पशुपालन विभाग की संचालित योजनाओं को पूरे मनोयोग से करें क्रियान्वित
पशुओं का इलाज सहित सभी कार्य योजनाओं को प्राथमिकता के साथ करें सुनिश्चित-डीएम’
देवरिया (सू0वि0) 07 अगस्त। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन गूगल मीट के माध्यम से पशुपालन विभाग की एक-एक कार्य योजनाओं की गहन समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी पशु चिकित्साधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पशुपालन विभाग की संचालित योजनाओं को पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए उसमें और बेहतर प्रगति लायेगें तथा जनपद को अग्रणी भूमिका में रखेगें।
जिलाधिकारी श्री निरंजन गौ आश्रय केंद्रों के निर्माण एवं निराश्रित गोवंशो के संरक्षण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि जो गौआश्रय केन्द्र निर्माण पूर्ण होने की स्थिति में है, उसे तत्कालिक रुप से अवशेष कार्याे को पूर्ण कराएं। उन्होने गौआश्रय केन्द्रो के निर्माण कार्याे को अभियान मोड में कराये जाने का निर्देश दिया तथा कार्य प्रगतियों का प्रभावी अनुश्रवण कर उसे पूर्ण कराए जाने को कहा। उन्होने ने टीकारण, बन्ध्याकरण एवं पशु चिकित्सा सेवाओं, ट्रैकिंग आदि कार्याे की समीक्षा के दौरान इन कार्याे में और सक्रियता के साथ कार्य किये जाने को कहा। उन्होने ट्रैकिंग कार्याे एवं पशु चिकित्सा कार्याे को सुचारु रुप से किये जाने का निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी गण व अन्य संबंधित अधिकारी आदि जुड़े रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें