त्रमेगा वैक्सीनेशन अभियान में लक्ष्य से अधिक की पूर्ति होने पर जिलाधिकारी ने दी बधाई
देवरिया (सू0वि0) 04 अगस्त । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कल सम्पन्न हुए मेगा वैक्सीनेशन में लक्ष्य से अधिक की पूर्ति किए जाने पर सभी जुडे विभाग यथा-स्वास्थ्य, राजस्व, विकास, पुलिस आदि के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सभी को बधाई दी है। आगे भी इसी तन्मयता से कार्य किए जाने की अपेक्षा भी की है।
जिलाधिकारी श्री निरंजन गूगल मीट के माध्यम से आज सायं स्वास्थ्य विभाग के कार्यो वैक्सीनेशन, कान्टेक्ट ट्रेसिंग, सेम्पलिंग, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन के लिए जन सुगमता के दृष्टिगत टोकन सिस्टम को अपनाए, इससे लोगो को दिक्कतों का सामना नही करना पडेगा। साथ ही उन्होने प्रथम एवं द्वितीय डोज के लिए अलग-अलग लाईन लगवाए जाने पर बल देते हुए यह भी कहा कि यदि संभव हो तो इसके लिए अलग-अलग काउन्टर लगाए जाए तो और ही बेहतर व सुगम होगा।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि द्वितीय डोज के लिए दिए गए कार्ड पर तिथि भी अंकित होती है। उस तिथि अनुसार ही द्वितीय डोज का वैक्सीन लगवाने के लिए जाए। इसके लिए उन्होने आशा, ग्राम प्रधान, आंगनवाडी कार्यकर्तियों के माध्यम से लोगो को जागरुक व इसकी जानकारी आमजन को दिए जाने को कहा।
जिलाधिकारी ने कान्टेक्ट ट्रेसिंग व सैम्पलिंग कार्य को भी प्रभावी तरीके से किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होने सीएमओ डा आलोक पाण्डेय को निर्देश दिया कि वे सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में समान अनुपात में लैब टेक्निसियन/लैब सहायक की तैनाती करें। उन्होने आक्सीजन प्लान्ट स्थापना के संबंध में एएसडीएम अरुण कुमार से जानकारी किए और कार्यो में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश के तहत तत्परता पूर्वक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को कहा। कहा कि इस कार्य में शीघ्रता रखी जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज द्वारा बताया गया कि आज 1093 आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। जिलाधिकारी ने सभी जुडे अधिकारियों, कर्मचारियों, सीएससी संचालकों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता नही अपनाए जाने को कहा। उन्होने आरसीएच पोर्टल पर डाटा अद्यतन किए जाने का भी निर्देश दिया।
बैठक में एसीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह, डा संजय चन्द्र, डा अंकुर सांगवान, डीसीपीएम राजेश कुमार गुप्ता, पूनम, डा सुरेन्द्र चौधरी सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी गण व अन्य संबंधित स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी, कर्मचारी जुडे रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें