Good Daily News...


रविवार, 1 मई 2022

मजदूर दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के कार्यक्रम मे पूर्व राज्यमंत्री वर्तमान विधायक ने मजदूरों को अंग वस्त्र भेटकर किया सम्मानित

देवरिया।रुद्रपुर आज रविवार को श्रमिक दिवस पर ग्राम सभा सुल्तानी में ग्राम प्रधान संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विकासखंड से जुड़े मनरेगा मजदूरों को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री वर्तमान विधायक माननीय जयप्रकाश निषाद द्वारा अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार आज मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्हें सबल बनाने का काम कर रही है मनरेगा के द्वारा रोजगार की गारंटी के साथ ही मजदूरों को दुर्घटना बीमा के साथ कई योजनाओ का लाभ दे रही हैं। संगठित और असंगठित मजदूरों को लेकर सरकार योजनाओं के माध्यम से उन्हें मजबूत बना रही हैं। कार्यकम्र को ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान, संगम धर द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र पासवान, सूर्यभान सिंह ने भी सम्बोधित किया तथा उपेंद्र नाथ सिंह, प्रताप सिंह, ऋषिकेश, नरेंद्र यादव, बबलू शर्मा, सत्येंद्र प्रसाद, शैलेश यादव, सुभाष यादव, चंद्र भूषण सिंह, अवधेश पासवान, कृष्णा सिंह, चंद्रमणि सिंह, जितेंद्र यादव, सरवन कुमार पासवान, मनोज कुमार सिंह ,अनिल कुमार, आनंद सिंह,आदि उपस्थित रहे संचालन राजकुमार यादव ने किया

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789