Good Daily News...


रविवार, 1 मई 2022

मा0 राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

                
    100 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को दिए गए प्रशस्ति पत्र
     साथ ही श्रम विभाग में पंजीकृत लाभार्थी श्रमिकों को बांटे गए योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र

  ललितपुर । आज दिनांक 01.05.2022 को मा0 राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत गेवरा गुंदेरा (तालबेहट) में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर श्रम विभाग की ओर से श्रमिक पंजीकरण/नवीनीकरण कैंप का आयोजन भी किया गया था जिसमें नए श्रमिकों का पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत श्रमिकों का नवीनीकरण कराया जा रहा था। 

कार्यक्रम में डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव ने मनरेगा योजना के बारे में बताते हुए कहा कि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गॉरण्टी योजना के उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे प्रत्येक परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का गॉरण्टीयुक्त रोजगार अकुशल श्रमिक के रूप में उपलब्ध कराना है जिस परिवार के वयस्क सदस्य कार्य करने के इच्छुक है योजनान्तर्गत प्रतिवर्ष 100 कार्य दिवस हेतु रू० 21300 / मजदूरी दिये जाने का प्रावधान है। (रू0 213 / प्रति दिवस )। रोजगार उपलब्ध कराने के अतिरिक्त इस योजना द्वारा टिकाऊ परिसम्पत्तियों का सृजन किया जाता है और पर्यावरण एवं जल संरक्षण के कार्यों का प्रमुखता दी जाती है। इससे एक तरफ ग्रामीण निर्धन का सशक्तीकरण होता है और दूसरी तरफ ग्रामीण पर्यावरण की सुरक्षा एवं जल संरक्षण के उपयोगी कार्य किए जाते है। इस प्रकार यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित संवर्धन के उपाय का एक सफलतम उदाहरण है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 16776 (संख्या) परिवारों 2021-22 में 20471 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया है। जो योजनारम्भ से सर्वाधिक है। 4. उन्नति परियोजना के अंतर्गत 100 दिवस पूर्ण कर चुके मनरेगा श्रमिकों को स्व-रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जनपद ललितपुर में वर्ष 2016-17 में 19.85 लाख, 2017-18 में 25. 27 लाख, 2018-19 में 36.64 लाख, 2019-20 में 40.73 लाख, 2020-21 में 49.64 लाख तथा 2021-22 में 48.31 लाख मानव दिवसों का सृजन किया गया है। इसी प्रकार रोजगार से लाभान्वित होने वाले परिवारों तथा श्रमिकों की संख्या में मी निरन्तर वृद्धि हुई है। 2017-18 में 62098, 2020-21 में 105339 तथा 2021-22 में 97518 (संख्या) परिवारों को योजना में रोजगार मिला। मनरेगा से समाज के गरीब परिवारों के आजीविका संवर्धन हेतु व्यक्तिगत परिसम्पत्तिया भी प्रदान की जाती है। उदाहरण के लिए पशु शेड, बकरी शेड, गोट शेड, नैडेप कम्पोस्ट पिट तथा सोकपिट आदि। इसमें किसान के खेत में खेत तालाब भी सम्मिलित है। योजनान्तर्गत जनपद ललितपुर की ओडी नदी विकास खण्ड मडायरा को मनरेगा से पुनः जीवित किया गया है। वर्तमान में जनपद में बानई नदी पर कार्य कराया जा रहा है। 

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि द्वारा विभाग द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक श्रमिक का पंजीयन होना अनिवार्य है जिसके लिए श्रम विभाग द्वारा गांव गांव में पंजीकरण/नवीनीकरण कैंप लगाए जा रहे हैं। आज यहां पर भी पंजीकरण/नवीनीकरण कैंप लगाया गया है जिसमें ग्राम के श्रमिक अपना पंजीकरण/नवीनीकरण करा कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। 

इसके उपरांत कार्यक्रम में माननीय राज्यमंत्री जी के द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत 100 दिवस का कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र एवं श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत पत्रों का वितरण किया गया। 

माननीय राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां पर 100 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों एवं श्रम विभाग की योजना के लाभार्थी श्रमिकों को  स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जुड़ कर उसका विकास करना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है इस योजना के तहत श्रमिकों द्वारा विगत 5 वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति की गई है, जिससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। इस अवस पर उन्होंने सभी श्रमिक भाइयों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी के एन पांडेय, उप जिलाधिकारी तालबेहट अमित कुमार भारतीय, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव, पीडी डीआरडीए एके सिंह, क्षेत्राधिकारी तालबेहट, जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी तालबेहट प्रीति भिलवारे, खंड विकास अधिकारी तालबेहट, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डी पी अग्रहरि, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, प्रo अधिशासी अधिकारी जल निगम दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान गेवरा गुंदेरा सोनम प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789