Good Daily News...


सोमवार, 2 मई 2022

उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम

  

देवरिया 02 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज वर्चुअल माध्यम से न्यायालयों में लंबित राजस्ववादों की गहन समीक्षा की। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वादों में ससमय आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उच्च न्यायालयों के निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
       जिलाधिकारी ने कहा कि हाल के कुछ प्रकरणों में देखने को मिला है कि माननीय उच्च न्यायालय में काउंटर एफिडेविट फ़ाइल करने में देरी हुई है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हुआ है। उन्होंने कहा कि रिट कोर्ट और कंटेम्ट कोर्ट के निर्देशों का पालन हर हाल में समयबद्धता के साथ किया जाए। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में देरी होने पर अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
     जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार को विकास कार्यों से संबंधित सभी विभागों के लंबित वादों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किया। उन्होंने समस्त अधिकारियों के चेताया कि न्यायालय से जुड़े मामलों को वे स्वयं देखें और अधीनस्थ कार्मिकों के भरोसे न रहे।
      बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुँजन द्विवेदी, एसडीएम सौरभ सिंह, अरुण वर्मा, गजेंद्र सिंह, सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789