तेज रफ्तार की कहर ने दो की ली जान तीन गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार कि अनियंत्रित बोलोरो ने चार को रौदा, एक की मौत तीन की हालत गंभीर।
आज ही एक युवक की मौत, फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिड्ढा मोड पानी टंकी के पास रोडवेज बस की टक्कर से हुई ।
बलिया - तेज रफ्तार के कहर ने 2 की ली जान, तीन और गंभीर रूप से घायल , एक युवक फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिड्ढा पानी टंकी के पास के रोडवेज बस का शिकार हुआ ।
दूसरा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतरसुआ गाँव के पनसरवा मोड़ पर अनियंत्रित बोलोरो का शिकार हुआ तेज रफ्तार बोलोरो लोगों को रौदते हुए साइकिल की दुकान में जा घुसी।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पकवाइनार सिधागर घाट मार्ग को जाम कर वाहन चालक पर करवाई और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर रसड़ा कोतवाल नागेश उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और जाम को छुड़वाने का घंटों प्रयास किया गया घंटो बाद मौके पर पहुंचे रसड़ा एसडीएम प्रभु दयाल ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार के गुजर-बसर के लिए आवास और पट्टे की जमीन दी जाएगी और वाहन चालक पर कार्यवाही की जाएगी इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को समाप्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकवाइनार से कासिमाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रोड के किनारे खड़े लोगों को धक्का मारते हुए साइकिल की दुकान में जा घुसी इस घटना में गुमती में साइकिल मरम्मत का कार्य कर रहे दुकान मालिक 34 वर्षीय बैजू राम पुत्र रामजन्म राम निवासी मुस्तफाबाद की इलाज के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई जबकि अन्य 12 वर्षीय अमन खरवार पुत्र अमरदेव खरवार निवासी अतरसुआ।
38 वर्षीय राधिका देवी पत्नी स्वर्गीय बेचू यादव निवासी तियरा हैदरपुर थाना नगरा और 10 वर्षीय आशुतोष यादव पुत्र सुरेंद्र यादव ग्राम सभा धनईपुर घायल गंभीर रूप से घायलों को आसपास के लोगों ने निजी साधन से मऊ अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें