गुरुवार, 5 मई 2022
साक्षात्कार 10 एवं 11 मई को
राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग 07 मई को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत करेगीं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक तथा अस्पताल व गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण
*समस्त राजस्व / चकबन्दी न्यायालय के साथ साथ राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार के कार्य का समय 30 जून तक परिवर्तित
उच्च न्यायालय इलाहबाद का बड़ा आदेश-
थाने में किसी को बुलाने के लिए मंजूरी जरूरी-HC
बिना थानाध्यक्ष की मंजूरी के नहीं बुला सकेंगे किसी को-HC
मंजूरी बिना किसी को नहीं बुला सकेंगे पूछताछ के लिए-HC
अभियुक्त को भी बुलाने के लिए अनुमति आवश्यक-HC
बिना मंजूरी के अधीनस्थ नहीं बुला सकेंगे पूछताछ के लिए-HC
किसी भी पुलिस स्टेशन में शिकायत की जा सकती है-HC
बुधवार, 4 मई 2022
डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान का किया शुभारम्भ
जिलाधिकारी ने किया गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने किया कुरना नाला परियोजना का निरीक्षण*
जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण, मिली खामियां
शिकायत प्राप्त चौदह कोटेदारों के यहां एक साथ एसडीएम व तहसीलदार ने मारा छापा
गैर इरादन हत्या करने के प्रयास में महिला सहित तीन गिरफ्तार
जौनपुर। खुटहन थाने की पुलिस ने गैर इरादन हत्या करने के प्रयास की आरोपी महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया की है।
मालूम हो कि एक मई की शाम करीब साढ़े छह बजे दबंगो ने फरियाद पुत्र चौथी शाह को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले तीन अभियुक्त 1. सलीम पुत्र फेकू 2. रूकसाना पत्नी हकीमू निवासी गण तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर 3. रामसिंह यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी खुटहन (उचैना) थाना खुटहन के खिलाफ धारा 147/323/504/506/427/308 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज करके तलास कर रही थी आज तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
छात्र हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
जौनपुर। इण्टर के छात्र मिथिलेश यादव हत्याकाण्ड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास हत्या प्रयोग किया गये डण्डे को भी बरामद किया है।
मालूम हो कि रविवार को इण्टर के छात्र मिथेलश यादव का प्रैक्टिल की परीक्षा देते समय फाइल देखने के विवाद में 20 से 25 युवक स्कूल में धावा बोलकर लाठी डण्डे से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलास कर रही थी। मुखवीर की सूचना पर आज जलालपुर पुलिस ने चवरी बाजार रोड के किनारे खडे चार व्यक्तियों 1.अभिषेक उर्फ साहिल उर्फ गब्बर सोनकर पुत्र सुरेन्द्र सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 21 वर्ष , 2. प्रियान्शु सोनकर पुत्र विरेन्द्र सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 19 वर्ष , 3- नीरज सोनकर पुत्र भुलई सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 20 वर्ष , 4- अन्तिम सोनकर पुत्र विशुन सोनकर निवासी लालपुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 19 बताया को गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशान देही पर आला कत्ल दो लकडी के रोल व दो बांस का डंडा बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नेवढ़िया गोलीकांड में माँ बेटा पर दर्ज हुआ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार की रात गोली मारकर की गयी राजबली यादव की हत्या व अन्य तीन लोगों को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपित मां व बेटे के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की धारा लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में एएसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने तीन टीमें लगा दी हैं। दावा किया कि शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर मंगलवार को पीएम के बाद राजबली का शव परिजनों को सौंप दिया गया। गोली से घायल तीन लोगों का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त रहा।
रामनगर गांव में सोमवार की देर रात मामूली विवाद में चाचा की हत्या तथा चाची, भाभी और भतीजे को गोली मारने के मामले में आरोपी और उसकी मां पर हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। राजबली यादव (60) और सूर्यबली यादव सगे भाई हैं। राजबली छोटे थे। दोनों का परिवार एक ही मकान में पार्टिशन डालकर रहता है। खेत के मेड़ आदि छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर दोनों परिवारों में वाद-विवाद होता रहता है। इसी को लेकर दोनों के परिवार की महिलाओं के बीच सोमवार को दिन में नोकझोंक हुई थी।
राजबली इसी को लेकर किसी से बातचीत कर रहे थे। यह देखकर सूर्यबली यादव की पत्नी अमृता देवी को शक हुआ कि वह उसकी आलोचना कर रहे हैं। इसको लेकर वह गुस्से में थी। उसने रात करीब 11 बजे घर पहुंचे अपने बड़े बेटे आकाश उर्फ राजू से इसकी शिकायत की। इसके बाद आपराधिक प्रवृत्ति का आकाश तैश में आ गया। आरोप है कि वह रात 12 बजे छत पर जाकर राजबली के परिवार वालों से विवाद करने लगा। इसके बाद नीचे उतरा और तमंचा लेकर घर के बाहर आया। वहां चारपाई पर सो रहे राजबली यादव के पास पहुंचा। इसके बाद राजबली यादव और आकाश में कहासुनी हो गई।
इसके बाद तमतमाए आकाश ने तमंचा निकालकर राजबली यादव के सीने और पेट में गोली मार दी। बगल की खाट पर लेटी राजबली की पत्नी शांति देवी को भी गोली मार दी। यह सब देख शोर मचाते हुए बाहर आई राजबली की बहू विमला देवी (45) की कमर और उसके बेटे गौरव (13) की जांघ में एक-एक गोली मार दी। तब तक आरोपी के तमंचे की गोली खत्म हो गई। इस पर राजबली के बेटे रवींद्र यादव ने ईंट से उसे मारने की कोशिश की, लेकिन, फिसलकर गिर गया। इस पर आकाश ने तमंचे की मुठिया से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया। फिर बाइक से फरार हो गया।
इसके बाद पड़ोसी पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने राजबली को मृत घोषित कर दिया। जबकि शांति, विमला देवी और गौरव को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। रवींद्र की तहरीर पर पुलिस ने आकाश उर्फ राजू और उसकी मां अमृता के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की मां अमृता और पिता सूर्यबली यादव को पकड़ लिया है। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
ट्रक ने दो सगे भाइयो को रौदा , छोटे भाई की मौत
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार के पास बाइक सवार दो सगे भाईयों को ट्रक ने रौंद दिया। गम्भीर रुप से घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए स्थानीय लोग लेकर अस्पताल पहुंचाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा गांव निवासी 19 वर्षीय सलमान व 22 वर्षीय गुफरान पुत्रगण तेजू अपने बाइक से सोमवार की रात आयरमानिस ढ़ाबे पर जा रहें थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छोटे भाई सलमान की मौत हो गई। वहीं गुफरान जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है । वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
दो थाना क्षेत्रो में हुई मार पीट पांच लोग घायल
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर मंगलवार को हुए संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। जफराबाद के जमैथा गांव में जमीन विवाद में मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गए। जबकि शाहगंज में दबंगो ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पांचो का उपचार कराया गया।
जफराबाद क्षेत्र के जमैथा गांव में मंगलवार को महेंद्र यादव तथा रविन्द्र यादव के बीच जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गयी। बगल की जमीन में रविन्द्र यादव ने बांस से घेरेबन्दी करके सब्जी बोया था। रविन्द्र का आरोप है कि महेंद्र यादव ने उसी बांस के बेड़े को उखाड़ दिया। पूछने पर गाली गलौज तथा मारपीट हुई।मारपीट में महेंद्र यादव का सिर फट गया तथा उनकी पत्नी जनकनंदिनी का हाथ फैक्चर हो गया। दूसरी तरफ रविन्द्र यादव के चेहरे तथा उनकी पत्नी के शरीर में काफी चोट आयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
उधर सराख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा गांव निवासी 32 वर्षीय पीयूष कुमार पुत्र मोती राम सोमवार को अपने ननिहाल शाहगंज थाना क्षेत्र के दिपाईपुर मंगलिक कार्य में आया था। गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। देर रात खाना खाकर बाइक से घर जा रहे पीयूष को गांव के ही दबंग युवकों ने सिधाई गांव के समीप रोक लिया। लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित युवक की तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
बारात गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बारात गए युवक की चाकू गोदकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। युवक का शव सुबह मंगलवार को जनवासे से 200 मीटर दूर गांव में पाया गया। सुबह जानवर चराने के पहुंचे चरवाहों ने देखा। पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जानकारी होने पर सुबह परिवार के लोग भी पहुंच गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के दादर गंधौना गांव से राजकुमार यादव के पुत्र लवकुश यादव की बारात मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सोमवार को फौजदार यादव के यहां गई थी। बारात में जियालाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव उर्फ बच्ची,. साथी गोविंद दूबे कोटिगांव, शिवनारायण दूबे बौरिया के साथ गये थे। जब कमलेश जनवासे से 200 मीटर दूर पहुंचा था तभी आधा दर्जन बाईक पर सवार अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक लिया। अज्ञात लोगों ने कमलेश को गाली देना शुरू कर दिया। गाली सुन कमलेश के दोस्तों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मनबढ़ माने नहीं और तीनों को मारने लगे। मनबढ़ों ने उसी समय कमलेश को पकड़कर चाकू से गोद गोद कर मार डाला और शव को वहीं खेत में फेंककर भाग गए।
साथियों ने डरकर घटना की सूचना परिजनों को नहीं दी। रात भर शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह गांव के चरवाहे खेत की तरफ गए तो खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव देखकर ग्राम प्रधान को जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर कमलेश जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी जानकारी करने लगे। कोतवाली पहुंचकर फोटो देखकर युवक की पहचान कमलेश यादव उर्फ बच्ची के रूप में किया। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी। आरोपितों की पहचान करने में पुलिस जुटी रही। दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
परशुराम ने शस्त्र व शास्त्र दोनों का प्रयोग समाज हित में किया
जौनपुर। भगवान परशुराम की जन्मतिथि पर मंगलवार को जिलेभर में विविध आयोजन किए गए। इस दौरान कहीं शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम को अन्याय व अनाचार का विरोध करने वाला बताया। ब्राह्मण चेतना समिति के रासमंडल मुख्यालय पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम का परसु आसुरी वृत्ति के नाश के लिए ही उठा।
पंडित लाल बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम ने शस्त्र व शास्त्र दोनों का प्रयोग समाज हित में किया। सभाजीत द्विवेदी प्रखर ,इस मौके रामयश मिश्र, मनोज तिवारी, अरुण कुमार मिश्र, संदीप तिवारी आदि रहे। संचालन महामंत्री अशोक मिश्रा व आभार संस्थाध्यक्ष ड. रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
परशुराम की जन्मतिथि पर जमैथा में समारोह आयोजित किया गया। पत्रकार अनिल पांडेय ने कहा कि परशुराम पितृभक्त, मातृभक्त व आतताइयों के प्रबल शत्रु थे। अध्यक्षता डा.अखिलेश मिश्र ने की। संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडेय ने व आभार सुधाकर शुक्ल ने व्यक्त किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष शुक्ल, संजय उपाध्याय, वेद प्रकाश शुक्ल उपस्थित थे।
मंगलवार, 3 मई 2022
04 मई से 18 मई तक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु लगेगा कैम्प
सीडीओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत समीक्षा बैठक की
रामगढ़ ताल पुलिस ने चलाया संघनन चेकिंग अभियान-ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीय पर पुलिस रही मुस्तैद
शांतिपूर्ण रूप से मनाई गई ईद, जगह कम पड़ने पर सड़को पर पढ़ी नमाज
विद्याज्ञान स्कूल प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में प्रत्युष विहार के पाँच विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की :
युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगो को मारी गोली
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर में रात करीब 12 बजे युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गोली मार दी। इस वारदात में बृद्ध की मौत हो गई है , दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। पुरानी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। रामनगर निवासी रविंद्र यादव का परिवार दो दिन पहले मुंबई से आया है। उनकी बेटी खुशबू के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में थे, तभी पड़ोस का आकाश उर्फ राजू पिस्टल लेकर पहुंचा। आरोप है कि राजू ने पहले उनके दादा राजबली (70) पर गोली चला दी।
यह देख रविंद्र यादव (55) उनकी मां शांति देवी, पत्नी विमला देवी (45) और बेटा गौरव (13) नीचे आए। इन्हें भी राजू ने गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आ गई। सीओ मड़ियाहूं संत कुमार उपाध्याय पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दो की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है
सोमवार, 2 मई 2022
उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम
सीएम साहेब ! मेरे बेटे के हत्यारो के घर पर चलाया जाय बुलडोजर
जौनपुर। रविवार को जलालपुर थाना क्षेत्र रामरूप इण्टर कालेज भवनाथपुर त्रिलोचन महादेव में प्रैक्टिल परीक्षा के दरम्यान हुई इण्टर के छात्र की हत्या के बाद से उसका पूरा परिवार सदमें आ गया है। मां बाप और भाई के आंखों के आंशू बंद नही हो रहा है। उसके पिता ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को पत्र लिखकर फरार हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की गुहार लगायी है।
रविवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के राम रूप् सर्वोदय इंटर कालेज भवनाथपुर में इण्टर में भौतिक विज्ञान की प्रैक्टिकल की परीक्षा देते समय फाइल देखने के विवाद में इण्टर के छात्र मिथिलेश यादव की लाठी डण्डे से पीटकर हत्या कर दिया गया। इस मामले में मृत छात्र के पिता उपेन्द्र यादव ने आधा दर्जन नामजद तथा एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आज उपेन्द्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फरार पुत्र के हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलवाने की गुहार लगायी है।
पत्रकारो से अपनी पीड़ा सुनाते हुए पिता की आंखे छलक उठी जिससे एक बार फिर माहौल गमगीन हो गया।
jD वाराणसी और D I O S पहुंचे मृतक छात्र के घर
सात पशु तस्कर गिरफ्तार , 17 गोवंश बरामद
जौनपुर। बदलापुर एवं महराजगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार की रात वध हेतु ले जाए जा रहे 17 गोवंश बरामद करते हुए मौके से सात तस्करों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सातो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक बदलापुर योगेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की पशु तस्कर रात में सूचना मिली कि कुछ ही देर में महराजगंज की तरफ से पशु तस्कर मवेशियों को लेकर निकल रहे हैं। उन्होंने घटना की सूचना थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार शुक्ला को दी। खुद पुलिस फोर्स के साथ इंदिरा चौक पर घेराबंदी शुरू कर दिया। इंतजार कर रहे थे कि कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार ट्रक महराजगंज की तरफ से आता दिखायी दिया। पुलिस टीम ने ट्रक को रुकने का इशारा किया।
चालक रोकने की बजाय ट्रक को सुल्तानपुर रोड की तरफ मोड़कर भागने लगा। पीछे से एसओ महराजगंज व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर ने ट्रक का पीछा कर लिया। खजुरन मोड़ तक जाते-जाते पुलिस टीम ने ट्रक को घेरकर रोक लिया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक ने प्रभारी निरीक्षक बदलापुर की गाड़ी पर टक्कर मारने का भी प्रयास किया। घटना में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने ट्रक में सवार सभी तस्करों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी।
अस्पताल में 250 केवीए जनरेटर व पत्रकार कक्ष का एमएलसी ने किया शुभारम्भ
जौनपुर। जिला चिकित्सालय में मरीजों के बेहतर सुविधा के लिये विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने अपने विधायक निधि से अधिष्ठापित 250 केवीए का जनरेटर लगवाया। इसके साथ ही जनपद के पत्रकार साथियों के लिये एक सुविधा कक्ष भी बनवाया। उपरोक्त दोनों का शुभारम्भ करने के लिये एमएलसी श्री सिंह सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल परिवार की उपस्थिति में उपरोक्त दोनों का शुभारम्भ श्री सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके शर्मा, छाती एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डा. अतुल श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता सहित तमाम चिकित्सक, स्टाफकर्मी, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी, डीएम ने किया शुभारम्भ
जौनपुर। अमृत योजना के अन्तर्गत जीआईएस आधारित महायोजना-2031 के प्रस्तावित प्रारूप जिसे नियंत्रक प्राधिकारिणी समिति विनियमित क्षेत्र जौनपुर द्वारा अनुमोदित किया गया है, पर आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त किये जाने हेतु नगर एवं ग्राम्य नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में 31 मई तक प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर तथा विनियमित क्षेत्र कार्यालय में प्रारम्भ किया गया।
इस दौरान महायोजना-2031 के प्रस्तावित प्रारूप पर आम लोगों के सुझाव और आपत्ति आमंत्रित की गयी है। जिलाधिकारी ने जौनपुर से वाराणसी मार्ग की तरफ औद्योगिक एवं नयी टाउनशिप महायोजना-2031 में प्रस्तावित किये जाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम स्थल कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, आशीष त्रिपाठी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल विनियमित क्षेत्र कार्यालय में प्रदर्शनी का शुभारम्भ प्रातः 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर तकनीकी विशेषक एवं कंसल्टेन्ट नगर नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश प्रियांक पुरवार व अवर अभियन्ता विनियिमत क्षेत्र मिथलेश कुमार, आरएसी आशीष त्रिपाठी, विनियिमत क्षेत्र कार्यालय के पंजीकृत इंजीनियर, ड्राफ्टमैन व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने थाना कोतवाली थाना बदलापुर का किय औचक निरीक्षण
जौनपुर । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गहनता से अपराध रजिस्टर, तामिला रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, एससी एसटी रजिस्टर, गैंगस्टर रजिस्टर की बारीकी से निरीक्षण किया गया।
त्यौहार रजिस्टर को अपडेट कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट सूचना व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने असलहों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। लंबित विवेचना की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और पाया कि विवेचना की स्थिति अच्छी है। तामिले के मामले में स्थिति संतोषजनक मिली।
जिलाधिकारी द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। आगंतुकों के लिए बैठने एवं पेयजल की उचित व्यवस्था रहे।
उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न एवं पास्को एक्ट के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और शिकायतकर्ता से अच्छा व्यवहार रखते हुए मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। थाना समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों पर प्राथमिकता के तौर पर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालबहादुर, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह, थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
जनपद में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनायें विषयक जागरुकता शिविर तथा महिला जनसुनवायी कार्यक्रम का आयोजन 05 मई को
कृषि ड्रोन प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं अनुदान हेतु इच्छुक लाभार्थियों का निर्धारित प्रारुप पर आवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य
अनुपम कालोनी में बनाये गये पार्क का डीएम ने किया लोकार्पण
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा लोक निर्माण विभाग की अनुपम कालोनी में बनाये गये पार्क का लोकार्पण किया गया। यह पार्क रोटरी इंटरनेशनल जौनपुर एवं नगर पालिका के सहयोग से सुन्दरीकरण किया गया है। इस पार्क को सतत रूप से देखभाल की जिम्मेदारी रोटरी इंटरनेशनल जौनपुर को दी गयी है। रोटरी इंटरनेशनल आगामी अवधि में इसका पूर्ण देखभाल करेगा। इस पार्क में पॉम ट्री घास फूल तथा जलनिगम के सहयोग से समरसेबल पम्प लगा दिया गया है।
इसके अतिरिक्त इस पार्क में बच्चों को खेलने व ओपेन जिम तथा आई लव जौनपुर भी स्थापित किया गया है। मौके पर अपर जिलाधिकारी (भू० - रा०) जौनपुर, अपर जिलाधिकारी (वि० रा०) जौनपुर, उपजिलाधिकारी सदर जानपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जॉनपुर व नोटरी इंटरनेशनल के सदस्य मौजूद रहे।
समाज ठुकरा देता है जिन रोगियों को, समर्पित भाव से उन सभी की सेवा कर रही दिव्य प्रेम सेवा मिशन
जौनपुर। कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को समाज में फैली गलत अवधारणाओं और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है, आज के अत्याधुनिक दौर में भी हमारे समाज में एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है जो छुआ-छूत और भेद भाव से दो-चार होता है, ऐसे ही ही पीड़ितों और वंचितों के लिए दिव्य प्रेम सेवा मिशन पिछले 25 सालों से काम कर रहा है।
कुष्ठ रोगियों का सरकारी और प्राइवेट अस्पताल इलाज नहीं करना चाहते। कुष्ठ रोगियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और उनकी तमाम समस्याओं को देखते हुए 25 साल पहले हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना हुई, आज भी दिव्य प्रेम सेवा मिशन न केवल कुष्ठ रोगियों की देखभाल कर रहा है, बल्कि उन्हें नया जीवन देने का काम कर रहा है, यह उक्त बातें दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक एवं प्रमुख डॉ आशीष गौतम भैया जी ने कही।
डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि मिशन की सेवा संस्कृति के मूल में सर्वे भवन्तु सुखिनः, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से प्रेरित है।
अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की गई जो लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।
हरिद्वार के चंडी घाट पर स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन देशभर के कुष्ठ रोगियों का इलाज करता है।
मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशीष भैयाजी हरिद्वार में धार्मिक कार्यक्रम और पर्यावरण के लिए काम करने आए थे, जिसके बाद उन्होंने हरिद्वार की गंगा किनारे बनी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले कुष्ठ रोगियों की बस्ती को देखा तब उन्होंने इन लोगों के दर्द को महसूस किया और जिसके बाद दिव्य प्रेम सेवा मिशन की शुरुआत हुई।
आशीष गौतम ने बताया कि 25 साल पहले एक झोपड़ी से इस मिशन की शुरुआत हुई थी, आज उनके देश भर में लगभग 25 हजार लोग ऐसे हैं, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस संस्था से जुड़े हुए हैं। देश भर में तमाम शहरों में रहने वाले कुष्ठ रोगियों के लिए यहां पर इलाज की व्यवस्था की जाती है।
डॉ आशीष गौतम का कहना है कि इन लोगों की पीड़ा देखकर किसी का भी मन दर्द से भर जाए, यह लोग ऐसी बीमारी से ग्रसित हैं जो धीरे-धीरे अंगों को खराब कर देती है, इस बीमारी का भी इलाज है यह जरूर है कि बीमारी के इलाज में समय जरूर लगता है। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि उनकी बीमारी के लिए काम करके इनके बच्चों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए, इसके लिए दिव्य प्रेम सेवा मिशन में ही छोटे बच्चों और बड़े बच्चों का स्कूल चलाया जाता है जहां पर उन्हें तमाम शिक्षा दीक्षा दी जाती है।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन आज देश में ही नहीं बल्कि विश्व में अपना एक अलग स्थान बना चुका है। डॉ आशीष ने बताया कि कुष्ठ रोगियों की मरहम पट्टी करने से शुरू होकर आज व्यवस्थित चिकित्सालय और कुष्ठ रोगियों के बच्चों के लिए विद्यालय तथा तीर्थ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं हेतु निःशुल्क भोजनालय का संचालन मिशन कर रहा है।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन से ही जुड़े प्रो. डॉ नंदलाल सिंह इस मिशन में बतौर संयोजक दिव्य प्रेम सेवा मिशन काशी अंचल पद पर हैं। उनका कहना है कि इस संस्था से जब से जुड़े हैं तब से उन्होंने कुष्ठ रोगियों की पीड़ा को तो देखा और जाना ही है. साथ ही साथ संस्था के लोगों को यह अच्छा लगता है कि कुष्ठ रोगियों के बच्चे अब मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं दिव्य प्रेम सेवा मिशन लगभग 300 से अधिक बच्चों को 12वीं तक की शिक्षा देने के बाद अन्य दूसरे कोर्स भी करवा रहा है।
मियांपुर स्तिथ प्रांगण में जौनपुर इकाई द्वारा आयोजित परिवार मिलन कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन जौनपुर इकाई के संयोजक संजय सिंह, संरक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह,जनार्दन सिंह, डॉ अतुल कुमार सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, पवन सिंह, डॉ दिलीप जायसवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह, पंकज सिंह, सीनिद्ध सिंह, रूद्रसेन सिंह, अनुरुद्ध सिंह, सुशील सिंह, अनिल जायसवाल, विशाल सिंह,सत्यप्रकाश सिंह, राजेश,अमन श्रीवास्तव संयोजक युवा शक्ति दिव्य प्रेम सेवा मिशन जौनपुर इकाई उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम उपरांत दिव्य प्रेम सेवा मिशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी उपस्तिथ लोगों को धन्यवाद दिया एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का कराया एहसास
जौनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जौनपुर @ipsajaysahni के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आगामी त्यौहार/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में पैदल गस्त कर आम जनता के साथ संवाद कर दिलाया गया सुरक्षा का एहसास। footpatrolling
रविवार, 1 मई 2022
मा0 राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
मजदूर दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के कार्यक्रम मे पूर्व राज्यमंत्री वर्तमान विधायक ने मजदूरों को अंग वस्त्र भेटकर किया सम्मानित
देवरिया।रुद्रपुर आज रविवार को श्रमिक दिवस पर ग्राम सभा सुल्तानी में ग्राम प्रधान संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विकासखंड से जुड़े मनरेगा मजदूरों को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री वर्तमान विधायक माननीय जयप्रकाश निषाद द्वारा अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार आज मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्हें सबल बनाने का काम कर रही है मनरेगा के द्वारा रोजगार की गारंटी के साथ ही मजदूरों को दुर्घटना बीमा के साथ कई योजनाओ का लाभ दे रही हैं। संगठित और असंगठित मजदूरों को लेकर सरकार योजनाओं के माध्यम से उन्हें मजबूत बना रही हैं। कार्यकम्र को ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान, संगम धर द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र पासवान, सूर्यभान सिंह ने भी सम्बोधित किया तथा उपेंद्र नाथ सिंह, प्रताप सिंह, ऋषिकेश, नरेंद्र यादव, बबलू शर्मा, सत्येंद्र प्रसाद, शैलेश यादव, सुभाष यादव, चंद्र भूषण सिंह, अवधेश पासवान, कृष्णा सिंह, चंद्रमणि सिंह, जितेंद्र यादव, सरवन कुमार पासवान, मनोज कुमार सिंह ,अनिल कुमार, आनंद सिंह,आदि उपस्थित रहे संचालन राजकुमार यादव ने किया





