कराने वाले किसी भी व्यक्ति को कतई बख्शा नही जायेगा।  यदि इस तरह का कोई भी कृत्य करते हुए पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
              जिलाधिकारी श्री निरंजन ने बताया कि इस परीक्षा को सकुशल सुचितापूर्ण सम्पन्न कराए जाने के लिए पर्यवेक्षक एवं मजिस्ट्रेटो की तैनाती के साथ पुलिस बल की तैनाती सभी परीक्षा केन्द्रो पर रहेगी।
                 
Share:

पीएम स्वनिधि योजना में टाप-3 रैकिंग में लाए जाने हेतु सभी जुडे अधिकारी व बैंकर्स तत्परतापूर्वक करें कार्य



   प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के आधार लिंक बैंक खाते में ही होगें भुगतान
 
  आधार से नही जुडने वाले बैंक खातो को लाभार्थी शीघ्रता से आधार से कराए लिंक-डीएम

 _देवरिया (सू0वि0) 06 अगस्त।_ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने डूडा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासो का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराए जाए तथा जिन निर्माण कार्य परियोजनाओं में पूरी धनराशि उपलब्ध है उन कार्य परियोजनाओं को तत्परता पूर्वक इस माह तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किए जाए। उन्होने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जनपद को टाप 3 रैकिंग में लाए जाने हेतु सभी जुडे अधिकारियों को पूरे मनोयोग से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
            समीक्षा में यह पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  25796 आवास स्वीकृत है, 17383 के नीव स्तर के कार्य हुए है तथा 13 हजार आवास पूर्ण हो चुके। गौरी बाजार एवं भाटपाररानी  को इस योजना के तहत पुरस्कार हेतु चिन्हित किया गया है। परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि सितम्बर माह के अन्त में भारत सरकार की टीम निरीक्षण के लिए जनपद में आयेगी। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के कार्यो के निर्माण में विशेष ध्यान देने पर बल दिया। यह भी बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पर बनायी जा रही फिल्म की शूटिंग के लिए जनपद को चुना गया है, जहां जल्द ही शूटिंग प्रारम्भ होगी। यह भी बताया गया कि अब आवास से संबंधित समस्त भुगतान आधार लिंक बैंक खाते से ही होगें। जिन लाभार्थियों का खाता आधार से नही जुडा है वे जल्द ही जुडवा लें। समीक्षा में जिलाधिकारी ने लार, रुद्रवपुर, गौरा बरहज में आवास निर्माण में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित कर ले कि कोई भी आवास झोपडीयुक्त न रहे उन्हे चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास से ऐसे जरुरतमंदो को जोडे।
        शहरी आजीविका मिशन के समीक्षा में स्वयं सहायता समूहों के गठन के धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असन्तोष जताया, लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश में देवरिया की रैकिंग 32 वी से 6 वीं पर होने पर निर्देश दिया कि जनपद को टाप 3 में लाये जाने का प्रयास हो।
         निर्माण कार्यो में 2017-18 की 38 परियोजनाओं की आधी धनराशि प्राप्त होने पर शेष धनराशि के लिए शासन स्तर पर पहल किए जाने के निर्देश दिए, जिससे कि जो सडके डूडा के तहत बनायी जा रही है, उसे इस माह के अन्त तक पूरा किया जा सके। यह बताया गया कि  10 सडको के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है, वे पीडब्लूडी द्वारा जांच की प्रक्रिया में है। परियोजना अधिकारी विनोद कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि 20227.886 लाख के विभिन्न प्रस्ताव विभिन्न जन प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त हुआ है, उसे शासन को भेजा गया है।

       बैठक में परियोजना अधिकारी, अवर अभियंता गण, डूडा सर्वेयर व अन्य संबंधित कर्मी गण आदि जुडे रहे।  
       
Share:

स्थायी लोक अदालत के रिक्त एक सदस्य पद पर 4 सितम्बर तक कर सकेगें आवेदन



  देवरिया (सू0वि0) 06 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद देवरिया के सचिव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र दिनांक 02 अगस्त द्वारा जनपद देवरिया में स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद पर नियुक्ति की जानी है। आवेदन पत्र का प्रारुप जनपद मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा जनपद न्यायालय देवरिया के बेवसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से पूर्वान्ह् 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच प्राप्त किया जा सकता है।
      रिक्त एक सदस्य पद की वेतनमान एवं मानदेय एवं योग्यता अर्हता के विवरण में उन्होने बताया है कि प्रति बैठक 1500 तथा 5 हजार रुपए सवारी भत्ता देय होगा। अभ्यर्थी के पास लोक उपयोगी सेवाओं का पर्याप्त अनुभव होना चाहिए। कार्यकाल 5 वर्ष या उम्र 65 वर्ष तक, जो भी पहले हो, तक होगा। इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 4 सितम्बर तक अपना आवेदन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में प्रेषित कर सकेगें। नियत तिथि के उपरान्त किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नही किया जाएगा।
 
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा

: समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा 

राजधानी लखनऊ में सपा की साइकिल यात्रा निकली

अखिलेश यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव साइकिल चला रहे हैं

जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाएं अखिलेश

सपा कार्यालय से जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल यात्रा

जनेश्वर मिश्र पार्क में मूर्ति पर माल्यापर्ण  किये

जनेश्वर मिश्र का 89वां जन्मदिवस मना रही सपा। 
Share:

खाद्य औषधि से जुडे कार्यो में प्रभावी रुप से किए जाए प्रवर्तन कार्य


  खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण/मिलावट के लिए अधिकाधिक रुप से लिए जाए नमूने

 अमानक की दशा में  संलिप्तों पर की जाए कार्यवाही-डीएम

 
   देवरिय 05 अगस्त ।  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा आज खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के कार्यो की गहन समीक्षा की गयी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को इससे जुडे कार्यो में तत्परता लाए जाने सहित प्रवर्तन कार्यो को प्राथमिकता के साथ कराए जाने के निर्देश दिए गए।
         जिलाधिकारी श्री निरंजन समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि स्कूलों के खुलने पर उनमें बच्चों में अच्छे खान-पान के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम चलाएं जाये एवं उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्य भी सुनिश्चित किए जाए। उन्होने लाइसेन्स व रजिस्टेशन कार्य के तहत 24 घंटे के अंदर इस कार्य को सम्पादित किए जाने को कहा। यह भी बताया गया कि मोबाइल लैब समय समय पर आती है, जिसके द्वारा खाद्य पदार्थो की टेस्टिंग की जाती है, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी जानकारी लोगो तक पहुॅचायी जाये और आम जनमानस, व्यापारी अपने खाद्य सामाग्रियों को मोबाइन वैन आने पर स्वयं उसकी जांच करा सकते है। उन्होने खाद्य एवं औषधि विभाग को निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थो में मिलावट पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। अमानक पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होने इससे संबंधित अभियोजन कार्यो में भी प्रबल पैरवी कर दोषियों को प्राविधानो के अनुरुप दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
         अपर जिलाधिकारी कुवर पंकज द्वारा इस विभाग के कार्य प्रगतियों की विस्तृत जानकारी समीक्षा में दी गयी और विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किए जाने को कहा गया।  
        खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश पाण्डेय, शिवेन्द्र मिश्र, जय सिंह, संदीप श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, डा सुभेष कुमार, अमित त्रिपाठी, मनीष मणि आदि गूगल मीट में जुडे रहे।
             
Share:

पूरे जनपद में आयोजित हुआ निःशुल्क खाद्यान्न वितरण महोत्सव कार्यक्रम


 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों में वितरित किया गया बैग सहित निःशुल्क राशन

 चयनित कार्यक्रम स्थलों में जनप्रतिनिधि गण बतौर मुख्य अतिथि सिरकत कर वितरित किए राशन

 सबको राशन-सबको पोषण के लिए संचालित है यह अति महत्वकांक्षी योजना

 कोविड काल से प्रभावितों के लिए यह योजना है संकट का साथी

 आज सायं 5 बजे तक 175538 परिवारों के 760579 सदस्यों में वितरित किया जा चुका है।            

38028.95 कुन्तल निःशुल्क खाद्यान्न

 कृषि मंत्री श्री शाही ग्राम नारायणपुर पिपरा मदन गोपाल एवं मुकुन्दपुर भिस्वा में किए प्रतिभाग, वितरित किए राशन

 पशुधन राज्यमंत्री रुद्रपुर विकास खण्ड अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों में बतौर मुख्य अतिथि वितरित किए राशन

 इसी प्रकार पूरे जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा कोटे की दुकानो पर वितरित किया गया खाद्यान्न

 निःशुल्क राशन व बैग पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर आयी मुस्कान 

 डीएम एवं एसपी सहित सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रह कर वितरण कार्य का लेते रहे जायजा


 देवरिया 05 अगस्त ।आज पूरे जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अन्तर्गत सभी राशन की दुकानो पर सबको राशन-सबको पोषण के तहत निःशुल्क राशन वितरण उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी राशन की दुकानो को भव्य आकर्षक रुप देते हुए उसे सुसज्जित किया गया। इस दौरान सभी जगहों पर जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य अतिथियों के द्वारा लाभार्थियों को बैग के साथ निःशुल्क राशन प्रति यूनिट 5 किलो प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम, उद्बोधन तथा मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी/टी0वी0 सेट द्वारा किया गया, जिसे उपस्थित लाभार्थियों, प्रबुद्धजनो द्वारा देखा व सुना गया। इस अभियान को लेकर पूरे जनपद में उत्सव का माहौल रहा।  
      इस आयोजित कार्यक्रम का सघन जायजा व अनुश्रवण के लिए सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल लगाए गए थे। इस कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/ सचिव दुग्ध आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील,  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र भी पूरे दिन भ्रमणशील रह कर राशन के वितरण कार्य का जायजा लेते रहे और सुचारु रुप से कार्डधारको तक निर्धारित मानक के अनुसार बैग सहित निःशुल्क रुप से खाद्यान्न दिए जाने के लिए निर्देश देते रहे।
       जनपद में 28 जगहो के लिए मुख्य अतिथि चयनित किए गए थे, जो उन स्थलों पर उपस्थित रह कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किए व लाभार्थियों को खाद्यान्न का पैकेट  बैग में निःशुल्क प्रदान किए। इसी क्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही विकास खंड तरकुलवा के नरायणपुर, देसही देवरिया के ग्राम पिपरामदन गोपाल एवं बैतालुपर विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुकुन्दपुर भिस्वा में बतौर मुख्य अतिथि सिरकत किए और राशन पैकेट का वितरण कार्डधारको में किया। इस अवसर पर उन्होने इस महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानो के लिए समर्पित है और उसके लिए कार्य कर रही है। उन्होने यह भी कहा कि कोविड महामारी में यह योजना गरीबों का संकट का साथी है।
       पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद नगर पंचायत रुद्रपुर ग्राम मस्जिद वार्ड, टडवां, ग्राम फतेपुर-1 में इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किए और योजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए संचालित योजनाओं की जानकारी दिए। उन्होने लाभार्थियों में राशन पैकेट का भी वितरण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत रुद्रपुर में सस्ते गल्ले की दुकान पर पशुधन राज्य मंत्री के साथ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने निःशुल्क राशन पैकेट बैग में प्रदान किया।
        नगरपालिका परिषद देवरिया में भुजौली कालोनी स्थित कोटे की दुकान, विकास खंड बैतालपुर के ग्राम पंचायत इटवां में सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा राशन पैकेट का वितरण किया गया। सदर के वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अमित मोदनवाल, दिनेश गुप्ता, वेद जायसवाल, आशीष गुप्ता, गोविन्द चौरसिया उनके साथ सम्मिलित रहे।
         बनकटा विकास खंड के ग्राम पंचायत नीयरवां में सांसद सलेमपुर रविन्दर कुशवाहा, भागलपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम बगहां में सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, बैतालपुर विकास खड में ग्राम पंचायत रनिहवा में बरहज विधायक सुरेश तिवारी,  रामपुर कारखाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिरसिया-1 में सदर सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल द्वारा राशन पैकेट का वितरण किया गया। इसी प्रकार विकास खंड लार अन्तर्गत ग्राम चनकी में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी एवं अन्य विकास खंडो अन्तर्गत चयनित राशन की दुकानो यथा तिरमासाहुन, बेलवां, बालपुर श्रीनगर, लक्षमीपुर, अतरौली, डेहरी, करमटार शेरखां, विकास खंड लार के चुरिया, विकास खंड रुद्रपुर के ग्राम कोरवां, ग्राम गौरा कटइलवा के  कोटे की दुकान पर संबंधित ब्लाक प्रमुख द्वारा राशन पैकेट वितरण किया गया। रुद्रपुर विकास खंड के नकई ग्राम में भाजपा अध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किए। भाटपाररानी विकास खण्ड  के ग्राम पंचायत करौदा के कोटे की दुकान पर जयनाथ कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा राशन वितरण किया गया।
      जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि जनपद में शासन के निर्देश के क्रम में अन्न महोत्सव कराया जा रहा है। इस अन्न महोत्सव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत राशन कार्ड धारकों को एवं उनके परिवार के सदस्यों को निःशुल्क राशन बैग के साथ दिया जा रहा है। जनपद के सभी राशन वितरण की दुकानों पर उत्सव का माहौल है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राशन वितरित किया जा रहा है। जनपद की स्थिति अच्छी है। एक दिन में अभूतपूर्व राशन वितरण की इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी ने सभी जुडे अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रबुद्धजनो, मीडिया बन्धुओं, लाभार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।  
      जिला पूर्ति अधिकारी बी के सिंह ने बताया कि आयोजित विशेष वितरण कार्यक्रम के दौरान सायं 5 बजे तक कुल 175538 परिवारों के 760579 सदस्यों में कुल 38028.95 कुन्तल खाद्यान्न बैग में निशुल्क वितरण किया जा चुका है। अभी वितरण का कार्य प्रतिमान है। उन्होने यह भी बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 567865 परिवारों में सम्मिलित 2402216 सदस्यों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण प्रति यूनिट किया जाना है।
        
Share:

सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण करते डीएम व एसपी

   देवरिया ,यूपी । विकास खण्ड गौरीबाजार व तहसील रुद्रपुर के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के सस्ते गल्ले की  दुकान पर राशन वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए डीएम व एसपी 
Share:

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा में प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य को ही नहीं मिल रहा न्याय, चौराहे पर बैठकर कर रही प्रदर्शन



 जौनपुर
महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी मैं अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों की सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा की तानाशाही दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है, यह अब इतना विकराल रूप ले चुकी है कि धीरे-धीरे अपने ही कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का कारण बनती जा रही है। ताजा मामला जौनपुर जनपद के बदलापुर का है जहां पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य सरिता तिवारी को न्याय के लिए तख्ती लेकर बदलापुर चौराहे पर बैठना पड़ा। हैरानी की बात यह है की चिलचिलाती धूप में बीच चौराहे पर हाथ में तख्ती लिए अकेली बैठी इस महिला पदाधिकारी की सुध लेने ना ही भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता गया और ना ही कार्यकर्ता। बता दें कि प्रत्येक चुनावों के समय में प्रत्याशियों को जिताने के लिए सरिता तिवारी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सरिता तिवारी से इतने प्रभावित थे कि उन्हें लक्ष्मीबाई नाम दिया गया था किंतु वर्तमान में पार्टी को अपनी इस तेजतर्रार महिला नेता की जरा भी फिक्र नहीं है। बदलापुर चौराहे पर अकेली बैठी यह तेजतर्रार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य ना सिर्फ बीजेपी के महिला सुरक्षा महिला शिक्षा, बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण का पोल खोल रही है बल्कि चीख चीख कर यह बताने की कोशिश कर रही है की भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की कितनी इज्जत होती है। चुनावों के वक्त किस प्रकार से पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं का दोहन, शोषण और इस्तेमाल किया जाता है। वहीं चुनाव बीतने के बाद दूध में गिरी मक्खी की भांति निकाल कर बाहर फेंक दिया जाता है। हमारी टीम सरिता तिवारी से लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, जैसे ही उनसे संपर्क होगा आप सभी को उनकी मांग एवं संपूर्ण प्रकरण से अवगत करा दिया जाएगा
Share:

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो वैक्सीनेशन, कान्टेक्ट ट्रेसिंग, सेम्पलिंग, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की, की समीक्षा


     त्रमेगा वैक्सीनेशन अभियान में लक्ष्य से अधिक की पूर्ति होने पर जिलाधिकारी ने दी बधाई

    देवरिया (सू0वि0) 04 अगस्त । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कल सम्पन्न हुए मेगा वैक्सीनेशन में लक्ष्य से अधिक की पूर्ति किए जाने पर सभी जुडे विभाग यथा-स्वास्थ्य, राजस्व, विकास, पुलिस आदि के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सभी को बधाई दी है। आगे भी इसी तन्मयता से कार्य किए जाने की अपेक्षा भी की है।
        जिलाधिकारी श्री निरंजन गूगल मीट के माध्यम से आज सायं स्वास्थ्य विभाग के कार्यो वैक्सीनेशन, कान्टेक्ट ट्रेसिंग, सेम्पलिंग, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन के लिए जन सुगमता के दृष्टिगत टोकन सिस्टम को अपनाए, इससे लोगो को दिक्कतों का सामना नही करना पडेगा। साथ ही उन्होने प्रथम एवं द्वितीय डोज के लिए अलग-अलग लाईन लगवाए जाने पर बल देते हुए यह भी कहा कि यदि संभव हो तो इसके लिए अलग-अलग काउन्टर लगाए जाए तो और ही बेहतर व सुगम होगा।
         जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि द्वितीय डोज के लिए दिए गए कार्ड पर तिथि भी अंकित होती है। उस तिथि अनुसार ही द्वितीय डोज का वैक्सीन लगवाने के लिए जाए। इसके लिए उन्होने आशा, ग्राम प्रधान, आंगनवाडी कार्यकर्तियों के माध्यम से लोगो को जागरुक व इसकी जानकारी आमजन को दिए जाने को कहा।
       जिलाधिकारी ने कान्टेक्ट ट्रेसिंग व सैम्पलिंग कार्य को भी प्रभावी तरीके से किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होने सीएमओ डा आलोक पाण्डेय को निर्देश दिया कि वे सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में समान अनुपात में लैब टेक्निसियन/लैब सहायक की तैनाती करें। उन्होने आक्सीजन प्लान्ट स्थापना के संबंध में एएसडीएम अरुण कुमार से जानकारी किए और कार्यो में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश के तहत तत्परता पूर्वक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को कहा। कहा कि इस कार्य में शीघ्रता रखी जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज द्वारा बताया गया कि आज 1093 आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। जिलाधिकारी ने सभी जुडे अधिकारियों, कर्मचारियों, सीएससी संचालकों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता नही अपनाए जाने को कहा। उन्होने आरसीएच पोर्टल पर डाटा अद्यतन किए जाने का भी निर्देश दिया।
         बैठक में एसीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह, डा संजय चन्द्र, डा अंकुर सांगवान, डीसीपीएम राजेश कुमार गुप्ता, पूनम, डा सुरेन्द्र चौधरी सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी गण व अन्य संबंधित स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी, कर्मचारी जुडे रहे।    
         
Share:

हौसला बुलन्द चोरो ने थाने के अंदर से चुराई सिपाही की बाइक

वाराणसी ।शिवपुर थाने में पूर्व में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला शिवपुर थाने के बैरक में निवास करते है जो वर्तमान समय मे जैतपुरा थाने में तैनात है बितीरात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला अपनी वाहन स0 UP70AF 2753हिरोहोण्डा स्पेलेण्डर प्लस लेकर शिवपुर आये और अपनी वाहन को थाना परिसर शिवपुर में खड़ी करके आराम करने अपने बैरक में चले गए और सुबह जब जगे तो देखे की बाइक चोरो ने चुरा ले गये काफी खोजबीन किये लेकिन बाइक नही मिली जिसके बाद पीड़ित हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला ने लिखित बाइक चोरी की अज्ञात चोरों के खोलाफ़ तहरीर दी है जिस पर शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल करना चालू कर दिए है,जब थाना परिसर में एक सिपाही की बाइक बेखौफ चोरो द्वारा चुरा ली जा रही है तो आम जनता की बाइक चोर आराम से चोरी कर सकते है,बाइक चोरो का शिवपुर में काफी हौसला बुलन्द है और आये दिन बाइक चोरी की वारदाते हमेशा आये दिन घटती रहती है बाइक चोरो का शिवपुर में काफी हौसला बुलन्द है जिसकी रोकथाम लगाने में शिवपुर पुलिस काफी निष्क्रिय है।
Share:

बुधवार, 4 अगस्त 2021

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में संचालित समस्त राजकीय / निजी आई0टी0आई0 के संस्थानों में प्रवेश सत्र 2021 हेतु

देवरिया (सू0वि0) 04 अगस्त। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने अवगत कराया है कि प्रदेश में संचालित समस्त राजकीय / निजी आई0टी0आई0 के संस्थानों में प्रवेश सत्र 2021 हेतु राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र०लखनऊ द्वारा आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त तक निर्धारित है। जनपद में संचालित समस्त राजकीय आई0टी0आई0 मे इंजीनियरिंग / नान इंजीनियरिंग व्यवसाय संचालित होते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 2021 में आनलाईन हेतु अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग एवं यू०पी०आई० के माध्यम से जा सकता है। आनलाईन हेतु प्रवेश का किया मूल्य सामान्य / पि0जा0 (250.00) एवं अनु0जा0/ अनु०ज०जा० (150.00) निर्धारित है।
            
Share:

आजादी का अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम के तहत आगामी 9 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन स्थल व तिथियां निर्धारित




 देवरिया (सू0वि0) 04 अगस्त। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ पूरे प्रदेश में भव्य रुप से आगामी 9 अगस्त से 16 अगस्त तक मनाए जाने हेतु शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रमों के  भव्यतापूर्वक आयोजन के लिए कार्यक्रम व तिथि तय करते हुए प्रत्येक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी नामित किए गए है।
       यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने देते हुए तय कार्यक्रम के विवरण में बताया है कि आगामी 9 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों में प्रभात फेरी व रैली निकाली जायेगी तथा 10 अगस्त को प्रतियोगिता कार्यक्रम भी जनपद के सभी विद्यालयों में आयोजित होगें, जिसके नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक होगें।  11 अगस्त को अमर शहीद प्रेम सागर निवासी विकास खण्ड भाटपाररानी अन्तर्गत ग्राम टीकमपार में एवं 12 अगस्त को अमर शहीद गंगा सागर निवासी विकास खंड सलेमपुर अन्तर्गत ग्राम श्रीनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपायुक्त उद्योग होगें। 13 अगस्त को अमर शहीद सूर्यवली पाण्डेय की आयोजन स्थल सतासी इंटर कालेज रुद्रपुर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम रुद्रपुर, 14 अगस्त को अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार, अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी शहीद स्थल टाउन हाल रामलीला मैदान में सम्पन्न होने वाले कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम सदर एवं इस दिन अमर शहीद जगरनाथ मल्ल की पैना मुख्य चौराहा नगर पालिका परिषद बरहज के आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम बरहज होगें। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस अवसर पर जनपद के समस्त विद्यालय/महाविद्यालय व समस्त राजकीय कार्यालय एवं राजकीय प्रतिष्ठानो के आयोजित होने कार्यक्रमों के संबंधित सभी अधिकारियों को नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। 16 अगस्त को शहीद उग्रसेन सिंह की पुण्यतिथि विकास खंड भागलपुर अन्तर्गत ग्राम कैलानी में सम्पन्न होने वाले कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम बरहज होगें।  
           जिलाधिकारी ने सभी आयोजनकर्ता अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी तरफ से कार्यक्रमों की पूर्ण रुपरेखा/कार्ययोजना तैयार कर तदअनुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराएंगे।  
    
Share:

देेवरिया महायोजना 2031 तैयार किए जाने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई गूगल मीट


 देवरिया (सू0वि0) 04 अगस्त।अमृत योजना अन्तर्गत जीआईएस आधारित देवरिया महायोजना 2031 तैयार किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में गूगल मीट द्वारा बैठकसम्पन्न हुई। इस दौरान विनियमित क्षेत्र देवरिया महायोजना 2031 के तैयार कार्य योजना का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। विभिन्न विभागो से प्राप्त डाटा के आधार पर हैदराबाद से प्रस्तावित योजना का भी रिप्रिजेन्टेशन करते हुए उस पर सुझाव व चर्चा की गयी।
       जिलाधिकारी श्री निरंजन ने शहरी क्षेत्र के विस्तारीकरण कार्य में जन सुविधाओं से जुडे यथा- विकास, ट्रैफिक, पार्किंग, सीवरेज सिस्टम, ग्रीन ओपेन एरिया आदि के विकास को विशेष रुप से सम्मिलित किए जाने को कहा। साथ ही उन्होने एक माह के अन्दर सर्वे कार्य को पूर्ण किए जाने का भी निर्देश दिया, जिससे कि इस महायोजना को स्टेसालिट सिस्टम लिमिटेड कोलकता को भेजा जा सके।   उन्होने सर्वे कार्य में स्थानीय लेखपाल, सभासदो की भी भूमिका लिए जाने का निर्देश संबंधित सर्वे एजेन्सी को दिया। उन्होने कहा कि वे उप जिलाधिकारी व सीआरओ से मिल कर इसे सुनिश्चित करें। महायोजना तैयार किए जाने हेतु राजस्व एवं नगरपालिका की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, जो भी प्रस्तावित विकास के कार्य विभिन्न विभागो द्वारा सम्मिलित किए जाने की अपेक्षा व डाटा दिए गए है, उसे अनिवार्य रुप से सम्मिलित किए जाए। उन्होने शहरी विकास के लिए आवश्यक सभी आधारभूत आवश्यकताओं एवं प्रबंधो को महायोजना में सम्मिलित किए जाने को कहा।        
      जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में आवासीय, व्यवसायिक आदि विस्तारीकरण का इस क्षेत्र में ज्यादे हो रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए आवश्यकताओं के अनुरुप कार्य योजना तैयार किए जाने को कहा। मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिन्द ने शहरी क्षेत्र में जल संरक्षण कार्यो को सम्मिलित किए जाने पर बल दिया।
       बैठक में उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, ईओ नगरपालिका रोहित सिंह, सर्वे एजेन्सी के परामर्शदाता सुनील बिहारी सहित अन्य संबंधित जन जुडे रहे।
             
Share:

पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी



सट्टेबाजी का समाचार प्रसारित करना बन रहा घटना का कारण

सट्टा खिलवाने वाले राजू नामक व्यक्ति ने दी धमकी

   वाराणसी। शहर में जहाँ अवैध सट्टेबाजी का काम जोरो से चल रहा है तो वही शहर के ही एक पत्रकार व सपा नेता के शाह पर कुछ अराजक तत्व भी इस अवैध काम को करके समाज को खोखला करने का काम कर रहे है। साथ ही इन सट्टेबाजों के द्वारा इस अवैध काम के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले को धमकी भी दी जा रही है।
    बताते चले कि विगत एक व दो दिन पूर्व नगर में चल रहे सट्टेबाजी के अवैध काम के खिलाफ बीएम ब्रेकिंग न्यूज़ ने प्रमुखता से समाचार को प्रसारित किया जिसका नतीजा यह हुआ कि जनपद के कुछ थानों के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इस पर सख्ती की गई। जिसके परिणामस्वरूप सट्टेबाजों के द्वारा अपने काम को बंद भी करना पड़ा। वही इससे चिढ़े एक सट्टेबाज ने मो न 9026310955 से बीएम ब्रेकिंग न्यूज़ के उपसम्पदक विनय यादव को उनके फोन पर कॉल करके बकायदा देख लेने व जान से मरवा देने तक की धमकी दे डाली। जिस पर विनय यादव ने जब उक्त व्यक्ति से उसका परिचय पूछा तो उसने अपना नाम राजू बताते हुये कहा कि तुमने सट्टा के खिलाफ समाचार वायरल किया है जो तुमने अच्छा नही किया। मैं तुमको देख लूंगा।
   वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगातार समाचार प्रसारित होने के कारण प्रशासन तो हरकत में आ ही गई है जिससे इस अवैध काम पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर इस अवैध काम को संरक्षण प्रदान करने वाले उक्त पत्रकार व सपा नेता की भी काली कमाई मरती हुई नजर आ रही है। जिसके कारण इस तरह की हरकत करवाई जा रही है।
Share:

चोरी के आरोप में 02 गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद-



      मऊ दिनांक 02.08.2021 को मुहल्ला मुंशीपुरा मंदिर के पास से वादी योगेन्द्र पुत्र स्व0 प्रहलाद निवासी विसेन दुबारी थाना मधुबन द्वारा अपने पर्स में रखे रूपये और मोबाइल फोन चुराते हुए संजय डोम, विकाश डोम पुत्रगण रामजी डोम निवासी महुली थाना मुफस्सिर जनपद आरा बिहार को रंगेहाथ पकड़ कर थाना कोतवाली को सूपूर्द किया गया। थाना स्थानीय द्वारा उक्त अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 2000 रूपया व एमआई का मोबाइल फेन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 299/21 धारा 379,411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

  शांति भंग की आशंका में 26 व्यक्ति गिरफ्तार-
आज दिनांक 03.08.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना चिरैयाकेट पुलिस द्वारा एखलाक, अशलम निवासीगण यूसूफाबाद थाना चिरैयाकोट, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा मनोज मौर्या, धनन्जय मौर्या निवासीगण फरसार बुजुर्ग थाना दोहरीघाट, थाना *हलधरपुर* पुलिस द्वारा रामराज राजभर, राजेन्द्र राजभर, संदीप राजभर निवासीगण मढैली बढनपुरा, प्रभुनारायण निवासी भूड़सुड़ी थाना हलधरपुर, थाना कोपागंज, पुलिस द्वारा देवा निवासी कोपाकोहना, जितेन्द्र, मनोज, सोनू निवासीगण काछीकला, महेन्द्र, राजेन्द्र निवासीगण साहपुर थाना कोपागंज, थाना कोतवाली, पुलिस द्वारा नसीर अहमद निवासी बल्लीपुरा थाना कोतवाली, थाना मधुबन पुलिस द्वारा शिवम पाण्डेय निवासी सौदी, प्रदुम्न गुप्ता निवासी सिपाह, रामअशीष, बृजभान, रामनरायण निवासीगण गजियापुरा थाना मधुबन, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा चन्द्रजीत यादव, प्रितम गुप्ता निवासीगण सोनिसा, उमेश सिंह, राजेश सिंह, अरविंद सिह निवासीगण फतेहपुर थाना रानीपुर, थाना  सरायलखंसी पुलिस द्वारा आशीष खरवार निवासीगण भुड़सुडी थाना हलधरपुर जनपद मऊ को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।
Share:

आगामी पर्वो/धार्मिक कार्यक्रमों में मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं शासनादेशों के अनुरुप ही कार्यवाही अनिवार्य



  देवरिया (सू0वि0) 03 अगस्त। जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी आशुतोष निंरजन ने बताया है कि मा० उच्चतम् न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 19 जुलाई 2021, जिसमें राइट टू लाइफ पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया है कि जो भी धार्मिक आयोजन किये जायें, उनमें जन सामान्य के स्वास्थ्य की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाये। स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा जीवन का अधिकार मौलिक अधिकार है, अन्य सभी धर्मिक भावनाएं इससे कम महत्वपूर्ण हैं, के अनुपालन में पूर्व निर्गत शासनादेश 1054 / 2021-सीएक्स-3, दिनांक 19.06.2021 जिसके प्रस्तर-2 के बिन्दु संख्या 10 में कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों/जोन में धर्मस्थलों के अन्दर परिसर के आकार को देखते हुए एक बार में एक स्थान पर अधिकतम् 50 श्रद्धालु इकट्ठा होने की अनुमति मारक की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, सेनेटाइजर का उपयोग एवं कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ प्रदान की गयी है। साथ ही प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं, में प्रदेश में मनाये जाने वाले आगामी पर्वो / धार्मिक कार्यक्रमों में जन सामान्य के जीवन के अधिकार तथा स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासनादेश दिनांक 19 जुलाई 2021 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं।
        इस परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने कहा है कि मा० सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 19 जुलाई  के अनुपालन में निर्गत शासनादेश दिनांक 22 जुलाई, 2021 में दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।  
              
Share:

प्रशिक्षण के लिए आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित



 देवरिया (सू0वि0) 03 अगस्त। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया है कि अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों के स्वरोजगार हेतु विभिन्न ट्रेड में सामूहिक प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम एवं द्वितीय व हेतु चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया द्वारा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम अवधि में अभ्यर्थी को जलपान एवं यात्रा भत्ता आदि के रूप में धनराशि रू० 5,000/- का मानदेय देय होगा। अच्छुक अभ्यर्थी जो कि इन जनपद के स्थायी निवासी हो, जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम जूनियर हाई स्कूल (कक्षा 8 पास) हो तथा उनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑन लाइन साइटwww.diupmsme.upsdc.gov.in पर 15 अगस्त 2021 तक जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में कर सकते हैं।
       पूर्व में इसी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी या उनके परिवार के अन्य सदस्य पात्र नहीं होंगे। ऑन लाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी कार्यालय में 21 अगस्त की सायं 5 बजे तक जमा किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों द्वारा किसी कार्य दिवस में राजकीय औद्योगिक आस्थान स्थित कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
            
Share:

जिला कृषि ने जनपद के सभी कृषकों को उचित दर पर और समय से युरिया उपलब्धता हेतु----

 देवरिया (सू0वि0) 03 अगस्त।_  जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया है कि  जनपद के सभी कृषकों को उचित दर पर और समय से युरिया उपलब्ध कराने हेतु जनपद में यूरिया की 02 बैंक क्रमशः चम्बल फर्टिलाइजर की एक एवं इफको यूरिया की एक बैंक प्राप्त हो चुकी है जिनसे जनपद को 2500 मै0टन यूरिया की आपूर्ति हो गयी है। वर्तमान समय में खरीफ के माह जुलाई 2021 का लक्ष्य 28666 मै0टन को सापेक्ष 25908 मै0टन यूरिया प्राप्त हो चुकी है। जिसमें से 19806 मै0टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। जनपद के समस्त विकास खण्डों के सभी उर्वरक विक्रय केन्द्री से उर्वरकों का वितरण समान रूप से कराया जा रहा है जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। यूरिया की 45 किग्रा की बोरी का मूल्य 268.50 है। कृषकों उचित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक प्राप्त हो तथा कालाबाजारी ओवर रेटिंग व टैगिंग इत्यादि न हो इसके लिए निजी व सहकारी क्षेत्र के प्रत्येक उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर कर्मचारियों की तैनाती कर सघन निगरानी रखी जा रही है एवं लगातार छापे की कार्यवाही भी की जा रही है।
           जनपद के किसान भाइयों से अपील है कि वे अपने निकटतम उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर आधार कार्ड ले कर जाये और पी०ओ०एस० मशीन से ही उर्वरकों का कय करें. साथ ही पी०ओ०एस० मशीन से प्राप्त कैश रसीद के अनुसार ही उर्वरकों के मूल्य का भुगतान करें। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा पी०ओ०एस० मशीन से विक्री नहीं की जा रही है अथवा अधिक दर पर विक्रय किया जा रहा है या उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो इसकी सूचना तत्काल कण्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05568-224047 पर प्रातः 10 बजे से साथ 05 बजे के मध्य अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
              
Share:

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए आयोजित किया गया विशेष टीकाकरण केन्द्र


 लगाए गए 150 टीके

 देवरिया (सू0वि0) 03 अगस्त।आज जनपद में आयोजित मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास केन्द्र देवरिया में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितो के लिए आयोजित इस केन्द्र पर 150 टीके लगाए गए।
      गत दिवस सैनिक बन्धुओं की आयोजित बैठक में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष सैनिकों के टीकाकरण के लिए व्यवस्था की बात रखी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी के लिए एक विशेष केन्द्र स्थापित किए जायेगें। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय में विशेष केन्द्र का आयोजन इस मेगा अभियान के तहत किया गया और लगभग 150 टीके भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितो को लगाए गए। इस पूरे सत्र तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी/एएसडीएम अरुण कुमार उपस्थित रह कर इस टीकाकरण कार्य का अनुश्रवण करते रहे।
            
Share:

आज आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में लक्ष्य से अधिक 50112 लोगो को लगाया गया टीका



 लक्ष्य से अधिक 106 प्रतिशत की, की गयी पूर्ति 

 जिलाधिकारी ने इस कार्य में जुडे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बन्धुओं, प्रबुद्धजनो सहित सभी के प्रति जताया आभार

 देवरिया (सू0वि0) 03 अगस्त।*  मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया था। जनपद में मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा  351 वैक्सीनेशन सेंटर का संचालन किया गया था, जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ जिला स्तरीय अधिकारियों को भी प्रत्येक सेंटर के लिए डीएम के द्वारा नोडल अधिकारी नामित करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया है।
         आज 46900 का लक्ष्य लेकर शुरु हुए इस मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में लक्ष्य से अधिक 50112 लोगो का टीकाकरण किया गया, जिसमें 18 से 45 वर्ष तक के 34359 को प्रथम डोज 485 को द्वितीय डोज लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12271 प्रथम डोज तथा 2996 द्वितीय डोज आज लगाया गया। इस प्रकार कुल 46630 प्रथम डोज एवं 3482 द्वितीय डोज लगाते हुए लक्ष्य का 106 प्रतिशत पूर्ति की गयी।
          जिलाधिकारी ने इस सफलता के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारिया, मीडिया बन्धुओं, प्रबुद्धजनो सहित सभी के प्रति आभार जताया।   उन्होंने सभी अधिकारियों से आगे भी इसी क्षमता के साथ कोरोना की जंग में कार्यवाही करने का आव्हान भी किया है ताकि जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप कोरोना को लेकर कोरोना के संक्रमण से जनपद को निरंतर स्तर पर सुरक्षित बनाया जा सके।
        
Share:

शराब पीकर झुग्गी झोपड़ियों वालों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो कार लड़के व महिला की हालत गंभीर ।

शराब पीकर झुग्गी झोपड़ियों वालों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो कार लड़के व महिला की हालत गंभीर ।

फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला के चौकी राजा के ताल क्षेत्र गांव उसायनी मैं आज सुबह 10:00 बजे शराब के नशे में धुत कुछ शराबियों ने अपनी स्कॉर्पियो गांव में अंबेडकर पार्क के पास सड़क पर झोपड़ी बनाकर रह रहे लोहार समाज की झोपड़ी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे झोपड़ी में खाना बना रही महिला नीलम पत्नी अजय तथा सोनू पुत्र राजेंद्र बुरी तरह घायल हो गए बताया गया कि नीलम 3 माह से गर्व से है जिसके रीढ़ की हड्डी तथा पेट में चोटे आई है । सोनू के दोनों पैर गाड़ी की चपेट से टूट गए हैं । लोगों ने बताया कि गाड़ी नंबर यूपी 83 जेड 61 19 है जिसमें 6 लोग बैठे थे जो राजा के ताल चौकी क्षेत्र के सलेमपुर नगला कार की गाड़ी है मौजूद लोगों द्वारा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया परंतु उसने गाड़ी लोगों को तरफ दौड़ा दी जिससे पिल्ली नामक युवक की भी साईकिल चपेट में आने से चकना चूर हो गई तथा पिल्ली बाल बाल बच गया । पुलिस को सूचना देने पर चौकी प्रभारी महोदय ने पहुंच कर घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।
Share:

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

कोविड वैक्सीनेशन महाभियान का जायजा जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतालपुर एवं निकट के ग्राम में पहुंच कर लिया


  इस दौरान उन्होने सुचारु रुप से टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए

 देवरिया  03 अगस्त। आज आयोजित मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जायजा लेने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय के साथ बैतालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उसके निकट ग्राम बैतालपुर लाला टोला पर बने वैक्सीनेशन केन्द्र पर पहुंचे। इस दौरान तैनात कर्मियों को सुचारु रुप से वैक्सीनेशन कार्य किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण में सुव्यवस्थित तरीके से वैक्सीनेशन होना पाया गया। वैक्सीनेशन के प्रति लोगो को जागरुक करने एवं उन्हे केन्द्रो तक लाने के लिए तैनात कर्मी घरो तक जाकर टीकाकरण कराने के लिए लोगो को प्रेरित करते रहे। निरीक्षण के समय काफी लोग वैक्सीन लगवाने हेतु केन्द्रों पर मौजूद रहें इस अभियान में आन स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गयी थी।
        जिलाधिकारी ने केन्द्रों पर मौजूद लोगो से कोरोना से बचाव के लिए नियमित रुप से मास्क लगाये जाने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने सहित कोविड निर्देशो का स्वयं पालन करने एवं दूसरो को इसके प्रति प्रेरित व जागरुक करने को कहा।
   
Share:

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 02 करोड रूपये कीमत की 02 किलो (फाईन क्वालिटी) की अफीम, 04 अदद मोबाइल, 01 अदद मोटरसाइकिल व अवैध असलहा सहित 04 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार ।



थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को मिली बडी कामयाबी,

 शांहजहापुर ,श्री एस आनन्द पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थो व अवैध शस्त्रो की रोकथाम व मादक पदार्थ तस्करो एवं अवैध शस्त्र रखने वालो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं श्री संजीव कुमार बाजपेयी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर के पर्यवेक्षेण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली ।
दिनांक 02.08.21 की रात्रि श्री सुन्दर लाल, थानाध्यक्ष थाना गढ़िया रंगीन के कुशल नेतृत्व में थाना गढ़िया रंगीन की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय 23.10  बजे ग्राम अमरेडी बस्ती नगला तिराहा थाना गढिया रंगीन जनपद शाहजहांपुर से अभियुक्तगण 1.कमलेश 2.यशवीर 3.नेमपाल 4.मोरपाल को कुल 02 किलोग्राम अफीम व 02 अदद तमन्चा 315  बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 अदद नाजायज चाकू व 04 अदद मोबाइल व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
Share:

सोमवार, 2 अगस्त 2021

गैस रिसाव होने से सिलैंडर ने आग पकड़ ली,फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

 टुण्ड्रा, नगला सिंघी क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी भगवंत में हुब्ब लाल पुत्र रामस्नेही राठौर के घर पर उनकी बड़ी बेटी हेमलता  सुबह 08 बजे भोजन पकाते समय अचानक रैगयुलैटर  से गैस रिसाव होने पर सिलैंडर ने आग पकड़ ली जैसे ही आग की ज्वाला तेज़ होती देख वह चिल्लाई पास में बैठे परिवार वाले भाई बहिन व भाभी के सहयोग से जलते हुए सिलैंडर को घर से बाहर निकाला आसपास के लोग भय के कारण सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गये कुछ लोगों ने घरेलू उपकरणों जूट की बोरी मिट्टी आदि से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन काबू नहीं पा सके परिवार वालों ने  फायर सुरक्षा कर्मियों को सूचना की मौके पर पहुंचे दमकल से आग पर काबू पाया और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित भी किया ।
Share:

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय द्वारा अनुपूरक पुष्टाहार वितरण हेतु निर्गत की गयी नवीन एसओपी


  जिलाधिकारी ने इससे जुडे सभी विभागो को अक्षरशः पालन किए जाने का दिए निर्देश

 अनुपूरक पोषाहार वितरण के प्रभावी अनुश्रवण के लिए त्रिस्तरीय गठित की गयी है समिति

 
ग्राम स्तरीय समिति के ग्राम प्रधान, ब्लाक निगरानी समिति के उपजिलाधिकारी एवं जिला निगरानी समिति के जिलाधिकारी होगें अध्यक्ष

   लाभार्थियों को प्रति माह तय मानक अनुसार दिए जायेगें गेहूॅ दलिया, चावल, दाल एवं मस्टर्ड/सोयाबिन खाद्य तेल

   निर्धारित मात्रा से कम दिए जाने पर होगी कठोरतम कार्यवाही

’ देवरिया(सू0वि0) 02 अगस्त।’ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि बाल विकास परियोजनाओं में स्थित आंगनवाडी केन्द्रो पर अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति वितरण के संबंध में नवीन एसओपी जारी की गयी है। अनुपूरक पोषाहार वितरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है।
       इस नवीन दिशा निर्देश अनुसार 06 माह से 03 साल के बच्चे, 03 से 6 साल के बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिला, 11 से 14 साल की किशोरियां, गंभीर रुप से कुपोषित को अनुपूरक पुष्टाहार तय मानक/मात्रा अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। 06 माह से 03 वर्ष के बच्चें को 01-01 किलोग्राम गेहूॅ दलिया, चावल, दाल एवं मस्टर्ड/सोयाबिन खाद्य तेल 0.455 किलोग्राम, 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चें को 0.5-0.5 किलोग्राम गेहूॅ दलिया, चावल एवं दाल, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलायें एवं स्कूल से बाहर की 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को 1.5 किलोगा्रम गेहूॅ दलिया, 01-01 किलोग्राम चावल व दाल तथा 0.455 किलोग्राम मस्टर्ड/सोयाबिन खाद्य तेल एवं अतिकुपोषित बच्चे को 1.5-1.5 किलोग्राम गेहूॅ, दलिया व चावल, 2 किलोग्राम दाल एवं 0.455 किलोग्राम मस्टर्ड/सोयाबिन खाद्य तेल प्रति माह दिया जाना प्राविधानित किया गया है।
       गेहूॅ दलिया, चना, दाल एवं मस्टर्ड/सोयाबिन खाद्य तेल की आपूर्ति नैफेड द्वारा आईसीडीएस से प्राप्त मांग अनुसार निर्धारित समय सीमा में प्रति माह ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजना कार्यालय तक एवं शहरी क्षेत्रो में आंगनवाडी केन्द्रों पर की जायेगी। चावल की आपूर्ति खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कोटेदार की जायेगी।
       जनपद स्तर पर विभिन्न विभागो को इसके क्रियान्वयन का उत्तरदायित्व दिया गया है।  आई०सी०डी०एस० विभाग द्वारा मांग पत्र पोर्टल के माध्यम से अथवा ई-मेल द्वारा सम्बन्धित  आपूर्तिकर्ताओं को भारत सरकार से आवंटन प्राप्त होने पर त्रैमासिक रूप से प्रेषित किया जायेगा। सम्बन्धित आपूर्तिकर्ताओं द्वारा उक्त आधार पर प्रतिमाह आपूर्ति की जायेगी। परियोजना कार्यालय पर समस्त सामग्री पहुँचने पर सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा सामाग्री के स्वयं सहायत समूहो द्वारा उठान के लिए बीएमएम को सूचित किया जायेगा। आंगनबाड़ी केन्द्र पर सामग्री की प्राप्ति की रसीद आंगनबाड़ी द्वारा स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करायी जायेगी।
         खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कोटेदार के माध्यम से चावल की आपूर्ति की जायेगी। कोटेदारवार आवंटन की सूचना सम्बन्धित सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को दी जायेगी। कोटेदार द्वारा ब्लाक गोदाम से कोटे की दूकान तक निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत उठान की कार्यवाही की जायेगी। कोटेदार द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि चावल का वितरण प्रत्येक लाभार्थी को टोकन प्रस्तुत करने एवं सम्बन्धित लाभार्थी की वहां पर उपस्थिति आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा अपने अभिलेखों से पुष्टि होने पर ही किया जाये।
      नैफेड द्वारा आपूर्ति की जाने वाली प्रत्येक सामग्री की अलग-अलग निर्धारित मात्रा में पैकिंग की जायेगी तथा लाभार्थीवार सभी सामग्री के पैकेट्स को एक बड़े कलर कोटैंड पैकेट में.(लाभार्थी किट) के रूप में आपूर्ति की जायेगी। शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्र तक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजना कार्यालय तक सामग्री की आपूर्ति की जायेगी।  
      *यू०पी०एस०आर०एल०एम० एवं उनके महिला एस०एच०जी० की भूमिका -*    
          यू०पी०एस०आर०एल०एम० द्वारा आई०सी०डी०एस० से प्राप्त आपूर्ति आदेश के आधार पर सम्बन्धित डी०सी०एन०आर०एल०एम० को प्रत्येक समूह को परियोजना कार्यालय से उठान हेतु आवंटित खाद्यान्न की सूची उलपब्ध करायेगें एवं उसकी प्रति जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी उपलब्ध करायेगें।
        इन व्यवस्थाओं के सत्त निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यो के लिए ग्राम, ब्लाक एवं जिला स्तर पर निगरानी समिति भी गठित की गयी है। ग्राम स्तर के समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान, ब्लाक स्तरीय निगरानी समिति के अध्यक्ष उप जिलाधिकारी एवं जिला निगरानी समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होगें।
       जिलाधिकारी श्री निंरजन ने अनुमन्य प्राविधानो का अक्षरशः पालन कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कडे निर्देश दिए है। उन्होने कहा है कि किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए, जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका वे पालन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करेगें।    
                     
Share:

कल 03 अगस्त को जनपद में आयोजित होगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान

कल 03 अगस्त को जनपद में आयोजित होगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान

 बनाए गए है 343 वैक्सीनेशन केन्द्र, एक दिन में ही 40 हजार से अधिक का रखा गया है वैक्सीनेशन लक्ष्य

 इस अभियान की सभी तैयारियां कर ली गयी है पूर्ण

 सभी जुडे विभागो का रहेगा अन्तर्विभागीय समन्वय, लगाए गए है मजिस्ट्रेट

 केन्द्रो पर पुलिस बल की भी रहेगी तैनाती 

  डीएम एवं एसपी ने मास्क का प्रयोग सहित कोविड प्रोटोकाल के पालन किए जाने की किए है अपील

 इस अभियान के लिए वैक्सीन की है पर्याप्त उपलब्धता

  देवरिया (सू0वि0) 02 अगस्त। कल 03 अगस्त को  जनपद में आयोजित होने वाले मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस दिन 40 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है तथा सभी जुडे विभागो को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य पूर्ति के शतप्रतिशत निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग सहित सभी विभागो की इसमें सहभागिता होगी तथा वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
           जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विकास भवन सभागार में इस अभियान के तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि शासन के निर्णय के क्रम में कल पूरे जनपद में टीकाकरण का मेगा कार्यक्रम संचालित होगा। 40 हजार का लक्ष्य रखा गया  है एवं 46800 वैक्सीन की उपलब्धता जनपद में इस अभियान के लिए सुनिश्चित हो गयी है। वैक्सीनेशन के लिए आन द् स्पार्ट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी होगी, सुरक्षा प्रबंध के लिए 100 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इस बार वैरीफायर के रुप में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों की ड्यूटी लगायी गयी है तथा मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गयी है, जो भ्रमणशील रह कर इस अभियान को सफल बनायेगें। लोगो को प्रेरित करने के लिए मैन पावर यथा- आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ती, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित ग्राम स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है जो टीकाकरण कराने के लिए लोगो को प्रेरित करेगें।
           जिलाधिकारी ने अब तक के वैक्सीनेशन कार्यो के प्रगतियों से अवगत कराते हुए बताया कि 16 जनवरी से माह जुलाई तक 630407 लोगो का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें प्रथम डोज के 516232 एवं द्वितीय डोज के 114172 लाभार्थी सम्मिलित हैं। जनपद में 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों का कोविड वैक्सीनेशन लक्ष्य 1066062 है, जिसमें से 225275 को प्रथम डोज तथा 8788 को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। 44 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 670466 के वैक्सीनेशन लक्ष्य है, जिसमें 267729 को  प्रथम डोज लगाया जा चुका है। द्वितीय डोज से 87669 लोगो को आच्छादित किया गया है।
        जनपद में कल मेगा कोविड टीकाकरण अभियान के लिए 343 वैक्सीनेशन सेन्टर बनाए गए है, जिसमें से 68 जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं न्यू पीएचसी तथा 275 ग्रामीण क्षेत्रो में कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर सम्मिलित है।
        जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि वे कोविड को खत्म न मानते हुए पूरी तरह से सर्तक व सजग रहें। बचाव ही इस बीमारी का उपचार है, इसलिए पूरी तरह से संवदनशील रहें और मास्क का प्रयोग अवश्य ही करें तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन कर अपने आप को जहां सुरक्षित रखें, वहीं पूरे समाज को भी स्वस्थ रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।
        पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने कहा है कि वैक्सीनेशन का गुणात्मक प्रभाव देखने को मिला है। यह जन-जन का अभियान बने, लोगो में जागरुकता आए। कोविड नियमो का पालन करें और मास्क अनिवार्य रुप से लगाएं। उन्होने यह भी कहा कि इस अभियान के सफलता के लिए पुलिस बल की भी व्यवस्था कर दी गयी है। उन्होने जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि वैक्स्ीनेशन केन्द्रों पर पक्तिबद्ध होकर टीकाकरण कराएं। अपने बारी का इंतजार करें आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर अवश्य ही ले कर जाएं। वैक्सीनेशन की पर्याप्त उपलब्धता है।  उन्होने तीसरी लहर के प्रति भी सर्तक रहने, कोविड प्रोटोकाल का पालन एवं वैक्सीनेशन जन-जन का अभियान बने, इसके लिए सभी को अपनी भागीदारी निभाने को कहा।
        मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दिए। इस दौरान एसीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह, डब्लूएचओ गुलजार त्यागी आदि उपस्थित रहे।  
                  
Share:

जनपद में सम्पन्न होने वाले टीजीटी/पीजीटी की परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर हुई आवश्यक बैठक-डीएम



    जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किए जाने के दिए निर्देश

 परीक्षा की सुचिता प्रभावित एवं गडबडी उत्पन्न करने वालो के विरुद्ध होगी कडी कार्यवाही

   परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने की केन्द्र व्यवस्थापकों की है जिम्मेदारी

   प्रश्न पत्र खोलने एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सीलिंग कार्य की पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी करना अनिवार्य -डीएम 

 देवरिया (सू0वि0) 02 अगस्त। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन *बोर्ड* प्रयागराज द्वारा संचालित टीजीटी/पीजीटी की परीक्षा आगामी 07 एवं 08 अगस्त को सुचितापूर्ण व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षको एवं मजिस्ट्रेटो के साथ एक आवश्यक बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में किए। इस दौरान उन्होने सभी कर्तव्य बोध कराते हुए सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नही करेगा और चयन बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरुप परीक्षा को सम्पन्न कराना होगा।
        जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए है जो परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा प्रारम्भ होने से एक दिन पूर्व ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर संचालन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर लेगें। कोविड-19 के दृष्टिगत शासन के दिशा निर्देश अनुसार परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था करनी होगी। कक्ष निरीक्षकों को पहचानपत्र भी निर्गत किए जायेगें।
       परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त किसी के पास मोबाइल नही रहेगा। केन्द्र पर किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतया वर्जित रहेगा। कक्ष निरीक्षको की तैनाती परीक्षा कक्ष में स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा रेन्डमली की जायेगी।  प्रश्न पत्र खोलने एवं परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं के सीलिंग/पैकिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।  केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्रों पर सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण रुपेण जिम्मेदारी होगें।
        जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आयोजित होने वाले इस परीक्षा को सेवा चयन बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराने हेतु सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है। उन्होने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार से इसमें गडबडी पैदा करने वालो को कदापि बख्शा नही जायेगा।
        अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तैयार की गयी योजनाओं को विस्तार से जानकारी दिए। साथ ही उन्होने सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के एक एक बिन्दुओं पर गहनता से जानकारी रखते हुए उसके अनुरुप कार्य किए जाने की अपेक्षा सभी से की।
        बैठक में एसडीएम सदर सौरभ सिंह, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, डीआईओएस देवेन्द्र, बीएसए सन्तोष राय, एडीआईओएस राम हुजूर, डीएसओ बी के सिंह सहित नामित पर्यवेक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।  
         
Share:

मनरेगा कार्यो में चार खण्ड विकास अधिकारियों के कार्य प्रगतियों पर डीएम ने जतायी नाराजगी


   एक सप्ताह के अन्दर सुधार लाए जाने का दिया निर्देश

  मनरेगा कार्यो के तहत स्कूलो की बाउन्ड्री निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के भी दिए गए निर्देश 

  प्रत्येक ब्लाक में दो पार्क एवं खेल का मैदान भी विकसित करने के लिए प्रमुखता से करें कार्य-डीएम

 देवरिया (सू0वि0) 02 अगस्त। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मनरेगा कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान चार खंड विकास अधिकारियों के कार्य प्रगतियों पर असन्तोष जताते हुए उन्हे एक सप्ताह के अन्दर कार्य में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होने मनरेगा कार्यो में तेजी लाते हुए 15 अगस्त तक पूरा किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होने कार्य शिथिलता के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को आगाह भी किया है।
            जिलाधिकारी श्री निरंजन समीक्षा में निर्देश दिया है कि प्रत्येक ब्लाकों में 2 पार्क एवं खेल का मैदान विकसित करने के कार्यो में प्रमुखता रखते हुए उसमें तेजी लाए। उन्होने स्कूलों के बाउड्री निर्माण कार्यो में शीघ्रता बरतने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतो में मनरेगा केे कार्यो गुणवत्ता व समयबद्वता के साथ पूर्ण कराये जाने को कहा। जिन खंड विकास अधिकारियों को सचेत किया उनमें खंड विकास अधिकारी लार, सलेमपुर, देसही देवरिया व भागलपुर सम्मिलित रहे।
       इस बैठक में प्रमुख रुप से प्रभारी सीडीओ/डीडीओ श्रवण कुमार राय, डीसी मनेरगा गजेन्द्र तिवारी, पीडी संजय पाण्डेय सहित सभी खंड विकास अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गण जुडे रहे।
 
Share:

इंडिया में डीजीटल क्रेंसी लाने की तैयारी कर रहा आरबीआई , जनिएं नोट से कितनी अलग होगी


Digital Currencyनई-दिल्ली. भारत में डिजिटल भुगतान ऐप के आगमन के बाद, हार्ड कैश के प्रवाह में उल्लेखनीय कमी आई है। डिजिटल भुगतान ऐप के अलावा, ऑनलाइन लेन-देन ने अब देश में हार्ड कैश के उपयोग को काफी सीमित कर दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आने वाले समय में हार्ड कैश का इस्तेमाल और भी कम किया जा सकता है। जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश भर में Digital Currency लाने पर विचार कर रहा है।

Share:

तेज रफ्तार की कहर ने दो की ली जान तीन गंभीर रूप से घायल



तेज रफ्तार की कहर ने दो की ली जान तीन गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कि अनियंत्रित बोलोरो ने चार को रौदा, एक की मौत तीन की हालत गंभीर।



आज ही एक युवक की मौत, फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिड्ढा मोड पानी टंकी के पास  रोडवेज बस की टक्कर से हुई ।



बलिया - तेज रफ्तार के कहर ने 2 की ली जान,  तीन और गंभीर रूप से घायल , एक युवक फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिड्ढा पानी टंकी के पास के रोडवेज बस का शिकार हुआ । 

दूसरा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतरसुआ गाँव के पनसरवा मोड़ पर अनियंत्रित बोलोरो का शिकार हुआ तेज रफ्तार बोलोरो लोगों को रौदते हुए साइकिल की दुकान में जा घुसी।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पकवाइनार सिधागर घाट मार्ग को जाम कर वाहन चालक पर करवाई और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर रसड़ा कोतवाल नागेश उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और जाम को छुड़वाने का घंटों प्रयास किया गया घंटो बाद मौके पर पहुंचे रसड़ा एसडीएम प्रभु दयाल ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार के गुजर-बसर के लिए आवास और पट्टे की जमीन दी जाएगी और वाहन चालक पर कार्यवाही की जाएगी इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को समाप्त किया।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार पकवाइनार से कासिमाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रोड के किनारे खड़े लोगों को धक्का मारते हुए साइकिल की दुकान में जा घुसी इस घटना में गुमती में साइकिल मरम्मत का कार्य कर रहे दुकान मालिक  34 वर्षीय बैजू राम पुत्र रामजन्म राम निवासी मुस्तफाबाद की इलाज के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई जबकि अन्य 12 वर्षीय अमन खरवार पुत्र अमरदेव खरवार निवासी अतरसुआ।
 38 वर्षीय राधिका देवी पत्नी स्वर्गीय बेचू यादव निवासी तियरा हैदरपुर थाना नगरा और 10 वर्षीय आशुतोष यादव पुत्र सुरेंद्र यादव ग्राम सभा धनईपुर घायल गंभीर रूप से  घायलों को आसपास के लोगों ने निजी साधन से मऊ अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।


Share:

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू आदेश

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू
 
     धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट। 

        वाराणसी। घोषी के बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतेंद्र सिंह की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने यह आदेश सोमवार को कैंट पुलिस की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया। 
     बताते चले कि डप्रकरण के मुताबिक सांसद अतुल राय के भाई पवन कुमार सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता एक जालसाज महिला है। सांसद पर मुकदमा दर्ज कराने के समय उसने अपनी हाईस्कूल का अंक पत्र दाखिल की थी, जिसमे उसकी जन्मतिथि 10 जून 1997 थी। वहीं पूर्व में भी उसने यूपी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमृतेश सिंह सब्बल के ऊपर वर्ष 2015 में छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे उसने दाखिल अपने हाई स्कूल के अंकपत्रमें अपनी  जन्मतिथि 10 मार्च 1997 दर्शायी है। ऐसे में स्पष्ट है कि केवल धन ऐंठने के लिए फर्ज़ी दस्तवेजों के आधार पर पीड़िता लोगों के खिलाफ फर्ज़ी मुकदमा दर्ज कराती हैं। इस मामले में कैंट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के खिलाफ 23 नवंबर 2020 को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन इस मामले में कोई कारवाई पुलिस द्वारा नहीं करने पर सांसद के अधिवक्ता ने कोर्ट में थाने से प्रगति आख्या तलब करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसकी जानकारी मिलने पर आनन-फानन में कैंट पुलिस सोमवार को कोर्ट पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिया।


Share:

फिरोजाबाद टैक्टर ट्राली पलटने से 30 से अधिक लोग घायल

Firozabad breaking

फिरोजाबाद टैक्टर ट्राली पलटने से 30 से अधिक  लोग घायल, कइयों की हालत गंभीर ,

 पुलिस ने सभी घायलों को कराया जिला हॉस्पिटल में सभी भर्ती,

बटेश्वर से दर्शन कर के लौटते समय हुआ हादसा,

थाना मक्खनपुर के पास जेबरे गाँव पर हुई घटना।

रिपोर्ट सुनील निषाद
Share:

जिला अधिकारी एवं उप जिला अधिकारी का आदेश लेखपाल के लिए हैं जीरो


    देवरिया , बरहज तहसील के ग्रामसभा देउवारी निवासी पत्रकार भगवान उपाध्याय की निजी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रुप से किया जा रहा है कब्जा। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा लगातार विभाग के संबंधित अधिकारियों से किया गया लेकिन राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल शाहनवाज आलम के द्वारा हर समय गलत रिपोर्ट लगाकर खानापूर्ति किया जा रहा था । जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा जिला अधिकारी देवरिया आशुतोष निरंजन से 2 जुलाई को किया गया, जिसमें जिला अधिकारी द्वारा तहसील प्रसाशन को अवैध कब्जा रोकने एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए , एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी गई थी ,लेकिन तहसील प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिस पर प्रार्थी के द्वारा उप जिला अधिकारी बरहज  को जिला अधिकारी के आदेश का कापी देकर न्याय की गुहार लगाई गई  उपजिलाधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए राजस्व  टीम गठित की गई । जिसमें शाहनवाज आलम द्वारा बिना किसी पत्थर से जरीब चलाएं प्रार्थी के भूमि को ही नवीन परती बताया गया जिससे यह साफ जाहिर है शाहनवाज आलम हल्का लेखपाल पर किसी भी बड़े अधिकारी के आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं और वे हर समय अपनी मनमानी करते रहते हैं ,ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया  कि शाहनवाज आलम जब भी आते हैं कभी भी किसी पत्थर से सीमांकन नहीं करते वह सिर्फ मान मनाता की पैमाइश कर मौका से तुरंत निकल लेते हैं और शासन को हर समय गलत रिपोर्ट प्रेषित करते हैं।अब देखना हैं कि उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी लेखपाल के गलत रिपोर्ट देने पर  शासन व प्रशासन को गुमराह करने के खिलाफ प्रशासन क्या कदम उठाता हैं।
Share:

रविवार, 1 अगस्त 2021

ताजमहल खुलते ही गुलजार हुआ सेक्स का बाजार,बस मोबाइल पर लिखिए सेक्स मसाज

आगरा 

ताजमहल खुलते ही गुलजार हुआ सेक्स का बाजार,बस  मोबाइल पर लिखिए सेक्स मसाज

आईजी नवीन अरोड़ा की लाख कोशिशो के बाद भी चल रहा देह व्यापार का गलीच धंधा,

एसएसपी आगरा क्यों हैं मौन या सीओ और थाने को नहीं है जानकारी


ताजनगरी आगरा में फिर से गुलज़ार हो गयी हैं स्पा सेंटर की आड़ में गरम गोश्त की दुकानें

वीडियो में स्पा सेंटर संचालक पुलिस के ऊपर आरोप लगाते हुए अपनी सेटिंग की कर रहा है बात 

 स्पा संचालक की बड़ी बड़ी बातें और लड़कियों को कस्टमर के सामने पेश करते हुए की वीडियो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

किसके दम पर स्पा संचालक कस्टमर को देते हैं पकड़े न जाने की पूरी गारण्टी 

एप्पल नाम से स्पा चला रहा संचालक पुलिस को पैसे देने की बता रहा है सेटिंग

स्पा संचालक के अनुसार थाने से लेकर 112 नम्बर की गाड़ियों को चढ़ाता है माया का प्रसाद

कस्टमर सेफ है तो ही मिलते हैं शाम को पुलिस को पैसे ,,स्पा संचालक

पूरे दिन स्पा सेंटरों के आगे ही खड़ी रहती हैं पुलिस की गाड़ियां - स्पा संचालक

 पुलिस को मिलता है गर्म गोश्त का प्रसाद तभी तो नही होती है कोई भी कार्यवाही - स्पा संचालक

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद भी  मसाज के नाम से धड़ल्ले से चलता है ताजनगरी में देह व्यापार 
 
चांदी के जूते के दम पर स्पा सेंटरों पर पुलिस नहीं करती कार्यवाही

 स्पा सेंटर की सेवा लेकर अनरर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटक करता है भारत देश की बेइज्जती

बड़ा सवाल देश सेवा करने वाली पुलिस चंद सिक्कों में क्यों करवा रही विदेशों मे भारत की इज़्ज़त को नीलाम


पत्रकार फिरोज खान
द नेशन न्यूज आगरा
Share:

उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव को पुलिस बल के जवानों ने दी भावभीनी विदाई


देवरिया। कोतवाली थाना मे तैनात उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद रविवार को उन्हें समारोह पूर्वक पुलिस कर्मियों ने विदाई दी सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को प्रभारी निरीक्षक ने अंग वस्त्र और माला पहनाकर उन्हें विदाई दी।

    इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस की सेवा करने के कठिन अनुभव के बाद व्यक्ति की सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है यह सभी के जीवन में आता हैं। इस मौके पर उप निरीक्षक मनीष सिंह, सुनील कुमार ,नीरज कुमार , तथा कांस्टेबल अभय सिंह अभिलाष सिंह, राम भुवाल पटेल, विजय कुमार, अजय कुमार, तथा दयानंद उपाध्याय, शिवकुमार शर्मा ने उप निरीक्षक हंसनाथ यादव को माला पहना कर के उन्हें विदाई दी इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के महिला और पुरुष जवान उपस्थित रहे।

Share:

पिछड़ा मोर्चा के पद से नवाज़े गए पदाधिकारियो का जोरदार स्वागत किया गया

देवरिया। विनोद गुप्ता को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री, रमेश सिंह को शिक्षक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक, और उमेश शाही डब्लू को आर्थिक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक बनाये जाने के बाद रविवार को रुद्रपुर आगमन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओ ने सभासद जितेंद्र गुप्ता के इमामबाड़ा स्थित आवास पर मिठाई खिलाकर व  माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा में ही युवाओं का सम्मान सुरक्षित है रुद्रपुर से जुड़े लोगों का पार्टी ने सम्मान किया है इसके लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह को विशेष रूप से बधाई है।  पदाधिकारियों का नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मदन मोहन गुप्त, संजय गुप्त, प्रमुख प्रतिनिधि रामसुधारे पासवान, निखिल गुप्ता, सन्तोष सिंह,सुनील त्रिपाठी, मनोज कुमार, दीपक जायसवाल,राजेश वर्मा, श्रवण गुप्ता,जय बहादुर गौतम, सन्तोष कुमार गुप्ता, सभासद सुनील कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जयसवाल, गोपाल गुप्ता, सोनू जायसवाल, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, रमेश गुप्ता, डॉ अनुज श्रीवास्तव , डॉ धनन्जय पटवा, आदि कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर  स्वागत किया भाजपा नेताओं का काफिला रामलक्षन पहुंचा वहां भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और नेताओं का गोला वार्ड में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Share:

विगत 24 घंटे में चिन्हित 35 अपराधियों के विरुद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही



विगत 24 घंटे में चिन्हित 35 अपराधियों के विरुद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी.सिंह द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु गिरोह बनाकर अपराध कारित करने वाले अपराधियों  के विरुद्ध प्रभावी एवम् कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। 

इस क्रम में विगत 24 घंटे में जनपद में चिन्हित कुल 35 अपराधियों के विरुद्ध यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। जो कि गोकशी, चोरी/नकबजनी, अवैध शराब निष्कर्षण/विक्रय/परिवहन, हत्या जैसे अपराधों में लिप्त रहे हैं। जिनमें गोकशी/चोरी से संबंधित 13, चोरी/नकबजनी से संबंधित 10, अवैध शराब/निष्कर्षण/परिवहन बिक्री से संबंधित 05, हत्या से संबंधित 07 अपराधी शामिल हैं। थाना सदरपुर, कोतवाली नगर, लहरपुर, रामपुरकलां, कमलापुर, थानगांव,  सकरन, तम्बौर पुलिस द्वारा कुल 35 अपराधियों के विरुद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित कराते हुए अंतर्गत धारा 2/3 यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 35 अपराधियों में से 27 अपराधियों को विभिन्न आपराधिक अभियोगों में पूर्व में ही जेल में निरुद्ध किया जा चुका है। इन अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है ताकि उन्हें लंबे समय तक अपराध करने से निवारित किया जा सके।

इस प्रकार विगत माह जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 55 अभियुक्तों (गोकशी/चोरी से संबंधित 13, चोरी/नकबजनी से संबंधित 15, अवैध शराब/निष्कर्षण/परिवहन बिक्री से संबंधित 10, हत्या/हत्या का प्रयास से संबंधित 15 व अवैध शस्त्र तस्करी से सम्बन्धित 02 अभियुक्त) के विरुद्ध  गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। पंजीकृत सभी अभियोगो से संबंधित कुल 46 अभियुक्त वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। सभी अभियुक्त शातिर/अभ्यस्त अपराधी हैं। जिन के विरुद्ध विभिन्न थानों पर कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। जिनमें थाना सदरपुर से संबंधित अभियुक्त इसराइल टॉप-10 अपराधी भी है। अभियुक्तगण द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी
Share:

कुर्मी समाज को फेसबुक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल

ललितपुर ब्रेकिंग
कुर्मी समाज के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके की अभद्र टिप्पड़ी
अभद्र भाषा की टिप्पणी का पोस्टर सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
फेसबुक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर किया जा रहा बदनाम
दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी लकी राजा बुंदेला सहित 9 पर 505(2) 384 धाराओं में किया मामला दर्ज
थाना नाराहट निवासी सुजान सिंह पटेल ने सदर कोतवाली में कराया मामला दर्ज।
Share:

लाईट सही कर रहे व्यक्ति को मारा करंट,


आगरा।लाईट सही कर रहे व्यक्ति को मारा करंट,

चौब सिंह पुत्र खचेर सिंह उम्र करीब 52 बर्ष को घर की लाईन सही करते समय मारा करंट,

करंट लगे व्यक्ति की हालत हालत गंभीर,

थाना बरहन क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहारन के गाँव उदयपुर के नगला ईश्वरी का मामला।
Share:

25000 का इनामी शातिर अभियुक्त अन्य साथी के साथ गिरफ्तार




 

  शांहजहापुर थाना पुवायां को मिली बडी सफलता

हत्या के अभियोग में दोनों चल रहे थे वाँछित, आलाकत्ल व अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद।


      श्री एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार जघन्य अपराधों मे वाछित अभियुक्तो, सक्रिय व इनामियाँ, टाप-10 शातिर अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन एवं प्रभावी अभियान के अन्तर्गत श्री संजीव कुमार वाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्री प्रवीण कुमार यादव क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण एवं श्री के0बी0 सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के कुशल नेतृत्व में थाना पुवायां पुलिस टीम को हत्या के अभियोग में वाँछित चल रहे 25000 के इनामी अभियुक्त सुनील मिश्रा व उसके साथी विशम्भर यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

*दिनाँक 04.07.21 को जनपद सीतापुर के थाना क्षेत्र लहरपुर के जंगल में मृतक श्रीकान्त की लाश मिली थी जिसके सम्बन्ध में थाना पुवायां पर  गुमशुदगी दर्ज थी, शिनाख्त होने पर दिनांक 24.07.21 को वादिनी श्रीमती सपना देवी पत्नी श्री कान्त निवासी ग्राम डूण्डा थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर द्वारा अपने पति श्रीकान्त पुत्र निरंकार निवासी उपरोक्त की हत्या करने के संबंध मे थाना पुवायाँ पर लिखित तहरीर देकर मु0अ0सं0 595/21 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत कराया गया था, जिसकी विवेचना श्री के0बी0 सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ द्वारा गहनता से की जा रही थी ।*
 
हत्या के इस जघन्य अपराध को श्री एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा पुलिस टीम का गठन कर हत्या से सम्बन्धित अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु कडे दिशा निर्देश दिये गये एवं शातिर अभियुक्त सुनील मिश्रा की गिरफ्तारी हेतु 25000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया।

इसी क्रम में  दिनांक 30.07.21 को प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ मय पुलिस फोर्स के थाना क्षेत्र में अभियान के अन्तर्गत भ्रमणशील थे कि जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि श्रीकान्त की हत्या में वाँछित इनामी अभियुक्त अपने साथी के साथ मोहम्मदी रोड पर है कही बाहर भागने की फिराक में है  यदि शीघ्रता करेंगे तो पकडा जा सकता है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करते हुये *समय 07.30 मोहम्मदी रोड से इकधरा गौटिया गांव को जाने वाले सड़क के मोड़ पर अभियुक्त 1. सुनील मिश्रा पुत्र रामप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम तितारपुर थाना फूलबहेड़ जनपद लखीमपुर खीरी मूल निवासी ग्राम डूडा थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर  (25000 रुपये का ईनामी)  2. विशम्भर यादव पुत्र रामौतार निवासी तितारपुर थाना फूलबहेड़ जनपद लखीमपुर खीरी मूल निवासी भौवापुर धौरारा जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया*, जिनके कब्जे से आलाकत्ल लोहे की राड व अभियुक्त सुनील मिश्रा के कब्जे से 01 अदद तमंचा 02 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुये। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुवायाँ पर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

*उल्लेखनीय यह है कि गिरफ्तार इनामिया अभियुक्त सुनील मिश्रा पुत्र रामप्रकाश मिश्रा उपरोक्त मु0अ0सं0 593/19 धारा 307 भादवि( पुलिस मुठभेड) थाना पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर में वर्ष 2019 से वाँछित था ।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

1- सुनील मिश्रा पुत्र रामप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम तितारपुर थाना फूलबहेड़ जनपद लखीमपुर खीरी मूल निवासी ग्राम डूडा थाना  
      पुवायां जनपद शाहजहाँपुर। (25000 का इनामी अपराधी) 
2- विशम्भर यादव पुत्र रामौतार निवासी तितारपुर थाना फूलबहेड़ जनपद लखीमपुर खीरी मूल निवासी भौवापुर धौरारा जनपद    
     लखीमपुर खीरी ।

बरामदगी का विवरण:-
1- आलाकत्ल लोहे की राड 
2. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस
Share:

दिनदहाड़े नावालिग के अपहरणकर्ताओं को गांव के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौपा

ललितपुर ब्रेकिंग
नावालिगा के पिता की तहरीर पर सभी अपहरणकर्ताओं के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
अपहरण करने के इरादे से आए पांच बदमाशों को मारुति गाड़ी सहित ग्रामीणों ने धर दबोचा
नाबालिग किशोरी का अपहरण कर भागते समय ग्रामीणों ने पकड़कर मरम्मत करने के बाद पुलिस को सौंपा
खेत पर खाना लेकर जा रही नावालिगा के दिनदहाड़े अपहरण करने का किया गया था प्रयास
थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम खिरिया भारन जू का मामला।
Share:

गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचे लखनऊ



गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचे लखनऊ।

      उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंसेज का करेंगे शिलान्यास

   कार्यक्रम स्थल में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे पूजन कार्यक्रम हुआ शुरू

Share:

शनिवार, 31 जुलाई 2021

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन

जनपद मऊ पुलिस लाईन सभागार मे आज दिनांक 31.07.2021 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर  सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ
जिसमें, पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय कुमार सिंह, प्रधान लिपिक श्री राजहंस सिंह व काफी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण एवं निम्नलिखित समस्त सेवानिवृत अधीकारी, कर्मचारीगण व उनके परिवारजन उपस्थित रहे-

 *1* . उ0नि0ना0पु0 श्री पारसनाथ वर्मा
 *2* . उ0नि0ना0पु श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह
 *3* . उ0नि0ना0पु0 श्री राजेन्द्र प्रसाद
 *4* . उ0नि0ना0पु0 श्री  रणजीत कुमार सिंह
 *5* . उ0नि0ना0पु0 श्री विजय श्याम यादव
 *6* . उ0नि0ना0पु0 श्री अब्दुल कलाम आजाद
 *7* . उ0नि0ना0पु0 श्री ओमप्रकाश यादव
 *8* . उ0नि0ना0पु0 श्री कृष्ण औतार यादव
 *9* . उ0नि0ए0पी0 श्री विनय कुमार सिंह
 *10* . उ0नि0ना0पु0 श्री राजदेव विश्वकर्मा
 *11* . मु0आ0ना0पु0 श्री उदयराज 
 *12* . मु0आ0ना0पु0 श्री यशवन्त कुमार यादव
 *13* . मु0आ0ना0पु0 श्री वीरेन्द्र नरायण सिंह
 *14* . मु0आ0चालक श्री जय प्रकाश सिंह
 *15* . स्वीपर श्री मकबूल  

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त समस्त सेवानिवृत्त अधीकारी, कर्मचारीगणों को प्रशस्ति पत्र, श्रीमद भागवद गीता व साल देकर भावभीनी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
Share:

लखनऊ मुख्य समाचार

लखनऊ-

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे निर्माण का मामला 

कार्य पूरा न होने पर HC ने मांगा जवाब

HC की लखनऊ बेंच ने मामले में मांगा जवाब

केंद्र सरकार और एनएचएआई से मांगा जवाब

फोरलेन रोड, डिवाइडर निर्माण कब पूरा होगा-कोर्ट

हाईवे निर्माण में इतना समय क्यों लग रहा-कोर्ट,

HC की डबल बेंच ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है

अगली सुनवाई 9 अगस्त को लखनऊ बेंच में होगी।

-//  //-/-------/–– ----/--/-----/-/-------

               लखनऊ-अलीगंज हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

गिरफ्तार आतंकियों को ना छोड़ने पर मिली धमकी

रजिस्टर्ड डाक से हनुमान मंदिर को पत्र भेजा गया

14 अगस्त तक आतंकियों को रिहा करने को कहा,

RSS कार्यालय,वरिष्ठ RSS पदाधिकारी निशाने पर

भेजने वाले का नाम जोगिंदर सिंह खदरा लिखा है।
Share:

एक वांछित इनामिया (25 हजार रूपये) अभियुक्त गिरफ्तार-


     मऊ , पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.07.2021 को थाना *कोतवाली* पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टेण्ड मऊ के पास से थाना दक्षिणटोला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/21 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित इनामिया (25 हजार रूपये) अभियुक्त अनवर शहजाद पुत्र जमशेद रजा निवासी मोहरूपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर हाल पता सैयदवाड़ा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। 
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अनवर शहजाद उपरोक्त के विरुद्ध फर्जी पता पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में थाना दक्षिण टोला पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसके आधार पर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ में अभियुक्त अनवर शहजाद जो विधायक सदर मऊ मोख्तार अंसारी के रिश्तेदार है के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 55 /21 धारा 3(1)  गैंगस्टर एक्ट का अभियोग भी पंजीकृत था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा की जा रही थी। अभियुक्त लगातार फरार था, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा उद्घोषणा कुर्की धारा 82 सीआरपीसी का आदेश भी निकल चुका था।

 *एक हत्यारोपित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-* 
आज दिनांक 31.07.2021 को थाना *मुहम्मदाबाद* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान सरया से मु0अ0सं0 389/21 धारा 323,504,506,302 भादवि0 में वांछित अभियुक् रामाकान्त यादव पुत्र रज्जू यादव निवासी नरौनी थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

 *02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-* 
आज दिनांक 31.07.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा ढेकुलिया घाट के पास से मु0अ0सं0 188/21 धारा 376,506 भादवि0 व 67 आइटी एक्ट में वांछित अभियुक्त शिवम तिवारी पुत्र विजय प्रकाश तिवारी भीटी थाना कोतवाली, थाना *चिरैयाकोट* पुलिस द्वारा सुल्तानीपुर मोड़ के पास से मु0अ0सं0 233/20 धारा 363,366 भादवि0 मेंं वांछित अभियुक्त अंगद पुत्र सकलदीप निवासी चकसहजा थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
Share:

ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर



मुख्यमंत्री से मिलेगा पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल

कुशीनगर जनपद में हो रही शराब तस्करी/पशु तस्करी का देगा जानकारी

पत्रकार शम्भू सिंह के साथ हुई ज्यादती, घर से बुलाकर शराब तस्करी में जेल भेजने की न्यायिक जांच व उन्हें न्याय दिलाने की मांग करेगें पत्रकार


शराब बरामदगी के स्थान व शराब रखने व रखवाकर उसे तस्करों के हाथों बिकवाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग करेंगे पत्रकार

मुख्यमंत्री जी को शराब व पशु तस्करी में लिप्त लोगों की सूची भी सौपेंगे पत्रकार

कुशीनगर में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न को क्रमवार बताएंगे पत्रकार

बिहार सीमा से लगें क्षेत्रों में बार बार तैनाती करा शराब व पशु तस्करों को मदद पहुँचाने की जानकारी भी देगें पत्रकार

मुख्यमंत्री जी से कुशीनगर के पत्रकारों को समय देने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ रवाना

मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर प्रवास के दौरान मिलेंगे पत्रकार

समय व तिथि निश्चित होते ही दी जाएगी सभी को जानकारी
Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789