गोरखपुर पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा के निर्देश ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीय देखते हुए।रामगढ़ ताल थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला ने रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के नौकायान पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालान भी किया गया।इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर शासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। हर हाल में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस की नकेल कसी गई है। प्रशासन का मानना है कि आमतौर पर अपराध की वृद्धि में इनकी अहम भूमिका होती है। उधर बाइक सवारों पर पुलिस की कड़ी नजर है।इस दौरान वाहनों पर सवार लोगों की जहां जांच की गई वहीं उनके कागजात भी चेक किए गए। थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि आगे भी अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर थाने के एसएसआई शेष शर्मा, नौकायान चौकी इंचार्ज सुशील प्रसाद,आरक्षी आनंद कुमार व सहित कई संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
मंगलवार, 3 मई 2022
Home »
» रामगढ़ ताल पुलिस ने चलाया संघनन चेकिंग अभियान-ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीय पर पुलिस रही मुस्तैद






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें