कल 03 अगस्त को जनपद में आयोजित होगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान
बनाए गए है 343 वैक्सीनेशन केन्द्र, एक दिन में ही 40 हजार से अधिक का रखा गया है वैक्सीनेशन लक्ष्य
इस अभियान की सभी तैयारियां कर ली गयी है पूर्ण
सभी जुडे विभागो का रहेगा अन्तर्विभागीय समन्वय, लगाए गए है मजिस्ट्रेट
केन्द्रो पर पुलिस बल की भी रहेगी तैनाती
डीएम एवं एसपी ने मास्क का प्रयोग सहित कोविड प्रोटोकाल के पालन किए जाने की किए है अपील
इस अभियान के लिए वैक्सीन की है पर्याप्त उपलब्धता
देवरिया (सू0वि0) 02 अगस्त। कल 03 अगस्त को जनपद में आयोजित होने वाले मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस दिन 40 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है तथा सभी जुडे विभागो को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य पूर्ति के शतप्रतिशत निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग सहित सभी विभागो की इसमें सहभागिता होगी तथा वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विकास भवन सभागार में इस अभियान के तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि शासन के निर्णय के क्रम में कल पूरे जनपद में टीकाकरण का मेगा कार्यक्रम संचालित होगा। 40 हजार का लक्ष्य रखा गया है एवं 46800 वैक्सीन की उपलब्धता जनपद में इस अभियान के लिए सुनिश्चित हो गयी है। वैक्सीनेशन के लिए आन द् स्पार्ट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी होगी, सुरक्षा प्रबंध के लिए 100 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इस बार वैरीफायर के रुप में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों की ड्यूटी लगायी गयी है तथा मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गयी है, जो भ्रमणशील रह कर इस अभियान को सफल बनायेगें। लोगो को प्रेरित करने के लिए मैन पावर यथा- आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ती, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित ग्राम स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है जो टीकाकरण कराने के लिए लोगो को प्रेरित करेगें।
जिलाधिकारी ने अब तक के वैक्सीनेशन कार्यो के प्रगतियों से अवगत कराते हुए बताया कि 16 जनवरी से माह जुलाई तक 630407 लोगो का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें प्रथम डोज के 516232 एवं द्वितीय डोज के 114172 लाभार्थी सम्मिलित हैं। जनपद में 18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों का कोविड वैक्सीनेशन लक्ष्य 1066062 है, जिसमें से 225275 को प्रथम डोज तथा 8788 को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। 44 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 670466 के वैक्सीनेशन लक्ष्य है, जिसमें 267729 को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। द्वितीय डोज से 87669 लोगो को आच्छादित किया गया है।
जनपद में कल मेगा कोविड टीकाकरण अभियान के लिए 343 वैक्सीनेशन सेन्टर बनाए गए है, जिसमें से 68 जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं न्यू पीएचसी तथा 275 ग्रामीण क्षेत्रो में कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर सम्मिलित है।
जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि वे कोविड को खत्म न मानते हुए पूरी तरह से सर्तक व सजग रहें। बचाव ही इस बीमारी का उपचार है, इसलिए पूरी तरह से संवदनशील रहें और मास्क का प्रयोग अवश्य ही करें तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन कर अपने आप को जहां सुरक्षित रखें, वहीं पूरे समाज को भी स्वस्थ रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।
पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने कहा है कि वैक्सीनेशन का गुणात्मक प्रभाव देखने को मिला है। यह जन-जन का अभियान बने, लोगो में जागरुकता आए। कोविड नियमो का पालन करें और मास्क अनिवार्य रुप से लगाएं। उन्होने यह भी कहा कि इस अभियान के सफलता के लिए पुलिस बल की भी व्यवस्था कर दी गयी है। उन्होने जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि वैक्स्ीनेशन केन्द्रों पर पक्तिबद्ध होकर टीकाकरण कराएं। अपने बारी का इंतजार करें आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर अवश्य ही ले कर जाएं। वैक्सीनेशन की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होने तीसरी लहर के प्रति भी सर्तक रहने, कोविड प्रोटोकाल का पालन एवं वैक्सीनेशन जन-जन का अभियान बने, इसके लिए सभी को अपनी भागीदारी निभाने को कहा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दिए। इस दौरान एसीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह, डब्लूएचओ गुलजार त्यागी आदि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें