बड़ी खबर।
झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जा रहा था, जो जेल में बंद है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की खबर सामने आने के बाद अतीक अहमद के परिवार में शोक की लहर है।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें