देवरिया। विनोद गुप्ता को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री, रमेश सिंह को शिक्षक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक, और उमेश शाही डब्लू को आर्थिक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक बनाये जाने के बाद रविवार को रुद्रपुर आगमन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओ ने सभासद जितेंद्र गुप्ता के इमामबाड़ा स्थित आवास पर मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा में ही युवाओं का सम्मान सुरक्षित है रुद्रपुर से जुड़े लोगों का पार्टी ने सम्मान किया है इसके लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह को विशेष रूप से बधाई है। पदाधिकारियों का नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मदन मोहन गुप्त, संजय गुप्त, प्रमुख प्रतिनिधि रामसुधारे पासवान, निखिल गुप्ता, सन्तोष सिंह,सुनील त्रिपाठी, मनोज कुमार, दीपक जायसवाल,राजेश वर्मा, श्रवण गुप्ता,जय बहादुर गौतम, सन्तोष कुमार गुप्ता, सभासद सुनील कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जयसवाल, गोपाल गुप्ता, सोनू जायसवाल, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, रमेश गुप्ता, डॉ अनुज श्रीवास्तव , डॉ धनन्जय पटवा, आदि कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया भाजपा नेताओं का काफिला रामलक्षन पहुंचा वहां भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और नेताओं का गोला वार्ड में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
रविवार, 1 अगस्त 2021
Home »
» पिछड़ा मोर्चा के पद से नवाज़े गए पदाधिकारियो का जोरदार स्वागत किया गया






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें