प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के आधार लिंक बैंक खाते में ही होगें भुगतान
आधार से नही जुडने वाले बैंक खातो को लाभार्थी शीघ्रता से आधार से कराए लिंक-डीएम
_देवरिया (सू0वि0) 06 अगस्त।_ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने डूडा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासो का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराए जाए तथा जिन निर्माण कार्य परियोजनाओं में पूरी धनराशि उपलब्ध है उन कार्य परियोजनाओं को तत्परता पूर्वक इस माह तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किए जाए। उन्होने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जनपद को टाप 3 रैकिंग में लाए जाने हेतु सभी जुडे अधिकारियों को पूरे मनोयोग से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
समीक्षा में यह पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25796 आवास स्वीकृत है, 17383 के नीव स्तर के कार्य हुए है तथा 13 हजार आवास पूर्ण हो चुके। गौरी बाजार एवं भाटपाररानी को इस योजना के तहत पुरस्कार हेतु चिन्हित किया गया है। परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि सितम्बर माह के अन्त में भारत सरकार की टीम निरीक्षण के लिए जनपद में आयेगी। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के कार्यो के निर्माण में विशेष ध्यान देने पर बल दिया। यह भी बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पर बनायी जा रही फिल्म की शूटिंग के लिए जनपद को चुना गया है, जहां जल्द ही शूटिंग प्रारम्भ होगी। यह भी बताया गया कि अब आवास से संबंधित समस्त भुगतान आधार लिंक बैंक खाते से ही होगें। जिन लाभार्थियों का खाता आधार से नही जुडा है वे जल्द ही जुडवा लें। समीक्षा में जिलाधिकारी ने लार, रुद्रवपुर, गौरा बरहज में आवास निर्माण में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित कर ले कि कोई भी आवास झोपडीयुक्त न रहे उन्हे चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास से ऐसे जरुरतमंदो को जोडे।
शहरी आजीविका मिशन के समीक्षा में स्वयं सहायता समूहों के गठन के धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असन्तोष जताया, लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश में देवरिया की रैकिंग 32 वी से 6 वीं पर होने पर निर्देश दिया कि जनपद को टाप 3 में लाये जाने का प्रयास हो।
निर्माण कार्यो में 2017-18 की 38 परियोजनाओं की आधी धनराशि प्राप्त होने पर शेष धनराशि के लिए शासन स्तर पर पहल किए जाने के निर्देश दिए, जिससे कि जो सडके डूडा के तहत बनायी जा रही है, उसे इस माह के अन्त तक पूरा किया जा सके। यह बताया गया कि 10 सडको के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है, वे पीडब्लूडी द्वारा जांच की प्रक्रिया में है। परियोजना अधिकारी विनोद कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि 20227.886 लाख के विभिन्न प्रस्ताव विभिन्न जन प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त हुआ है, उसे शासन को भेजा गया है।
बैठक में परियोजना अधिकारी, अवर अभियंता गण, डूडा सर्वेयर व अन्य संबंधित कर्मी गण आदि जुडे रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें