Good Daily News...


बुधवार, 4 मई 2022

जिलाधिकारी ने किया गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण


क्रय केंद्र प्रभारी मिला अनुपस्थित, कार्रवाई का निर्देश

गेहूं के अभिलिखित स्टॉक में भी मिली कमियाँ

  देवरिया  04 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज फुलवरियाकरन स्थित पीसीयू के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी गुलाब यादव अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
       जिलाधिकारी आज अपराह्न धमउर परशुराम फुलवरियाकरन स्थित  पीसीयू के गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे। गेहूं क्रय केंद्र प्रायः बंद सी स्थिति में मिला। केंद्र पर मौजूद सहायक जयनाथ यादव ने बताया कि सचिव गुलाब यादव गोरखपुर गए हुए हैं। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अभिलेखों की जांच की। स्टॉक रजिस्टर में 30 अप्रैल तक 119 कुंतल गेहूं की खरीद दर्ज मिली। 2 मई को की गई खरीद का अंकन रजिस्टर में नहीं किया गया।
      सहायक जयनाथ यादव ने मौखिक तौर पर बताया कि गोदाम में 248 बोरे गेहूं रखे हैं। डीएम ने उसके द्वारा बताये गए बोरों की संख्यात्मक गणना कराने का निर्देश दिया, जिसे कराने में उसने असमर्थता व्यक्त की। इस पर डीएम ने उसे कड़ी फटकार लगाई। साथ ही स्टॉक रजिस्टर में अभिलिखित गेहूं और मौखिक तौर पर बताए जा रहे गेहूं की मात्रा के अंतर के संबन्ध में स्पष्टीकरण मांगा।
       जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार ने गेहूं खरीद के लिए 2015 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। गेहूं की खरीद 15 जून तक की जाएगी। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों का दायित्व है वे अपने-अपने क्षेत्र के किसानों का पंजीकरण अधिक से अधिक संख्या में कराए और किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा करें।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789