देवरिया , बरहज तहसील के ग्रामसभा देउवारी निवासी पत्रकार भगवान उपाध्याय की निजी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रुप से किया जा रहा है कब्जा। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा लगातार विभाग के संबंधित अधिकारियों से किया गया लेकिन राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल शाहनवाज आलम के द्वारा हर समय गलत रिपोर्ट लगाकर खानापूर्ति किया जा रहा था । जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा जिला अधिकारी देवरिया आशुतोष निरंजन से 2 जुलाई को किया गया, जिसमें जिला अधिकारी द्वारा तहसील प्रसाशन को अवैध कब्जा रोकने एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए , एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी गई थी ,लेकिन तहसील प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिस पर प्रार्थी के द्वारा उप जिला अधिकारी बरहज को जिला अधिकारी के आदेश का कापी देकर न्याय की गुहार लगाई गई उपजिलाधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए राजस्व टीम गठित की गई । जिसमें शाहनवाज आलम द्वारा बिना किसी पत्थर से जरीब चलाएं प्रार्थी के भूमि को ही नवीन परती बताया गया जिससे यह साफ जाहिर है शाहनवाज आलम हल्का लेखपाल पर किसी भी बड़े अधिकारी के आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं और वे हर समय अपनी मनमानी करते रहते हैं ,ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि शाहनवाज आलम जब भी आते हैं कभी भी किसी पत्थर से सीमांकन नहीं करते वह सिर्फ मान मनाता की पैमाइश कर मौका से तुरंत निकल लेते हैं और शासन को हर समय गलत रिपोर्ट प्रेषित करते हैं।अब देखना हैं कि उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी लेखपाल के गलत रिपोर्ट देने पर शासन व प्रशासन को गुमराह करने के खिलाफ प्रशासन क्या कदम उठाता हैं।
सोमवार, 2 अगस्त 2021
Home »
» जिला अधिकारी एवं उप जिला अधिकारी का आदेश लेखपाल के लिए हैं जीरो






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें