04 मई से 18 मई तक बनेगें आयुष्मान कार्ड
जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत सूचीबद्ध है 33 चिकित्सालय
निःशुल्क बन रहे है आयुष्मान कार्ड
देवरिया 04 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 04 मई से 18 मई तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी, जनसेवा केंद्रों पर विशेष सत्र के आयोजन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से किया। इस दौरान उन्होने इस योजना के 14 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक अत्यंत महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद एवं गरीब बीमार व्यक्तियों को 5 लाख का निःशुल्क इलाज समस्त आबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में दिया जाता हैं। उन्होने कहा कि इस योजना से केवल भर्ती मरीजों को ही निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, किडनी रोग, घुटना प्रत्यारोपण, कैंसर, मोतियाबिंद एवं सर्जरी इत्यादि के उपचार की सुविधा है। यह कार्ड बनवाने के लिए व्यक्तिगत पहचान हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है। परिवार की पहचान हेतु राशन कार्ड/प्रधानमंत्री जी का पत्र/परिवार रजिस्टर की नकल अनिवार्य है। सूचीबद्ध अस्पतालो एवं जन जन सेवा केन्द्रों पर आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवाये जाते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पात्रता जानने/निःशुल्क इलाज के लिए हेल्पलाइन नम्बर 180018004444 पर कॉल कर सकते है, नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल में आरोग्य मित्र से मिल सकते है अथवा नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होने कहा कि जनपद में सामु0स्वा0 केन्द्र बरहज, सामु0स्वा0 केन्द्र भागलपुर, सामु0स्वा0 केन्द्र भलुअनी, सामु0स्वा0 केन्द्र भटनी, सामु0स्वा0 केन्द्र बनकटा, सामु0स्वा0 केन्द्र गौरी बाजार, सामु0स्वा0 केन्द्र जमुई भाटपाररानी, सामु0स्वा0 केन्द्र लार, सामु0स्वा0 केन्द्र लीलापुर बैतालपुर, सामु0स्वा0 केन्द्र बतरौली, सामु0स्वा0 केन्द्र पथरदेवा, सामु0स्वा0 केन्द्र रुद्रपुर, सामु0स्वा0 केन्द्र सलेमपुर, सामु0स्वा0 केन्द्र तरकुलवा, सामु0स्वा0 केन्द्र सिधुआ, पीएचसी देसही देवरिया, बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय देवरिया, जिला महिला चिकित्सालय देवरिया, देवयानी हास्पिटल देवरिया, आविदा एण्ड रिसर्च सेन्दर देवरिया, आशुतोष हास्पिटल रुद्रपुर, बाबा राघवदास हास्पिटल राघव नगर देवरिया, चौहान चिकित्सालय गौरी बाजार, सीटी हास्पिटल औरा चौरी, गरिमा हास्पिटल रामलक्षन, आरके हास्पिटल रुद्रपुर, सावित्री नर्सिंग होम देवरिया, सेवा आश्रम नर्सिंग होम रुद्रपुर, आयांश हास्पिटल, न्यू आयुष्मान हास्पिटल, संजीवनी हास्पिटल, अशोक हास्पिटल, स्टार न्यूरो एण्ड मैटरमिटी हास्पिटल, पीयूष हास्पिटल, वरदान हास्पिटल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत सूचीबद्ध चिकित्सालय है।
जिलाधिकारी ने इस दौरान 14 लाभार्थियों यथा- गामा देवी, तारा देवी, कुमारी, बहादुर, परमात्मा, सुमिता, शिवम, रमेश, ममता, दुर्गा प्रसाद, सुभावती देवी, अंकित विश्वकर्मा, संगीता सोनकर तथा दिनेश गुप्ता को आयुष्मान कार्ड अपने हाथो से वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय, एसीएमओ डा सुरेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें