देवरिया पुलिस ने फर्जी फिंगर का क्लोन बनाकर खातों से रकम उडानेवालों को दबोचा
देवरिया जिले की सायबर सेल पुलिस ने लोगों के फिंगर का क्लोन बनाकर ठगी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया । पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने रुद्रपुर तहसील में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस तरह के गिरोह के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद सायबर सेल ने कड़ी मेहनत के बाद इन बदमाशों को धर दबोचा जिसमे चार लोगों की गिरफ्तारी की गई उनके पास से 19 नकली फिंगर क्लोन और 69 अंगूठों के निशान एक सादे पेपर पर मिले । आपको बता दें कि उसमें से एक व्यक्ति आधार से पैसा निकालने का कार्य एक जनसेवा केंद्र के माध्यम से करता है और एक व्यक्ति देवरिया में रबर की मोहर बनाने का कार्य करता है और बाकी 2 लोग उन दोनों के लिए गांवो में घूमकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से आधार की कॉपी और सादे पेपर पर अंगूठों का निशान ले लेते थे फिर बाद में धीरे धीरे उनके खाते की रकम गायब कर देते थे । इस पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि सभी लोग बैंकिंग संबंधित कार्यप्रणाली में सावधानी बरतते हुए लेन देन करें और किसी के द्वारा इस तरह के झांसे और लालच में न फसे ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें