सोमवार, 2 अगस्त 2021
Home »
» गैस रिसाव होने से सिलैंडर ने आग पकड़ ली,फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
गैस रिसाव होने से सिलैंडर ने आग पकड़ ली,फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
टुण्ड्रा, नगला सिंघी क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी भगवंत में हुब्ब लाल पुत्र रामस्नेही राठौर के घर पर उनकी बड़ी बेटी हेमलता सुबह 08 बजे भोजन पकाते समय अचानक रैगयुलैटर से गैस रिसाव होने पर सिलैंडर ने आग पकड़ ली जैसे ही आग की ज्वाला तेज़ होती देख वह चिल्लाई पास में बैठे परिवार वाले भाई बहिन व भाभी के सहयोग से जलते हुए सिलैंडर को घर से बाहर निकाला आसपास के लोग भय के कारण सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गये कुछ लोगों ने घरेलू उपकरणों जूट की बोरी मिट्टी आदि से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन काबू नहीं पा सके परिवार वालों ने फायर सुरक्षा कर्मियों को सूचना की मौके पर पहुंचे दमकल से आग पर काबू पाया और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित भी किया ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें