Good Daily News...


मंगलवार, 3 मई 2022

सीडीओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत समीक्षा बैठक की


  देवरिया  03 मई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण विन्दूओं पर समीक्षा की गयी।समीक्षा मे समस्त खण्ड विकास अधिकारी के साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा में आवश्यक निर्देश दिये गये।  प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ कराते हुए श्रमिकों को कार्य की मांग के अनुसार नियोजित किये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड गौरीबाजार में सार्वधिक 13 ग्राम पंचायतो, भटनी मे 07 एवं बरहज, भाटपाररानी, लार, पथरदेवा एवं सलेमपुर मे 05-05 ग्राम पंचायतों में कार्य नही चलते हुए पाया गया जिसके लिए सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। विकास खण्ड देवरिया सदर, सलेमपुर, गौरीबाजार, लार, बैतालपुर, बनकटा, पथरदेवा, भाटपाररानी एवं बरहज में जनपद के औसत 21.83 से कम श्रमिकों के नियोजन पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि कार्यकी मांग करने वाले समस्त श्रमिकों को चल रहे कार्य पर नियोजित करना सुनिश्चित करें।
       वर्ष 2022-23 मे एक माह व्यतीत हो जाने के फलस्वरूप विकास खण्ड बनकटा, सलेमपुर, तरकुलवा, भलुअनी एवं बैतालपुर को छोड़कर समस्त विकास खण्ड लार 39, भटनी- 37,गौरीबाजार, 44. भागलपुर- 30,बरहज 21, भाटपाररानी- 23, देवरिया सदर- 32, देसही देवरिया- 18, पथरदेवा -21रामपुर कारखाना - 17 एवं रुद्रपुर में 13 ग्राम पंचायतो में शून्य राजगार उपलब्ध कराये जाने पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि समस्त ग्राम पंचायतों में कार्य कराते हुए मांग करने वाले श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
       वर्ष 2022-23 मे तालाबों पर कार्य प्रारम्भ कराये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड बरहज में मात्र 02, पथरदेवा मे 05, बनकटा मे 08 से कम तालाबों पर कार्य चलते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी के साथ निर्देश दिये गये कि माह जून से पूर्व सभी चयनित तालाबों पर कार्य प्रारम्भ कराते हुए कार्य को पूर्ण कर लिया जाये।  समस्त जॉब कार्ड धारकों का आधार से जोड़े जाने की समीक्षा में विकास खण्ड रूद्रपुर, पथरदेवा भलुअनी एवं तरकुलवां को छोड़कर किसी भी विकास खण्ड की प्रगति अच्छी नहीं पायी गयी। खराब प्रगति के कारण निर्देश गये कि प्रतिदिन कम से कम 3 प्रतिशत की फीडिंग कराना सुनिश्चित करें इससे कम प्रगति पाये जाने पर सम्बन्धित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।  मोबाईल मानिटरिंग सिस्टम में 20 से अधिक श्रमिको वाले कार्य पर NMMS APP के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिये थे। पिछले कई दिनों से सर्वर में समस्या के कारण उपस्थिति दर्ज करने में समस्या आ रही थी, जिसका आज से समाधान हो जाने पर निर्देश दिये गये कि समस्त कार्यों जहां पर 20 से अधिक श्रमिक नियोजित हैं पर उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें। 
       पूर्व के वर्षो अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने की समीक्षा में विकास खण्ड गौरीबाजार-1669 एवं बनकटा 1059 सार्वधिक अपूर्ण कार्य पाये जाने पर सम्बन्धित ए०पी०ओ० और बी०डी०ओ० चेतावी निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करें जिससे किसी अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े। 
     अन्त मे समस्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि चल रहे कार्या पर एरिया आफिसर एप्प के माध्यम से निरीक्षण करते हुए आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789