रूद्रपुर (देवरिया) । विद्याज्ञान स्कूल प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2022 में प्रत्युष विहार रामचक, रूद्रपुर के पाँच विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है । विद्यालय के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने बताया कि विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा 6 एवं कक्षा 7 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को सम्पन्न हुई थी । जिसमें सौरभ सिंह चौहान पुत्र जयनारायण चौहान निवासी ग्राम विरवा, कु0 अंजली पुत्री प्रवीण कुमार निवासी जगतमाझा व राजवीर यादव पुत्र राकेश यादव निवासी जंगल लालपुर का छठवीं कक्षा हेतु व यश प्रताप यादव पुत्र राकेश कुमार यादव निवासी सतुआभार तथा सिद्धांत पुत्र विनोद निवासी पचलडी का कक्षा सातवीं के लिए चयन हुआ है । उनके इस सफलता पर प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा, रामाश्रय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, प्रशान्त कुमार सिंह, दिलीप शेरा, सुरेश प्रसाद, निवेदिता गुप्ता, महक बरनवाल, सीमा मौर्या, संजय कुमार यादव, नित्यानन्द यादव, रामप्रवेश भारती, शिवानन्द विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, एडवोकेट नागेन्द्र राव, एडवोकेट विश्वविजय कुमार मल्ल, ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी, डॉ0 विजय प्रताप यादव, रामभगत शर्मा, सत्राजित मणि त्रिपाठी, रविकांत मणि त्रिपाठी, विवेकानंद शर्मा, पूनम मणि त्रिपाठी, नीरज शर्मा, राहुल दुबे, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, शिवप्रकाश मिश्र, आशुतोष गाँधी, डॉ0 अशोक कुमार सिंह, धीरज पटवा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, श्यामसुन्दर यादव, पलक सिंह, प्रज्ञा सिंह, प्रवीण सिंह, राजेश कुमार यादव आदि ने उनकी सफलता पर बधाई दी है तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
मंगलवार, 3 मई 2022
Home »
» विद्याज्ञान स्कूल प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में प्रत्युष विहार के पाँच विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की :






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें